icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209868
Devendra KumarDevendra KumarFollow19 Feb 2025, 12:37 pm

Unnao - औरास क्षेत्र में किसानों को मिली सोलर पंप सिंचाई सौगात योजना

Bangarmau, Uttar Pradesh:

केंद्र सरकार की कुसुम योजना ने किसानों के लिए खेती को आसान बना दिया है. औरास थाना क्षेत्र के नेवरा उदई और सैदापुर गांव के किसानों को इस योजना का लाभ मिला है. नेवरा उदई के किसान नन्द किशोर और सैदापुर के रमेश चंद्र को सोलर पंप लग गए है. इससे उनके खेतों में पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो गई है. नन्द किशोर के अनुसार अब फसलों की सिंचाई में कोई परेशानी नहीं होगी. पहले पानी की कमी से फसलें सूख जाती अब वे अच्छी पैदावार की आस लगाए बैठे है.कुसुम योजना के तहत क्षेत्र के कई अन्य किसानों ने भी पंजीकरण करवाया है. यह योजना सौर ऊर्जा से चलने वाले पंप उपलब्ध कराकर कृषि क्षेत्र में नया बदलाव ला रही है. इससे किसानों को बिजली के बिलों से भी छुटकारा मिल रहा है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रतलाम में साहिल हत्या: आरोपी ईश्वर गिरफ्तार, छह महीने पुराने छेड़छाड़ विवाद के बाद

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के बड़ावदा थाना क्षेत्र के सिंदूरकिया गांव में साहिल हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने गांव के ही रहने वाले ईश्वर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मृतक के खिलाफ एक लंबित न्यायालयीन मामले के फैसले आने से पहले मृतक को सजा-ए- मौत दे दी, उसकी हत्या कर दी। जांच में सामने आया कि करीब छह महीने पहले साहिल के खिलाफ आरोपी ईश्वर की भाभी से छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था, जो अब भी न्यायालय में लंबित है। पुलिस के मुताबिक साहिल अक्सर इस मामले की चर्चा गांव के लोगों के बीच करता था, जिससे दोनों के बीच विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और गुस्से में आकर ईश्वर ने चाकू से कई वार कर साहिल की हत्या कर दी।
0
0
Report

हिंडौन से 12वीं डाक कांवड़ यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना, भक्तों का उत्साह

Karauli, Rajasthan:हिंडौन से 12वीं डाक कावड़ यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - सावन माह में आस्था और शिवभक्ति का लोगो मे उत्साह देखने को मिला। वार्ड नंबर 51 स्थित वैधवाड़ा के श्रीराम मंदिर, बाघ वाले हनुमान जी से 12वीं डाक कांवड़ यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना हुई। करीब 60 शिवभक्तों का जत्था भगवान भोलेनाथ के जयघोष के साथ गंगाजल लेने के लिए निकला। यात्रा को नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष दिनेश चंद सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की गई। परिजनों ने कांवड़ यात्रियों का तिलक कर मंगलमय यात्रा की कामना की। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। बारिश, कीचड़ और जलभराव के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार कांवड़िए 7 अगस्त को तड़के हरिद्वार से गंगाजल लेकर डाक कांवड़ के रूप में हिंडौन के लिए रवाना होंगे। इसके बाद 11 अगस्त को श्रीराम मंदिर, बाघ वाले हनुमान जी पहुंचकर भगवान शिव का गंगाजल से विधि-विधानपूर्वक जलाभिषेक करेंगे।
0
0
Report

भाकियू (महात्मा टिकैत) के प्रदेश महासचिव शोएब का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के प्रदेश महासचिव (तराई) शोएब के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही किसान नेताओं, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों में गहरा दुख व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को किसान हितों की लड़ाई के लिए अपूरणीय क्षति बताया। शोएब लंबे समय से किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने विभिन्न किसान आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई और क्षेत्र के किसानों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके निधन से किसान संगठन को गहरा आघात पहुंचा है। बताया जा रहा है कि इस घटना में उनके साथ मौजूद दो अन्य साथी, नदीम मंसूरी और नदीम खान, के हालात नाज़ुक बताई जा रही हैं। दोनों का उपचार बरेली के निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन, शुभचिंतक और किसान संगठन के पदाधिकारी अस्पताल पहुंच गए। भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के पदाधिकारियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। क्षेत्र में उनके निधन को लेकर गम का माहौल बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

शामली में बढ़ी चोरी की घटना, सरकारी स्कूल में चोरी, रसोई का ताला तोड़ गैस सिलेंडर ले गए चोर,

