209861
उन्नावः रोजवेज बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
Netua Grameen, Uttar Pradesh:सदर कोतवाली क्षेत्र के अब्बासपुर के पास एक बाइक सवार युवक को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक कुछ दिन पहले ही मुंबई से घर वापस लौटा था। वह बीमार पिता को दवा लेने के लिए अस्पताल आया था। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सावन की पहली महाकाल सवारी: उज्जैन में सुरक्षा घेरे के साथ लाखों श्रद्धालु जुटेंगे
Ujjain, Madhya Pradesh:कल सावन का पहला सोमवार... पहली महाकाल सवारी को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट, 1600 जवानों का सुरक्षा घेरा; 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान 250 से अधिक सीसीटीवी, 3 ड्रोन और 13 जोन से होगी हर पल निगरानी 70 हजार से ज्यादा वाहनों के लिए पार्किंग और डायवर्जन प्लान तैयार, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील उज्जैन श्रावण मास का पहला सोमवार और बाबा महाकाल की सवारी को लेकर उज्जैन पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की है। सोमवार को निकलने वाली सवारी में लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक प्रबंधन तक हर स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन कराने पर विशेष ध्यान दिया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या जाम की स्थिति न बने। सवारी मार्ग पर करीब 1600 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इनमें 150 महिला पुलिसकर्मी और 300 से अधिक यातायात पुलिसकर्मी शामिल हैं। पूरी व्यवस्था की निगरानी के लिए 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि 3 ड्रोन लगातार आसमान से सवारी मार्ग पर नजर रखेंगे। इसके अलावा पूरे क्षेत्र को 13 जोन में विभाजित कर कंट्रोल रूम से 24 घंटे मॉनिटरिंग की जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से बीडीडीएस (बम निरोधक दस्ता) और डॉग स्क्वाड की टीमें लगातार सवारी मार्ग, आसपास की गलियों और प्रमुख स्थानों की जांच कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह की सुरक्षा चूक की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी। यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष योजना बनाई गई है। शहर के सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात रहेगी। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं और मार्गों पर बड़े-बड़े सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों से ट्रैफिक प्लान की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जा रही है। पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर तक करीब 2.5 लाख श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके थे, लेकिन कहीं भी जाम जैसी स्थिति नहीं बनी। सोमवार को पहली सवारी के दौरान 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने और 70 हजार से ज्यादा वाहनों के शहर में आने का अनुमान है। एसपी प्रदीप शर्मा ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें, यातायात व्यवस्था का पालन करें और पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर डायवर्जन के कारण 5 से 10 मिनट का अतिरिक्त समय लग सकता है, लेकिन यह व्यवस्था श्रद्धालुओं को मंदिर और सवारी मार्ग के अधिक निकट पहुंचाने तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। पुलिस का प्रयास है कि हर श्रद्धालु बाबा महाकाल की पहली सवारी के दर्शन सुरक्षित, व्यवस्थित और सहज वातावरण में कर सके।0
0
Report
