icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209821
Prabha BajpaiPrabha BajpaiFollow8 Jan 2025, 07:50 am

Unnao - पुरवा कस्बे मे एक प्राचीन मन्दिर की शिवलिंग टूटी

Maurawan, Uttar Pradesh:

पुरवा कस्बे के ऐतिहासिक बिलेश्वर महादेव मंदिर का शिवलिंग अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लोहे की वजनदार वास्तु मारकर तोड़ दिया गया। पूजा करने भक्तों ने जब शिवलिंग टूट देखा तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई, घटना की जानकारी होने पर भारी संख्या में लोग मंदिर पहुंच गए l तहसील मुख्यालय से 3 किलोमीटर पुरवा मौरावां रोड से 400 मी पूर्व बिलेश्वर महादेव मंदिर स्थित है । सुबह 6:00 मंदिर की पूजा करने आए भक्त मनीष निवासी वजीरगंज ने पूजा किया तो वहां पर शिवलिंग ठीक था किंतु थोड़ी देर बाद 7:00 बजे पूजा करने आए पंकज ने देखा कि शिवलिंग के टुकड़े टूटे हुए दूर-दूर पड़े हुए हैं ।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रतापगढ़ में रामकथा: भव्य पंडाल, सुरक्षा सख्ती और भंडारे की तैयारी

Pratapgarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग प्रतापगढ़: बेंती में रामकथा के लिए भव्य तैयारी, मुख्य पंडाल 100 फीट चौड़ा और 560 फीट लंबा होगा। दोनों ओर 54 फीट चौड़े और 400 फीट लंबे दो और पंडाल बनाए जाएंगे। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 80 फीट लंबे और 48 फीट चौड़े विशेष पंडाल में बैठकर सुने जाएंगे कथा। पंडाल के पीछे हेलीपैड भी बनाया गया, सुरक्षा और व्यवस्था चाक-चौबंद। 20 से 25 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था, 24 घंटे चलेगा भंडारा। भंडारा स्थल पर नाश्ते की भी व्यवस्था, सभी सुविधाओं का हो रहा इंतजाम। कथा में बाबा रामदेव, सतुआ बाबा, टी. राजा समेत कई संत और सियासी दिग्गज जुटेंगे। कई मंत्री, विधायक और दूसरे प्रदेशों के नेता भी पहुँचेंगे, धार्मिक के साथ सियासी हलचल भी तेज।
0
0
Report

बिलासपुर के मल्हार में पुरानी रंजिश: सरपंच पति पर हमला, FIR दर्ज

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सरपंच पति को गाली देने से रोकना पड़ा भारी, दो पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट।पुरानी रंजिश में सरपंच पति और भतीजे पर लाठी से हमला, तीन लोगों को आई चोटें। दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का लगाया आरोप, दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज। गांव में पुरानी रंजिश और आपसी विवाद किस तरह हिंसक रूप ले सकता है, इसकी एक तस्वीर बिलासपुर जिले के मल्हार क्षेत्र से सामने आई है। यहां सरपंच पति को गाली देने से रोकना एक युवक को भारी पड़ गया। देखते ही देखते विवाद लाठी-डंडों से हमले में बदल गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मामला इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। अब पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच में जुटी है।पूरा मामला मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम सरसेनी का है। जानकारी के मुताबिक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर सरपंच पति नारायण सोल्डे और पड़ोस में रहने वाले ललित सोल्डे के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान नारायण सोल्डे के भतीजे राजकुमार ने जब गाली-गलौज करने से मना किया तो विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि ललित सोल्डे, आर्यन सोल्डे और तितरी बाई सोल्डे ने राजकुमार पर लाठियों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे रामायण सोल्डे और नारायण सोल्डे के साथ भी मारपीट की गई। इस घटना में तीनों को चोटें आईं, जिन्होंने सिर पर गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है।वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष ने भी शिकायत दर्ज कराई है। तितरी बाई सोल्डे का आरोप है कि उसके पति ललित सोल्डे रोजगार गारंटी योजना के तहत किए गए चार सप्ताह के काम की मजदूरी मांगने सरपंच पति के घर के पास पहुंचे थे। इसी बात पर नारायण सोल्डे, रामायण सोल्डे और राजकुमार सोल्डे ने उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची तितरी बाई, उसके बेटे आर्यन और बेटी अंतरा के साथ भी मारपीट की गई। दोनों पक्षों की शिकायत पर मल्हार पुलिस ने अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे विवाद और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी: राजातालाब के संगम तालाब में गंदगी और जलकुंभी, स्थानीय लोगों ने जिर्णोद्धार की मांग की

