209870
Sensitive Content
This video contains sensitive content which some people may find offensive or disturbing
उन्नाव। हसनगंज यूकेलिप्टस पेड़ों की कटाई को लेकर दो पक्ष आमने-सामने , पुलिस मौके पर।
Barha Kalan, Uttar Pradesh:हसनगंज के गांव राजापुर में सुबह एक पक्ष यूकेलिप्टस पेड़ों की कटाई करने लगा जिसके बाद दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो नौबत मार-पीट तक जा पहुंची जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर 112 पुलिस रजापुर गांव पहुंची और दोनों पक्षों शांत कराया जिसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई जहां मामले की पुलिस जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इरफान अंसारी का मोदी पर तीखा हमला: राहुल गांधी के साथ डिबेट की मांग
Ranchi, Jharkhand:राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक डिबेट की चुनौती दिए जाने के मामले पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी राहुल गांधी के सामने डिबेट में खड़े भी नहीं हो सकते। देश आज डिबेट मांग रहा है और प्रधानमंत्री को राहुल गांधी के साथ आमने-सामने बैठकर देश के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। इरफान अंसारी ने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां डिबेट के आधार पर जनता नेताओं का प्रदर्शन देखती है। उन्होंने 40 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के सड़क पर होने और ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं को संयमित रख रहे हैं और देशहित में प्रधानमंत्री को उनकी बात सुननी चाहिए।0
0
Report
कमल खिलेगा तीनों पंचायत समिति में, भाजपा का प्रचार तेज
Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह ( टोंक) तीनों पंचायत समितियों खिलेगा कमल- कन्हैया लाल एक दर्जन से अधिक गांवों मैं जनसंपर्क किया लांबा हरि सिंह पंचायत चुनाव को लेकर कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने सिन्दोलिया आटोली मोरला बागडी काटोली पंचायत के एक दर्जन से अधिक गांवों मैं जनसंपर्क किया। गांव में लोगों ने जगह-जगह मंत्री का स्वागत किया। मंत्री ने लोगों को पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य के लिए भाजपा के समर्थन में मतदान करने का आह्वान किया। मंत्री ने कहा कि लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं भरपूर लाभ मिलने से मतदाताओं का भाजप को समर्थन मिल रहा है । उन्होंने कहा कि मालपुरा टोडारायसिंह पचेवर पंचायत समितियों मैं भाजपा का ही प्रधान ओर जिला परिषद सदस्य भाजपा प्रत्याशी जीतने जिला प्रमुख भी भाजपा का पदासीन होने का दावा किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।0
0
Report
11 केवी लाइन टूटने से टोंक के लाडपुरा कॉलोनी में हड़कंप, ग्रामीण भयभीत
Tonk, Rajasthan:टोडारायसिंह, टोंक लाडपुरा कॉलोनी में 11 केवी विद्युत लाइन के तार टूटने से मचा हड़कंप अचानक तार टूट कर गिरने से उठी चिंगारियां ग्रामीण दुबके घरों में, आबादी क्षेत्र से गुजर रही 11 केवी लाइन के बार-बार तार टूटने से ग्रामीण भयभीत ग्रामीणों ने निगम अधिकारियों जनप्रतिनिधियों की जनसुनवाई में भी दी कई बार शिकायत, आबादी क्षेत्र में केबल लाइन डालने की मांग लेकिन अब तक नहीं हुआ समाधान0
0
Report
Advertisement
सीतापुर में MLC जीत के बाद कांति सिंह का स्वागत, लोकतंत्र बचाओ यात्रा पर बयान
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में स्नातक MLC चुनाव जीतने के बाद पहली बार कांति सिंह पहुंची। जहाँ जगह जगह पर उनका भव्य तरीके से स्वागत किया गया। वहीं कांति सिंह ने भाजपा के लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओं पद यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी इंडिया गठबंधन की नकल करती है। लोकतंत्र बचा होता तो यह मुद्दा क्यों उठता। अगर लोकतंत्र के तहत काम हो रहा होता तो हम समाजवादी क्यों लड़ाई लड़ रहे होते। युवा, किसान परेशान है,2027 में सरकार आने पर शिक्षामित्रों को समान शिक्षक समान मानदेय दिया जाएगा।0
0