आजाद समाज पार्टी ने नवल किशोर मौर्य का किया भव्य स्वागत, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। आजाद समाज पार्टी (काशीराम) की 118 बहेड़ी विधानसभा इकाई द्वारा रविवार को जाजूनागर स्थित सी.बी. सिंह बैंक्विट हॉल में स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 118 बहेड़ी विधानसभा का प्रभारी बनाए जाने पर नवल किशोर मौर्य का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं जोरदार नारों के बीच भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नवल किशोर मौर्य के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी की नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। पदाधिकारियों ने आगामी चुनावों को देखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी दर्शन सिंह, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. संजय दत्त, जिला उपाध्यक्ष डॉ. यशपाल सागर, राजेश दिवाकर एवं अमित कुमार, विधानसभा अध्यक्ष आकाश सागर, विधानसभा उपाध्यक्ष शिवम सागर एवं मुकेश सागर, विधानसभा सचिव दक्ष गौतम, दिल्ली धार गंगवार, नवजीत कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता हरकेश सागर, बूथ अध्यक्ष दीपक सागर, अंकित गौतम, आकाश गौतम, अंकित सागर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती, सामाजिक न्याय और बहुजन हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ। पूरे समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और "जय भीम" व पार्टी के समर्थन में जोरदार नारे लगाए गए।0
0
Report
न kurseLA में झाड़ी से नवगछिया के युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी
Katihar, Bihar:कुरसेला में झाड़ी से नवगछिया के युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी कटिहार व भागलपुर जिला के सीमा के समीप कुरसेला एनएच 31 पर का मामला नवगछिया से सटे कुरसेला थाना क्षेत्र में एनएच-31 स्थित कबीर मठ के समीप झाड़ियों से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी सूचना मिलते ही कुरसेला थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और झाड़ी से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया मृतक की पहचान अंशु कुमार झा, पिता अरुण झा, निवासी नवगछिया के सिमरा गांव का पुलिस मामले की जांच में जुटी, शव मिलने के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद कटिहार व भागलपुर जिला के सीमा के समीप कटिहार जिला के कुरसेला एनएच 31 कबीर मठ और कोसी पुल के बीच सड़क किनारे झाड़ियों से एक युवक का शव बरामद हुआ है, जिससे इलाका में सनसनी फ़ैल गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने झाड़ियों में शव पड़े होने की सूचना तत्काल कुरसेला थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद कटिहार से सब एम्बुलेंस को बुलाकर सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया वहीं प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अंशु कुमार झा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को वहां किसने फेंका, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा0
0
Report
Advertisement
विराटनगर के Kotputli- Bahrod क्षेत्र में चार आरोपी गिरफ्तार; हथियार व शराब बरामद
Jaipur, Rajasthan:विराटनगर(कोटपूतली-बहरोड़)...... विराटनगर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआ खेलते दो आरोपियों को पकड़ने के साथ ही एक आरोपी को अवैध हथियार और एक अन्य को अवैध शराब रखने के मामले में गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी बाबूलाल मीणा ने बताया कि सूचना मिली थी कि नवरंगपुरा में कुछ लोग रुपये की हार-जीत का दांव लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दयालू खान (40) निवासी नवरंगपुरा तथा अशोक रैगर (32) निवासी