icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209859
Atul Kumar SrivastavaAtul Kumar SrivastavaFollow16 Apr 2025, 07:47 am

UNNAO-विधायक पर लगे गंभीर आरोप, जानें क्या है मामला!

Amretha, Uttar Pradesh:

उन्नाव मोहन विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक पर फिर एक बार लगे गंभीर आरोप। पीड़ित युवती पहुंची उन्नाव कप्तान कार्यालय लगे जमीन कब्जा का भाजपा विधायक  पर आरोप। पीड़ित युवती का आरोप जमीन के कागज खसरा खतौनी सब पीड़ित के पिता के नाम फिर भी विधायक जी जमा रहे अपना हक। पीड़ित की जमीन पर पीड़ित राधा शर्मा ने हसनगंज कोतवाली पुलिस व CO पर लगाए जमीन कब्जा करवाने के आरोप, पहुंची शिकायत लेकर कप्तान ऑफिस। पीड़ित राधा शर्मा का आरोप जब जाते हैं अपने खेत गेहूं काटने तो हरिजनों को भेजकर हम पर SC ST act लगवाया गया हमारे ऊपर। विधायक  दबाव बनाकर खरीदना चाहते हैं जमीन, पूर्व में भी कई लोगों की जमीन पर कर चुके हैं कब्जा, पीड़ित का आरोप।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

muzaffarpur के नगर पुलिस अधीक्षक मोहिबुल्लाह अंसारी अमेरिका में सम्मान पाएँगे

Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के नगर पुलिस अधीक्षक मोहिबुल्लाह अंसारी को विदेश की धरती पर सम्मान मिलेगा। अमेरिका में आयोजित 7वें वर्ल्ड फेयर एंड फेस्ट–2026 के अवार्ड कार्यक्रम में उन्हें विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है और उनके सेवा, नेतृत्व, उपलब्धियों और समाज के प्रति योगदान की सराहना की गई है। कार्यक्रम 13 दिसंबर 2026 को Sheraton Tampa Brandon Hotel, Tampa, Florida, USA में होगा, जहां उन्हें “Award of Honour & Felicitation” से सम्मानित करने की बात भी निमंत्रण पत्र में कही गई है। इसके अलावा बिहार पुलिस के लिए यह गर्व की बात है कि मुज़फ्फरपुर के नगर पुलिस अधीक्षक को विदेश में सम्मान मिलेगा, और इस खबर से बिहार पुलिस के कर्मियों में खुशी का माहौल है।
0
0
Report

बलरामपुर के डालपुर बकौली में 10 फुट अजगर ने बकरी निगली, ग्रामीणों ने निकाला

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में धान के खेत में 10 फीट का अजगर , एक बकरी को भी बनाया अपना शिकार, क्षेत्र में दहसत बलरामपुर जनपद के डालपुर बकौली गांव में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब धान के खेत में छिपे करीब 10 फीट लंबे अजगर ने बकरी को अपना शिकार बना लिया। बकरी की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो अजगर उसे अपने मुंह में खींच चुका था। ग्रामीणों के मुताबिक, अजगर बकरी को आधे से अधिक निगल चुका था। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बकरी को अजगर के मुंह से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें अजगर को कुछ लोग पढ़ते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, डालपुर बकौली निवासी सुखराज यादव के खेत में जमधरी निवासी मोहम्मद हनीफ की पत्नी जमीला बकरी चरा रही थीं। रविवार सुबह करीब 10 बजे धान के खेत में छिपे अजगर ने अचानक बकरी पर हमला कर दिया। अजगर ने बकरी को अपनी पकड़ में लिया और धीरे-धीरे उसे निगलने लगा। बकरी की चीख-पुकार सुनकर जमीला और आसपास मौजूद ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहां करीब 10 फीट लंबे अजगर को बकरी को निगलते देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर अजगर के मुंह से बकरी को बाहर निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद बकरी को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम घटना की जानकारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय यादव ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों की मौजूदगी में सावधानी बरतते हुए अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। इसके बाद उसे आबादी से दूर जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया।
0
0
Report