Report
भीलवाड़ा हत्याकांड: चौथा आरोपी कलू लाल तापड़िया गिरफ्तार, जांच तेज
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा में 72 वर्षीय बुजुर्ग कमला देवी कांकरिया हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्याकांड के चौथे आरोपी कलू लाल तापड़िया को पुलिस ने काछोला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद छत पर शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने आरोपी को भीमगंज थाने से पैदल ही न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है। अब तक इस सनसनीखेज हत्याकांड में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। भीलवाड़ा शहर में बुजुर्ग महिला कमला देवी कांकरिया की निर्मम हत्या के मामले में भीमगंज पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी कालू लाल तापड़िया को पुलिस ने काछोला क्षेत्र के जंगलों से गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी सज्जन सिंह के अनुसार, एसएचओ के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी को बीती रात दस्तयाब किया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां पुलिस ने आगे की पूछताछ के लिए रिमांड प्राप्त किया है। सीओ सिटी सज्जन सिंह ने बताया कि कमला देवी कांकरिया 12 अक्टूबर को लापता हुई थीं। 15 अक्टूबर को उनकी बहू ने भीमगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की पहचान की। जांच में रवि तापड़िया प्रमुख संदिग्ध के रूप में सामने आया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गहनों और जमीन-जायदाद से जुड़े आपसी लेन-देन के विवाद के चलते रवि तापड़िया और हीरालाल सिंधी ने बुजुर्ग महिला की हत्या की। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपियों ने कमला देवी के शव को छत पर जलाकर सबूत मिटाने का प्रयास किया। शव जलाने के बाद अवशेष नाली में डाले गए, वहीं कुछ अवशेष कोठारी नदी में भी प्रवाहित किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस पूरे घटनाक्रम में हत्या के साथ-साथ साक्ष्य नष्ट करने और आरोपियों को सहयोग देने वालों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस पहले रवि तापड़िया, हीरा सिंधी और आर्यन शर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है। तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। अब चौथे आरोपी कालू लाल तापड़िया की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
हमीरपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-अज्ञात वाहन की टक्कर से शिक्षक की मौत, किसी काम से सुमेरपुर जा रहा था मृतक शिक्षक, नजरपुर टाटा मोटर्स सर्विस सेंटर के पास अज्ञात वाहन में मारी टक्कर, घायलावस्था में शिक्षक को भेजा गया था प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर, डाक्टरों ने चेकअप के बाद शिक्षक को मृत घोषित किया, सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टाटा मोटर्स सर्विस सेंटर के पास की घटना।0
0
Report
Advertisement
नोएडा में दिवाली से पहले सेफ्टी ने छापा, पनीर से लदी चार गाड़ियाँ पकड़ीं
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा, UP: दिवाली से पहले फ़ूड सेफ़्टी डिपार्टमेंट ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में छापेमारी की। इस दौरान पनीर से लदी चार गाड़ियों को पकड़ा गया, छह फ़ूड सैंपल लिए गए और 65 kg खराब रसगुल्ले नष्ट किए गए।0
0
Report
नर्मदा बैकवॉटर में डूबे मछुवारे की मौत: बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-मछली पकड़ने गए मछुवारे की करंट लगने से हुई मौत. परिजनों ने बड़वानी जिला मुख्यालय नवलपुरा स्थित बीजली विभाग पर मृतक का शव रख कर किया घेराव. कहा विभागीय लापरवाही से मछुवारे की गई है जान परिवार को आर्थिक सहायता के साथ परिवार से किसी एक को दी जाए नॉकरी. जवाबदार बोले मामले की जांच को लेकर टीम का गठन किया गया है. शासन की गाइड लाइन के अनुसार दिया जाएगा मुआवजा. जिले के ग्राम पिपलूद/सुसाड़ नर्मदा नदी के बैकवाटर में मछली पकड़ने गए मछुवारे 45 वर्षीय