209862
Sensitive Content
This video contains sensitive content which some people may find offensive or disturbing
Unnao: अनियंत्रित टैंकर ने ऑटो में मारी टक्कर एक की मौत, चार घायल
Netua Grameen, Uttar Pradesh:शुक्लागंज में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत 5 लोग घायल। बता दें कि अनियंत्रित टैंकर ने सीएनजी ऑटो में टक्कर मारी जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए, आक्रोशित भीड़ ने टैंकर ड्राइवर की पिटाई। पुलिस ने किया मामला दर्ज
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Chakrata साहिया में आर्मी वाहन दुर्घटनाग्रस्त: चार महिलाएं घायल
Chakrata Breaking साहिया में हुआ दर्दनाक हादसा अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा आर्मी का वाहन हादसे में दुकान के पास मौजूद चार महिलाएं घायलई अन्य ने भागकर बचाई जान घायलों को उपचार के पहुंचाया गया अस्पताल पुलिस ने घटना में शामिल टूटू बटालियन के ड्राइवर को लिया हिरासत मे वाहन को लिया गया कब्जे में पुलिस घटना के कारणों की जांच पड़ताल में जुटी कालसी अंतर्गत साहिया क्षेत्र की घटना0
0
Report
देवघर से लाई विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Jamui, Bihar:जमुई पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चंद्रमंडीह थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए झारखंड के देवघर से लाई जा रही एक लक्जरी इनोवा कार से 348.12 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इसके साथ ही मौके से दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। मंगल वार को चंद्रमंडीह थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ विकास केशव ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना मिली कि देवघर की ओर से एक उजले रंग की इनोवा गाड़ी में शराब की बड़ी खेप लादकर जमुई की तरफ ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई के लिए तत्काल एक छापामारी दल का गठन किया गया। दल में पुलिस अवर निरीक्षक नंदन कुमार, पंकज कुमार, नीरज कुमार राय एवं थाना सशस्त्र बल के जवानों को शामिल कर वाहन की घेराबंदी के निर्देश दिए गए। पटना मोड़ के पास संदिग्ध इनोवा को आते देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन चालक गाड़ी भगाने लगा। इस पर पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को खदेड़कर पकड़ लिया। वाहन की सघन तलाशी लेने पर अंदर से Old Habit ब्रांड की 39 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 348.12 लीटर आंकी गई है। पुलिस ने मौके से उजले रंग की इनोवा कार को जब्त कर लिया। साथ ही तस्करों के पास से 2 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार तस्करों की पहचान नवनीत कुमार पिता पिंटू कुमार, साकिन-जैतपुर, थाना-बड़हिया, जिला-लखीसराय तथा बिट्टू कुमार पिता मनोज राय, साकिन व थाना-सोनो, जिला-जमुई के रूप में हुई है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर बिट्टू कुमार का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में सोनो थाना कांड संख्या 430/24 में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जेल जा चुका है। पुलिस दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।0
0
Report
गूगल पर 21,260 रुपये जुर्माने का फैसला: 87% छूट वाले विज्ञापन से धोखा
Gwalior, Madhya Pradesh:गूगल पर फाइन 21,260 रुपये लगाए जाएंगे, उपभोक्ता फोरम ग्वालियर का फैसला। दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल गूगल को एक भ्रामक विज्ञापन दिखाने के कारण 21,260 रुपये का जुर्माना होगा। मामला एक किलो अखरोट की गिरी पर 87% छूट के विज्ञापन से जुड़ा है। हैप्पी अवर्स-6 दिवाली सेल ऑनलाइन नाम की वेबसाइट पर सीमित समय के लिए ऑफर कहा गया था। ग्राहक ने ऑनलाइन खरीदारी की, लेकिन न सामान मिला न ही शिकायत पर संतोषजनक जवाब। अंततः जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग ने गूगल को 45 दिन के भीतर 21,260 रुपये चुकाने का आदेश दिया, जिसमें मूल रकम, मानसिक परेशानी और प्रवास व्यय का मुआवजा शामिल है; भुगतान नहीं होने पर 6% वार्षिक ब्याज भी लगेगा। आयोग ने पाया कि 87% छूट का दावा आकर्षक था लेकिन भुगतान के बाद वस्तु नहीं मिली। आयोग ने विज्ञापन के बारे में शिकायत के बाद गूगल की कार्रवाई की पर्याप्त जानकारी नहीं दी जाने को सेवा में कमी माना और निर्णय में उपभोक्ता के पक्ष में फैसला सुनाया। अदालत के अनुसार ऑनलाइन विज्ञापन और शिकायत निपटान की जिम्मेदारी डिजिटल मंचों पर मानी जाएगी。0
