209801
Unnao: उन्नाव पुलिस ने 23 लाख की चरस के साथ दो तस्कर पकड़े
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव पुलिस और SOG टीम ने जाल बिछाकर चरस तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 4 किलो 630 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी कीमत 23 लाख रुपये है। पुलिस के मुताबिक, कानपुर के रहने वाले रशीद और मोहम्मद अली बाराबंकी से चरस लाकर बड़े पैमाने पर सप्लाई करते थे। पुलिस अब इस तस्करी में शामिल बड़े सप्लायर्स को पकड़ने की तैयारी कर रही है। इससे पहले उन्नाव पुलिस उड़ीसा से गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के लोगों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली के सागरपुर में झमाझम बारिश, आकाशी बिजली और ओलावृष्टि की संभावना
Delhi, Delhi:दिल्ली में हल्की हवा के साथ बारिश। आसमान में बादल छाए; सागरपुर में झमाझम बारिश हो रही है। आसमान में आकाश से बिजली कड़क रही है। तेज हवा भी चल रही है; बारिश चारों तरफ घूमती नजर आ रही है। लोकेशन: सागरपुर। दिल्ली के सागरपुर इलाके में मौसम ने करवट बदली, और सुबह के वक्त में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा भी चल सकती है, और आकाशीय बिजली चमकने के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने कई राज्यों को अलर्ट पर किया हुआ है। दिल्ली में हवा के साथ बारिश घूमती नजर आ रही है; सागरपुरी इलाके में झमाझम बारिश हो रही है।0
0
Report
कुशीनगर हादसे में तेल टैंकर ने बाइक सवारों को रौंदा, तीन की मौत
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत - तेल टैंकर ने बाइक सवारों को रौंदा - घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप - स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुटी - घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुटी - रामकोला ब्लॉक के खोटही गांव के परिसिया टोला की घटना।0
0
Report
कुशीनगर में कंटेनर टक्कर से बोलेरो पलटी, 5 घायल; आयुष की हालत गंभीर
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - कंटेनर की टक्कर से बोलेरो पलटी - हादसे में बोलेरो सवार 5 लोग घायल - 11 वर्षीय आयुष कुमार की हालत गंभीर - गोरखपुर से घर लौटते समय हुआ हादसा। - यूटर्न ले रहे कंटेनर ने बोलेरो को साइड से मारी टक्कर - टक्कर के बाद सड़क पर पलट गई बोलेरो - स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर पहुंचाया अस्पताल - सभी घायलों का सीएचसी कसया में चल रहा उपचार - कसया थाना क्षेत्र के प्रेमवलिया चौराहे की घटना।0
0
Report
Advertisement
सुरहुरपुर गौशाला में चौकीदार की हत्या से दहशत, सुरक्षा कड़ी कार्रवाई की मांग
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर। जफराबाद सिरकोनी विकासखंड के सुरहुरपुर गांव स्थित अस्थायी गौशाला में चौकीदार की हत्या के बाद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल व्याप्त है। मृतक की पहचान चक बहादुर उर्फ भुवर सरोज के रूप में हुई है। घटना के बाद गौशाला में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि सुरहुरपुर गौशाला का संचालन एक स्वयंसेवी संस्था (एनजीओ) द्वारा किया जाता है। कर्मचारियों के अनुसार गौशाला परिसर में अराजक तत्वों का आना-जाना लंबे समय से बना हुआ है। आरोप है कि कई बार असामाजिक तत्वों द्वारा कर्मचारियों के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं की जा चुकी हैं। कर्मचारियों ने बताया कि इससे पहले भी मई 2025 में गौशाला के एक केयरटेकर के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिसकी शिकायत स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से की गई थी। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इधर, गौशाला में पशुओं के रखरखाव को लेकर उठ रहे सवालों पर ग्राम पंचायत अधिकारी आसरे मौर्य ने कहा कि गौशाला में पशुओं के चारा, पानी और देखभाल की समुचित व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि पशुओं को नियमित रूप से चारा, भूसा और पशु आहार उपलब्ध कराया जाता है तथा चिकित्सकों द्वारा समय-समय पर उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाता है। गौशाला प्रशासन से जुड़े लोगों का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं के कारण कर्मचारी भय के माहौल में काम करने को मजबूर हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस से गौशाला परिसर की सुरक्षा बढ़ाने तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि कर्मचारियों और पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।0
0
Report
सीतापुर में आंधी से निर्माणाधीन छज्जा गिरा, एक युवक की मौत, भाई घायल
Sitapur, Uttar Pradesh:ANCHOR- यूपी के सीतापुर में आंधी से निर्माणाधीन छज्जा अचानक गिरने से एक युवक की मौत हो गई वहीं युवक का बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया यह पूरा मामला हरगांव थाना क्षेत्र का है। आपको बता दें कि हरगांव थाना क्षेत्र में आंधी के कारण एक निर्माण अधीन मकान का छज्जा अचानक गिर गया इस हादसे में युवक प्रदीप की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका बड़ा भाई पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है मृतक मजदूरी का काम करता था दोनों ही भाई नहाने जा रहे थे तभी अचानक आंधी आने के चलते निर्माण अधीन मकान का छज्जा गिर गया और मलवा में दबाकर युवक की मौके पर मौत हो गई।0
0
Report
दिल्ली में बारिश ने राजधानी के कई हिस्सों को भिगो दिया
Noida, Uttar Pradesh:Delhi: Rain lashes various parts of the national capital. Visuals from RK Puram Sector-9.0
0
Report
Advertisement
RUHS इमरजेंसी के बाहर धरना: वेतन नहीं मिलने से OPD रजिस्ट्रेशन बाधित
Jaipur, Rajasthan:प्रीति तंवर RUHS इमरजेंसी के बाहर धरना प्रदर्शन ड्राइवर, वार्ड बॉय, और सभी ऑपरेटर्स कर रहे धरना और विरोध लंबе टाइम से सैलरी नहीं आने पर निविदा कर्मियों का विरोध कुछ स्टाफ की 3 महीने से नहीं आई सैलरी अब ओपीडी रजिस्ट्रेशन सर्विस भी बाधित RUHS में नहीं हो रहा OPD रजिस्ट्रेशन इमरजेंसी के बाहर बैठकर सभी कर रहे प्रदर्शन वेतन देने को लेकर कर रहे माँग0
0
Report
भरतपुर नगर आयुक्त बिश्नोई ने सुबह 7 बजे राउंड पर नालों की हालत चेक
Jaipur, Rajasthan:भरतपुर नगर निगम कमिश्नर श्रवण बिशनोई सिटी राउंड पर, आज सुबह सात बजे से शहर के राउंड पर है नगर निगम कमिश्नर बिश्नोई, सफाई और बरसाती नालो की सफाई चेक करके, सीएसई को दिए निर्देश, बीडीए और pwd के कार्यों से बरसाती पानी की निकासी में जो समस्या आयेगी, उसके सुधार के लिए नोटिस जारी किए जायेंगे0
0
Report
गोंडा दुबहा चौकी पर पुलिसकर्मी की पिटाई वीडियो वायरल, जांच के आदेश
