icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209859
Atul Kumar SrivastavaAtul Kumar SrivastavaFollow8 May 2025, 11:02 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

महराजगंज में तेज ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटर को टक्कर दी; दो की मौत

Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के जखीरा चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में स्कूटी सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस के अनुसार ट्रेलर संख्या BR28GB3052 का चालक कथित तौर पर तेज और लापरवाही से वाहन चला रहा था. जखीरा चौराहे पर ट्रेलर ने ई-रिक्शा और स्कूटी को टक्कर मार दी. हादसे में स्कूटी सवार सुरेश निवासी बसंतपुर, थाना घुघली की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दूसरे बाइक सवार लाल मोहन निवासी मठिया थाना घुघली ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. ई-रिक्शा सवार महबूब अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली भेजा गया. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष घुघली पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए महराजगंज भेज दिया. पुलिस ने ट्रेलर और उसके चालक बृजेश कुमार त्रिपाठी को कब्जे में लिया है. पुलिस के मुताबिक तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी
0
0
Report

मौलाना साजिद रशीदी: सत्ता बदले तो मुसलमान शिक्षा में उन्नति रोक नहीं पाएगी

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी कहते हैं, "देखिए, मैं अपराध और गुंडागर्दी के बारे में तो कुछ नहीं कह सकता, लेकिन हां, मैं यह ज़रूर कह सकता हूं कि समाजवादी पार्टी या कांग्रेस के सत्ता से जाने के बाद , अब मुसलमानों ने शिक्षा के क्षेत्र में जो तरक्की की है और जिन बुरी प्रथाओं को उन्होंने पीछे छोड़ दिया है, वे फिर से शुरू हो जाएंगी। अगर सपा आ जाएगी तो..कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की वजह से मुसलमानों ने 65 सालों तक जो गलत रास्ते अपनाए थे... आज मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं की मुस्लमान ने वो चीजे छोड़ी है...सपा सरकार में कोई मुस्लमान लड़का मर्डर भी कर देता था तो.. किसी मंत्री का फोन आने के बाद छोड़ दिया जाता था..और वो गलत लाइल में पड़ जाता था..आज वो स्थिति नहीं है.. भले ही आस उसको कहें की साहब एनकाउंटर हो रहा है.. बलकि मुस्लमानो का उसमेंं भला हो रहा है..और मुस्लमान बच्चे शिक्षा की तरफ आ रहे है..मुस्लमान लड़को ने गलत काम छोड़कर एक सही रास्ता अपना लिया है..अपने काम में लगे हुए है.. अगर सपा सरकार आती है तो मुस्लमानों के बिगड़ने का खतरा है मैं चाहता हूं की सपा सरकार अगले 15-20 साल सपा सरकार ना आये.. ताकि जो मुस्लमान शिक्षा की और लगा है वो मजबूत हो जाए..
0
0
Report

