icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209871
PKPradeep Kumar AwasthiFollow29 Jan 2025, 01:40 pm

उन्नावः बाबा बलखंडेश्वर मंदिर में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बांटे कम्बल

Pariyar, Uttar Pradesh:

बाबा बलखंडेश्वर महादेव विकास सेवा समिति और ग्राम प्रधान परियर आदि के सहयोग से मंदिर परिसर में सैकड़ों जरूरतमंदो को कंबल दिए गए। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे सदर विधायक पंकज गुप्ता ने सरकार की योजनाओं को बताया और जरूरतमंदो को कंबल बांटे। बाद में परिसर में लगे स्वास्थ शिविर में आंखों की जांच कराई और डेंटल, जर्नल मेडिसिन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कृषि विभाग, राजस्व कैंपों को देखा और जरूरी जानकारी की। इस दौरान हिन्दू जागरण मंच के प्रांतीय अध्यक्ष विमल द्विवेदी, रवि मिश्रा, हरि नारायण पांडेय मौजूद रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उज्जैन में मोहन यादव की रामकथा में उपस्थिति से गौपालन और किसानों की दशा सुधरेगी

Ujjain, Madhya Pradesh:सांदीपनि आश्रम के सामने मोरारी बापू की रामकथा में पहुंचे CM मोहन यादव, कथा का किया श्रवण मोरारी बापू बोले- मुख्यमंत्री मोहन यादव सहज हैं, धर्मसभा में उनका आना शुभ संकेत उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को उज्जैन में सांदीपनि आश्रम के सामने आयोजित मोरारी बापू की रामकथा में शामिल हुए। यहां उन्होंने मोरारी बापू के मुखारविंद से रामकथा का श्रवण किया। यह कथा मोरारी बापू की भारत स्वास्तिक यात्रा के दौरान आयोजित की जा रही है। कथा सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रामकथा समाज को जोड़ने और लोगों को अध्यात्म से जोड़ने का माध्यम है। सनातन धर्म को विश्व का सर्वश्रेष्ठ धर्म बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदू धर्म में गौपालन का विशेष महत्व है। हमारी सरकार भी गौपालन को बढ़ावा देने और गौशालाओं के निर्माण के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौपालन से दूध उत्पादन बढ़ेगा, किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान मोरारी बापू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आशीर्वाद दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री की सहजता की सराहना करते हुए कहा कि मोहन यादव सहज स्वभाव के व्यक्ति हैं। बापू ने कहा कि जब किसी राज्य का राजा स्वयं धर्मसभा में पहुंचता है तो इसे शुभ संकेत माना जाना चाहिए।
0
0
Report

गाजियाबाद पुलिस ने 164 किलोग्राम गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 80 लाख रुपये कीमत की बरामदगी

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 80 लाख रुपये कीमत का 164 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराध शाखा और मुरादनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। गांजे की तस्करी में इस्तेमाल होने वाला आयशर कैंटर भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। पूछताछ में उड़ीसा और विशाखापट्टनम से गांजा लाकर एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सप्लाई करने का खुलासा हुआ है। दरअसल, 16 नवंबर की रात पुलिस को मुखबिर से गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद अपराध शाखा और मुरादनगर पुलिस ने काकड़ा पुलिया से सोंदा पुल नहर की तरफ जाने वाले रास्ते पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान आयशर कैंटर को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें करीब 164 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके से प्रवीण त्यागी और अरुण शर्मा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पिछले आठ महीनों से गांजे की तस्करी में सक्रिय थे। इससे पहले हरियाणा की अवैध शराब की तस्करी भी करते थे। आरोपियों के मुताबिक उड़ीसा और विशाखापट्टनम से गांजा लाकर एनसीआर और पश्चिमी यूपी में सप्लाई किया जाता था। अक्टूबर में भी करीब 100 किलोग्राम गांजे की खेप लाने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक तस्करी के इस नेटवर्क में अरविंद उर्फ भूरा समेत कई अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

शाहजहांपुर में रौजा मंडी में प्रभारी मंत्री का औचक निरीक्षण, धान खरीद की हकीकत परखी

