209801
Unnao - उज्ज्वला योजना की बड़ी सफलता, 3.39 लाख से अधिक परिवारों को मिला गैस सब्सिडी का लाभ
Unnao, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने एक नया मुकाम हासिल किया है। जिले में 3 लाख 39 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ मिला है। मुख्य विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश मीणा ने लाभार्थियों को सब्सिडी राशि वितरित की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फिरोजाबाद में कांच के गोदाम से चोरी किए हुए 12 बोरे कांच से भरे हुए एक ट्रीरी बरामद4 चोर गिरफ्तार
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा काँच के गोदाम से काँच से भरे हुए प्लास्टिक कट्टे (बोरी) चोरी करने वाले 04 अभियुक्तों को चोरी किये गये काँच से भरे 12 प्लास्टिक कट्टे (बोरी), चोरी में प्रयुक्त 01 टिर्री (ई-रिक्शा लोडर) बरामदगी सहित किया गया गिरफ्तार थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कांच के गोदाम से काँच से भरे हुए 12 प्लास्टिक कट्टे चोरी करने के सम्बन्ध में थाना रामगढ़ मुकदमा दर्ज है 04 अभियुक्तों 01.मुजाहिद पुत्र इस्तकबाल 02.फारूख उर्फ बाबू पुत्र मौहम्मद आजम, 03.अरसद पुत्र रहमत अली, 04.मौहम्मद कैफ पुत्र नदीम को आज दिनांक 12.04.2026 को भीकनपुर तिराहा के पास से थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के कब्जे से 12 अदद प्लास्टिक के कट्टे मय काँच भरे हुये तथा चोरी करने में प्रयुक्त 01 टिर्री (ई-रिक्शा लोडर) बरामद हुए हैं । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 226/26 धारा बीएनएस0 में धारा 317(2) बीएनएस0 की बढ़ोत्तरी कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।0
0
Report
मिशन शक्ति केंद्र पर महिला जन जागृति अभियान चलाया मिशन शक्ति अभियान 5 के तहत महिलाओं को किया जागरूक
Govardhan, Uttar Pradesh:स्लग मिशन शक्ति केंद्र पर महिला जन जागृति अभियान चलाया मिशन शक्ति अभियान 5 के तहत महिलाओं को किया जागरूक एंकर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए महिलाओं जागरूक करने के लिए तरह-तरह की योजनाएं चलती रहती हैं वहीं महिलाओं की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था से जागरूक करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम समय-समय पर आयोजन किया जा रहे हैं इसी के तहत आज मिशन शक्ति केंद्र गोवर्धन थाना परिसर मैं मिशन शक्ति अभियान 5 के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जहां ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की सभी महिलाएं कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंची महिला सब इंस्पेक्टर प्रियंका चौधरी महिला सब इंस्पेक्टर सुनीता सिंह, महिला हेड कांस्टेबल साधना चौहान, महिला हेड कांस्टेबल प्रीति गौतम ने महिलाओं को समाज में कानून व्यवस्था की समझ ना होने के कारण हो रही परेशानियां से जागरूक किया वही सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम फेसबुक व्हाट्सएप इत्यादि के माध्यम से हो रही महिलाओं के साथ फ्रॉड एवं अन्य गतिविधियों से भी अवगत कराया तथा उनसे किस तरह से बचाव किया जाए इसकी भी जानकारी सभी महिलाओं को दी महिलाओं की सुरक्षा मैं सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर की बारी की जानकारी देते हुए उन्हें उनके लाभो के भी बारे में बताया कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने मेला पुलिसकर्मियों द्वारा दी गई जानकारी को प्राप्त कर काफी राहत महसूस की तथा सरकार के द्वारा महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी पाकर उन्हें प्रसन्नता महसूस हुई वही भीड़ में बैठी कुछ महिलाओं ने कहा कि ऐसे अभियानों को सरकार द्वारा समय-समय पर चलाएं रखना चाहिए जिससे कि अंचल क्षेत्र में रहने वाली महिलाएं ऐसी योजनाओं का लाभ उठा सकें तथा उनके साथ हो रहे दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाकर एवं योजनाओं का लाभ उठाकर देश की जागरूक महिला बन सकें0
0
Report