0
Report
Advertisement
पलंग पर सो रही महिला को करैत ने डसा, मौत—खनेठी गांव की दर्दनाक घटना
Khajuria Khurd, Bihar:खनेठी गांव, सोनहन थाना क्षेत्र—देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां पलंग पर सोयी 40 वर्षीय महिला को जहरीले करैत सांप ने डस लिया। इलाज के दौरान अस्पताल में महिला की मौत हो गई। मृतका खनेठी गांव निवासी धर्मेंद्र राम की पत्नी तेतरी देवी बताई गई हैं। तेतरी देवी अपने घर में पलंग पर सोयी थीं; इस बीच एक जहरीला करैत सांप पलंग पर चढ़ गया और उनकी जांघ में दो बार काट लिया। सांप के काटने का एहसास होते ही महिला ने गोतनी को घटना की जानकारी दी। परिजन आनन-फानन में महिला की गंभीर हालत देखकर भभुआ सदर अस्पताल पहुंचे; डॉक्टरों की टीम ने इलाज शुरू किया, लेकिन विष का असर अधिक होने के कारण मरीज की मौत हो गई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।0
0
Report
धनबाद में SCH मार्केटिंग के नाम पर युवती को बंधक बनाकर पैसे लेने का मामला
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृन्दावन वन कालोनी में किराए के मकान में रहकर SCH नेटवर्क मार्केटिंग के नाम कंपनी में काम करने पहुंची निमियाघाट के रहने वाली नन्दनी कुमारी ने पैसे नहीं देने पर टीम लीडर द्वारा बंधक बनाने का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार भोली भाली युवतियों को झांसे में लेकर कंपनी के प्रोडक्ट्स को नगद खरीदकर मार्केट में बेचने का काम दिया जाता है। निमियाघाट की रहने वाली नन्दनी कुमारी अपने मौसेरी बहन के कहने पर कंपनी में जुड़ी थी और नौ हजार नगदी भी दिया था और उसके बाद 37 हजार के प्रोडक्ट खरीद कर मार्केट में बेचने को कहा गया। जब युवती द्वारा पैसे देने से मना किया गया तो टीम लीडर द्वारा लड़की को कमरे में बंद कर दिया गया। युवती द्वारा फोन के माध्यम से अपने परिचित को सुचना दिए जाने के बाद सरायढेला की पुलिस ने पहुंच कर युवती को छुड़वाया। वही पुलिस टीम लीडर युवती को थाने ले गयी। मामले में टीम लीडर पलक महतो ने आरोपों को गलत बतलाया और कहा की परिजनों को बुलाकर युवती को सौंपने की बात थी ।इसलिए उसे रोकर रखा गया था । हालांकि पुलिस दोनों युवतियों से मामले को लेकर पुछताछ कर रही है SCH मार्केटिंग कंपनी में सौ से अधिक युवतियां काम करती है । बाइट-- नन्दनी कुमारी (नेटवर्क मार्केटिंग के जाल में फसी युवती काला टी-शर्ट) बाइट -- पलक महतो (टीम लीडर येलो शर्ट)0
0
Report
आज की बड़ी खबर: मसाल जलूस पर गहरी बहस
Ranchi, Jharkhand:0
0
Report
Advertisement
हाथी के हमले में शिक्षक की मौत: धनबाद के गांव में मुआवजे पर सहमति
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के टुंडी प्रखंड के गुलियाडीह गांव में हाथी के हमले में पारा शिक्षक ग्रीजा मुर्मू की मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। मंगलवार तड़के करीब 3 बजे 51 वर्षीय ग्रीजा मुर्मू को हाथियों ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया था। ग्रामीणों की मांग थी कि डीएफओ मौके पर पहुंचें और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने के साथ हाथियों से सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। इसके बाद डीएफओ विकास पालीवाल मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों के आक्रोश का सामना किया। इसके बाद ग्रामीणों के साथ घंटों बैठक कर उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं। बैठक के बाद मृतक के परिजनों को कुल 10 लाख रुपये मुआवजा और एक नियोजन देने पर सहमति बनी। इसमें एक लाख रुपये नगद, आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से चार लाख रुपये और वन विभाग की ओर से पांच लाख रुपये शामिल हैं। इस घटना के बाद डीएफओ ने आश्वासन दिया और बैठक में मुआवजे व नियोजन पर सहमति बनने के बाद ग्रामीण शांत हुए। हालांकि, पारा शिक्षक की मौत ने टुंडी क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे हाथियों के खतरे और मानव-हाथी संघर्ष को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं: इनपुट में कोई समाचार नहीं मिला
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार रस्म में शामिल होंगी
