icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209841
Deepanker SinghDeepanker SinghFollow21 Jan 2025, 03:13 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बेगूं से 307 किलो 470 ग्राम अफीम समेत 2 गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र

Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 307 किलो 470 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने डोडाचूरा से भरी बोलेरो पिकअप को जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई 25 सितंबर की रात बेगूं से राजगढ़ तालाब रोड पर गोपालपुरा क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मध्यप्रदेश के नीमच जिले के जाट निवासी 43 वर्षीय मोहम्मद समद और 19 वर्षीय राहुल भाट के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। कार्रवाई ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत की गई। पुलिस अब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।
0
0
Report

80 साल बाद शिकरा गांव अब भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा

Sidhi, Madhya Pradesh:आजादी के 80 साल बाद भी शिकरा गांव बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। सड़क नहीं, बिजली नहीं और बीमारी के वक्त अस्पताल तक पहुंचना भी ग्रामीणों के लिए चुनौती है। बदहाल व्यवस्था से परेशान सैकड़ों आदिवासी ग्रामीण छोटे-छोटे बच्चों को साथ लेकर सीधी कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं। ग्रामीणों का कहना है कि खराब रास्तों की वजह से आवागमन मुश्किल है, रात के समय बिजली नहीं रहने से परेशानी बढ़ जाती है। गर्भवती महिलाएं और गंभीर मरीज समय पर अस्पताल पहुंच सके, यह भी चुनौती बन जाता है। विकास के दावे के बीच शिकरा के ग्रामीण आखिर कब तक बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करेंगे? सीधी जिले के मझौली विकासखंड की मड़वास तहसील का शिकरा गांव, जहां ग्रामीण आज भी सड़क, बिजली और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। सुविधाओं की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण गांव से सीधी पहुंचे। पहले ग्रामीण सीधी वीथिका भवन पहुंचे और इसके बाद पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव तक पहुंचने के लिए सड़क की स्थिति खराब है। ऐसे में रोजमर्रा के आवागमन के साथ-साथ मरीजों को अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो जाता है। रात के समय बिजली की समस्या परेशानी को और बढ़ाती है। खासकर महिलाओं, बच्चों और बीमार लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जिम्मेदार अधिकारियों के सामने समस्या रखी गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। इसी मांग के लिये ग्रामीण शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडेय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद प्रशासन की ओर से जल्द मौके की स्थिति देखने का आश्वासन दिया गया है। डिप्टी कलेक्टर संजीव पांडेय ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को भेजकर दो दिन के भीतर गांव की स्थिति का जायजा लिया जाएगा और समस्याओं के निराकरण की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि प्रशासन के आश्वासन के बाद शिकरा गांव की तस्वीर कितनी बदलती है। ग्रामीणों को सड़क, बिजली और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए अब कितना इंतजार करना पड़ेगा, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।
0
0
Report
Advertisement

कन्नौज में सिपाही दंपति ने राइफल से शीशा तोड़कर 5 लोगों की जान बचाई

Kanpur, Uttar Pradesh:कन्नौज में सिपाही दंपति की जांबाजी, राइफल के बट से शीशा तोड़कर बचाई 5 जिंदगियां कन्नौज: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कन्नौज क्षेत्र में बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा होने से टल गया। उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही और उनकी पत्नी ने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए कार में फंसी 5 जिंदगियों को सकुशल बाहर निकाल लिया। अनियंत्रित होकर पलटी थी कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बारिश के कारण गीली सड़क पर एक सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर व रेलिंग के पास पलट गई। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके सभी दरवाजे जाम हो गए, जिससे कार सवार 5 लोग अंदर ही फंस गए। सिपाही और पत्नी ने दिखाई सूझबूझ उसी दौरान वहां से गुजर रहे यूपी पुलिस के सिपाही अमित तेवतिया और उनकी पत्नी अर्चना सिंह की नज़र पलटी हुई कार पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिपाही दंपति ने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। Car के दरवाजे न खुलने पर सिपाही अमित तेवतिया ने अपनी सर्विस राइफल के बट से कार का शीशा तोड़ा। इसके बाद अन्य राहगीरों की मदद से कार में फंसे सभी 5 लोगों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। वर्दी के फर्ज की हो रही सराहना समय पर मिली इस त्वरित मदद से कार में आग लगने या अंदर दम घुटने जैसे बड़े खतरे से सभी यात्रियों की जान बच गई। सिपाही अमित तेवतिया और उनकी पत्नी अर्चना सिंह के इस साहसिक कदम व कर्तव्यनिष्ठा की सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर जमकर सराहना की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी से सपा नेता अवधेश पाठक की दबिश, फर्जी दस्तावेजों से हेराफेरी की छानबीन