अयोध्या: 14 कोसी परिक्रमा के लिए चौड़ीकरण के तहत जनौरा मार्ग पर बुलडोजर से तीन मकान ध्वस्त

Noida, Uttar Pradesh:Anchor - अयोध्या में नवंबर माह में प्रस्तावित 14 कोसी परिक्रमा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज जनौरा नाका स्थित परिक्रमा मार्ग पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। चौड़ीकरण की जद में आ रहे नजूल की जमीन पर बने तीन मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान मकान में रहने वाले लोगों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन प्रशासन की टीम ने कार्रवाई जारी रखी।जिला प्रशासन के मुताबिक, जिन मकानों पर कार्रवाई की गई है, वे नजूल की जमीन पर बने थे। प्रशासन का कहना है कि भवन के मुआवजे का भुगतान भी संबंधित लोगों को किया जा चुका है। वहीं, कुछ प्रभावित लोग इस मामले को लेकर हाईकोर्ट भी गए थे। प्रशासन के अनुसार हाईकोर्ट से दिशा-निर्देश आने के बाद ही आज यह कार्रवाई की गई है। bulldozer एक्शन के दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व अमित भट्ट, सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी समेत पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही। नवंबर में होने वाली 14 कोसी परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन परिक्रमा मार्ग को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए चौड़ीकरण की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ा रहा है.
0
0
Report
Advertisement

सोनभद्र में शराब से लदा ट्रक पलटा; चालक फरार, तस्करी पर सवाल

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में शराब तस्करी से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र की रजखड़ घाटी में चावल की बोरियों और भूसी के बीच छिपाकर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर बिखरी शराब को कब्जे में लेते हुए ट्रक को हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस के मुताबिक शराब पंजाब निर्मित है और इसे बिहार ले जाया जा रहा था। वहीं, इस तरह शराब से लदे ट्रक के पहले भी पलटने की घटना सामने आ चुकी है, जिससे अंतरराज्यीय शराब तस्करी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। दुद्धी कोतवाली से करीब एक किलोमीटर दूर रजखड़ घाटी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चावल की बोरियों और भूसी से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची दुद्धी पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो चावल की बोरियों और भूसी के बीच अंग्रेजी शराब की पेटियां छिपाकर रखी मिलीं। इनमें आईबी, रॉयल स्टैग समेत कई ब्रांड की क्वार्टर, हाफ और फुल बोतलें बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार शराब पंजाब निर्मित है और इसे उत्तर प्रदेश व झारखंड के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा था। ट्रक पलटने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति संभालते हुए शराब को अपने कब्जे में लिया। झारखंड नंबर के इस ट्रक से बरामद शराब की गिनती और आंकलन किया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया है और चालक की तलाश के साथ पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, रजखड़ घाटी में इससे पहले भी शराब से लदा ट्रक पलटने का मामला सामने आ चुका है, ऐसे में इस मार्ग से अंतरराज्यीय शराब तस्करी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
0
0
Report

नालंदा में वार्ड पार्षद के परिवार के साथ मारपीट और रोड़ेबाजी

Pariaunna, Bihar: Nalanda में Kendakpar इलाके में मोटरसाइकिल टक्कर के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना के दौरान जमकर मारपीट और रोड़ेबाजी हुई। आरोप है कि बिहारशरीफ नगर निगम के वार्ड नंबर-30 की वार्ड पार्षद सीमा गुप्ता, उनके पति राजेश गुप्ता, पुत्र पीयूष राज और अन्य के साथ मारपीट की गई। इसके बाद Ambedkar छात्रावास के दर्जनों छात्र मौके पर पहुँच गए और पीयूष राज के साथ मारपीट शुरू कर दी। परिवार के अन्य सदस्य भी चोटिल हुए। इस दौरान वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और घटना के बाद वार्ड पार्षदों में आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