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा के कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबहा चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों की दबंगई सामने आई है। यहां मारपीट के मामले में पकड़ करके लाए गए दो युवकों की चौकी इंचार्ज के सामने ही एक के बाद एक डंडे से जमकर पुलिसकर्मी द्वारा पिटाई की गई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में पहले एक युवक को होमगार्ड से पकड़वाकर एक पुलिसकर्मी द्वारा डंडे से उसकी पिटाई की जा रही है। उसकी पिटाई करने के बाद दूसरे युवक को फिर होमगार्ड द्वारा पकड़ लिया जा रहा है और फिर पुलिसकर्मी लाठी से उसकी पिटाई कर रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे मामले को लेकर की जांच के आदेश दिए गए हैं वायरल वीडियो बीते 22 मई का बताया जा रहा है। दरअसल कौड़िया थाना क्षेत्र का चैनापुर गांव के रहने वाले संजय कुमार ने बीते 22 मई को रमेश, रामेश्वर, अरविंद, पराग,डिंपल,पहलाद के खिलाफ अपने साथ और अपनी पत्नी सुनीता के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था। कौड़िया थाने की पुलिस द्वारा इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके दुबहा चौकी पुलिस को पूरे मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। जहां चौकी इंचार्ज के निर्देश पर सिपाही नीरज सिंह चैनापुर गांव पहुंचे थे और इन लोगों को पकड़कर दुबहा चौकी लाए थे। जहां चौकी पर पहुंचकर अरविंद,रमेश और महेश ने कहा कि हमारे साथ भी मारपीट हुई हमारी भी सुनवाई की जाए इसी बात से नाराज होकर के चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों नाराज हो गए। पहले रमेश नाम के युवक को होमगार्ड अनुरोध तिवारी से दोनों हाथ पकड़वाया और फिर 2025 में भर्ती हुए रिक्रूट आरक्षी अमन ने लाठी लेकर की उसकी पिटाई शुरू कर दी। फिर इसके बाद में जमीन पर बैठे महेश नाम के युवक को जमीन से उठाकर होमगार्ड अनुरोध तिवारी ने दोनों हाथ पकड़ा और फिर आरक्षी अमन ने महेश की भी पिटाई शुरू कर दी। 5 सेकंड में तीन लाठी मारी है बगल में बैठे पुलिसकर्मी कह रहे हैं कि और मारिए इसके बाद भी होमगार्ड अनुरोध तिवारी उसके दोनों हाथ को पकड़ रखे और और फिर रिक्रूट आरक्षी अमन द्वारा डंडे से पिटाई की जा रही है। इन चारों लोगों की एक के बाद एक पिटाई करने के बाद कौड़िया थाने की पुलिस द्वारा शांति भंग में 24 घंटे बाद यानी की 23 मई को इन लोगों का चालान किया गया जिसके बाद यह चारों लोगों ने जाकर के अपना-अपना शांति भंग में चालान कराया है।0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर में बकरी बचाते समय नहर में डूबा 18 वर्षीय युवक; SDRF-खोज जारी
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर - बकरी बचाने के प्रयास में नहर में डूबा 18 वर्षीय युवक - मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में गिरने से लापता हुआ मेहताब राजा - पहले नहाने के दौरान डूबने की चर्चा, जांच में सामने आई बकरी बचाने की बात - पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन - युवक के डूबने के बाद परिजनों में मचा कोहराम - पड़रौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल बनवीरपुर गांव का मामला。0
0
Report
जहानाबाद में जिलाध्यक्ष के घर चोरी: चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस पर सवाल
Jehanabad, Bihar:बिहार में बेखौफ अपराधियों और चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। ताजा मामला जहानाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र प्रेमनगर-होरीलगंज मोहल्ले का है, जहां जन सुराज के जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा के घर बड़ी चोरी की वारदात हुई। चोरों ने घर की खिड़की का ग्रिल तोड़ा और अंदर घुसकर करीब 8 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों समेत कई कीमती सामान चुरा लिए। पीड़ित जिलाध्यक्ष ने बताया कि वे रात में सोए थे कि मौका पाकर चोर कमरे में घुस गए और अलमारी खंगाल दी। उन्होंने