Shrvan PanditShrvan PanditFollow2m ago
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ... सरकारी स्कूल में चोरी जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के गांव खेडा कुर्तान स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चोरों ने धावा बोलते हुए कार्यालय और रसोई का ताला तोड़ दिया। वही अज्ञात चोर रसोई से गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए, जबकि कार्यालय से बैटरी चोरी करने का प्रयास किया। बाद में बैटरी विद्यालय के पास झाड़ियों में बरामद हो गई। प्रधानाध्यापक ने मामले की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। आप को बता दे कि शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा कुर्तान के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अक्षय कुमार ने बताया कि आज सुबह जब विद्यालय का स्टाफ स्कूल पहुंचा तो कार्यालय और रसोई के ताले टूटे हुए । वही उन्होंने स्कूल के अंदर जाकर देखा तो कार्यालय का सामान बिखरा पड़ा था। वहीं रसोई से गैस सिलेंडर गायब था। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आसपास तलाश की। इस दौरान विद्यालय से ले जाई गई बैटरी पास की झाड़ियों में बरामद हो गई, जबकि गैस सिलेंडर और अन्य सामान का कोई सुराग नहीं लग सका।विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने ग्राम प्रधान नौशाद ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर देकर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।वही कांधला थानां अध्यक्ष बच्चू सिंह का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है पुलिस टीम गठित की गई है जल्दी चोरी का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
0
0
Report

सीआरपीएफ के जवान विजय सरयाम का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी (एमपी) – पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ जवान का अंतिम संस्कार। देश की सरहदों और आंतरिक सुरक्षा में 22 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले CRPF के जांबाज जवान विजय सरयाम अब हमेशा के लिए पंचतत्व में विलीन हो गए। एमपी के सिवनी जिले की लखनादौन तहसील के ग्राम जोबा के रहने वाले विजय सरयाम का ओडिशा में तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया। उनकी अंतिम पोस्टिंग भी ओडिशा में ही थी, जहां वे पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे थे। जैसे ही वीर जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा, पूरा गांव शोक में डूब गया। हर आंख नम थी और हर जुबान पर अपने वीर सपूत को अंतिम सलाम था। पूरे राजकीय सम्मान के साथ निकली अंतिम यात्रा में हजारों ग्रामीण उमड़ पड़े। ओडिशा और बालाघाट से पहुंचे CRPF के जवानों ने अपने कैप्टन के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी। आदेगांव थाना पुलिस भी पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार में मौजूद रही।
0
0
Report

विजिलेंस FIR पर राजेश शर्मा- सुधीर शर्मा- भाजपा पर हमला; सहयोग की अपील

mathura, Dharamshala, Himachal Pradesh:विजिलेंस एफआईआर पर डॉ. राजेश शर्मा का सुधीर शर्मा और भाजपा पर हमला, बोले- सोशल मीडिया नहीं, जांच एजेंसियों के सामने रखें तथ्य धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने विजिलेंस द्वारा दर्ज एफआईआर को लेकर धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। धर्मशाला में प्रेस वार्ता में डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि यह मामला किसी राजनीतिक प्रतिशोध का नहीं, बल्कि लंबे समय से चल रही जांच का परिणाम है। उन्होंने भाजपा नेताओं से जांच एजेंसियों का सहयोग करने और सोशल मीडिया के माध्यम से माहौल बनाने के बजाय तथ्यों के साथ अपना पक्ष रखने की सलाह दी। डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि वर्ष 2017 में भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए तत्कालीन कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक आरोप पत्र सौंपा था, जिसमें सुधीर शर्मा सहित कई नेताओं के नाम शामिल थे। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2018 में भाजपा सरकार बनने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस मामले की जांच शुरू करवाई थी। उनके अनुसार जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद 29 जुलाई को विजिलेंस नेएफआईआर दर्ज की है। उन्होंने धर्मशाला स्मार्ट सिटी परियोजना के विभिन्न कार्यों पर भी सवाल उठाए। डॉ. शर्मा ने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद कई परियोजनाओं का लाभ जनता तक नहीं पहुंचा। उन्होंने अंडरग्राउंड डस्टबिन और खनियारा रोड पर विकसित ट्यूलिप गार्डन का उल्लेख करते हुए इन योजनाओं की उपयोगिता और खर्च की पारदर्शिता पर प्रश्न उठाए। डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि यदि सुधीर शर्मा के पास अपनी संपत्ति, रजिस्ट्री या बैंक ऋण से संबंधित दस्तावेज हैं तो उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करने के बजाय विजिलेंस के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर निर्णय लेती हैं, न कि सोशल मीडिया अभियानों के आधार पर। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर की जा रही व्यक्तिगत टिप्पणियों की आलोचना करते हुए डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि यदि किसी को सरकार या मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई शिकायत है तो उसे संवैधानिक और लोकतांत्रिक मंचों, विशेषकर विधानसभा में उठाया जाना चाहिए। व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं हैं। डॉ. राजेश शर्मा ने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व, विशेष रूप से राजीव बिंदल और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी अपील की कि वे अपने नेताओं को कानून का सम्मान करने और जांच प्रक्रिया में पूरा सहयोग देने की सलाह दें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बाईट : डॉ. राजेश शर्मा अध्यक्ष प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला
0
0
Report
Advertisement

पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड: साक्ष्य अभाव में सभी आरोपी बरी

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार और उनके चालक रोहित कुमार के सबसे चर्चित हत्याकांड में साढ़े सात साल बाद आखिरकार न्यायालय का फैसला आ गया है. गुरुवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय ने सुनवाई के दौरान साक्ष्यों के अभाव में सभी छह आरोपियों को बरी कर दिया. न्यायालय ने अपने फैसले में माना कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ ऐसे ठोस और विश्वसनीय प्रमाण पेश नहीं कर सका, जिनके आधार पर आरोपियों पर दोष सिद्ध किया जा सके. दरअसल यह घटना 23 सितंबर 2018 का है, जब मिठनपुरा थाना क्षेत्र के चंदवारा नवाब रोड के पास देर शाम बाइक सवार हमलावरों ने पूर्व मेयर समीर कुमार की कार को निशाना बनाते हुए कार पर AK-47 से अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, जिससे समीर कुमार और उनके चालक रोहित कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. सरेआम बीच सड़क पर हुई इस वारदात ने पूरे बिहार में सनसनी फैला दी थी और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए थे. घटना के बाद मौके पर पुलिस के वरिय अधिकारी समेत कई जांच एजेंसियां पहुंच घटना की जांच की. जांच के दौरान पुलिस ने श्यामनंदन मिश्रा, सुशील कुमार छापड़िया, मृत्युंजय कुमार उर्फ पिंटू सिंह, नवीन कुमार, सुजीत कुमार और ओंकार सिंह उर्फ रंजय को आरोपी बनाया था. जिसके बाद सभी आरोपी लंबे समय तक न्यायिक हिरासत में रहे और उनके खिलाफ अदालत में सुनवाई चल रही थी. हालांकाक मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त और ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सकी. इसी आधार पर न्यायालय ने सभी छह आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त कर दिया. इस फैसले के बाद एक बार फिर पुलिस की जांच प्रक्रिया और अनुसंधान की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं. वहीं पीड़ित पक्ष ने अदालत के फैसले पर असंतोष जताते हुए कहा है कि न्याय की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है. उनके अधिवक्ता ने संकेत दिया कि फैसले को चुनौती देने के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा.
0
0
Report

गोरखपुर में रोडवेज बस ने सुरक्षा गार्ड को कुचला, चालक फरार

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में लापरवाह रोडवेज बस के चालक ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर कैमरे में कैद हुआ है। शहर के शास्त्री चौक पर तड़के एक रोडवेज बस ने सड़क किनारे पैदल जा रहे बिहार के पटना निवासी सिक्योरिटी गार्ड को बेरहमी से कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जबकि लापरवाह चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया, लेकिन CCTV फुटेज ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जनरथ रोडवेज बस को राप्तीनगर डिपो से कब्जे में ले लिया है। मृतक की पहचान बिहार के पटना निवासी 52 वर्षीय अनूप राज उर्फ मुनमुन के रूप में हुई है। गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री चौक पर 52 वर्षीय अनूप राज उर्फ मुनमुन सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। तभी गोरखपुर डिपो की तेज रफ्तार जनरथ रोडवेज के चालक ने लापरवाही पूर्वक बस चलाते हुए उन्हें कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं सड़क हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर तक शास्त्री चौक पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बस की पहचान जनरथ रोडवेज बस के रूप में की और उसे राप्तीनगर डिपो से कब्जे में ले लिया। अब फरार चालक की तलाश की जा रही है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी है। मृतक की पहचान बिहार के पटना निवासी अनूप राज उर्फ मुनमुन के रूप में हुई है। वह गोरखपुर की अलर्ट सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड के पद पर कार्यरत थे और कोतवाली क्षेत्र में अपने भांजे के साथ रहते थे। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार का सहारा छीन लिया। अब सवाल यह है कि आखिर सड़क पर दौड़ रही सार्वजनिक परिवहन की बसों की रफ्तार पर लगाम कब लगेगी? फिलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच जारी है.
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में तृतीय श्रेणी शिक्षकों का धरना समाप्त, स्थानांतरण नीति जनवरी से लागू

Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजधानी में तृतीय श्रेणी शिक्षकों का चल रहा धरना सरकार के साथ हुई सफल समझौता वार्ता के बाद समाप्त हो गया। शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल की शिक्षा मंत्री और अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्कूल शिक्षा) के साथ हुई वार्ता में विभिन्न मांगों पर सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार नई स्थानांतरण नीति लागू करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नई स्थानांतरण नीति 1 जनवरी से लागू की जाएगी और इसके आधार पर अगले शिक्षा सत्र में शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे। सरकार के इस आश्वासन के बाद संघर्षरत शिक्षकों ने अपना धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी। वार्ता के दौरान शिक्षकों की अन्य प्रशासनिक और सेवा संबंधी मांगों पर भी चर्चा हुई। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्थानांतरण प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए नई नीति तैयार की जा रही है, जिससे शिक्षकों को राहत मिलेगी और लंबे समय से लंबित तबादलों का समाधान हो सकेगा। संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने सरकार के सकारात्मक रुख का स्वागत करते हुए कहा कि आश्वासन के क्रियान्वयन पर उनकी नजर रहेगी, और शिक्षा मंत्री या विभाग उनकी मांगी गई मांगों को अमली जामा नहीं पहनते है तो 1 जनवरी से फिर से आंदोलन शुरू होगा।
0
0
Report
Advertisement

हल्द्वानी नगर निगम ने 10 प्रस्तावों पर मुहर, सड़क और नाली एक साथ बनेंगे

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी नगर निगम की बोर्ड बैठक आज मेयर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में शहर के विकास, सफाई व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं और नगर निगम की व्यवस्थाओं से जुड़े कुल 10 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इन प्रस्तावों का उद्देश्य शहर के विकास कार्यों में तेजी लाना, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना और नगर निगम की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना है। आज की बोर्ड बैठक में इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। 1: बोर्ड बैठक में सबसे अहम फैसला शहर की सड़कों और नालियों के निर्माण को लेकर लिया गया। अब तक कार्यदायी संस्था UUSDA केवल सड़कों का निर्माण कर रही थी, लेकिन अब उसे सड़कों के साथ-साथ नालियों के निर्माण का भी अधिकार मिलेगा। इससे सड़क और नाली का निर्माण एक साथ होने से काम में तेजी आएगी और बार-बार सड़क खोदने जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी। 2: बैठक में कबाड़ कारोबार को लेकर भी बड़ा निर्णय लिया गया। अब नगर निगम क्षेत्र में कबाड़ का कारोबार करने वाले सभी लोगों को नगर निगम से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। साथ ही यह भी तय किया गया कि आबादी वाले क्षेत्रों में कबाड़ का कारोबार नहीं किया जाएगा। ऐसे कारोबार को शहर से बाहर निर्धारित स्थानों पर संचालित करने की व्यवस्था बनाई जाएगी, ताकि लोगों को गंदगी, प्रदूषण और सुरक्षा संबंधी समस्याओं का सामना न करना पड़े। 3:शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नगर निगम ने 200 नए विद्युत पोल खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। 4: सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए जरूरत के अनुसार नए वाहनों की खरीद का प्रस्ताव भी बोर्ड बैठक में पास किया गया। इससे नगर निगम की कार्य क्षमता बढ़ेगी और शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकेगा। 5: नागरिकों को विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिंगल विंडो सिस्टम के लिए भवन निर्माण के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी गई। इस व्यवस्था के लागू होने के बाद लोगों को नगर निगम के अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और अधिकांश सेवाएं एक ही स्थान से उपलब्ध कराई जा सकेंगी। 6: बैठक में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा स्थापित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। 7: गंगापुर कबड़वाल गांव स्थित नगर निगम की गौशाला में गोबर से ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बायोगैस प्लांट स्थापित करने का निर्णय लिया गया। इससे गौशाला के संचालन में मदद मिलेगी और स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा।
0
0
Report

चलती ट्रेन से गिरकर 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रूपबास के पास हादसा

Alwar, Rajasthan:चलती ट्रेन से गिरकर 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, भरतपुर के रूपबास के पास हादसा भरतपुर जिले के रूपबास क्षेत्र के पास चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। जीआरपी पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बुधराज (70) निवासी गांव कमई विराज, थाना मोहनगंज, जिला अमेठी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। बताया गया कि बुधराज अहमदाबाद में रहकर काम करते थे और वहां से अपने घर अमेठी लौट रहे थे। इसी दौरान योगा एक्सप्रेस में यात्रा करते समय रूपबास के पास किसी कारणवश वे चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। जीआरपी थाना के एएसआई सत्येंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला चलती ट्रेन से गिरने का सामने आया है। मृतक के बेटे के भरतपुर पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top