पटना में बेटे ने गैस सिलेंडर से मां को जिंदा जलाया

Patna, Bihar:पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र के दीवान मोहल्ले में शनिवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 27 वर्षीय बेटे चिंटू कुमार ने अपनी 60 वर्षीय मां मुन्नी देवी को कथित तौर पर गैस सिलेंडर के जरिए आग लगाकर जिंदा जला दिया। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना रविवार सुबह पुलिस को मिली। जानकारी मिलते ही खाजेकला थाना की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए हैं। पटना सिटी एसडीपीओ-1 राज किशोर सिंह के अनुसार, आरोपी चिंटू कुमार ऑटो चलाता है और नशे का आदी बताया जा रहा है। शनिवार देर रात वह नशे की हालत में घर पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका अपनी मां से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद उसने घर में रखे गैस सिलेंडर की मदद से आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी चिंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान उसकी हालत स्पष्ट बयान देने की नहीं थी। पुलिस घटना के कारणों और पूरे मामले की अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

राजा भैया के समर्थकों ने सीबीआई क्लोजर के बाद कुंडा में जश्न मना दिया

Pratapgarh, Uttar Pradesh:सीओ जियाउल हक हत्याकांड में कुंडा के बाहुबली विधायक व जनसत्ता के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया न्यायिक राहत! राजा भैया के शहर की कोठी पर सत्यमेव जयते का नारा, प्रताप सदन कोठी में फोड़े गए पटाखे और मिठाई खिला कर सीबीआई की न्यायिक राहत का मनाया गया जश्न, जनसत्ता दल के युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी के नेतृत्व में मनाया गया जश्न ए सत्य की जीत जश्न, बहुचर्चित सीओ जियाउल हक हत्या में विशेष सीबीआई अदालत द्वारा सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार किए जाने, तथा राजा भैया के खिलाफ आगे की कार्यवाही समाप्त किए जाने पर जश्न में डूबे जनसत्ता दल के नेता और कार्यकर्ता, 2 मार्च 2013 को कुंडा के बलीपुर में हुई थी सीओ की हत्या
0
0
Report

लखीमपुर खीरी पलिया थाने की पुलिस ने स्मैक तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त किया

Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के पलिया थाना पुलिस की लगातार नसे के कारोबार में लगे तस्करों पर कार्रवाई जारी है। ताजा मामला इंडो नेपाल बॉर्डर से जुड़ा है। जहां नेपाल से स्मैक की तस्करी करने वाले गिरोह के 2 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों के पास से 186.7 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है। अब तक पुलिस ने नेपाल बॉर्डर पलिया थाना इलाके 16 तस्करों को गिरफ्तार कर इलाके में नशे की कमर तोड़ कर रखी दी है। आपको बता दें इससे पहले इलाके में नसे का कारबार भारी तादात में हो रहा था। आए दिन सड़कों पर नशेड़ियों का जमावड़ा रहता था खुलेआम यह अवैध कारोबार संचालित होने के वीडियो भी आते रहते थे। लेकिन पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में प्रयास करते नजर आ रहे है। थाना प्रभारी के इस कदम की लोगो द्वारा प्रशंसा की जा रही है।
0
0
Report