पुणे हत्या केस: चार्जशीट में सिया, चेतन और रितेश पर हत्या की साजिश का आरोप

Pune, Maharashtra:पुणे पोलीस अधीक्षक संदीप सिंह गिल. केतन अग्रवाल हत्या प्रकरणी अखेर चार्जशीट दाखल. इस केस में आरोपी तीन हैं सिया, चेतन और रितेश हांगे. इनके द्वारा शुरू में अपंग बनाने का प्रयास किया गया. उन्होंने मिलकर परराज्यात स्थित व्यक्ति से गंभीर चोट करवाने की साजिश रची. कई लोगों से संपर्क भी हुआ था, पर आरोपी ने सोचा कि अगर वह व्यक्ति मिल जाए तो मुश्किल होगी इसलिए निर्णय बदला. एक व्यक्ति इस मामले में साक्षी बन चुका है. बाद में उन्होंने खुद आत्महत्या कर लेने का प्लान बनाकर इसके लिए संबंधित फिल्मों/सिनेमा देखकर चाटजीपीटी आदि का उल्लेख किया, मेघालय के सोनम केस की स्टडी की. 29 मई end को सिया और चेतन लोणावळा टायगर पॉइंट पर गए, रेकी की, वहां CCTV नहीं था. लोणावळा के कई पहाड़ों की रेकी की. हत्या के लिए लोहमगढ़ चुना गया? मार्च 2025 में लोहोगाड पर एक महिला की मृत्यु हुई, उससे लग रहा था कि केतन सेल्फी लेते समय गिर पड़ा. 4 जून को सिया ने लोहित पर जाना चाहा, बैली जाना पहले. 6 जून को प्री वेडिंग शॉट के लिए bali जाना था, जाताना सिया ने खालापूर में केतन का पासपोर्ट वॉशरूम में फाड़कर फेंक दिया, ताकि वे बालि में नहीं जा सके. 14 जून को सिया और केतन लोहेगढावर गए, सिया ने केतन अग्रवाल को ढक़लने का प्रयास किया पर वह गिरा नहीं, फिर उसने साप आया बनाव किया. तीनों ने माही नाम का फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनवाया. 18 जून को माही नाम के अकाउंट से कहा गया कि सिया की दोस्त है, ताकि केतन को Lohagad पर लाया जा सके और उसका जन्मदिन सरप्राइज दें. यह सब योजना रितेश हांगे ने बनाई. चेतन चौधरी ने गड पर जाकर मंदिर में बैठना चुना. केतन पर निशाने से पीछे से धक्का देकर पीछे से गिराने से मौत हो गई. रितेश हांगे ने यह सब मिलकर रचा.
0
0
Report
Advertisement

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report

सनातन धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी पर पंडोखर सरकार ने कड़ी नसीहत दी

Datia, Madhya Pradesh:सनातन धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं : पण्डोखर सरकार दामोदर यादव को दिव्य दरबार में कड़ी फटकार, मर्यादित भाषा की दी नसीहत पण्डोखर धाम। पण्डोखर सरकार धाम पीठाधीश्वर श्री गुरुशरण जी महाराज ने दिव्य दरबार के दौरान दामोदर यादव द्वारा सनातन धर्म एवं साधु-संतों को लेकर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणियों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वैचारिक मतभेद और आलोचना लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन किसी धर्म, परंपरा या संत समाज के प्रति अपमानजनक भाषा स्वीकार्य नहीं है। सनातन धर्म सहिष्णुता, संस्कार और सद्भाव की शिक्षा देता है, लेकिन विरोध की भी अपनी मर्यादा होती है। पण्डोखर धाम के संस्थापक एवं ट्रस्टी मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने बताया कि लाइव दिव्य दरबार के दौरान महाराज ने दामोदर यादव को सार्वजनिक जीवन में शब्दों की मर्यादा और उनके सामाजिक प्रभाव का ध्यान रखने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति विशेष से मतभेद के आधार पर संपूर्ण संत समाज या सनातन परंपरा पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। महाराज की कड़ी फटकार और नसीहत का वीडियो प्रसारण के बाद श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। बाइट गुरु शरण शर्मा पंडोखर सरकार
0
0
Report
Advertisement

Aloda में भर्तृहरि महाराज का पाटोत्सव धूमधाम से, खाटूधाम से निशान पदयात्रा शुरू

Sikar, Rajasthan:खाटूश्यामजी के नजदीकी अलोदा स्थित भर्तृहरि बाबा धाम पर भर्तृहरि महाराज का पाटोत्सव शनिवार को श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। पाटोत्सव के अवसर पर धाम में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। सुबह खाटूश्यामजी से गाजे-बাজे के साथ भर्तृहरि धाम के लिए निशान पदयात्रा रवाना हुई। पदयात्रा में शामिल श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए अलोदा पहुंचे और धाम पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की। धाम के राजेंद्र दास महाराज के सानिध्य में सीताराम मर्मी सहित श्रद्धालुओं ने भर्तृहरि महाराज की गुंबज पर मुख्य ध्वज चढ़ाया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ बाबा भर्तृहरि के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। पाटोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर का आकर्षक श्रृंगार किया गया और भक्तों ने विशेष पोशाक का आर्कषण पाया। दिनभर धाम पर धार्मिक आयोजनों का सिलसिला चलता रहा और विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
0
0
Report

