209801
Unnao: SP दीपक भूकर ने बाइक पेट्रोलिंग की, सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण
Unnao, Uttar Pradesh:शहर की शांति और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बाइक पेट्रोलिंग की। एसपी ने अपनी टीम के साथ शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का दौरा किया और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सिटी सोनम सिंह भी एसपी के साथ मौजूद रहीं। यह पेट्रोलिंग उन्नाव शहर की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए की गई ताकि पुलिस विभाग यह सुनिश्चित कर सके कि शहर में कोई असमंजस की स्थिति उत्पन्न न हो।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तेज रफ्तार बस ने टिकमगढ़ के बाम्होरी बराना में बाइक सवार की मौत
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टीकमगढ़ जिले के बम्होरी बराना गांव में दिखा तेज रफ्तार का कहर, कंपनी की बस ने एक बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, टक्कर से बाइक सबार युवक की मौके पर हुई मौत, मृतक की बाइक पर प्लास्टिक के तसले और घरेलू सामान रखा हुआ था, फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है, बस झांसी से टीकमगढ़ की ओर आ रही थी, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी, दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बम्होरी बराना गांव की घटना。0
0
Report
नाबालिग के साथ दुष्कर्म: अब्बास कुरैशी गिरफ्तार, AIR BNB के जरिए किया गया अपराध
Jaipur, Rajasthan:जयपुर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी अब्बास कुरैशी गिरफ्तार। आरोपी ने बालिका को मिलने का झांसा देकर AIR BNB में ले जाकर किया था दुष्कर्म आईडी नही देने के लिए AIR BNB के माध्यम से किया था कमरा बुक । आरोपी को कमरा उपलब्ध करवाने वाला कर्मचारी अजय कुमार भी गिरफ्तार। श्याम नगर थाना पुलिस की कार्रवाई अब्बास कुरैशी ने नाबालिग के बनाए वीडियो भी0
0
Report
वकीलों का धरना: विभूतिखंड थाने के इंस्पेक्टर पर अभद्र व्यवहार का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के विभूतिखंड थाना प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह के खिलाफ वकीलों ने धरना शुरू कर दिया है। वकीलों का कहना है कि इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने टिप्पणी की और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना के बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ता विभूतिखंड थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।0
0
Report
Advertisement
CID का शिकंजा: 5 करोड़ के खाद्यान्न घोटाले के फरार अशोक शुक्ला पर कार्रवाई
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:Name _Dileep Mishra 5 करोड़ रुपये के खाद्यान्न घोटाले में फरार चल रहे आरोपी अशोक कुमार शुक्ला पर सीआईडी का शिकंजा कसता जा रहा है। आज लखनऊ की सीआईडी टीम लखीमपुर खीरी स्थित उसके आवास पहुंची और न्यायालय के आदेश पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2021 में सीतापुर जिले के रामकोट थाने में आईपीसी की धारा 409 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। सीआईडी अब आरोपी की गिरफ्तारी और आगे की कुर्की की कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
झांसी के शिवाजी नगर लेबर चौराहे पर दबंगों ने युवक को बुरी तरीके से पीटा