- मोबाइल टॉवर पर चढ़ी प्रेमिका - नाबालिग लड़की के मोबाइल टावर पर चढ़ने से मचा हड़कंप
Padrauna, Uttar Pradesh:- मोबाइल टॉवर पर चढ़ी प्रेमिका - नाबालिग लड़की के मोबाइल टावर पर चढ़ने से मचा हड़कंप - प्रेमी को जेल से छुड़ाने की कर रही नाबालिग लड़की मांग - दो दिन पूर्व प्रेमी को पुलिस भेज चुकी है जेल - दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में जेल जा चुका है प्रेमी - पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे - विशुनपुरा थाने के दुदही नगर का मामला0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी-करहल थाना क्षेत्र में कई जगह भीषण आग,गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख।
Bhanti, Uttar Pradesh:मैनपुरी मैनपुरी/करहल मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के कर्करा,मानिकपुर,तखरऊ सहित कई स्थानों पर शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते गेहूं की खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया, गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। *स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू* स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसडीएम करहल सुनिष्ठा सिंह और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।0
0
Report
देवरिया पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर एक शोरूम का किया उद्घाटन
Deoria, Uttar Pradesh:खबर देवरिया जिले से है जहां बॉलीवुड की अभिनेत्री करिश्मा कपूर जिला मुख्यालय के एक निजी कंपनी के शोरूम के उद्घाटन के दौरान पहुंची जहां पर लोगों ने करिश्मा कपूर को देखने के लिए उमड़ पड़े।फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर तकरीबन 10 मिनट शहर में रही।इस दौरान उन्होंने एक आभूषण शोरूम का उद्घाटन किया और एक फिल्मी गीत पर डांस भी किया।0
0
Report
उन्नाव में 50 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार*
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव, 12 अप्रैल। कोतवाली सदर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान करीब 10 लाख रुपये कीमत का 50 किलो गांजा बरामद कर दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 11 अप्रैल की रात संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान करवन मोड़ के पास एक सफेद रंग की वैगनआर कार को रोका गया। जांच के दौरान वाहन में सवार दो युवक घबराए हुए नजर आए। तलाशी लेने पर कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेंद्र तिवारी उर्फ जीतू (24 वर्ष) और आदर्श कुमार तिवारी उर्फ राज (25 वर्ष) निवासी जनपद कौशांबी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मध्य प्रदेश से गांजा खरीदकर दिल्ली में बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 किलो अवैध गांजा और एक वैगनआर कार (नंबर UP 70 PT 6360) बरामद की है। बरामद गांजे की बाजार कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में कोतवाली सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। एसपी के निर्देशन में कार्रवाई इस सफलता में कोतवाली सदर पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
अज्ञात कारणों के चलते 5 बीघा की फसल में लगी अचानक आग, स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू
Bagherka, Uttar Pradesh:खेतों में रखी फसल में आग लगने का सिलसिला लगातार जारी, अज्ञात कारणों के चलते 5 बीघा की फसल में लगी अचानक आग, स्थानीय लोगों ने घंटे की कड़ी मशक्कत करते हुए फसल में लगी आग पर पाया काबू, पुलिस और दमकल की गाड़ियां समय से न पहुंची जिसके चलते हुआ किसान का नुकसान, पीड़ित किसान बोला लगभग एक लाख रूपये का आग लगने के चलते हुए नुकसान, किसान ने फसल को काटकर मड़ाई के लिए रखा था खेत में, पीड़ित किसान ने जताई आशंका अज्ञात लोगों ने जानबूझकर लगाई आग, मामला थाना बिवार इलाके के छानी खुर्द गांव ।0
0
Report
एसपी ग्रामीण ने गैस एजेंसियों के मालिकों के साथ बैठक की लगातार गैस एजेंसी की शिकायतें आ रही थी