SHIV KUMARSHIV KUMARFollow3m ago
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहाँपुर। जनपद के प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने मंगलवार को रौजा मंडी परिसर में संचालित धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया और सीधे किसानों से संवाद कर भुगतान व खरीद व्यवस्था की जानकारी ली। ​अधिकारियों ने बताया कि जिले में स्थापित सभी 220 क्रय केंद्र सक्रिय हैं और 3.20 लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 3,340 किसानों से 23,774.409 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। रौजा मंडी में कुल 19 केंद्र संचालित हैं। किसानों ने मंत्री को बताया कि शुरुआत में पंजीकरण सत्यापन की कुछ दिक्कतें थीं, जो अब दूर हो गई हैं और पीएफएमएस (PFMS) के जरिए समय पर भुगतान मिल रहा है। ​व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करें। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने में कोई परेशानी न हो और किसी भी हाल में 'डिस्ट्रेस सेल' (औने-पौने दाम पर बिक्री) की स्थिति न बनने पाए। इस दौरान एडीएम प्रशासन, जिला खाद्य विपणन अधिकारी और मंडी सचिव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

राज ठाकरे के बयान पर राहुल कुमार बोले- बिहारी मजदूरों का सम्मान नहीं समझौता

Jehanabad, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे के विवादित बयान ने बिहार की सियासत में आग लगा दी है। ठाकरे के बयान पर अब जहानाबाद के राजद विधायक राहुल कुमार ने तीखा और करारा पलटवार किया है। विधायक राहुल कुमार ने राज ठाकरे पर धर्म के नाम पर sस्ती राजनीति करने और बिहारियों के प्रति तुच्छ मानसिकता رکھنے का आरोप लगाया है। उन्होंने दो टूक चेतावनी दी है कि अगर बिहारी कामगार महाराष्ट्र छोड़ दें, तो नागपुर से लेकर मुंबई तक की पूरी अर्थव्यवस्था चरमरा जाएगी। राजद विधायक राहुल कुमार ने राज ठाकरे को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि छठ पूजा किसी एक वर्ग या धर्म का नहीं, बल्कि हर एक बिहारी की आत्मा और भावनाओं से जुड़ा महापर्व है। इस तरह का बयान देने वालों को धर्म के नाम पर राजनीति करनी है और उनके मन में बिहारियों के प्रति तुच्छ भावना रहती है। लेकिन वे यह नहीं जानते कि बिहारी अगर महाराष्ट्र को छोड़ दें, तो पूरे महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था डाउन हो जाएगी। मशीन लगाकर बहुत काम हो सकता है, लेकिन जो काम बिहारी वहां कर रहे हैं, वह किसी मशीन से नहीं हो सकता। विधायक राहुल कुमार ने राज ठाकरे को कोरोना काल की याद दिलाते हुए कहा कि जब बिहारी मजदूर बिहार आ गए थे, तो नागपुर से मुंबई तक की अर्थव्यवस्था बैठ गई थी और स्पेशल प्लेन से मजदूरों को बुलाया गया था। वे पहले मराठी मानुष और वहां के उद्योगपतियों से बात करें, फिर ऐसा बयान दें। अगर हमारी सरकार होती, तो हम मजदूर भाइयों से आग्रह करते कि सरकार आपको बैठाकर खिलाएगी, आप 3 महीने बाहर मत जाइए। तब ये लोग घुटने पर आकर आरजू-विनती कर ले जाते। बिहारियों का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा।
0
0
Report

संभल में DM की कार्रवाई: 7 गांवों में सरकारी जमीन–तालाबों की अवैध कब्जे निरस्त

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । सरकारी जमीन और तालाबों पर अवैध कब्जों पर अंकुश के लिए प्रशासन का भू माफियाओ को बड़ा झटका ... सरकारी तालाब.. सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों पर रोक के लिए DM अंकित खण्डेलवाल की बड़ी कार्रवाई... तहसील संभल के 7 गांवों में 28 करोड़ 10 लाख रुपये मूल्य की सरकारी / ग्राम समाज की भूमि की गलत राजस्व प्रविष्टियाँ निरस्त। तालाब, खलिहान, बंजर भूमि को मूल श्रेणी में दर्ज करने के आदेश। शेर खां सराय - 18 करोड़ घुंघावली - 4 करोड़, 1.246 हेक्टेयर तालाब भूमि बहाल । मालपुर उर्फ मल्लूपुरा - 3 करोड़, 2.4410 हेक्टेयर भूमि तालाब में दर्ज हौज भदेसराय - 1.20 करोड़, बंजर श्रेणी बहाल । गुमसानी - 1 करोड़, ग्राम समाज की भूमि कब्जामुक्त महदूमपुर - 60 लाख, भूमि राज्य सरकार में.nihiT Amavati कुतुबपुर - 30 लाख, तालाब व खलिहान भूमि संरक्षित। अवैध कब्जों के खिलाफ DM की कार्यवाही लगातार जारी । DM अंकित खंडेलवाल की कार्यवाही से भू माफियाओ में हडकम्प मचा ।
0
0
Report
Advertisement