नवरंगपुरा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 810 रुपये नकद तथा 104 ताश के पत्ते बरामद कर जब्त किए। इसी प्रकार पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में विशाल उर्फ लक्ष्य खींची को नवरंगपुरा से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बिना लाइसेंस का एक छूरा जब्त किया। वहीं अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए महेश बावरिया निवासी देवली को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से हथकढ़ शराब बरामद कर जब्त की गई।0
0
Report
सतना के कोटर क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी की हत्या, दुष्कर्म की आशंका
Satna, Madhya Pradesh:सतना जिले के कोटर थाना क्षेत्र अंतर्गत अबेर-लखनवाह मार्ग पर रविवार सुबह एक 14 वर्षीय किशोरी का शव झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। बताया जा रहा है कि किशोरी सुबह करीब 5 बजे घर के पास ही शौच के लिए निकली थी, जिसके बाद इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताते हुए अबेर बस स्टैंड पर बीच सड़क बैठकर चक्काजाम कर दिया। बेटी की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। कोटर थाना पुलिस ने घटनास्थल को सील कर बारीकी से जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
किशनगढ़ माली समाज: 12वें सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियाँ तेज, पंजीकरण पर निर्णायक निर्णय
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में माली समाज के 12वें सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां अब तेज हो गई हैं। सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाज की साधारण सभा आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। महात्मा ज्योतिबा फूले शिक्षण विकास एवं संस्थान के छात्रावास भवन में समाज अध्यक्ष जस्साराम सांखला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में समाज बंधु शामिल हुए। बैठक में आगामी 12वें सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर जोड़ों के पंजीकरण, विवाह शुल्क, भोजन के मीनू तथा वर-वधू को दिए जाने वाले उपहारों पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से इन विषयों पर निर्णय लिए गए। इस दौरान कोषाध्यक्ष पुखराज कुवाल ने जुलाई 2026 तक का आय-व्यय का विवरण भी प्रस्तुत किया। जयपुर से आए समाज के वरिष्ठजनों ने शिक्षा को बढ़ावा देने, सामाजिक एकता मजबूत करने और सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों को समाज हित में महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। अंत में अध्यक्ष जस्साराम सांखला ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया।0
0
Report
Advertisement
पंथक एकता से 2027 पंजाब चुनाव लड़ने की तैयारी, हरप्रीत सिंह का अहम संकेत
Fatehgarh Sahib, Punjab:ਪੰਥਕ ਧਿਰਾਂ ਇਕੱਠੀਆਂ ਹੋਣ ਤਾਂ 2027 ਦੀਆਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਪੰਥਕ ਏਕਤਾ ਨਾਲ ਲੜੀਆਂ ਜਾ ਸਕਦੀਆਂ: ਗਿਆਨੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ 35 ਫੀਸਦੀ ਸੀਟਾਂ ਅਸੀਂ ਲੜਾਂਗੇ, 35 ਫੀਸਦੀ ਦੂਜੀ ਧਿਰ ਲੜੇ, 30 ਫੀਸਦੀ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਤੇ ਸ਼ਹੀਦ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲਣ: ਸਾਬਕਾ ਜਥੇਦਾਰ ਫ਼ਤਹਿਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਪਿੰਡ ਪੰਜੋਲੀ ਕਲਾਂ ਵਿਖੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਪੰਥਕ ਏਕਤਾ ਸਮਾਗਮ ਦੌਰਾਨ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਜਥੇਦਾਰ ਗਿਆਨੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸੰਕੇਤ ਦਿੱਤੇ ਕਿ ਜੇਕਰ ਪੰਥਕ ਧਿਰਾਂ ਆਪਸੀ ਮਤਭੇਦ ਭੁਲਾ ਕੇ ਇਕੱਠੀਆਂ ਹੋ ਜਾਣ ਤਾਂ ਉਹ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਇਕੱਠੇ ਲੜ ਸਕਦੀਆਂ ਹਨ。 ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਗਿਆਨੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਥਕ ਧਿਰਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਸੀਟਾਂ ਦੀ ਵੰਡ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵੀ ਸਹਿਮਤੀ ਬਣ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਧੁਰਿ 35 ਫੀਸਦੀ ਸੀਟਾਂ 'ਤੇ ਚੋਣ ਲੜਨ ਲਈ ਤਿਆਰ ਹੈ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ਹਿੱਸੇ ਵਿਚੋਂ ਵੀ ਲੋੜ ਪੈਣ 'ਤੇ ਹੋਰ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੂੰ ਸੀਟਾਂ ਦੇ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੂਜੀ ਧਿਰ ਵੀ 35 ਫੀਸਦੀ ਸੀਟਾਂ 'ਤੇ ਚੋਣ ਲੜ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਓਹਨਾਂ ਦਾ ਇਸ਼ਾਰਾ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵੱਲ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਸੁਝਾਅ ਦਿੱਤਾ ਕਿ ਬਾਕੀ ਬਚਦੀਆਂ 30 ਫੀਸਦੀ ਸੀਟਾਂ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਅਤੇ ਕੌਮ ਲਈ ਸ਼ਹੀਦੀਆਂ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣੀਆਂ ਚਾਹੀਦੀਆਂ ਹਨ, ਤਾਂ ਜੋ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਕੁਰਬਾਨੀਆਂ ਦਾ ਸਨਮਾਨ ਹੋ ਸਕੇ ਅਤੇ ਉਹ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਵਿੱਚ ਆਪਣੀ ਆਵਾਜ਼ ਬੁਲੰਦ ਕਰ ਸਕਣ。 ਗياਨੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਇਸ ਫਾਰਮੂਲੇ 'ਤੇ ਸਹਿਮਤੀ ਨਹੀਂ ਬਣਦੀ ਤਾਂ ਸੰਸਦੀ ਬੋਰਡ ਬਣਾਇਆ ਜਾਵੇ, ਜੋ ਹਰ ਹਲਕੇ ਦਾ ਸਰਵੇ ਕਰਕੇ ਜਿੱਤਣ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਸੰਭਾਵਨਾ ਵਾਲੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਦੀ ਚੋਣ ਕਰੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਹੜੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਜਿੱਤਣ ਦੇ ਸਮਰੱਥ ਹਨ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਹੀ ਟਿਕਟ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ, "ਜੇਕਰ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਨਿਰਪੱਖ ਫਾਰਮੂਲਾ ਬਣਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਅਸੀਂ ਸਾਰੀਆਂ ਪੰਥਕ ਧਿਰਾਂ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਇਕੱਠੇ ਚੋਣਾਂ ਲੜਨ ਲਈ ਤਿਆਰ ਹਾਂ। ਹੁਣ ਸਮਾਂ ਨਿੱਜੀ ਹਿੱਤਾਂ ਦਾ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਪੰਥ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹਿੱਤਾਂ ਲਈ ਇੱਕਜੁੱਟ ਹੋਣ ਦਾ ਹੈ।" ਗਿਆਨੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਇਸ ਬਿਆਨ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਪੰਥਕ ਸਿਆਸਤ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ 2027 ਦੀਆਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਇੱਕ ਅਹਿਮ ਸਿਆਸੀ ਸੰਕੇਤ ਵਜੋ ਦੇਖਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।0
0
Report
झारखंड के शहीद शक्तिनाथ महतो की जयंती पर राजनीतिक श्रद्धांजलि: तमाम नेता एक मंच पर
Dhanbad, Jharkhand:झारखंड के क्रांतिदूत कहे जानेवाले शहीद शक्तिनाथ महतो जिनकी आज 78वीं जयंती पर बाघमारा के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। एक तरफ जहाँ जेएमएम तेतुलमारी स्थित शक्ति चौक पर शहीद की पुत्री अंजना देवी और उनके दामाद शिवप्रसाद महतो की अगुआई में आयोजित समारोह में मुख्य रूप से टुंडी विधायक मथुरा महतो,सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो,निरसा विधायक अरूप चटर्जी, बाघमारा के पूर्व विधायक कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो सहित कई राजनीतिक दलों के नेतागण सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कई प्रबुद्धजनों ने शहीद शक्तिनाथ के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।