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर लेबर चौराहे से दबंगों की गुंडई का खौफनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो में तीन बेखौफ दबंग बीच सड़क पर एक युवक को गिराकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सड़क पर राहगीरों की आवाजाही थम गई और लोग दबंगों की गुंडागर्दी देखकर सहम गए। वी/ओ.1- यह घटना झांसी के शिवाजी नगर लेबर चौराहे की है। जहाँ तीन दबंगों ने दिनदहाड़े एक युवक को बीच सड़क पर रोक लिया। इसके बाद उसे जमीन पर गिराकर लाठियों से जमकर पीटना शुरू कर दिया। हमलावर बेखौफ होकर युवक पर लाठियां बरसाते रहे। सड़क पर मौजूद लोग यह नजारा देखकर सहम गए और इस डर के कारण कोई बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। इस पूरी वारदात का किसी राहगीर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने वीडियो के आधार पर दबंगों की पहचान करना शुरू कर दी है।0
0
Report
होमगार्ड भर्ती पेपर फर्जीवाड़ा: टेलीग्राम चैनल चलाकर धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ- टेलीग्राम चैनल EXAM PAPER WALLAH चलाकर होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पेपर उपलब्ध कराने का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार। हुसैनगंज पुलिस और मध्य जोन सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में सफलता。 गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रकाश मिश्रा (27 वर्ष), निवासी मोहन गार्डन, नई दिल्ली के रूप में हुई。 आरोपी टेलीग्राम पर फर्जी मैसेज वायरल कर अभ्यर्थियों से धोखाधड़ी कर रहा था। होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 का प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का दावा कर रहा था। मामले में बीएनएस, आईटी एक्ट और सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज。 आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लखनऊ लाया गया, न्यायालय में पेश किया जा रहा है。 इससे पहले इसी मामले में एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।।0
0
Report
Advertisement
बिहार में बिना बॉडीगार्ड घूमते लालू पर रामकृपाल यादव का चौंकाने वाला दावा
Danapur, Bihar:खबर दानापुर से है जहां दानापुर के एक कार्यक्रम के दौरान सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने लालू यादव के जन्मदिन पर शुभकामना और बधाई दिया है साथ ही उन्होंने बिना बॉडीगार्ड के राजद सुप्रीमो लालू यादव के घूमने पर उन्हें यह कहां कि अब बिहार अपराध मुक्त हो गया है यही वजह है कि लालू यादव जैसे नेता भी बिना बॉडीगार्ड के घूम रहे हैं अब सुशासन की सरकार है लालू यादव और उनकी पार्टी की सरकार नहीं है घर से बाहर निकलने से भी डरते थे. वही विपक्ष पर जमकर बरसते हुए नजर आये उन्होंने राहुल और तेजस्वी के साथ अभिषेक बनर्जी को रिजेक्टेड माल बताया. उन्होंने कहा कि राहुल जो संविधान लेकर घूमते थे बहुत पहले से कह रहे थे कि संविधान खत्म हो जाएगा उन्हें जनता नाकर दिया है. राहुल और तेजस्वी के जो चमचा बेलचा है यह सभी जनता को मूर्ख बना रहे हैं अब तो 75 से 25 पर आ गए जनता मालिक है इन सबको अब कोई नहीं पूछता है राहुल गांधी ने संविधान को लेकर के ईशु बनाया था और जनता ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया. वही निशांत की डिग्री पर सवाल उठाने के बातों पर कहा कि वह अपना डिग्री अपना डिग्री देखें दूसरे का ना देखें.0
0
Report
पटना पुलिस ने सिपाही भर्ती धांधली मामले में 10 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Patna, Bihar:एंकर--बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित धांधली और सॉल्वर गैंग के नेटवर्क के खिलाफ पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अरवल और मुंगेर जिलों में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर की गई। पुलिस का दावा है कि भर्ती परीक्षा में अवैध तरीके से अभ्यर्थियों को लाभ पहुंचाने वाले पूरे नेटवर्क की परत-दर-परत जांच की जा रही है। सचिवालय-1 SDPO डॉ. अनु कुमारी ने बताया कि वर्ष 2024-25 की केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) परीक्षा में अनियमितताओं की जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलेन थे। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर सचिवालय थाना कांड संख्या 76/25 दर्ज किया गया। मामले में अब तक कुल 563 अभ्यर्थियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। पुलिस ने 10 जून 2026 को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पटना पुलिस के अनुसार, इस भर्ती फर्जीवाड़ा मामले में अब तक 88 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। SDPO डॉ. अनु कुमारी ने कहा कि सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली करने वाले नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने और इसमें शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है。0
0
Report
सूरजपुर में पुलिस की अवैध उगाही का वीडियो वायरल, इंट्री घपला उजागर
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर पुलिस का अवैध उगाही का वीडियो हुआ वायरल चौकी के सामने डेवल सजाकर वाहन चेकिंग के नाम पर इंट्री का खेल ना कोई चालान ना कोई रसीद पैसा लेकर जेब में रखता पुलिसकर्मी वाहन चालकों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में किया वायरल रेवटी चौकी का मामला0
0
Report
Advertisement
बीजेपी के 12 साल की उपलब्धियाँ गिनाने पर कांग्रेस ने किया पलटवार
Ranchi, Jharkhand:बीजेपी प्रदेश कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस कर मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को गिनाया तो वहीं कांग्रेस नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा, बाबूलाल ने जो उपलब्धियां गिनाई होगी उसमें नीट गड़बड़ी, सीबीएसई घोटाला और चौपट अर्थ व्यवस्था का भी जिक्र किया होगा बाइट राजेश ठाकुर, नेता कांग्रेस0
0
Report
जयपुर मिलावटखोरों पर कार्रवाई: CMHO रवि शेखावत की टीम ने दूध मिलावट के खिलाफ छापे मारे
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur मिलावटखोरों पर कार्रवाई दूध में मिलावट की रोकथाम के लिए विशेष अभियान CMHO फर्स्ट डॉ. रवि शेखावत और उनकी टीम की कार्रवाई दूध में मिलावट की सूचना पर कलेक्शन पॉइंट, मिलावटी दूध लेने वाली डेयरियों के मारे छापे चोमूँ के पास जाहोता स्थित फार्मर मिल्क, रामपुरा स्थित जयपुर गो संवर्धन समिति ढाणी शेरावातों में शिव कुमार इन सभी जगह से लिए गए सैंपल0
0
Report
अमरनाथ यात्रा के लिए नई पहचान ऐप और AI फेशियल रिकग्निशन से सुरक्षा चाक-चौबंद
Chaka, इस साल आधुनिक तकनीक से श्री अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा पक्की की गई है। पवित्र गुफा तक जाने वाले दोनों रास्तों पर सेवादारों की पहचान के लिए हाल ही में लॉन्च किया गया पहचान ऐप इस्तेमाल किया जाएगा। इस ऐप के अलावा, दोनों रास्तों पर AI आधारित फेशियल रिकग्निशन सिस्टम कैमरे और मल्टी-डायमेंशनल सर्विलांस कैमरे भी लगाए गए हैं। इस साल की पवित्र अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। सुरक्षा उपायों में एक डिजिटल मोबाइल ऐप के माध्यम से पहचान-वार वेरिफिकेशन और QR कोड सिस्टम शामिल है ताकि सेवा देने वाले सही व्यक्ति हों और उनका पुलिस वेरिफिकेशन पूरा हो सके। यह कदम यात्रियों का भरोसा पुनः जीतने के लिए उठाया गया है ताकि यात्रा सुरक्षित और बिना किसी घटना के पूरी हो सके। इसके अलावा, RFID-आधारित निगरानी और AI-आधारित सुरक्षा तंत्र तीर्थयात्रा के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद करेंगे। यात्रा 3 जुलाई, 2026 को शुरू होगी और इसे सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ साथ कई विशेष इकाइयों को भी स्थानों पर रखा गया है। चौबीसों घंटे निगरानी के लिए मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर 400 से अधिक सर्विलांस कैमरे लगाए गए हैं। मुख्य सुरक्षा तंत्र में सेवादार, दुकानदार, गाइड, टट्टू वाले और पालकी वाले शामिल हैं, जिनकी गहन पृष्ठभूमि जाँच के बाद QR कोड जारी किए गए हैं और बेस कैंप व मार्ग पर उनकी अनुमति दी गई है। तीर्थयात्रा के क्षेत्रीय गाइडों ने कहा है