किशोर वर्मा की आज करंट लगने से मौत हो गई है. जानकारी अनुसार किशोर पत्नी के साथ नर्मदा नदी के बैकवाटर गया था जहां उसे करंट लगा और उसकी मौत हो गई. मृतक के परिजन ने बताया के पत्नी के फ़ोन के बाद घटना स्थल पहुंचे जहां से किशोर को जिला अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन सहित ग्रामीण मृतक के शव को लेकर जिला मुख्यालय नवलपुरा स्थित बिजली विभाग के कार्यालय पर शव को लेकर गए और वहाँ धरना दे दिया. परिजनों का कहना है के डूब में आने के कारण बिजली कनेक्शन कटा हुआ था. हमेशा की तरह आज भी मृतक मछली पकड़े गया लेकिन पोल में करंट आ गया जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. उनकी मांग है कि नर्मदा के पानी से पोल हटाए जाएं और मृतक के परिजनों में किसी को रोजगार दिया जाए. अधिकारी ने कहा के किसान की रबी की फसल के लिए बिजली सप्लाई जरूरी है, लेकिन हादसे में लापरवाही की जांच के लिए दो कर्मचारियों की टीम गठित की गई है. जांच के बाद दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी. शासन के निर्देशानुसार मृतक मछुवारे के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी और परिवार के एक सदस्य को कार्यालय में अस्थायी नोकरी दी जाएगी. धरना समाप्त हुआ.0
0
Report
तरेगांव जंगल डकैती: पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार, चौंकाने वाले सुराग सामने
Kawardha, Chhattisgarh:तरेगांव जंगल डकैती कांड में पुलिस की बड़ी सफलता, अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार कवर्धा। कबीरधाम जिले के तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर डकैती कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सराफा व्यवसायी वेदप्रकाश सोनी से जेवरात और नगदी लूटने के मामले में पुलिस ने अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच बिलासपुर से होते हुए झारखंड के जमशेदपुर तक पहुंची, जहां लूटे गए चांदी के जेवर खरीदने और गलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से करीब 11.9 किलोग्राम चांदी के आभूषण, 1.124 किलोग्राम गली हुई चांदी, नगदी और दो बजाज पल्सर मोटरसाइकिल सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है। घटना के बाद पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में कई थाना और साइबर टीमों की अहम भूमिका रही।0
0
Report
Advertisement
झांसी में आबकारी विभाग ने रक्सा-राजापुर गांवों में दबिश देकर अवैध शराब बरामद
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में आबकारी विभाग और रक्सा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कई गांवों में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 520 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई और 7500 किलोग्राम लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। संयुक्त टीम ने ग्राम रक्सा, राजापुर, ग्राम पसराई और डेरा दातारनगर परवई ग्राम समेत कई गांवों में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए। आबकारी अधिनियम के तहत शराब बनाने वाले माफिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मौके से 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजा गया है।0
0
Report
रेील के चक्कर में खतरनाक स्टंट: पुलिस ने युवक का चालान किया
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद जिले में सोशल मीडिया पर रील और लाइक-व्यूज़ पाने के चक्कर में एक युवक ने संकिसा मार्ग पर चलती बाइक पर खतरनाक स्टंट दिखाए। कभी बाइक से हाथ छोड़कर तो कभी चलती मोटरसाइकिल पर लेटकर उसने सड़क पर करतब दिखाए। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक के चालान 5500 रुपये किया। यह स्टंट न सिर्फ उसकी जान के लिए खतरा था, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों के लिए भी बड़ा जोखिम बन सकता था।0
0
Report