साथ ही मंच साझा करते हुए अभी आगंतुकों ने शहीद शक्तिनाथ जी के द्वारा समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों और उनके बलिदान को भी याद किया। वहीं दूसरी ओर तेतुलमुड़ी के शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक विद्यालय में शहीद शक्तिनाथ महतो के भाई भाजपा के पूर्व प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेश महतो के तत्वाधान में जयंती समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शिरकत की।साथ ही धनबाद सांसद ढुलू महतो,धनबाद विधायक राज सिन्हा, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, बड़कागांव विधायक रौशलाल चौधरी झरिया विधायक रागिनी सिंह,निरसा के पूर्व विधायक अर्पणा सेनगुप्ता सहित पार्टी के कई कद्दावर नेतागण मौजूद रहे।सभी ने विद्यालय में स्थापित शहीद शक्तिनाथ जी को प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस दरमियान मंच संबोधन में सांसद ढुलू महतो ने मौजूदा हेमंत सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए यह कहा कि कोयला चोरी जिस तरह से खुलेआम हो रही है तो राज्य सरकार इसकी सीबीआई जाँच करवा ले। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जेपीएससी, सहित कई अन्य परीक्षाओं के मुद्दे पर हेमंत सरकार पर जमकर प्रहार किया,साथ ही दिल्ली में हुए छात्रों का प्रदर्शन और झारखंड जारी छात्रों के जेपीएससी मुद्दे पे कांग्रेस पे दोहरे चरित्र अपनाने का आरोप लगाया।0
0
Report
धनबाद में भाजपा बैठक: तिरंगा अभियान, वोटर लिस्ट पुनरीक्षण और समरसता संकल्प पर जोर
Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- धनबाद विधानसभा क्षेत्र के जगजीवन नगर स्थित विधायक राज सिन्हा के कार्यालय में रविवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, समरसता संकल्प अभियान, तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान और मतदाता सूची पुनरीक्षण समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद विधायक राज सिन्हा ने बताया कि धनबाद विधानसभा के आठों मंडलों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। उन्होंने कहा कि 4 अगस्त को समरसता संकल्प अभियान के तहत संत शिरोमणि गुरु रविदास की जन्मस्थली से निकली पवित्र मिट्टी का कलश धनबाद पहुंचेगा। यह कलश पुटकी, केंदुआ, गोधर और बैंक मोड़ होते हुए जोड़ा फाटक स्थित राम मंदिर पहुंचेगा, जहां रात्रि विश्राम के बाद इसे विभिन्न मंडलों में भेजा जाएगा। विधायक ने बताया कि 10 से 14 अगस्त तक जिला स्तर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जो लोग तिरंगा खरीदने में सक्षम नहीं होंगे, उन्हें संगठन की ओर से तिरंगा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) के तहत ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद जिन पात्र मतदाताओं के नाम छूट जाएंगे, उन्हें जोड़ने के लिए पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर काली पट्टी बांधकर मौन यात्रा और संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
सुरेंद्रनगर में भारी बारिश से पाँच से अधिक गाँव संपर्कविहीन, यातायात ठप
Sundar Nagar, Himachal Pradesh:સુરેન્દ્રનગર જિલ્લામાં ભારે વરસાદ બાદ અનેક ગામો સંપર્કવિહોણા. લીંબડી તાલુકાના મૂળ બાવળાથી રાણાગઢ સુધી હજારો વિઘા ખેતીમાં પાણી ભરાયા. આશરે 2 કિમીથી વધુ રોડ પર پانی ફરી વળતાં વાહનવ્યવહાર ઠપ. 24 કલાક ન્યૂઝ ટીમ ગ્રાઉન્ડ ઝીરો પર પહોંચી, ટ્રેક્ટર મારફતે અસરગ્રસ્ત વિસ્તારોની મુલાકાત લીધી. ભગવાનપર, ગળથર, નાની કઠેચી, મોટી કઠેચી, જાળીયાળા સહિત 5થી વધુ ગામોના સંપર્ક માર્ગ પાણીમાં ગરકાવ. ગ્રામજનોને અવરજવર અને દૈનિક જીવનમાં ભારે મુશ્કેલી. રોડ નહીં, નદી બન્યા માર્ગ; પાંચથી વધુ ગામો સંપર્કવિહોણા – 24 કલાક ન્યૂઝ ગ્રાઉન્ડ ઝીરો પર.0