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी। राजातालाब क्षेत्र में पंचकोसी परिक्रमा पथ पर स्थित संगम तालाब की स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि तालाब में गंदगी, प्लास्टिक, पॉलीथीन, पानी के पाउच और डिस्पोजल जमा हो रहे हैं। तालाब के कुछ हिस्सों में पानी कम होने से खरपतवार और जलकुंभी भी फैल गई है। कचनार गांव के पास स्थित इस तालाब का उपयोग परिक्रमा पथ से गुजरने वाले श्रद्धालुओं और आसपास के ग्रामीणों द्वारा किया जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तालाब में कचरा फेंके जाने से पानी की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है, जिससे निस्तारी में भी दिक्कत हो रही है। सरकार और प्रशासन की ओर से जल संरक्षण और तालाबों के संरक्षण के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि संगम तालाब के सुंदरीकरण और नियमित साफ-सफाई की जरूरत है। लोगों का कहना है कि पहले भी इस पर खर्च होने की बात सामने आई थी, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से तालाब की साफ-सफाई, जलकुंभी हटाने, कचरा रोकने और जिर्णोद्धार की मांग की है, ताकि बरसात के समय जल संचयन हो सके और तालाब का संरक्षण किया जा सके। हाल ही में रोहनिया थाना क्षेत्र के बछाँव में तालाब के कटान से जुड़ी घटना सामने आने के बाद लोगों ने तालाबों के किनारों की सुरक्षा और निगरानी पर भी ध्यान देने की बात कही है।
0
0
Report

सतना के कोलगवां में रात दहशत: ढाबे पर दबंगों का आतंक, CCTV में कैद

Satna, Madhya Pradesh:सतना। शहर के कोलगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत रीवा रोड स्थित कारगिल ढाबा में देर रात दबंगों ने जमकर आतंक मचाया। सिगरेट देने से मना करने पर नाराज अमित, अंकित पाल और उनके दर्जन भर साथियों ने रात करीब 3 बजे ढाबे पर धावा बोल दिया। हथियारबंद बदमाशों ने ढाबे के करीब आधा दर्जन कर्मचारियों पर तलवार, लाठी-डंडे, बेसबॉल बैट और बेल्ट से जानलेवा हमला किया। हमले के साथ ही आरोपियों ने पूरे ढाबे में जमकर तोड़फोड़ भी की। हाथों में तलवार लहराते और कर्मचारियों को पीटते हुए दबंगों की यह पूरी करतूत ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

मधेपुरा के गम्हरिया में किसान की गोली मारकर हत्या, पुराने जमीन विवाद से जुड़ा शक

Madanpur, Bihar:मधेपुरा के गम्हरिया थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात घर के बरामदे में सो रहे एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने वार्ड आठ निवासी बिंदेश्वरी मंडल (55) को निशाना बनाया। गोली लगने के बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के पीछे पुराने जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है। मृतक के बेटे ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान पिपराही वार्ड Eight निवासी स्व. शिबू मंडल के बेटे बिंदेश्वरी मंडल के रूप में हुई है। मृतक के बेटे कुंदन मंडल ने बताया कि बुधवार की रात उनके पिता घर के बरामदे में सोए हुए थे। उनके पिता के बगल में ही कुंदन का 10 वर्षीय बेटा भी सो रहा था। रात करीब 12 बजे पड़ोस के कुछ लोगों ने उनके पिता को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जागे तो बिंदेश्वरी मंडल घायल अवस्था में पड़े थे। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया。 कुंदन मंडल ने बताया कि गांव के ही खट्टर मंडल और मानिक मंडल के साथ उनके परिवार का पुराना जमीन विवाद चल रहा था। उन्होंने आशंका जताई कि इसी विवाद के कारण उनके पिता की गोली मारकर हत्या की गई है। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। घटना की सूचना मिलने के बाद गम्हरिया और सिंहेश्वर थाने की पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर गम्हरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। गुरुवार की सुबह पुलिस ने अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। परिजनों के मुताबिक, बिंदेश्वरी मंडल के परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस जमीन विवाद सहित अन्य संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि और घटना में शामिल लोगों की पहचान के लिए पुलिस की छानबीन जारी है। बाइट कुंदन मंडल,मृतक का पुत्र
0
0
Report