आगामी त्यौहारों पर लखनऊ पुलिस अलर्ट, पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ। गुरुवार शाम को डीसीपी साउथ मोहम्मद मुश्ताक ने थाना सुशांत गोल्फ सिटी में प्रभारी निरीक्षक राजीव रंजन उपाध्याय व पुलिस बल के साथ क्षेत्रांतर्गत लुलु मॉल एवं उसके आसपास स्थित बड़ी रोटरी क्षेत्र में आगामी त्योहारों धनतेरस, दीपावली, भाईदूज एवं छठ पूजा के दृष्टिगत पैदल गश्त किया। पैदल गश्त के दौरान डीसीपी साउथ मोहम्मद मुश्ताक ने निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए — 1. आगामी त्योहारों के दृष्टिगत क्षेत्र में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। 2. लुलु मॉल एवं आसपास के प्रमुख स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। 3. मॉल परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए गए। 4. भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रभावी पुलिस व्यवस्था एवं नियमित निगरानी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। 5. बड़ी रोटरी एवं आसपास के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। 6. त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया गया। 7. संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए। 8. पुलिसकर्मियों को अपने ड्यूटी पॉइंट पर सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। 9. किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु त्वरित एवं प्रभावी पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 10. संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी- डीएम की बड़ी कार्रवाई, बंजर भूमि से हटवाया अवैध कब्जा।
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी। मिशन समाधान के अंतर्गत तहसील किशनी के कस्बा कुसमरा पहुंचकर जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने बड़ी कार्यवाई करते हुए, बंजर भूमि के गाटा संख्या 982 से अबैध कब्जा हटवाया है, इस कई अधिकारी व पुलिसवल मौजूद रहा।0
0
Report
मकराना व इटावा बामनिया में शांतिपूर्ण सरपंच-वार्ड चुनाव, मतगणना समय पर शुरू
Didwana, Rajasthan:मकराना पंचायत समिति क्षेत्र की 25 ग्राम पंचायतों व इटावा बामनिया पंचायत समिति क्षेत्र की 26 ग्राम पंचायतों में गुरुवार को छुटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से सरपंच व वार्ड पंचों के लिए मतदान हुआ, मतदान के तुरंत बाद ही मतगणना का कार्य शुरू किया जा रहा है, जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। आपको बता दें कि मकराना पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायत में कुल 109 मतदान केंद्रों पर, जबकि इटावा बामनिया पंचायत समिति क्षेत्र की 26 ग्राम पंचायतों में 100 मतदान केंद्रों पर सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक छुटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई है। उधर डीडवाना कुचामन जिला के कलेक्टर अवधेश मीणा व पुलिस अधीक्षक डॉक्टर प्यारेलाल शिवराम ने अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत जूसरी, बुडसू, चावंडिया, भिचावां व देवरी सहित अनेक पंचायत का दौरा कर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं शाम 6:00 बजे तक मकराना पंचायत समिति क्षेत्र में 78.17 प्रतिशत, जबकि इटावा बामनिया पंचायत समिति क्षेत्र में 80.45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, हालांकि जूसरी ग्राम पंचायत को प्रशासन ने अति संवेदनशील मानते हुए फ्लेग मार्च निकाला और पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया। इस दौरान सरपंच पद प्रत्याशी मीरा देवी व निर्मल कवंर के समर्थक कई बार आपस में उलझते हुए भी दिखाई दिए। सुबह से लेकर दोपहर तक तो अधिकांश मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें दिखाई दीं, जबकि दोपहर बाद अधिकांश मतदान केंद्रों पर इक्के दुक्के के मतदाता ही मतदान करने के लिए पहुंच रहे थे। ग्राम पंचायत चांडी में फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर एक पक्ष के मतदाताओं द्वारा विरोध जताने की सूचना है। विरोध के चलते मतदाता मतदान केंद्र के बाहर एकत्रित हो गए और मतदान करने नहीं पहुंचे। काफी देर से मतदाता कर रहे विरोध। सूचना पर मकराना एसडीएम मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारी मतदाताओं से समझाइश में जुटे हैं। प्रशासन की ओर से मतदान बंद नहीं किया गया है。0