गुप्तकाशी के पहाड़ों के बच्चों ने विज्ञान महोत्सव से दी अद्भुत मिसाल

Routhiya, Uttarakhand:पहाड़ के बच्चों ने दिखाया विज्ञान का दम..रिपोर्ट भूपेन्द्र भण्डारी, रुद्रप्रयाग स्थान: गुप्तकाशी, 20 सितंबर किसी ने जलवायु परिवर्तन की चुनौती को मॉडल में उतारा, किसी ने आपदा से बचाव का रास्ता दिखाया, तो किसी ने गढ़वाली कविता के जरिए अपनी मिट्टी की आवाज बुलंद की। ये तस्वीरें हैं रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी की, जहां पहाड़ के 26 स्कूलों से पहुंचे बच्चों ने विज्ञान महोत्सव में अपनी प्रतिभा का ऐसा प्रदर्शन किया कि हर कोई उनके हुनर का कायल नजर आया। खास बात ये कि प्रतियोगिता में शहर के साथ-साथ दूरदराज के सीमांत गांवों के बच्चे भी शामिल हुए। विज्ञान मॉडल में पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन, जल संरक्षण और ऊर्जा संरक्षण जैसे गंभीर मुद्दों को बच्चों ने बेहद रोचक तरीके से प्रस्तुत किया। विज्ञान मॉडल के साथ ही जूनियर और सीनियर वर्ग में क्विज और नाटक प्रतियोगिता ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा। हिंदी और अंग्रेजी के साथ बच्चों ने अपनी मातृभाषा गढ़वाली में भी कविता प्रस्तुत कर स्थानीय भाषा और संस्कृति से अपना जुड़ाव दिखाया। इस प्रतियोगिता की खास तस्वीर ये रही कि त्रियुगीनारायण से लेकर मक्कू, रासी और राउलैंक जैसे दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चे भी एक ही मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाते नजर आए। ब्लॉक स्तर पर सीनियर वर्ग में नारायण कोटी क्षेत्र के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि जूनियर वर्ग में एमएल पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी। अब चयनित प्रतिभागी जिला स्तर की प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह भी देखते ही बना। जीआईसी गुप्तकाशी की छात्रा अनुष्का पटवाल ने कविता प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। जलवायु परिवर्तन पर आधारित कविता के जरिए अनुष्का ने पर्यावरण के प्रति अपनी चिंता और वैज्ञानिक सोच को शब्द दिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता आलोक बगवाड़ी ने कहा कि इन बच्चों की प्रतिभा के पीछे उनके शिक्षकों की मेहनत सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि सीमांत गांवों के बच्चों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए ऐसे मंच मिलना जरूरी है।
0
0
Report
Advertisement

पटेल नगर में चोरी: जदयू नेत्री किरन वर्मा के घर से लाखों नकद-जेवर चोरी

Nawada, Bihar:पटेल नगर में चोरों का आतंक, जदयू नेत्री के घर बड़ी चोरी, 10 लाख से अधिक के जेवर और एक लाख नकद ले गए बदमाश,सीसीटीवी की तार काटकर वारदात, जांच में जुटी पुलिस नवादा के आदर्श कॉलोनी पटेल नगर में जदयू की प्रदेश महासचिव किरण वर्मा के घर चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर 10 लाख रुपये से अधिक के जेवरात, एक लाख रुपये नकद समेत अन्य कीमती सामान ले गए। किरण वर्मा 15 सितंबर को पति उमेश वर्मा का इलाज कराने पटना गई थीं। करीब पांच दिन बाद रविवार को लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला। पलंग, गोदरेज, बक्से और ट्रॉलियां तोड़कर चोरी की गई। चोरों ने वारदात से पहले सीसीटीवी कैमरे की तार काट दी थी। सूचना पर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस एफएसएल टीम और खोजी कुत्ते की मदद से साक्ष्य जुटाने की तैयारी में है। बाइट_ परिजन
0
0
Report

कानपुर देहात में संदिग्ध मौत: हाथ-पैर बंधा शव मिला, हत्या के आरोप

Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज कानपुर देहात संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत। घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला युवक का शव। युवक के हाथ-पैर बंधे हुये थे। युवक के सिर पर थी चोट। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मचा कोहराम। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर पुलिसबल लेकर मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम। फोरेंसिक टीम से साक्ष्य एकत्रित किये। मृतक युवक के पिता ने गांव के कुछ लोगों के ऊपर हत्या करने का लगाया आरोप। पुलिस ने मृतक रोहित यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। पूरा मामला भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पुरैनी गांव का है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top