छिंदवाड़ा-नागपुर के चोर गिरोह के 21 मामलों का खुलासा: आरोपी गिरफ्तार

Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा और महाराष्ट्र के नागपुर का अन्तर्राज्यीय चोर छिंदवाड़ा से गिरफ्तार , नागपुर और छिंदवाड़ा में 21 अपराधों में शामिल छिंदवाड़ा में देहात पुलिस ने सोमवार को चोरी के आरोपी परसू उर्फ पारस उर्फ परसराम सूर्यवंशी को फोकट नगर से गिरफ्तार किया. पुलिस पूछताछ में उसने देहात, परासिया और धरमटेंकड़ी चौकी क्षेत्र में दो-तीन महीने पहले हुई चोरी की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया. पुलिस ने 4 मामलों में उसके कब्जे से 1 लाख 37 हजार 700 रुपए का सामान बरामद किया है. आरोपी के खिलाफ छिंदवाड़ा और महाराष्ट्र के नागपुर में चोरी और मारपीट के कुल 21 अपराध दर्ज हैं. उसके अन्य साथी अभी फरार हैं. पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को संपत्ति से जुड़े अपराधों के आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए थे इसी अभियान के तहत 16 नवंबर को देहात पुलिस को सूचना मिली कि परसू उर्फ पारस फोकट नगर में घूम रहा है. थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत ने पुलिस टीम बनाई. टीम ने आरोपी को पकड़ा और पूछताछ की. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने देहात परासिया और धरमटेंकड़ी चौकी क्षेत्र में चोरी की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सोने की सिल्ली, एक चांदी की चेन, एक जोड़ी चांदी की पायल, दो जोड़ी चांदी के कड़े और 900 रुपए नकद बरामद किए. इनकी कुल कीमत 1 लाख 37 हजार 700 रुपए बताई गई है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर नागपुर में 5 और छिंदवाड़ा जिले में पहले से 16 अपराध दर्ज हैं. इनमें देहात थाने में 9, कुंडीपुरा में 3, कोतवाली, परासिया, मोहखेड़ और रावनवाड़ा में एक-एक अपराध दर्ज है. आरोपी परसराम पिता सुभाष सूर्यवंशी छोटा मिशन स्कूल के पास बड़कुही, थाना चांदामेटा का रहने वाला है। वह फिलहाल बालाजी धाम, फोकट नगर में रह रहा था. पुलिस के अनुसार, चोरी की वारदातों में उसके अन्य साथी भी शामिल हैं. उनकी तलाश में पुलिस टीमें रवाना की गई हैं.आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है.
0
0
Report

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बवासीर आदि के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर चला

Almora, Uttarakhand:अल्मोड़ा के शैल स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बवासीर, भगंदर और फिशर के उपचार के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में आठ विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 35 मरीजों का पंजीकरण कर जांच और उपचार किया। इस दौरान एक महिला और एक पुरुष मरीज की क्षार सूत्र चिकित्सा पद्धति से शल्य चिकित्सा की गई। मरीजों को निशुल्क दवाएं और आयुर्वेदिक उपचार भी दिया गया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मोहम्मद शाहिद के निर्देशन में आयोजित शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में दो महिला और छह पुरुष विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। बच्चों, महिलाओं और पुरुषों सहित 35 मरीजों का पंजीकरण हुआ। सभी मरीजों को निशुल्क परीक्षण, परामर्श, ब्लड जांच और आयुर्वेदिक उपचार की सुविधा दी गई। दो मरीजों की क्षार सूत्र चिकित्सा पद्धति से शल्य चिकित्सा की गई, जबकि अन्य मरीजों को ऑपरेशन के लिए फॉलोअप में रखा गया।
0
0
Report