0
Report
गाजीपुर: चाय में सल्फास मिलाकर तीन बच्चों की हत्या; मां को आजीवन कारावास
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गाजीपुर में मां के हाथों तीन बच्चों की हत्या का मामला: अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा चाय में सल्फास मिलाकर तीन मासूम बच्चों को जहर देने वाली सुनीता देवी को अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा चाय में सल्फास मिलाकर तीन मासूम बच्चों को पिलाया था जहर, दो की मौके पर मौत और तीसरे ने इलाज के دوران तोड़ा था दम 15 अगस्त 2022 को हुई थी दिल दहला देने वाली वारदात, दो बच्चों की मौके पर मौत और तीसरे ने वाराणसी में इलाज के दौरान तोड़ा था दम प्रथम अपर सत्र न्यायधीश शक्ति सिंह की अदालत ने धारा 302 आईपीसी के मामले में दोषी सुनीता देवी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए सात गवाहों की गवाही और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने सुनाया फैसला फैसले में अदालत की तल्ख टिप्पणी—मां पर बच्चों का सबसे अधिक भरोса होता है, ऐसे में मां की यह क्रूरता पूरी मानव सभ्यता को शर्मसार करने वाली है गाजीपुर में मां और बच्चों के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाले एक सनसनीखेज हत्याकांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपने ही तीन मासूम बच्चों को चाय में सल्फास मिलाकर पिलाने की दोषी सुनीता देवी को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने अपने फैसले में मां के रिश्ते की गरिमा और बच्चों के भरोसे का जिक्र करते हुए इस अपराध को पूरी मानव सभ्यता को शर्मसार करने वाला बताया है। इस बात की जानकारी शासकीय अधिवक्ता अखिलेश सिंह ने दी है। इस दौरान उन्होंने बताया कि मामला 15 अगस्त 2022 का है। थाना सुहवल क्षेत्र से जुड़े इस मामले में अभियुक्ता सुनीता देवी की शादी रेवतीपुर के सईताबाद निवासी बालेश्वर यादव से हुई थी। घटना से करीब एक महीने पहले वह अपने मायके ढढ़नी भानमल राय आ गई थी। उसके चार बच्चे थे, जिनमें तीन बेटे और एक बेटी शामिल थी। बताया गया कि घटना वाले दिन सुनीता देवी ने चाय में सल्फास मिलाकर अपने तीन बच्चों को पिला दिया। संयोगवश उसका सबसे छोटा बेटा दिव्यांशु उस समय अपनी नानी के साथ चला गया था, जबकि हिमांशु, प्रियांशु और सुप्रिया जहरीली चाय की चपेट में आ गए। इस घटना में हिमांशु और प्रियांशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुप्रिया ने वाराणसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से सात गवाहों को परीक्षित कराया गया। गवाहों के बयान और प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर माननीय न्यायालय ने अभियुक्ता सुनीता देवी को दोषी karārd करार दिया। माननीय शक्ति सिंह, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश, गाजीपुर की अदालत ने स्टेट बनाम सुनीता देवी, धारा 302 आईपीसी, थाना सुहवल के मुकदमे में आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अदालत ने अपने फैसले में बेहद महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि भारतीय समाज व्यवस्था में मां का स्थान बच्चों के लिए ईश्वर के समान माना जाता है। बच्चे अपने परिवार में सबसे ज्यादा भरोसा और सुरक्षा अपनी मां से महसूस करते हैं। ऐसे में जिस मां ने नौ महीने अपनी कोख में रखकर बच्चों को जन्म दिया, उसी के द्वारा उनके प्रति इतनी क्रूरता न केवल मां-बच्चों के रिश्ते, बल्कि पूरी मानव सभ्यता को शर्मसार करने वाली है। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अखिलेश सिंह ने बताया कि अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी और सात गवाहों की गवाही के आधार पर अदालत ने यह फैसला सुनाया है। सजा सुनाए जाने के दौरान अभियुक्ता की ओर से कोई विशेष प्रतिक्रिया दिखाई नहीं दी। बाइट- अखिलेश सिंह, जिला शासकीय अधिवक्ता फौजرداری, गाजीपुर।0
0
Report
Advertisement