कि सुरक्षा कड़ी है लेकिन सुविधाजनक यात्रा संभव है। उपराज्यपाल की अध्यक्षता में सुरक्षा समीक्षा बैठक हुई जिसमें तैनाती, संचार, चिकित्सा व्यवस्था, परिवहन और ठहरने की सुविधाओं की जाँच की गई और सभी एजेंसियों के बीच तालमेल मजबूत करने के निर्देश दिए गए। बेस कैंप बालटाल, पहलगाम और श्रीनगर ट्रांजिट कैंप को सैनिटाइज़ कर दिया गया है और गुफा मंदिर तक पहुँचने वाले मार्गों पर भी सफाई/सैनिटाइजेशन का काम तेज़ किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 12 जून को नई दिल्ली में एक विस्तृत समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे ताकि अंतर-एजेंसी कॉर्डिनेशन और सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा सके।0
0
Report
Advertisement
बारिश ने लू से बेहाल बठिंडा के लोगों को दी राहत, किसान भी खुश
Bathinda, Punjab:ਲਗਾਤਾਰ ਪੈ ਰਹੀ ਅੱਤ ਦੀ ਗਰਮੀ ਤੋਂ ਬਠਿੰਡਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਰਾਹਤ ਬਾਰਿਸ਼ ਹੋਈ ਸ਼ੁਰੂ ਪਿਛਲੇ ਕੁਝ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਅੱਤ ਦੀ ਗਰਮੀ ਪੈ ਰਹੀ ਸੀ ਜਿਸ ਨਾਲ ਇਨਸਾਨੀ ਜਨਜੀਵਨ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਪਸ਼ੂ ਪੰਛੀ ਵੀ ਇਸ ਗਰਮੀ ਨਾਲ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਸਨ ਅੱਜ ਬਾਰਿਸ਼ ਨੇ ਜਿੱਥੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਰਾਹਤ ਦਿੱਤੀ ਉਥੇ ਹੀ ਵਾਤਾਵਰਨ ਪਸੂ ਪੰਛੀਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਰਾਹਤ ਮਿਲੀ ਲਗਾਤਾਰ ਤੇਜ ਬਾਰਿਸ਼ ਨੇ ਇੱਕ ਵਾਰ ਮੌਸਮ ਨੂੰ ਸੁਹਾਨਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਜਿੱਥੇ ਬਾਰਿਸ਼ ਪਈ ਉੱਥੇ ਹੀ ਹਲਕੇ ਗੜੇ ਵੀ ਪਏ। ਇਸ ਬਾਰਿਸ਼ ਨਾਲ ਖੇਤਾਂ ਚ ਕੰਮ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਅਤੇ ਗਰੀਬਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ ਮਿਲੇ ਕਿਉਂਕਿ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਕੇਸ ਗਰਮੀ ਅਤੇ ਲੂ ਲੱਗਣ ਕਾਰਨ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ਵਿੱਚ ਆ ਰਹੇ ਸਨ。 ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਵੀ ਇਸ ਗਰਮੀ ਤੋਂ ਰਾਹਤ ਦੀ ਗੱਲ ਕਹੀ ਕਿ ਬਹੁਤ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਲਗਾਤਾਰ ਅੱਤ ਦੀ ਗਰਮੀ ਪੈ ਰਹੀ ਸੀ ਅੱਜ ਦੀ ਬਾਰਿਸ਼ ਨੇ ਜਿੱਥੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਰਾਹਤ ਦਿੱਤੀ ਉੱਥੇ ਹੀ ਪਸ਼ੂ ਪੰਛੀਆਂ ਅਤੇ ਖੇਤਾਂ ਚ ਕੰਮ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਅਤੇ ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਦਿੱਤੀ ਝੋਨੇ ਦੀ ਲਵਾਈ ਦਾ ਸਮਾਂ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ ਪਾਣੀ ਦੀ ਦਿੱਕਤ ਸੀ ਹੁਣ ਬਾਰਿਸ਼ ਨਾਲ ਰਾਹਤ ਮਿਲੇਗੀ。0
0
Report
बाराबंकी पुलिस की इंसानियत बनी मिसाल: 24 घंटे से भटक रहे 11 वर्षीय मासूम को परिजनों से मिलाया l
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी जिले में पुलिस का एक बेहद संवेदनशील और मानवीय चेहरा देखने को मिला है। मसौली थाना पुलिस ने घर से भटककर बाराबंकी पहुंच गए एक 11 वर्षीय बच्चे को सुरक्षित खोजकर उसके परिजनों से मिलाया। इतना ही नहीं, पुलिसकर्मियों ने बच्चे और उसके परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए अपनी जेब से नए कपड़े, चप्पलें खरीदकर दीं और घर लौटने के लिए किराए की भी व्यवस्था की। पुलिस की इस सराहनीय पहल की क्षेत्रभर में चर्चा हो रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात थाना मसौली क्षेत्र में लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़ा गांव मोड़ पर पिकेट ड्यूटी के दौरान आरक्षी प्रदीप यादव, शिवकुमार, विजय सिंह और आकाश दूरवार को एक 11 वर्षीय बच्चा अकेले घूमता हुआ दिखाई दिया। बच्चा काफी घबराया हुआ था और अपनी स्थिति स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था। पुलिसकर्मियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्चे को अपने संरक्षण में लिया और थाना मसौली ले आए। वहां उसे भोजन