209861
Unnao: श्री राम मंदिर की वर्षगांठ पर RIT रूरल फाउंडेशन ने बांटे 3,000 कंबल
Netua Grameen, Uttar Pradesh:शनिवार को उन्नाव के पडरी कलां में श्री राम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर RIT रूरल फाउंडेशन ने क्षेत्रवासियों को 3,000 कंबल वितरित किए। इस कार्यक्रम में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए, जिन्होंने खुशी-खुशी कंबल प्राप्त किए। फाउंडेशन के अध्यक्ष अनुराग त्रिवेदी ने बताया कि यह कार्यक्रम श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किया गया है, और कंबल वितरण के लिए विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाए गए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Sitapur: दबंगों ने पीएसी के कुक मैंन की मोबाइल ,बाइक व नगदी छीनी, चार लोगों के खिलाफ दी तहरीर
Parsada, Uttar Pradesh:सीतापुर रामकोट इलाके के चौबे नेवादा निवासी हनुमंत लाल पुत्र परागी 32 बटालियन पीएसी में कुक मैन के पद पर नौकरी करता है , पीड़ित ने बताया छुट्टी लेकर अपनी बाइक से अपने गांव को गए थे,वापस लखनऊ जाते समय मोटर साइकिल यूपी 32 - 2650 व मोबाइल, 8000 की नगदी गांव के विपक्षी छोटकन्न पुत्र जलवे मुन्नालाल पुत्र छोटकन्न शैलेंद्र पुत्र गुड्डू व एक व्यक्ति अज्ञात ने विलरिया समर के पास जबरन छीन लिया। और थप्पड़ों से मारा पीटा गंदी गंदी गालियां दी ,जान से मारने की धमकी दी, पीड़ित ने रामकोट थाने में लिखित तहरीर दे दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।0
0
Report
हनुमानगढ़ में दुकान काउंटर से 50 हजार पार; हरनाम उर्फ खब्बू गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:हनुमानगढ़- दुकान के काउंटर से दिनदहाड़े 50 हजार पार करने का मामला, नोहर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, पंजाब के जिला संगरूर निवासी हरनाम उर्फ खब्बू को किया गिरफ्तार, आरोपी ने हरियाणा, पंजाब सहित राजस्थान के कई इलाकों में वारदातों को अंजाम देना कबूला, अन्य आरोपियों की संलिप्तता को लेकर पूछताछ जारी, एएसआई रामप्रताप ने मय टीम किया शातिर को गिरफ्तार0
0
Report
राजीव भवन प्रेस वार्ता में पोस्टर प्रिंटिंग त्रुटि से कांग्रेस की लापरवाही चर्चा में
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आज आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस की बड़ी लापरवाही सामने आई। कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए राहुल गांधी के एक पोस्टर में वे संविधान की प्रति उल्टी पकड़े हुए दिखाई दिए। वहीं, दूसरे पोस्टर में उनके चेहरे पर केक लगा हुआ नजर आया। पड़ताल में सामने आया कि हाल ही में राहुल गांधी के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने पोस्टर पर केक लगाया था, जिसके निशान अब भी साफ दिखाई दे रहे थे। यह पूरा मामला राजीव भवन के मीटिंग एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल का है, जहां कांग्रेस द्वारा देश की शिक्षा व्यवस्था ICU में और छात्रों की गूंज विषय पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में मंच के पीछे लगे पोस्टरों पर मौजूद इन गलतियों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। राहुल गांधी के एक पोस्टर में संविधान की प्रति उल्टा दिखाई देने पर सवाल उठे। वहीं दूसरे पोस्टर पर उनके मुंह के पास केक लगा हुआ था, जिसे देखकर चर्चा शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी के हालिया जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पोस्टर को प्रतीकात्मक रूप से केक खिलाया था, लेकिन बाद में उसे साफ नहीं कराया गया। मामले में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गगन यादव ने इसे प्रिंटिंग की गलती बताया। उन्होंने कहा कि पोस्टर में संविधान उल्टा दिखना प्रिंटिंग मिस्टेक है। पोस्टर लगाते समय इस पर किसी का ध्यान नहीं गया और न ही संगठन की ऐसी कोई मंशा थी कि गलतियों भरा पोस्टर लगाया जाए। उन्होंने कहा कि इस गलती को सुधारा जाएगा। लेकिन मंच पर लगे पोस्टरों की लापरवाही पूरे आयोजन में चर्चा का विषय बन गई। बाईट-गगन यादव -जिलाध्यक्ष काग्रेस0