उदयपुर के आदिवासी इलाके में बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को बेहोश कर लूट की

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के आदिवासी इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। पुलिस के खौफ से बेख़ौफ़ बदमाशों ने बीती रात लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। लूट की यह वारदात पहाड़ थाना क्षेत्र के आडीवली गांव में हुई। जहां कुछ बदमाश एक मकान में घुसे। जहां उन्होंने पहले 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला सेना देवी को नशीला पदार्थ सूंगाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद घर में रखी तिजोरी को तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपए के सोने और चांदी के जेवर लूट कर फरार हो गए। बदमाशो अलमारी और पेटी में रखी नकदी भी चुरा ली। सुबह जब घटना के बारे में ग्रामीणों को पता चला तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पहाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस के सामने रोष जताया और क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को पुख्ता करने की मांग की। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बाइट- पीड़ित
0
0
Report
Advertisement

ससुराल वालों ने पिता-पुत्र समेत तीन पर किया हमला,सभी घायल

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow13m ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा पिता-पुत्र समेत तीन लोगों पर अचानक हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना आज सुबह करीब 9 बजे थाना इकदिल क्षेत्र के सराय जलाल ओवरब्रिज के पास की है। बताया जा रहा है कि महानेपुर निवासी 29 वर्षीय अमित, उसके भाई 31 वर्षीय अनिकेत और पिता 58 वर्षीय दारा सिंह अपने काम पर जा रहे थे। इसी दौरान अमित के ससुराल पक्ष के करीब आठ से 10 लोगों ने रास्ते में रोककर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक मामले में चार लोगों के नाम सामने आए हैं, जबकि चार अन्य आरोपी अज्ञात बताए जा रहे हैं। पीड़ित का कहना कि बार पुलिस से शिकायत की थी लेकिन सुनवाई नही की,फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्यवाही कर रही है ।
0
0
Report
Advertisement

हिण्डौन सिटी: विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का मामला दर्ज

Karauli, Rajasthan:विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का मामला दर्ज, हिण्डौन सिटी। हिण्डौन कोतवाली थाना क्षेत्र के पीलू वाली मस्जिद के पास एक 20 वर्षीय विवाहिता कशीश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत के बाद पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर दहेज हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कशीश की शादी करीब छह महीने पहले ही हुई थी। पड़ोसी ने फोन कर पिता को सूचना दी कि कशीश फंदे पर झूल रही है। सूचना मिलते ही परिजन जयपुर से हिण्डौन पहुंचे। पीहर पक्ष को जिला अस्पताल की मोर्चरी में विवाहिता का शव मिला।पुलिस ने जयपुर से आए पीहर पक्ष की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया।पिता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या संबंधी धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है。
0
0
Report

साक्षी महाराज ने पुलिस इंस्पेक्टर पर फटकार लगाई; उन्नाव में जांच की मांग

Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने पुलिस इंस्पेक्टर को जमकर लगाई फटकार। साक्षी महाराज ने इंस्पेक्टर से कहा तुम दलाली करते रहते हो。 पुलिस इंस्पेक्टर को फटकार लगाते साक्षी महाराज का वायरल हो रहा वीडियो。 इंस्पेक्टर से पूछा नाम, फिर कहा काहे के कुमार बहादुर हो तुम - साक्षी कुमार बहादुर होते तो तुम्हारे राज में ये होता- साक्षी मैंने कभी तुम्हें फोन किया तुम दलाली कराते रहते हो- साक्षी आधा दर्जन से ज्यादा लोग चुटहल हैं, 32 टांके लगे हैं तुमने लीपा पोती कर दी - साक्षी ऐसी पुलिस मैं कहीं नहीं देखी- साक्षी मौरावा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर में हुई थी मारपीट एक की हो गई थी मौत। मृतक के परिजनों से मिलने गए थे उन्नाव सांसद साक्षी महाराज।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top