हनुमानगढ़ के 32 स्कूलों में पीएमश्री आकलन के लिए एफआई प्रशिक्षण शुरू

Hanumangarh, Rajasthan:खबर हनुमानगढ़ से है,हनुमानगढ़ के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को पीएमश्री विद्यार्थी आकलन के लिए एफआई प्रशिक्षण 2026-27 हुआ। इसमें जिले के 32 चुने हुए स्कूलों में 19 और 20 नवंबर को होने वाले आकलन की प्रक्रिया और व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। एमटी रामावतार और जगदीश नेहरा ने करीब 128 एफआई को प्रशिक्षण दिया। आरएससीईआरटी के निर्देश पर जिले के 16 पीएमश्री स्कूलों और 16 अन्य स्कूलों को आकलन के लिए चुना गया है। दोनों श्रेणियों के स्कूलों में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर का आकलन कर तुलनात्मक अध्ययन किया जाएगा। हर स्कूल में कक्षा 2, 3 और 5 के अधिकतम 10 विद्यार्थियों का आकलन प्रस्तावित है। आकलन के लिए 19 नवंबर को हर स्कूल में तीन एफआई और 20 नवंबर को एक एफआई नियुक्त किया जाएगा। आरएससीईआरटी के निर्देश पर प्रश्न बुकलेट, टीचर बुकलेट और शाला ऑब्जर्वेशन से जुड़ी सामग्री डाइट को मिल चुकी है। यह सामग्री 18 नवंबर को संबंधित स्कूलों में बांटी जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

आवेदनों की माला पहनकर शिकायतकर्ता कलेक्ट्रेट पहुँच गया: ग्राम पंचायत भ्रष्टाचार के आरोप

Banda, Uttar Pradesh:बांदा जिलाधिकारी कार्यालय में उस समय अजीबोगरीब मामला देखने को मिला जब एक शिकायतकर्ता अपने गले में आवेदनों की माला पहनकर कलेक्ट्रेट पहुँच गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह लगातार ग्राम पंचायत हो रहे भ्रष्टाचार अनियमितताओं की शिकायत नीचे से ऊपर तक के सभी अधिकारियों कर रहा है लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं हो रही है फिर वह परेशान होकर आज वह आवेदनों का माला पहनकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुँच गया है। यह तस्वीरे बांदा जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर की है। जहां नरैनी क्षेत्र के चंदौर गांव से एक ग्रामीण शिकायत के आवेदनों का माला पहनकर जिलाधिकारी से मिलने पहुँचे थे।
0
0
Report

भाजपा ने दो दिवसीय मंथन के बाद तीसरी बार प्रचंड बहुमत का दावा किया

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी ने 2 दिवसीय मंथन संपन्न किया है। इसमें हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सभी वरिष्ठ नेता थे। भाजपा कार्यकर्ता सर्वोपरि मानकर जन-जन तक जाएगी, भू तक जाएगी और तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बीजेपी आ रही है। आप ये तय मान कर चलिए कि समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन का झूठ और फरेब का जो चाल है, वो नहीं चलेगा। प्रदेश विकास के मोर्चे पर नंबर एक पर है, कानून व्यवस्था में नंबर एक पर है और तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बीजेपी आ रही है.."
0
0
Report
Advertisement