0
Report
Advertisement
जयसिंहपुरा खोर में मेढ़क के शिकार का आकर्षक नज़ारा, लोकल लोगों ने कैद किया
Noida, Uttar Pradesh:दामोदर प्रसाद जयपुर जयसिंहपुरा खोर में गोरे ने मेढ़क का किया शिकार, यह नज़ारा आसपास मौजूद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया, गोरे ने बड़ी फुर्ती से मेढ़क को अपने मुंह में दबोच लिया, कुछ ही पलों में उसने अपने शिकार पर पूरी तरह कब्जा कर लिया, घटना को देखकर लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में दृश्य को कैद किया, यह प्राकृतिक खाद्य श्रृंखला का एक सामान्य उदाहरण माना जाता है, बरसात के मौसम में मेढ़क और जल पक्षियों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं, ऐसे दृश्य तालाबों और जलभराव वाले क्षेत्रों में अक्सर देखने को मिलते हैं, वन्यजीव विशेषज्ञ भी इसे प्रकृति के संतुलन का हिस्सा मानते हैं, इस घटना ने स्थानीय लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, जयसिंहपुरा खोर में यह प्राकृतिक दृश्य चर्चा का विषय बना रहा,0
0
Report
दिनदहाड़े हत्या: जोंगरा में बदमाश फरार
Sakti, दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या... सक्ती जिले के जोंगरा गाँव में शुक्रवार सुबह दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी. जोंगरा गाँव में दो नकाबपोश बदमाश घर के अंदर घुसे और एक युवती पर ताबड़तोड़ तीन गोलियाँ चला दीं. गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतका की पहचान पूर्णिमा चौहान के रूप में हुई है, जो एक निजी कंपनी में सेल्स का काम करती थीं. बताया जा रहा है कि दोनों हमलावर बाइक से पहुंचे थे, उनके चेहरे सफेद गमछे से ढके हुए थे और बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी. एक आरोपी घर के अंदर जाकर युवती के बारे में पूछताछ करने लगा, जबकि दूसरा बाहर निगरानी करता रहा. जैसे ही पूर्णिमा बाहर आई, आरोपी ने उस पर तीन राउंड फायरिंग कर दी और दोनों मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही डायल-112, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँच गई. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है. फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. कांग्रेस ने भाजपा की साय सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, लगातार अपराधियों के हौसले बुलंद हैं0
0
Report
लोहरदगा में मुहर्रम जुलूस: सुरक्षा के बीच हथियार प्रदर्शन और पर्दा जागरूकता
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा शहरी क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुहर्रम का जुलूस निकाला गया। शहरी क्षेत्र में जुलूस के दौरान हथियार खेल भी प्रदर्शन करने का काम किया गया। मुहर्रम जुलूस के दौरान हाथ में तख्तियां लेकर युवतियों और महिलाओं को पर्दा में रहने के फायदे बताएं गए। तख्तियों के माध्यम से पर्दा करके रहने ही अपील युवतियों से की गई। हालांकि जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन काफी सजग और सर्तक दिखी।0
0
Report
Advertisement
रक्सौल सीमा पर मैत्री पुल से दो उज्बेक महिलाएं गिरफ्तार: नेपाल सीमा से प्रवेश रोकथाम
Motihari, Bihar:रक्सौल बॉर्डर पर मैत्री पुल से दो विदेशी महिला गिरफ्तार , भारत नेपाल सीमा के रक्सौल मैत्री पुल पर सीमा की सुरक्षा कर रहे एसएसबी की 47वी बटालियन की टीम ने दो विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है। ये दोनों महिला उज़्बेकिस्तानी की नागरिक है। और बहुत दिनों से भारत मे अवैध रूप से रह रही है। रक्सौल बॉर्डर के रास्ते भारत से नेपाल जाने के दौरान मैत्री ब्रिज के पास एसएसबी ने संदेह के आधार पर हिरासत मे लिया। जाँच के दौरान पता चला इनके पास भारत ने रहने के लिए वैध पेपर नही है। अवैध तरीके से भारत मे रहने के बाद अब रक्सौल बॉर्डर के रास्ते नेपाल जा रही थी। उंसके बाद एसएसबी ने दोनों विदेशी महिलाओं को हैरया थाना पुलिस को अग्रतर करवाई के लिए सौप दिया है। गिरफ्तार किए गए दोनो उज़्बेकिस्तानी महिला नागरिक का नाम मfखफूजा देखकोनोवा उम्र 32 वर्ष पे० मख्मदजोन ग्राम+पो०- फेजगाना जिला क्यूकोन, फरगना, उज्बेकिस्तान एवं मफतुना किलिचेवा उम्र 35 वर्ष पे० बखोदिरोवना ग्राम-जो' जाओबोड पो०+जिला-पयारी राज्य-समरकंद, उज्बेकिस्तान है। अब सुरक्षा एजेंसी दोनों विदेशी महिलाओ से भारत मे घुसपैठ एवं रहने के कारण पता करने में जुटी है। इसके संबंध में थाना प्रभारी किशन पासवान ने बताया कि अवैध रूप से भारत में रह रही दो विदेशी महिला को जो नेपाल जा रही थी उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।0