कराया गया तथा प्यार से बातचीत कर उसकी जानकारी जुटाई गई। पूछताछ में बच्चे ने अपना नाम रंगू गौस्वामी पुत्र सुंदरलाल निवासी प्रभात का पुरवा, डेली सरैया, देमोही (अयोध्या जनपद) बताया। बच्चे ने पुलिस को बताया कि वह घर से नहाने के लिए निकला था, लेकिन रास्ता भटक गया और किसी बस में बैठकर बाराबंकी क्षेत्र में पहुंच गया। इसके बाद मसौली पुलिस ने तत्काल बच्चे के परिजनों का पता लगाकर उनसे संपर्क स्थापित किया और उन्हें बच्चे के सुरक्षित मिलने की सूचना दी। गुरुवार दोपहर बच्चे की मां विमला देवी और भाई सचिन गोस्वामी थाना मसौली पहुंचे। करीब 24 घंटे बाद अपने परिवार को सामने देखकर बच्चा भावुक हो गया। वहीं मां और भाई भी बच्चे को सुरक्षित पाकर राहत महसूस करने लगे। थाने में मौजूद लोगों ने इस भावुक पल को देखा तो उनकी आंखें भी नम हो गईं। जब पुलिसकर्मियों को पता चला कि बच्चे का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, तो उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए बच्चे के लिए अपनी जेब से नए कपड़े और चप्पलें खरीदकर दीं। इसके अलावा बच्चे के बाल भी कटवाए गए। पुलिसकर्मियों ने परिवार को भोजन कराया और घर वापस लौटने के लिए आवश्यक किराए की व्यवस्था भी स्वयं की। मसौली पुलिस की इस संवेदनशील कार्यशैली की क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस का ऐसा मानवीय चेहरा समाज में विश्वास बढ़ाने का काम करता है। आमतौर पर पुलिस की सख्ती की खबरें सामने आती हैं, लेकिन इस घटना ने साबित किया है कि खाकी वर्दी के पीछे संवेदनशील दिल भी धड़कता है। पीड़ित परिवार ने मसौली पुलिस के सभी जवानों का हाथ जोड़कर आभार व्यक्त किया और कहा कि पुलिस की मदद के बिना उनके बच्चे का मिलना संभव नहीं था।0
0
Report
डीआरएम अनिरुद्ध कुमार की निगरानी में सफल रहा परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन
Jhansi, Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh:झांसी। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए झांसी रेल मंडल ने व्यापक स्तर पर विशेष व्यवस्थाएं करते हुए 12 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। तीन दिनों तक चले इस विशेष अभियान के तहत करीब 15 हजार अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने में रेलवे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन में 8, 9 और 10 जून को आयोजित परीक्षा के दौरान झांसी से कानपुर के लिए छह, ललितपुर से कानपुर वाया झांसी के लिए तीन तथा बांदा से प्रयागराज के लिए तीन विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया। अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिली। परीक्षा अवधि के दौरान वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, भीड़ प्रबंधन और विशेष ट्रेनों के संचालन का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभ्यर्थियों की बढ़ी हुई संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने टिकट काउंटरों, प्लेटफॉर्मों तथा प्रवेश-निकास द्वारों पर अतिरिक्त इंतजाम किए। मंडल स्तर पर स्थापित वार रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रमुख स्टेशनों की सतत निगरानी की गई। अधिकारियों ने स्टेशन परिसरों का नियमित निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार त्वरित निर्णय भी लिए। रेलवे प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर दो अतिरिक्त अनारक्षित परीक्षा स्पेशल रैक भी तैयार रखे। साथ ही स्टेशन परिसरों में स्वच्छता, सुरक्षा, मार्गदर्शन और सहायता की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान अभ्यर्थियों को सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान की गई व्यवस्थाओं से हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली और परीक्षा संचालन में भी सहयोग प्राप्त हुआ।0
0
Report
Advertisement