Jagdalpur, Chhattisgarh:विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की मुरिया दरबार रस्म में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू0
0
Report
Advertisement
बैतूल में सोयाबीन फसल संकट: मुआवजे और बीमारी को राष्ट्रीय आपदा घोषित
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में सोयाबीन की फसल पर संकट गहराता जा रहा है। पीला मोजेक बीमारी और मौसम की मार से जिले के किसान परेशान हैं। किसानों का दावा है कि बड़े पैमाने पर सोयाबीन की फसल खराब हुई है और अब वे पीला मोजेक बीमारी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग कर रहे हैं। बैतूल जिले में इस साल करीब 2 लाख 35 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सोयाबीन की बोवनी हुई है। लेकिन किसानों के मुताबिक मानसून की देरी और लंबे समय तक हुई रिमझिम बारिश का फसल पर विपरीत असर पड़ा है। कई इलाकों में सोयाबीन की फसल में पीला पड़ने और खराब होने की शिकायतें सामने आई हैं। वहीं जिले में अब तक करीब 29 इंच बारिश दर्ज हुई है, जबकि बैतूल की औसत वार्षिक बारिश करीब 43 इंच मानी जाती है। यानी बारिश औसत से काफी कम है। फसल खराब होने की शिकायतों के बाद प्रशासन ने सर्वे के आदेश भी दिए हैं, लेकिन किसानों की मांग है कि उन्हें नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए और पीला मोजेक बीमारी को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए। इन्हीं मांगों को लेकर कल जिला कांग्रेस किसानों के समर्थन में बड़ा आंदोलन करने जा रही है। अब देखना होगा कि इस आंदोलन के बाद प्रशासन किसानों की फसल क्षति के आकलन और मुआवजे को लेकर क्या कदम उठाता है।0
0
Report
संभल में विधवा पेंशन सत्यापन में बड़ा खुलासा, 404 मृत लाभार्थी पाए गए
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में विधवा पेंशन योजना में बड़ा खुलासा हुआ है... सत्यापन में 404 विधवा लाभार्थी मृतक और 58 अपात्र पाए गए हैं... हैरानी की बात ये है कि इनके बैंक खातों में पेंशन की रकम भी जारी कर दी गई... आखिर सत्यापन और पेंशन भुगतान की प्रक्रिया में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई। अब जांच के बाद ही साफ होगा कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार कौन है और इस मामले में कार्रवाई क्या होगी?0
0
Report
सीकर में राज्यपाल समेत मंत्री 75वें जन्मदिन के समरसता कार्यक्रम में शामिल
Sikar, Rajasthan:सीकर: राज्यपाल सहित कई मंत्री व जनप्रतिनिधि आएंगे सीकर पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती अपना 75वां जन्म दिन सामाजिक समरसता के साथ मनाएंगे वैदिक आश्रम के सामने ग्रामीण खेल स्टेडियम में होगा अमृत महोत्सव कार्यक्रम पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती एक अक्टूबर को अपना 75वां जन्म दिन सामाजिक समरसता, धार्मिक सहित विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाएंगे। यह जानकारी पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानदं सरस्वती ने वैदिक आश्रम पिपराली में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि उनके 75वें जन्म दिन को उनके शिष्यों ने अमृत महोत्सव के रूप में मनाने की निर्णय किया है। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े सहित धार्मिक, सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रों से लोग आएंगे। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई से प्रारम्भ हुए 75 दिवसीय चतुर्वेद पारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति 75 कुंडों में एक अक्टूबर को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक होगी। पूर्णाहुति में प्रत्येक कुंड पर एक विद्यार्थी व तीन जोड़े सभी समाज के यजमान बैठेंगे। इसमें विद्वानों द्वारा वैदिक प्रवचन भी होंगे। 30 सितंबर को रात्रि में 9 बजे भजन संध्या होगी। एक अक्टूबर को वैदिक आश्रम पिपराली के सामने स्थित ग्रामीण खेल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में दोपहर 2 बजे से योग एवं मलखंभ का प्रदर्शन किया जाएगा। दोपहर 3 बजे से रस्साकसी प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि उनके 75वें जन्म दिन पर आयोजित समरसता कार्यक्रम में सभी समाजों व वर्गों के लोग एक साथ सामुहिक प्रसाद ग्रहण करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर शिष्यों ने तैयारियां प्रारम्भ कर दी गई है। आश्रम के ओमसिंह ने बताया कि पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती के जन्मदिन पर विभिन्न संस्थाओं, समाजों व सामाजिक लोगों द्वारा अभिनंदन व सम्मान भी किया जाएगा। इस दौरान महेंद्र सिंह, सचिन आदि मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव के ATM में गाय- कुत्ते बैठने का वीडियो वायरल