0
Report
गहलोत बोले बीजेपी का षड्यंत्र, डोटासरा पर हमला; राहुल गांधी के काम की चर्चा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दिल्ली से जयपुर लौटे। गहलोत की दिल्ली यात्रा लगातार सियासी हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई थी। 10 जनपथ जाने को लेकर अशोक गहलोत ने कहा कि इसमें कोई राजनीतिक चित्रण नहीं ढूंढना चाहिए। राजीव गांधी ट्रस्ट बना हुआ है, ट्रस्ट की मीटिंग हुई थी। इसमें कोई राजनीतिक गुणा-भाग करने की आवश्यकता नहीं है। ट्रस्टियों की बैठक थी, उसमें राजनीतिक हिसाब-किताब लगाने की आवश्यकता नहीं है। गहलोत ने बीजेपी पर लगाए षड्यंत्र का आरोप इन दिनों PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के बयान लगातार सुर्खियां बटोर रहे है। मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को लेकर गहलोत ने कहा कि किरोड़ी सीनियर नेता हैं, RSS कैडर के भी हैं। बीच में कई बार उन्होंने पार्टी छो Conveyed किया भी। सरकार बनने से पहले से ही वो सब आरोप लगाते आ रहे हैं। मैंने कहा आप तथ्य तो प्रस्तुत करो, उनका जवाब बेतुका आया, तथ्यों की जरूरत क्या है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की घेराबंदी करना अपने आप में एक षड्यंत्र है। डोटासरा के माध्यम से कांग्रेस को डैमेज करने का षड्यंत्र बीजेपी का है। राजस्थान में कांग्रेस का सबसे मजबूत संगठन है। आज राजस्थान में लोग कांग्रेस को याद करते हैं, हमारी योजनाओं को याद करते हैं। करप्शन को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। किरोड़ी हवा में आरोप लगाते हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर पलटवार करते हुए गहलोत ने कहा कि वो कांग्रेस नेताओं को आपस में लड़ाने की बात करते हैं। उनको जनता के सामने अपनी सरकार की उपलब्धियां बतानी चाहिए। उनसे पूछो, वह अपनी सरकार की उपलब्धियां कब बताएंगे। राहुल गांधी को लेकर बोले गहलोत नेता प्रतिपक्ष के तौर पर राहुल गांधी के दो साल के कार्यकाल को लेकर गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने अमिट छाप छोड़ी है। राहुल गांधी लगातार किसान और गरीबों के मुद्दे उठा रहे हैं और विपक्ष के मुद्दे उठाने में राहुल गांधी कामयाब रहे हैं। वहीं रिफाइनरी को लेकर अशोक गहलोत ने कहा कि मैंने सुना पीएम रिफाइनरी के अंदर ही मीटिंग करेंगे, पहले की तरह आम सभा नहीं करेंगे। उनको आम सभा करनी चाहिए, इतना बड़ा काम हुआ है। 5 साल रोककर क्यों रखा रिफाइनरी को, इसका जवाब सरकार को देना चाहिए.0
0
Report
राजस्थान के जिलों में मशरूम खेती पर जोर; ऑनलाइन क्लास से किसानों को प्रशिक्षण
Jaipur, Rajasthan:काशीरामजयपुर। कृषि विभाग, राजस्थान की पहल। प्रदेश के सभी जिलों में मशरूम की खेती पर रहेगा जोर। कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल आज रहे उदयपुर संभाग के दौरे पर। कहा, राजकीय कृषि कॉलेजों में व्याख्याता लेंगे ऑनलाइन क्लास। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में दिया जाएगा प्रशिक्षण। विश्वविद्यालय को PPP मोड पर काम करने के निर्देश। किसानों को ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षण देने पर जोर। फार्मर्स फर्टिलाइजर सेल्स फ्रेमवर्क किया जाएगा लागू। उदयपुर संभाग के सभी जिलों में लागू करने के दिए निर्देश। कृषि आयुक्त ने मशरूम के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और प्राकृतिक व जैविक खेती का लिया जायजा। साथ ही उदयपुर संभाग के कृषि अधिकारियों की ली बैठक।0
0
Report
Advertisement
कोलकाता में Kalicharan Bandyopadhyay की अलिपोर कोर्ट में पेशी, Sourin Ghoshal के बयान परTaratalA थाना केस