लोगों को शोर मचाकर जागाया और तुरंत नगर थाना पुलिस को सूचना दी। घर के भीतर चोरी होने के बाद स्थानीय लोगों के जुटने और पुलिस के मौके पर पहुंचने में करीब आधा से एक घंटे का समय लगा। पुलिस की इसी देरी का फायदा उठाकर चोर भाग गए। शिकायत के अनुसार मोहल्ले में ऐसी पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनके पुख्ता सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास थे, पर अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी। नगर थाना पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है और जल्द ही खुलासा करने की बात कर रही है। मोहल्लेवासियों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है। Byte - मुकेश शर्मा, पीड़ित जिलाध्यक्ष, जन सुराज0
0
Report
रanchi में 17-18 जून दक्षिण एशियाई थ्रो बॉल चैंपियनशिप: पांच देशों की टीमें
Ranchi, Jharkhand:रांची में खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजधानी के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में 17 और 18 जून को दूसरे दक्षिण एशियाई थ्रो बॉल चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दक्षिण एशिया के पांच देशों की राष्ट्रीय टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। इस आयोजन में भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका की राष्ट्रीय टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन 17 जून को सुबह 11 बजे किया जाएगा, जबकि समापन समारोह 18 जून को शाम 5 बजे आयोजित होगा। दो दिवसीय इस चैंपियनशिप में लगभग 150 खिलाड़ी और टीम अधिकारी हिस्सा लेंगे। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के सफल आयोजन की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन से झारखंड में थ्रो बॉल खेल को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।0
0
Report
Advertisement
ED की रेड पर घमासान: नेताओं के खिलाफ कार्रवाई से विपक्ष भड़का
Noida, Uttar Pradesh:हमारे कई नेताओं पर रेड मारने पर जब कुछ नहीं मिला तो आज ED पार्टी देश भर में हमारे कई छोटे छोटे कार्यकर्ताओं पर रेड मारने पहुंची है। सभी कार्यकर्ता मज़बूत रहें。 ये लोग कायर हैं, बुज़दिल हैं। दुनिया भर में ट्रम्प के सामने देश को अपमानित करके ये मामूली लोगों पर रेड करवाने में अपनी मर्दानगी समझते हैं。 वैसे अगर देश का काला पैसा ढूढ़ना है तो वो दो लोगों के घर पे मिलेगा जो आए दिन ढेरों MLA और MP ख़रीदते हैं। पर ED तो उन्ही के अंडर में आती है।0
0
Report
झारखंड में राज्यसभा चुनाव: गठबंधन के साये में वोटिंग की जंग
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में राज्यसभा चुनाव बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। बीजेपी समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी ने इस मुकाबले को बेहद रोचक बना दिया है। 18 जून को राज्यसभा की दो सीट के लिए वोटिंग होना है, दो सीट के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं।एक तरफ बीजेपी रणनीति बनाने में जुटी है तो वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी दल के लिए सीएम आवास में वोटों के अंकगणित पर होमवर्क हो रहा है। अब सत्ताधारी विधायकों को मॉक पोल के जरिए वोटिंग की ट्रेनिंग भी देने की तैयारी है। झारखंड में राज्यसभा चुनाव के गणित और समीकरण पर सीएम हेमंत सोरेन ने बहुत ज्यादा तो नहीं बोला पर इतना जरुर कहा, चिंता न करें मजाल है कि झारखंड में कोई परिंदा भी पर मार ले, आप लोग हैं न बाइट .. हेमंत सोरेन, सीएम, झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी दल झामुमो कोटे के मंत्री हाफिजुल हसन ने कहा, हम लोग एकजुट हैं, कहीं भी कोई किंतु परंतु नहीं है। झामुमो और कांग्रेस के एक एक उम्मीदवार हैं , वो गठबंधन के उम्मीदवार हैं और दोनों जीत दर्ज करेंगे। जितना वोट चाहिए हमारे कस पर्याप्त है बाइट ... हाफिजुल हसन, मंत्री मंत्री योगेन्द्र महतो ने कहा राज्यसभा चुनाव से जुड़ प्रशिक्षण तो नए सदस्यों को दिया ही जाएगा, बहुत सारे सदस्य नए हैं पहली बार जीत कर आये हैं। हम लोग दोनों सीट जीतने को लेकर आश्वस्त हैं। बाइट ...योगेन्द्र महतो, मंत्री राजद कोटे से मंत्री संजय यादव ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा, गठबंधन की बैठक में जो तय हुआ है ,उसके अलावा कोई जीतने वाला नहीं है। बीजपी ने अपना समर्थित उम्मीदवार दिया है तो बीजेपी देखे , हम लोग गठबन्धन के हिस्सा हैं और हम लोगों से ज्यादा बीजेपी को जवाब देने वाला कौन है। हम लोग लालू यादव के सिपाही हैं इसलिए पीछे नहीं रहेगें। सीएम हेमंत सोरेन का आदेश सर्वोपरी है , सीएम हेमन्त सोरेन गठबन्धन के मजबूत स्तंभ राज्यसभा को लेकर राज्यहित में निर्णय होगा बाइट ...संजय यादव , मंत्री, राजद कोटे कांग्रेस कोटे के मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, पार्टी राज्यसभा को लेकर जो जवाबदेही देगी करुँगा। मैं गठबंधन के 56 विधायक की एकजुटता की गारंटी तो नहीं ले सकता पर कांग्रेस के सभी 16 विधायक हम लोग एकजुट हैं। हम लोगों पर दाग कभी लगा नहीं और न हो लगेगा। अब आगे आला कमान को देखना हे, सीएम से वार्ता हो रही है, राजद से वार्ता हो रही है। माले ने भी स्पष्ट किया है महागठबंधन के साथ हैं। बीजेपी भी चाहती है गठबन्धन में बिखराव हो और बिखराव होगा तो बीजेपी हावी होगी। बाइट ....इरफान अंसारी, मंत्री, कांग्रेस कोटे जबकि बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, बीजेपी विकास को केंद्र में रख कर झारखंड में राजनीति करती है।स्वार्थ की राजनीति से उपर उठ कर झारखंड के विधायक राज्यसभा में वोट करेगें। सीएम लाख पढ़ा लें, लाख प्रशिक्षण दें कोई फायदा नहीं होने वाला। कांग्रेस के नेता तो अभी से बैकफुट पर हैं, वो केवल अपनी 16 विधायकों पर टिके हुए हैं। वो अब 56 विधायकों की बात करना बंद कर चुके हैं। सभी बैरकफुट हैं। बीजेपी समर्थित उम्मीदवार नाथवानी झारखंड से पहले भी दो बार राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। और विकास काम किया है। इस चुनाव में अन्तरात्मा की आवाज गूंजेगी और यूपीए के विधायक भी बीजेपी के समर्थन वाले उमीदवार को वोट करेगें और नाथवानी जीत कर दिल्ली जायेगें बाइट ...रमाकांत महतो, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी बीजेपी विधायकों का भी कहना है बीजेपी और एनडीए के सभी विधायक एकजुट हैं , बाकी उच्च स्तर पर पार्टी के लोग इस कार्य में लगे हैं सभी अपने अपने विवेक से राज्य हित में अंतरात्मा की आवाज पर वोट करेगें। बाइट ...रौशन लाल चौधरी, विधायक, बीजेपी बाइट ...प्रदीप प्रसाद, विधायक, बीजेपी0
0
Report
काशी स्टेशन चौड़ीकरण: कोर्ट ने मस्जिद हटाने का आदेश जारी किया; 20 जून तक अल्टीमेटम
Noida, Uttar Pradesh:काशी स्टेशन चौड़ीकरण में 900 साल पुरानी मस्जिद को गिराने का कोर्ट ने दिया आदेश कोर्ट में मुकदमा हारी मस्जिद कमेटी. रेलवे प्रशासन और मस्जिद इंतजामिया के बीच चल रहा था कानूनी विवाद. कोर्ट ने दिया रेलवे के पक्ष में फैसला. 20 जून तक का अल्टीमेटम. रेलवे प्रशासन ने मस्जिद खाली करने और तोड़ने का दिया आदेश. स्थानीय लोगों और कमेटी में आक्रोश.0
0
Report
Advertisement