JPJai Pal13m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी के सपा नेता अवधेश पाठक की तलाश में कानपुर पुलिस ने दी दबिश। • साल 2013 में कंपनी बनाकर वित्तीय धोखाधड़ी और जमीन बैनामे के नाम पर करोड़ो के ठगी का आरोप। • सपा नेता अवधेश पठक (pathak) और उनके सगे भाइयों—रमेश व सुरेश पाठक पर कानपुर के कोतवाली थाने में दर्ज है केस。 • लखनऊ निवासी शैलेंद्र वर्मा की शिकायत पर 3 साल पहले कोर्ट के निर्देश पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी。 • आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के जरिये जमीन, शेयर और प्लॉट के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपये की हेराफेरी की गई。 • कानपुर पुलिस की टीम चौबेपुर स्थित अदिवा गांव में सपा नेता के आवास पर पहुंची。 • दबिश के दौरान परिजनों को नोटिस रिसीव कराया गया और नंबरों की लोकेशन खंगाली गई。 • सपा नेता अवधेश पाठक ने फरार होने के दावों को खारिज करते हुए कहा कि वे वाराणसी स्थित अपने आवास पर ही मौजूद हैं。 • परिजनों और सपा नेता का कहना है कि वे कानूनी प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं。 • कानपुर पुलिस मामले की विवेचना पूरी कर जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है。
0
0
Report

टंडवा में आधार सेवा केंद्र खुला ग्रामीणों को स्थानीय सेवाएं मिलने लगेंगी

Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा जिले के टंडवा वार्ड संख्या-20 में आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन शुक्रवार को किया गया. पलामू सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयास से टंडवा स्थित विजय कॉम्प्लेक्स में आधार सेवा केंद्र शुरू हुआ है. यहां नया आधार बनवाने से आधार में सुधार, मोबाइल नंबर लिंक और बायोमेट्रिक अपडेट जैसी सुविधाएं मिलेंगी. इससे ग्रामीणों, बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों को विशेष सुविधा मिलेगी और आधार संबंधी सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी. अब लोगों को आधार से जुड़े काम के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी.
0
0
Report
Advertisement

70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला सम्मान

Dholpur, Rajasthan:70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह शुक्रवार को उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरमथुरा वृताधिकारी दुल्लीचंद गुर्जर ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वृताधिकारी दुल्ली चंद गुर्जर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास बढ़ता है। खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए तथा पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को सामने आने का अवसर मिलता है। इसलिए समय-समय पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होना आवश्यक है। समापन समारोह के दौरान विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर खिलाड़ियों में उत्साह और खुशी देखने को मिली। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्र के अन्य प्रबुद्धजन मौजूद रहे
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं सेवा सेतु शिविर: PWD-PHED के अभाव पर कलेक्टर नाराज