राजसमंद में सभापति पद को लेकर कुमावत समाज का विरोध प्रदर्शन

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद नगर परिषद चुनाव के परिणाम आने के बाद सभापति पद को लेकर घमासान शुरू हो गया है। जीतकर आए कुमावत समाज के 12 पार्षदों को बाड़ेबंदी में रखने और नगर परिषद में पहली बार कुमावत समुदाय को सभापति बनाने की मांग को लेकर शनिवार को विरोध प्रदर्शन हुआ। हजारों लोग सड़कों पर उतरे और शहर में पैदल मार्च व वाहन रैली निकालकर जिला कलेक्ट्रेट तथा एसपी कार्यालय का घेराव कर दिए। आक्रोशित लोग एसपी कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा है कि पार्षदों को बाड़ेबंदी से मुक्त कर सामने नहीं लाने तक धरना खत्म नहीं होगा। पार्षदों के परिवारों पर आरोप है कि 17 सितंबर से उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। कुमावत समाज का तर्क है कि राजसमंद इतिहास में आज तक इस समुदाय का नगर परिषद सभापति नहीं बना है; इस बार भाजपा के टिकट पर 9 पार्षद जीतने के कारण सभापति का पद कुमावत समाज को मिलना चाहिए। बैठकें जारी थीं, और शनिवार को शहर में शक्ति प्रदर्शन के बाद कलेक्ट्रेट और एसपी दफ़्तर के बाहर प्रदर्शन किया गया।
0
0
Report
Advertisement

नागौर के कुचेरा में भाजपा बनवाने का दावा, कांग्रेस- निर्दलीयों से मुकाबला

Nagaur, Rajasthan:नागौर जिले में निकाय चुनाव को लेकर लगातार सियासत है वो गर्माई होई है । नागौर जिले में सबसे हॉट सीट है वो अब कुचेरा नगरपालिका बन चुकी है । यहां अब राजनीतिक पार्टियों को नहीं बल्कि कि अब काका भेतीजे की सियासत दाव पर लगी । भाजपा की और से रिछपालसिंह मिर्धा कुचेरा में अपना बोर्ड बनाने का दावा कर रहे हैं तो वहीं कांग्रेस की और से तेजपाल मिर्धा है वो अपना कुचेरा में बोर्ड बनाने का दावा कर रहे हैं । वहीं काका भेतीजा दो एक दूसरे पर दावे पेंच लड़ाते नजर आ रहे हैं । कांग्रेस के पास निर्दलीय पार्षद को मिला 13 सीट है तो वहीं भाजपा के पास निर्दलीय को मिलाकर 12 सीट है । वहीं भाजपा नेता रिछपालसिंह मिर्धा ने ये दावा किया है कि एक निर्दलीय पार्षद उनके संपर्क में हैं और वो भाजपा को वोट देकर कुचेरा में भाजपा का बोर्ड बनाया जायेगा । वहीं भाजपा नेता रिछपालसिंह मिर्धा ने कांग्रेस द्वारा जो भी आरोप लगाया गये है उनको निराधार बताया है और कहा कि इस बार कुचेरा में पहली बार भाजपा का बोर्ड बनाया जायेगा । इस दौरान खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा, पूर्व चैयरमेन महेंद्रपाल चौधरी,डेगाना पूर्व विधायक विजयपाल सिंह मिर्धा, पूर्व चेयरमैन पुखराज टाक मौजूद रहे । और कुचेरा में भाजपा का बोर्ड बनाने का दावा किया ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top