Unnao: गड्ढों की वजह से अनियंत्रित हुआ ट्रक, बड़ा हादसा टला
Nawabganj, Uttar Pradesh:उन्नाव जिले के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज में सोमवार रात करीब 2 बजे बड़ा हादसा होने से बच गया। सड़क पर गड्ढों के कारण अंगूर से भरा डीसीएम ट्रक झटके से अनियंत्रित होकर एक डंपर से टकरा गया। हादसे में ट्रक चालक लाल मोहम्मद (निवासी बहराइच) और परिचालक को हल्की चोटें आईं। उन्हें नवाबगंज स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया। चालक ने बताया कि वह महाराष्ट्र के नासिक से करीब 20 लाख रुपये के अंगूर लेकर नेपाल के काठमांडू जा रहा था। लेकिन सड़क पर गड्ढों के कारण ट्रक असंतुलित हो गया और दुर्घटना हो गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यातायात सुधार के लिए नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाए; चौराहे से होटल तक कार्रवाई
Jaipur, Rajasthan: नगर परिषद ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन बत्ती चौराहे से नैनवा रोड स्थित अलगोजा होटल तक कार्रवाई की। सभापति भरत शर्मा और आयुक्त ब्रजेश राय के निर्देश पर अतिक्रमण प्रभारी राजकुमार सांगेला के नेतृत्व में नगर परिषद दस्ते ने सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण हटाए। टीम ने बड़ी संख्या में अवैध होर्डिंग्स हटाने के साथ दुकानों के बाहर बनाए गए चबूतरों और स्थाई अतिक्रमण को तोड़ा। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को सड़क पर किसी भी प्रकार का स्थाई अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई। अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना हैवाशिम में जलसंकट के बीच प्रशासन ने जलसंधारण को प्राथमिकता दी
Washim, Maharashtra:वाशिम जिल्ह्यात पावसाने दडी मारल्याने पाणीटंचाईचं संकट दिवसेंदिवस गडद होत आहे. या पार्श्वभूमीवर जिल्हाधिकारी यांनी विकासकामांपेक्षा आता पाणीटंचाई निवारण आणि जलसंधारणाच्या कामांना प्राधान्य देण्याच्या सूचना दिल्या आहेत. जिल्हा नियोजन समितीच्या निधीतून प्रस्तावित काँक्रिट रस्ते आणि गटारींच्या कामांऐवजी पिण्याच्या पाण्याच्या योजना आणि जलसंधारणाची कामं हाती घेतली जाणार आहेत. उपलब्ध पाणीसाठा आणि भविष्यातील गरज लक्षात घेऊन प्रशासनाकडून नियोजन करण्यात येत असून, जलसाठे टिकवणे, पाण्याचे स्रोत बळकट करणे आणि संभाव्य पाणीटंचाई रोखण्यासाठी आवश्यक उपाययोजना वेळेत पूर्ण करण्यावर भर दिला जाणार असल्याचे जिल्हाधिकारी यांनी सांगितले आहे.दिल्ली दौरे पर हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान इस्तीफे की पेशकश-सूत्र
Lucknow, Uttar Pradesh:कांग्रेस यूपी और पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की तैयारी में है। पंजाब में बदलाव लगभग तय माना जा रहा है, जबकि यूपी में भी बड़ा फेरबदल होने जा रहा है।
अजय राय को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है। राहुल गांधी ने एक दिन पहले अजय राय से वन-टू-वन मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में उन्हें फैसले की जानकारी दी गई।
अराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी कांग्रेस की कमान मिल सकती है।
रामपुर खास से तीन बार की विधायक और कांग्रेस विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। प्रियंका गांधी के साथ ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान में भी उन्होंने काम किया है।
प्रदेश अध्यक्ष के साथ तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की भी चर्चा है।
कांग्रेस का यूपी सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला—ब्राह्मण + दलित + ओबीसी + मुस्लिम को साधने की कोशिश।
कार्यकारी अध्यक्ष पद की दौड़ में देवेंद्र निषाद, दानिश अली, सुशील पासी, सांसद तनुज पुनिया और सांसद राकेश राठौर के नाम चर्चा में हैं।
राजेंद्र पाल गौतम के प्रदेश प्रभारी और अराधना मिश्रा के प्रदेश अध्यक्ष बनने की स्थिति में कांग्रेस यूपी में सामाजिक समीकरण को नए सिरे से साधने की कोशिश करेगी।
नए संगठन का ऐलान जल्द होने की संभावना
(लखनऊ से जी न्यूज रिपोर्टर प्रीति चौधरी की रिपोर्ट)