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): SOURIN GHOSHAL (PUBLIC PROSECUTOR) ON KALICHARAN BANDYOPADHYAY BEING PRODUCED AT ALIPORE COURT IN TARATALA POLICE STATION CASE0
0
Report
पानीपत कोर्ट ने नाजिया इलाही खान को नोटिस जारी किया; अगली पेशी 27 जुलाई
Panipat, Haryana:पानीपत, सोशल मीडिया और एक पॉडकास्ट में कथित रूप से की गई टिप्पणियों को लेकर विवादों में घिरी वकील और सोशल मीडिया हस्ती नाजिया इलाही खान के खिलाफ पानीपत में दायर याचिका पर अदालत ने संज्ञान लिया है। मुस्लिम समुदाय के कुछ प्रतिनिधियों और मुस्लिम लीगल ऐड ट्रस्ट की ओर से दायर मामले में अदालत की ओर से नाजिया इलाही खान को नोटिस जारी किया गया है। अदालत की अगली सुनवाई के लिए उन्हें 27 जुलाई को अदालत में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं। मामले को लेकर मुस्लिम समाज के कुछ संगठनों ने नाराजगी जाहिर की है और आरोप लगाया है कि पॉडकास्ट के दौरान नाजिया इलाही खान द्वारा इस्लाम और मुस्लिम समाज से जुड़े विषयों पर की गई टिप्पणियों से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पॉडकास्ट में दिए गए बयानों को लेकर विवाद शिकायतकर्ताओं के अनुसार, विवाद की शुरुआत एक पॉडकास्ट में दिए गए कथित बयानों के बाद हुई। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान नाजिया इलाही खान ने मुस्लिम समाज, मुस्लिम महिलाओं तथा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब और हजरत आयशा से जुड़े विषयों पर विवादित टिप्पणियां की थीं, जिन्हें विभिन्न स्तरों पर विरोध किया गया। मुस्लिम लीगल ऐड ट्रस्ट ने दायर किया मामला मुस्लिम लीगल ऐड ट्रस्ट के चेयरमैन और अधिवक्ता मोमिन मलिक ने बताया कि संस्था की ओर से संबंधित बयानों और अन्य दस्तावेजों को संलग्न करते हुए अदालत में मामला दायर किया गया है। उनका कहना है कि ट्रस्ट मुस्लिम समुदाय के संवैधानिक और कानूनी अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करता है तथा इसी उद्देश्य से यह याचिका दायर की गई है। मोमिन मलिक के अनुसार, अदालत द्वारा जारी नोटिस के तहत नाजिया इलाही खान को निर्धारित तिथि पर अदालत में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा। नाजिया इलाही खान को लेकर भी उठे सवाल मोमिन मलिक ने नाजिया इलाही खान को एक विवादित सार्वजनिक व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि वह पूर्व में भी विभिन्न मुद्दों पर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं। हालांकि, इन आरोपों और दावों पर नाजिया इलाही खान का पक्ष फिलहाल सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है। अदालत में दोनों पक्ष रखेंगे अपना पक्ष मामले में अदालत द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद अब कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। आगामी सुनवाई में शिकायतकर्ता पक्ष और नाजिया इलाही खान दोनों को अपना-अपना पक्ष रखने का अवसर मिलेगा, जिसके बाद अदालत आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेगी। बाइट मोमिन मलिक मुस्लिम लीगल ऐड ट्रस्ट के चेयरमैन0
0
Report
चित्तौड़गढ़ रोडवेज का उड़न दस्ता जून में 57 बिना टिकट यात्री पकड़ता रहा—कड़ाई जारी
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - बिना टिकट यात्रा पर चित्तौड़गढ़ रोडवेज का बड़ा शिकंजा...! मुख्यालय के निर्देश पर चित्तौड़गढ़ रोडवेज का उड़न दस्ता लगातार एक्शन मोड में है। मुख्य प्रबंधक राकेश सारस्वत के निर्देशन में जून महीने में अब तक छह बड़ी कार्रवाई हो चुकी हैं। अलग-अलग डिपो की बसों में लगातार औचक निरीक्षण कर बिना टिकट यात्रियों को सफर कराने वाले परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। ताजा कार्रवाई घोसुण्डा में हुई, जहां चित्तौड़गढ़ डिपो की उदयपुर-खाटूश्याम बस में 20 यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले। लगातार हो रही इस सख्ती से परिचालकों में भी हड़कंप है और रोडवेज ने साफ संदेश दे दिया है कि अब बिना टिकट यात्रा और नियमों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