Firozabad, Uttar Pradesh:फ़िरोज़ाबाद जनपद शिकोहाबाद नगर में लगातार गैस एजेंसियों की शिकायतें आ रही थी कभी केवाईसी को लेकर कभी गैस न मिलने पर लोगों में आक्रोश था इसी के चलते एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने गैस एजेंसी मालिकों के साथ की बैठक बैठक में गैस एजेंसी मालिकों को दी सख्त हिदायत अगर उपभोक्ताओं को परेशान किया जाएगा तो आप सब पर सख्त कार्यवाही होगी लगातार अगर किसी ने KYC के नाम पऱ अबैध बसूली की तो उसके खिलाफ होंगी कार्यवाही एसपी ग्रामीण ने कहा व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर या फोन कर कर ग्राहकों को सूचना दी जाए कि उसका नंबर आ गया है वह सिलेंडर ले जाए ताकि इस तरह उपभोक्ताओं को परेशानी या लाइन में खड़े होकर नहीं उठानी पड़े उनके बैठने का और पानी का भी इंतजाम किया जाए शिकोहाबाद के सभी एजेंसी मालिकों को बुलाया गया एक एजेंसी मालिक के न आने पऱ पुलिस भेज कर बुलाया गया कड़ी हिदायत दी गयी इस मौके पऱ सीओ शिकोहाबाद अमरीश कुमार और शिकोहाबाद थाना अध्यक्ष मौजूद रहे0
0
Report
तहसील में तैनाथ कर्मचारियों का अनोखा कारनामा एक ही बाप के दो बेटों का अलग अलग जाति के प्रमाण पत्र
Mankehri, Uttar Pradesh:सरीला तहसील में तैनात ज़िम्मेदारो की बड़ी लापरवाही का मामला आया सामने , दो सगे भाइयो के बना दिए दो अलग - अलग जातियों के प्रमाण पत्र , तहसील में तैनात कर्मचारियों का अनोखा कारनामा , एक पिता के दो पुत्रो में एक को दिया पिछड़ा वर्ग जाति प्रमाण पत्र तो दूसरे पुत्र का बना दिया गया अनुसूचित जाती प्रमाण पत्र , बाबूराम रावत के पुत्र संतोष कुमार को 2013 में बने सरकारी अभिलेखों में पिछड़ा वर्ग का दिया गया प्रमाण पत्र तो वहीँ बाबूराम रावत के दूसरे पुत्र वासुदेव रावत को 2023 में दे दिया गया अनुसूचित जाती का प्रमाण पत्र , अनुसूचित जाती का प्रमाण पत्र बनवाकर SC / ST जाती के लोगो की ज़मीनो की खरीद फरोख्त करने का भी आरोप , फ़र्ज़ी जाती प्रमाण पत्र बनवाकर SC / ST एक्ट में झूठे मुक़दमे लिखवाने का भी आरोप , तहसील कर्मचारियों की मिलीभगत से बनवा दिए गए एक पिता के दो पुत्रो के दो अलग - अलग जातियों के प्रमाण पत्र , मामला संज्ञान में आने के बाद SDM सरीला ने कही जांच कर कार्यवाही की बात ....0
0
Report
Advertisement
एक पिता के दो पुत्रो में एक को दिया पिछड़ा वर्ग जाति प्रमाण पत्र,दूसरे पुत्र का बना दिया गया अनुसूचित
Mankehri, Uttar Pradesh:सरीला तहसील में तैनात ज़िम्मेदारो की बड़ी लापरवाही का मामला आया सामने , दो सगे भाइयो के बना दिए दो अलग - अलग जातियों के प्रमाण पत्र , तहसील में तैनात कर्मचारियों का अनोखा कारनामा , एक पिता के दो पुत्रो में एक को दिया पिछड़ा वर्ग जाति प्रमाण पत्र तो दूसरे पुत्र का बना दिया गया अनुसूचित जाती प्रमाण पत्र , बाबूराम रावत के पुत्र संतोष कुमार को 2013 में बने सरकारी अभिलेखों में पिछड़ा वर्ग का दिया गया प्रमाण पत्र तो वहीँ बाबूराम रावत के दूसरे पुत्र वासुदेव रावत को 2023 में दे दिया गया अनुसूचित जाती का प्रमाण पत्र , अनुसूचित जाती का प्रमाण पत्र बनवाकर SC / ST जाती के लोगो की ज़मीनो की खरीद फरोख्त करने का भी आरोप , फ़र्ज़ी जाती प्रमाण पत्र बनवाकर SC / ST एक्ट में झूठे मुक़दमे लिखवाने का भी आरोप , तहसील कर्मचारियों की मिलीभगत से बनवा दिए गए एक पिता के दो पुत्रो के दो अलग - अलग जातियों के प्रमाण पत्र , मामला संज्ञान में आने के बाद SDM सरीला ने कही जांच कर कार्यवाही की बात ....0
0
Report
फिरोजाबाद पुलिस मुठभेड़ में मोबाइल गिरोह का बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ पुलिस ने छिनैती की घटनाओं का खुलासा करते हुए शनिवार को मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंकज पुत्र रामजीलाल निवासी नगला मिर्जा, थाना रामगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर थाना उत्तर और रामगढ़ क्षेत्र में मोबाइल छिनैती की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी चनोरा खत्ता के पास मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया और मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा (315 बोर), दो जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने दोनों छिनैती की घटनाएं स्वीकार कर ली हैं। पुलिस के अनुसार इस गिरोह में कुल तीन आरोपी शामिल हैं, जिनमें से दो अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी लूट और अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
