उन्नावः अनियंत्रित बाइक पुल की रेलिंग से टकराई, हादसे में दोनों बाइक सवार घायल
Bangarmau, Uttar Pradesh:बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के नंगा खेड़ा निवासी दयाशंकर (32) अपने गांव के ही संदीप कुमार (25) के साथ बाइक से बांगरमऊ की बाजार आया था। वापस घर लौटते समय संडीला मार्ग स्थित शारदा नहर पुल पर बाइक अनियंत्रित होकर पुल की साइड रेलिंग में घुस गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाज़ुक देखकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