केशव प्रसाद मौर्य: मथुरा अब बारी, सपा की नाव डूबने की चेतावनी

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा, उत्तर प्रदेश। राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "भाजपा सरकार प्रचंड बहुमत से उत्तर प्रदेश में बनने जा रही है। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन मिला... कार्यकर्ता बड़े उत्साह और आत्मविश्वास के साथ यहां जो चिंतन हुई और कार्य योजना की बैठक थी, उससे बहुत कुछ लेकर के जा रहा है और समाजवादी पार्टी को सैफई भेजने जा रहा है। अखिलेश यादव के मुंगेरी लाल के जो हसीन सपने हैं, उनको चूर-चूर करने जा रहा है और कमल खिलने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रति जो जन भावनाएं हैं, वह हमारी सबसे बड़ी ताकत है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में, यह डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों से भारतीय जनता पार्टी का चारों तरफ बम-बम हो रहा है।" श्री कृष्ण जन्मभूमि को लेकर उन्होंने कहा, "श्री कृष्ण जन्मभूमि पर शीश नवाते हैं और हमने कल भी कहा था और आज भी कहते हैं कि अयोध्या हुई हमारी है, मथुरा की अब बारी है और अखिलेश यादव से कहेंगे कि अगर वास्तव में वह कृष्ण भक्त हैं तो भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण करने के लिए कार सेवक के रूप में मथुरा आने की तैयारी करें तो शायद उनकी साइकिल यानी सपा की नाव डूबने से बच जाए और जो हैसियत उनकी 2017 में थी उतनी बनी रह जाए लेकिन आज सपा का उसके अलावा कोई भविष्य दिखाई नहीं आ रहा।
0
0
Report

हनुमानगढ़ में स्मॉग बना लोगों की परेशानी, पराली-फैक्ट्रियों के धुएं से हवा गंदी

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh(Rajasthan) पराली, फैक्ट्रियों और वाहनों के धुएं से बिगड़ी हवा; बुजुर्गों और बच्चों को ज्यादा परेशानी ——- एंकर विजुअल ———- खबर हनुमानगढ़ से है,हनुमानगढ़ में पिछले 15-20 दिनों से प्रदूषण बढ़ने के कारण स्मॉग छाया हुआ है। पराली जलाने, फैक्ट्रियों के धुएं और वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण के चलते सुबह-शाम हवा में धुआं और धूल दिख रही है। सांस, अस्थमा, सीओपीडी और हृदय रोग से पीड़ित लोगों की परेशानी बढ़ रही है। अस्पतालों में सांस लेने में तकलीफ, एलर्जी और अस्थमा की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। शहर के सीनियर फिजिशियन डॉ. बृजेश गौड़ ने बताया कि प्रदूषण बढ़ने से पिछले 15-20 दिनों में सांस और एलर्जी के मरीज लगातार बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि धुएं और मिट्टी के संपर्क में आने से मरीजों की हालत अचानक गंभीर हो सकती है। उन्हें सांस का अटैक आ सकता है और अस्पताल में भर्ती करना पड़ सकता है। पहले से अस्थमा और सीओपीडी से पीड़ित लोगों के साथ बुजुर्गों और बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही है। डॉ. गौड़ के मुताबिक, प्रदूषण के लगातार संपर्क में रहने से स्वस्थ लोगों में भी सांस से जुड़ी नई समस्याएं होने की आशंका है। धुएं और धूल के सूक्ष्म कण मिलकर स्मॉग बनाते हैं। सांस के जरिए ये कण फेफड़ों में पहुंचकर जमा होते हैं और शरीर के अलग-अलग अंगों पर असर डालते हैं。 ——— विजुअल बाइट :- डॉक्टर बृजेश गौड़,सीनियर फिज़िशियन
0
0
Report

बस्तर के आदिवासी: यूसीसी, विभाग नाम परिवर्तन और आरक्षण स्थिरता के लिए चरणबद्ध आंदोलन

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में आदिवासी समाज ने तीन प्रमुख मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है, हाल ही में जगदलपुर में सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आदिम जाति कल्याण विभाग का नाम बदलने, समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी और छत्तीसगढ़ में आरक्षण की स्थिरता जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई, सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग के अध्यक्ष ने बताया कि इन मुद्दों को लेकर समाज की ओर से अब तक मुख्यमंत्री को कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, इस संबंध में एक बैठक भी हुई, लेकिन अब तक किसी भी मुद्दे पर सकारात्मक पहल नहीं हुई है, ऐसे में समाज ने चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया है, इसके तहत 1 दिसंबर को प्रदेशभर में विधायकों के कार्यालयों के सामने नगाड़ा बजाकर उन्हें चेतावनी दी जाएंगी, वहीं 10 दिसंबर को मुख्यमंत्री और आदिम जाति कल्याण मंत्री का पुतला दहन किया जाएगा, इसके बाद 15 दिसंबर को विधानसभा का घेराव कर सरकार के सामने अपनी मांगें रखी जाएंगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top