0
Report
मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम में जलाभिषेक आज रात से शुरू, सुरक्षा बढ़ेगी
Muzaffarpur, Bihar:उत्तर बिहार का देवघर कहे जाने वाले मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम जलाभिषेक के लिए तैयार है और आज रात 12:00 बजे से जलाभिषेक शुरू हो जाएगी. मंदिर परिसर से रामदयालु मोड़ तक CCTV निगरानी की जा रही है. सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला पुलिस बल के जवान तैनात हैं. कांवरियों की सेवा के लिए 54 सौ सेवादल के कार्यकर्ता तैनात हैं. पहलेजा घाट से जल भरकर आने वाले कांवरिया मंदिर पर जलाभिषेक करेंगे और जलाभिषेक के लाइव टेलीकास्ट के लिए मंदिर के बाहर LED लगाई गई है. पुजारी ने बताया सावन का पहला सोमवारी होने के कारण एक लाख से ऊपर कांवरियों के आने की उम्मीद है. कांवरिया पहलेजा से जल लेकर मुजफ्फरपुर बाबा गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते हैं. जिला प्रशासन ने कांवरियों के लिए toll-free नंबर 18003097677 जारी किया है. संवाददाता मणितोष कुमार से मिली जानकारी.0
0
Report
नि:शुल्क नियमित पतंजलि युवा भारत योग कक्षा दिनांक 02-08-2026 को शिव मंदिर लालड़ू मंडी, मोहाली
Panchkula, Haryana:X🏃X🏃*नि:शुल्क नियमित पतंजलि युवा भारत योग कक्षा*🧘♂️ दिनांक 02-08-2026 को शिव मंदिर लालड़ू मंडी, में चल रही सुबह 5:00 से 6:30 बजे तक की "नि:शुल्क नियमित पतंजलि युवा भारत योग कक्षा !"* आज योग कक्षा के उपरांत देवयज्ञ, हवन अपने गुरु को समर्पित करते हुए एवं वातावरण की शुद्धि एवं सर्व मंगल कामना के लिए किया गया।उसके पश्चात आने वाली 4 अगस्त को आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के जन्म दिवस के उपलक्ष पर जड़ी बूटी वितरण दिवस तरह-तरह की जड़ी बूटियां के पौधे बांट कर मनाया गया। जिसमें सामाजिक संस्थाओं एवं शहर से गणमान्य व्यक्तियों ने आकर इस कार्यक्रम की को शुशोभित किया। इसी के साथ लालड़ू शहर के सबसे पुराने और पतंजलि योग समिति के प्रथम पूर्व जिला प्रभारी आदरणीय बलदेव राणा जी ने भी इसी कार्यक्रम में पहुंचकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस कक्षा के संस्थापक एवं युवा भारत चंडीगढ़ राज्य कार्यकारिणी सदस्य भाई राजन बत्रा जी ने अपनी संपूर्ण टीम के साथ इस कार्यक्रम को कुशलतापूर्वक संचालित किया यह उनके पुरुषार्थ का ही प्रतिफल है कि यह कक्षा निरंतर चल रही है Bharat Swabhiman Trust Chandigarh Janak Magotra Janak Magotra Patanjali YuvaBharat Chandigarh #rajanbatrayoga #पतंजलि #yuvabharat #lalrumandi #shivmandir दिनांक 02-08-2026 को शिव मंदिर लालड़ू मंडी, में चल रही सुबह 5:00 से 6:30 बजे तक की "नि:शुल्क नियमित पतंजलि युवा भारत योग कक्षा !"* आज योग कक्षा के उपरांत देवयज्ञ, हवन अपने गुरु को समर्पित करते हुए एवं वातावरण की शुद्धि एवं सर्व मंगल कामना के लिए किया गया।उसके पश्चात आने वाली 4 अगस्त को आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के जन्म दिवस के उपलक्ष पर जड़ी बूटी वितरण दिवस तरह-तरह की जड़ी बूटियां के पौधे बांट कर मनाया गया। जिसमें सामाजिक संस्थाओं एवं शहर से गणमान्य व्यक्तियों ने आकर इस कार्यक्रम की को शुशोभित किया। इसी के साथ लालड़ू शहर के सबसे पुराने और पतंजलि योग समिति के प्रथम पूर्व जिला प्रभारी आदरणीय बलदेव राणा जी ने भी इसी कार्यक्रम में पहुंचकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस कक्षा के संस्थापक एवं युवा भारत चंडीगढ़ राज्य कार्यकारिणी सदस्य भाई राजन बत्रा जी ने अपनी संपूर्ण टीम के साथ इस कार्यक्रम को कुशलतापूर्वक संचालित किया यह उनके पुरुषार्थ का ही प्रतिफल है कि यह कक्षा निरंतर चल रही है Bharat Swabhiman Trust Chandigarh Janak Magotra Janak Magotra Patanjali YuvaBharat Chandigarh #rajanbatrayoga #पतंजलि #yuvabharat #lalrumandi #shivmandir0