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं सेवा सेतु शिविर में PWD-PHED की लापरवाही दोनों विभागों का कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा शिविर में अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग नाराज कलेक्टर डॉ. गर्ग ने SDM को तुरंत प्रतिनिधि बुलाने को कहा बोले—नोटिस बाद में, पहले जनता को मिले लाभ 77 गिरदावर सर्किलों पर आज से शुरू हुए सेवा सेतु शिविर 22 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मौजूद कलेक्टर बोले—लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें एक ही छत के नीचे सरकारी सेवाएं देने पर जोर लंबित प्रकरणों का मौके पर होगा निस्तारण विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत झुंझुनूं जिले में तीन दिवसीय ग्रामीण सेवा सेतु शिविरों की शुरुआत शनिवार से हुई। जिले के 77 गिरदावर मुख्यालयों पर आयोजित इन शिविरों में आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी विभागों की सेवाएं और योजनाओं का लाभ देने की व्यवस्था की गई है। इसी कड़ी में पंचायत समिति झुंझुनूं में आयोजित गिरदावर स्तरीय शिविर का जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने निरीक्षण किया। उनके साथ एसडीएम रामकरण सिंह बिजारणियां भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग, यानि PWD और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, यानि कि PHED का कोई प्रतिनिधि शिविर में मौजूद नहीं मिला। महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने नाराजगी जाहिर की। कलेक्टर ने एसडीएम को दोनों विभागों के अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर उनके प्रतिनिधियों को शिविर में बुलाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्रवाई या नोटिस बाद में होता रहेगा। लेकिन पहली प्राथमिकता यह है कि शिविर में आने वाले आमजन को सरकारी सेवाओं का पूरा लाभ मिले। कलेक्टर ने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य ही यह है कि सरकार के विभिन्न विभाग एक ही जगह उपलब्ध रहें और आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि शिविर में ई-मित्र की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे लोगों के छोटे-छोटे काम एक ही छत के नीचे हो सकें। लंबित प्रकरणों, वेरिफिकेशन और सरकारी योजनाओं से पात्र लोगों को जोड़ने का काम भी शिविर में किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले में कुल 77 गिरदावर मुख्यालयों पर तीन दिवसीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें 22 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहकर आमजन की समस्याओं और लंबित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण करेंगे। उन्होंने बताया कि आज, कल और परसों तीन दिन तक शिविर चलेंगे। एसडीओ शिविरों के प्रभारी रहेंगे, जबकि जिला स्तरीय अधिकारी और ब्लॉक स्तर के अधिकारी भी शिविरों का निरीक्षण करेंगे। एक तरफ कलेक्टर ने आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया। वहीं दूसरी तरफ शिविर में PWD और PHED जैसे महत्वपूर्ण विभागों के प्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी ने विभागीय लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए.
0
0
Report

सुलताना में 11 दिन के गणेश महोत्सव का शोभायात्रा-प्रतिमा विसर्जन संपन्न

Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का हुआ समापन शोभायात्रा और प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हुआ महोत्सव ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना’ के जयकारे गूंजे मुख्य बाजार, धोलिया चौक और जोड़िया रोड से निकली शोभायात्रा श्रीकृष्ण गोशाला में महाआरती और विशेष पूजन का हुआ आयोजन जलाशय में गणपति प्रतिमा का किया गया विसर्जन झुंझुनूं के सुलताना कस्बे में 11 दिन से चल रहे गणेश महोत्सव का शोभायात्रा और प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हुआ। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हवन-पूजन के साथ हुई। पंडित तनुज शर्मा एवं मनीष शर्मा के आचार्यत्व में आयोजित हवन में यजमानों ने आहुतियां देकर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद गणपति बप्पा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में डीजे की धुन और गणेश वंदना पर हाथों में ध्वजा थामे श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए। शोभायात्रा मुख्य बाजार, धोलिया चौक, बस स्टैंड और जोड़िया रोड होते हुए श्रीकृष्ण गोशाला पहुंची। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।श्रीकृष्ण गोशाला पहुंचने पर महाआरती और विशेष पूजन का आयोजन किया गया। इसके बाद गणपति बप्पा के जयकारों के बीच प्रतिमा का जलाशय में विसर्जन किया गया। विसर्जन स्थल पर अंतिम आरती के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top