मोहर्रम पर गाजियाबाद में जुलूस शांतिपूर्ण, पुलिस ने कड़ी सुरक्षा बनाए रखी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:मोहर्रम के मौके पर गाजियाबाद के विभिन्न इलाकों में जुलूस निकाला गया। इस दौरान पुलिस संवेदनशील इलाकों में पूरी तरह से अलर्ट रही। तस्वीर गाजियाबाद के खोड़ा इलाके और केला भट्टा क्षेत्र की है। दोनों क्षेत्रों में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से मेंटेन रहे और शांतिपूर्ण ढंग से यात्रा निकालने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। इस दौरान पुलिस के अधिकारी खुद मौके पर मौजूद रहे और जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से क्षेत्र में निकलवाया। इस दौरान पुलिस लगातार चप्पे -चप्पे पर निगाहें बनाई हुई थी, जिससे किसी भी हालत में कोई भी आसामाजिक तत्व माहौल को बिगाड़ ना सके।0
0
Report
कुरुक्षेत्र के सरोवर में डेडबॉडी: पहचान अभी बाकी, जांच जारी
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र:- धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के सन्निहित सरोवर में तैरती हुई डेडबॉडी मिलने से शहर में सनसनी फैल गई। वहां पर मौजूद लोगों के द्वारा घटना की सूचना सुभाष मंडी चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद सुभाष मंडी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी हॉस्पिटल कुरुक्षेत्र के मोर्चरी हाउस में भिजवाया। फिलहाल व्यक्ति के अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार आज कुरुक्षेत्र के सनहित सिरोवर पर शहर के लोग सैर करने के लिए आए हुए थे। उस दौरान उन्होंने वहां पर एक व्यक्ति की डेड बॉडी को सरोवर में तैरते हुए देखा। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस का कहना है कि व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन डेट बॉडी की हालत से लग रहा है कि वह 3 से 4 दिन पुरानी है। जांच करने पर पता चला कि व्यक्ति के शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं है। व्यक्ति की हाइट करीब 5 ft 6 inch के आस-pास है और उसने काले रंग के डॉट वाली अंडरवर्ल्ड डाली हुई है। सुभाष मंडी चौक से जांच अधिकारी ASI लखविंदर सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस यहां पर पहुंची है। व्यक्ति के शव को सरोवर से बाहर निकालकर एलएनजेपी अस्पताल के मोर्चरी हाउस में ले जाया गया है। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है कि यह हादसा कैसे हुआ है। फिलहाल, व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है, इसलिए पहचान करने के लिए आसपास के थानों में इसकी सूचना दी जाएगी0
0
Report
ANTF की बड़ी कार्रवाई: एक साल से फरार 25 हजार इनामी तस्कर जोधपुर से गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:जोधपुर में ANTF की बड़ी कार्रवाई: एक साल से फरार 25 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार, 'ऑपरेशन मदशम्बूक' के तहत दबोचा राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फ़ोर्स (ANTF) ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन मदशम्बूक" के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक साल से फरार 25 हजार रुपये के इनामी तस्कर सुनील को जोधपुर से गिरफ्तार किया है। यह लगातार पांचवें दिन पांचवें बड़े तस्कर की गिरफ्तारी है। इसके साथ ही ANTF ने अब तक 69 इनामी तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। ANTF आईजी राजस्थान विकास कुमार ने बताया कि टीम ने आरोपी को जोधपुर के नेतरा टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर फिल्मी अंदाज में दबोचा। आरोपी पिछले एक वर्ष से फरार चल रहा था और उस पर हनुमानगढ़ पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले जोधपुर-नागौर हाईवे पर होटल शुरू किया था, लेकिन व्यवसाय नहीं चलने पर वह ट्रक चालकों के संपर्क में आया और अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई का धंधा शुरू कर दिया। बाद में उसने पंजाब के तस्करों से नेटवर्क बनाकर राजस्थान से पंजाब तक नशे की सप्लाई शुरू कर दी थी।0
0
Report
Advertisement