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव: SBI के ATM में गाय और कुत्ते के बैठने का वीडियो आया सामने। बारिश के दौरान ATM में बैठे दिखे गाय और कुत्ता। बारिश से बचने के लिए ATM में आराम फरमा रहे गाय और कुत्ता। पैसे निकालने पहुँचे ग्राहक ने वीडियो बनाकर वायरल किया। ATM का सुरक्षा गार्ड भी मौके से रहा नदारद। कोतवाली उन्नाव क्षेत्र के त्रिपाठी बिल्डिंग के पास के ATM का मामला।0
0
Report
हनीट्रैप गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार; अब तक 12 गिरफ्तार
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर के नहटौर में पुलिस ने हनीट्रैप से जुड़े एक संगठित गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य लोगों को गंभीर धाराओं में झूठे मुकदमों में फंसा कर समझौते के नाम पर पैसे की मांग करते थे। इस मामले में पुलिस ने पहले ही गिरोह से जुड़े 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब पुलिस ने रविता गौतम उर्फ रविता देवी और नौशाद को गिरफ्तार किया है। मामला नहटौर थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 272/2026 से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक ग्राम बेगराजपुर निवासी संजीव कुमार ने 12 सितंबर को तहरीर देकर आरोप लगाया कि रविता गौतम उर्फ रविता देवी और उसके सहयोगियों ने उसे मुकदमों में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग की। आरोप है कि रकम नहीं देने पर उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज कराए गए। जांच में सामने आया कि जुल्फेकार उर्फ बब्बू लंगड़ा कथित रूप से गिरोह का संचालन करता था। गिरोह के सदस्य आपसी विवाद, पुरानी रंजिश और अन्य मामलों की जानकारी जुटाकर लोगों को निशाने पर लेते थे। इसके बाद समझौते के नाम पर धनराशि की मांग की जाती थी और मांग पूरी नहीं होने पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज कराने या न्यायालय में परिवाद दाखिल करने का दबाव बनाया जाता था। पुलिस का दावा है कि गिरोह से जुड़े लोगों द्वारा बलात्कार, सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट जैसी धाराओं में मुकदमे दर्ज कराने की रणनीति अपनाई जाती थी। विवेचना के दौरान गिरोह से जुड़े कई मामलों और अलग-अलग जनपदों में दर्ज अभियोगों की जानकारी भी सामने आई है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे जुल्फेकार उर्फ बब्बू लंगड़ा के संपर्क में रहकर पहले से चिन्हित लोगों के खिलाफ झूठी घटनाओं का घटनाक्रम तैयार करते थे। इसके बाद उसी कहानी के आधार पर पुलिस को सूचना दी जाती थी और न्यायालय के माध्यम से भी मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जाती थी। पुलिस के मुताबिक, संजीव कुमार से विवाद के बाद भी इसी तरह उसे झूठे बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की योजना बनाई गई थी। पुलिस का कहना है कि इस मामले में उसके खिलाफ कुल पांच अभियोग दर्ज कराए गए। इस मामले में अब तक जुल्फेकार उर्फ बब्बू लंगड़ा समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब नहटौर पुलिस ने मामले में रविता गौतम उर्फ रविता देवी निवासी खेड़की टप्पा, थाना हल्दौर और नौशाद निवासी बक्शीवाला, थाना कोतवाली नगर, बिजनौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है。0
0
Report
पूर्व सांसद कौशल किशोर ने पीड़ित परिजन से मिलकर इलाके में सुरक्षा बढ़ाने का भरोसा दिया
Noida, Uttar Pradesh:कल थाना मलिहाबाद के कसमंडी चौकी क्षेत्र के कुम्हारन टोला में घटित घटना के बाद पूर्व सांसद कौशल किशोर मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले. मामले की स्थिति गंभीर देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. थाना माल, थाना मलिहाबाद, थाना रहीमाबाद की पुलिस समेत पीएसी गांव में मौजूद परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शव के साथ किया प्रदर्शन, सड़क को जाम0
0
Report
Advertisement