0
Report
Advertisement
65 वर्षीय रिटायर्ड फौजी आत्महत्या: सुसाइड नोट में तीन लोगों पर आरोप
Sri Ganganagar, Rajasthan:अनूपगढ़ के वार्ड नंबर 7 में रहने वाले 65 वर्षीय रिटायर्ड फौजी अमर सिंह ने शनिवार को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे हुए हैं। मृतक अमर सिंह ने आत्महत्या करने से पहले करीब 8 पेज का सुसाइड नोट भी लिखा था। सुसाइड नोट में अमर सिंह ने तीन व्यक्तियों पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है। इनमें से एक व्यक्ति को उसने पाकिस्तानी जासूस बताया है। सुसाइड नोट में अमर सिंह ने लिखा कि उक्त व्यक्ति द्वारा उससे लगातार सैन्य गतिविधियों से जुड़ी जानकारी मांगी जा रही थी। अमर सिंह ने नोट में खुद को देशभक्त बताते हुए लिखा कि वह अपने देश के साथ गद्दारी नहीं कर सकता। इसी कारण उसने आत्महत्या करने की बात लिखी है। साथ ही उसने अपनी मौत के लिए तीनों व्यक्तियों को जिम्मेदार ठहराया है। रिटायर्ड फौजी अमर सिंह ने अपने सुसाइड नोट के अंतिम पेज पर पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उसकी मौत के जो भी जिम्मेदार है उनके खिलाफ कड़ी से करी कार्रवाई की जाए। सुसाइड नोट में अमर सिंह ने लिखा है कि वह देशभक्त है और देश के साथ गद्दारी नहीं कर सकता। वह मर सकता है मगर अपनी इंडियन आर्मी की जानकारी किसी को भी नहीं दे सकता। उन्होंने लिखा कि उन्हें डर है कि कहीं वह जासूस उनका अपहरण करके उनसे इंडियन आर्मी की सारी जानकारी ना ले ले इसलिए वह मर रहे हैं। एसएचओ करतार सिंह ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बिना जांच पूरी हुए इस संबंध में किसी भी तरह की जानकारी देने से साफ इनकार किया है। सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता भी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। वही वार्ड नम्बर 8 की पूर्व पार्षद परमजीत कौर जिसका जिक्र मृतक अमर सिंह ने अपने सुसाइड नोट में बहन परमजीत कौर के नाम से किया है। उन्होंने बताया कि अमर सिंह को कुछ व्यक्ति फोन पर लगातार परेशान कर रहे थे जिसकी जानकारी अमर सिंह ने उन्हें तीन दिन पहले दी थी। उन्होंने बताया कि अमर सिंह को फोन पर मिल रही धमकियों के कारण वह पूरी तरह से परेशान हो चुके थे।0
0
Report
येवला में पिसाले कुत्ते के हमले से 5 बच्चे गंभीर घायल
Yeola, Maharashtra:येवला ब्रेक येवल्यात मिल्लت नगर भागामध्ये पिसाळलेल्या कुत्र्याच्या हल्ल्यामध्ये 5 लहान मुले गंभीर जखमी... सायंकाळच्या सुमारास पिसाळलेल्या कुत्र्याने लहान मुलांवर केला हल्ला... पिसाळलेल्या कुत्र्याच्या हल्ल्यात जखमी झालेल्या दोन मुलांची प्रकृती गंभीर.... दोन जखमी मुलांना नासिक येथील जिल्हा रुग्णालयात हलवले.... येवल्यातील भटक्या कुत्र्यांचा बंदोबस्त करा अन्यथा कुत्रे पकडून नगरपालिकाेत सोडण्याचा संतप्त पालकांनी दिला इशारा.....0
0
Report
सुरेंद्रनगर लिमडी में भारी बारिश से किसानों के खेत डूबे, 300 से अधिक प्रभावित
Sundar Nagar, Himachal Pradesh:સુરેન્દ્રનગર લીમડી તાલુકામાં અતિ ભારે વરસાદની ખેડૂતો ના પાકને નુકસાન... લીમડી તાલુકાના ધલવાણા, રાજ રાજ પર નાના ટીમલા પનાળા સહિતના ગામોના ખેડૂતોની પરિસ્થિતિ કफોડી.. ધલવાણા ગામના 300 થી વધુ ખેતરોમાં પાણી ફરીવળતા ખેડૂત ના પાકને નુકસાન.. ખેડૂતોએ વાવેલ કપાસ એરંડિયા સોયાબીન જુવાર મગ સહિતની શાકભાજી ના પાકને નુકસાન... ખેડૂતના ખેતરમાં પણ કેળસમા પાણી... સરકાર દ્વારા સહાય ચૂકવવામાં આવે તેવી માંગ0
0
Report
Advertisement