घर से विजयपुर दुकान पर काम करने जा रही युवती को बलोरो सवार बदमाशों ने सुनसान जगह से किया अगवा
Ahirauli Khurd, Uttar Pradesh:- घर से विजयपुर दुकान पर काम करने जा रही युवती को बलोरो सवार बदमाशों ने सुनसान जगह से किया अगवा - घटना की लिखित सुचना के बाद भी सोई रही रामकोला पुलिस - पिड़ित पिता थाने का लगता रहा चक्कर नहीं हुई कोई कार्रवाई - पीड़िता विजयपुर स्थित गुप्ता गारमेंट्स पर करती है सेल्समैन का काम - लड़की किसी तरह अपनी सूझ-बूझ से अगवा कर्ताओं के चंगुल से छूट पिता को फोन कर दी सूचना - पिड़ित पिता गोरखपुर से लेकर आया सकुशल घर, - 36घंटे बाद सुरक्षित घर पहुंची पीड़िता ने बताई आप बीती - रामकोला पुलिस की निष्क्रियता आई सामने - रामकोला थाना क्षेत्र के सिधांवे गांव के रहने वाली है पिड़िता ।0
0
Report
Advertisement
हापुड - वेस्ट बंगाल से लाकर दिल्ली एनसीआर में गांजा सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार।
Hapur, Uttar Pradesh:खबर यूपी के हापुड़ से है। जहां गढ़ कोतवाली पुलिस व एएनटीएफ मेरठ यूनिट में संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो अंतर्राज्य मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 30 लाख कीमत का 57 किलो गांजा बरामद किया गया है। ये लोग पश्चिम बंगाल से गांजे को लाकर दिल्ली एनसीआर व यूपी के कई जनपदों में बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे। इनके कब्जे से दो मोबाइल फोन वह एक आर्टिका कार भी बरामद की गई है। दोनों आरोपी गाजियाबाद व दिल्ली के रहने वाले अशदुल व खबरुल बताई जा रहे हैं। साथ ही पुलिस अब इनकेनेटवर्क से जुड़े बाकि लोगों की तलाश में भी जुटी हुई है0
0
Report
झांसी पुलिस ने आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते 3 लोगों को अरेस्ट किया।
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के बरुआसागर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और 3100 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस की गिरफ्त में आये सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।दरअसल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कंपनी बाग के पास सड़क किनारे सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग आईपीएल मैच में हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम मोहम्मद अकील, प्रशु राय और सोम झा निवासी कटरा बरुआसागर बताया। इस दौरान एक आरोपी विकास यादव मौके से फरार हो गया, पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। और चकमा देकर फरार हुआ आरोपी विकास यादव की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।0
0
Report
झांसी पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, दोनों ने रेप के बाद छात्रा की हत्या कर दी थी।
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी उल्दन थाना क्षेत्र के निमौनी रपटा पुल के पास पुलिस को गैंग रेप करने वाले आरोपियों के होने की सूचना मिली थी इस पर स्वाट टीम और उल्दन थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने बाइक सवार लोगों को रोकने का इशारा किया, उन्होंने रुकने की जगह पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। जब पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग की तो दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। पूंछतांछ में बदमाशों ने अपना नाम शैलेंद्र अहिरवार और ठाकुरदास बताया, दोनों ने छात्रा के साथ गैंगरेप के बाद हत्या करने की बात कबूल की है। बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है।0
0
Report
Advertisement
