Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Unnao209859

Unnao: पाकिस्तान पर संभावित विजय के लिए धार्मिक अनुष्ठान

May 10, 2025 11:08:37
Nawabganj, Uttar Pradesh

देश की रक्षा और पाकिस्तान पर भारत की विजय की कामना को लेकर आज उन्नाव में एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया शिव मंदिर परिसर में हुआ हवन पूजन हिंदूवादी नेता विमल द्विवेदी ने करवाया आयोजन 21 आचार्यों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रों के साथ हवन संपन्न देश की रक्षा, शांति और भारत की विजय के लिए की गई प्रार्थना विमल द्विवेदी ने कहा: "भारत आध्यात्म और शक्ति का देश है। जब जब राष्ट्र पर संकट आया है, हमारी आस्था ने भी साथ दिया है। यह हवन हमारी सेना, हमारे देश और हमारी आत्मशक्ति के लिए है।"

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 15, 2026 12:00:18
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर जोधपुर आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति के पावन पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर बालेसर स्थित गुरु जलंधरनाथ गौशाला में श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। उम्मेद नगर स्थित इस गौशाला परिसर में आयोजित भव्य समारोह के दौरान भगवान शिव की नवनिर्मित मूर्ति की सविधि प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इसके साथ ही, परिसर में नंदीश्वर पशुपति नाथ जी की प्रतिमा भी पूरे विधि-विधान के साथ स्थापित की गई, जिससे संपूर्ण क्षेत्र का वातावरण शिवमय हो गया। दिग्गज विभूतियों की गरिमामयी उपस्थिति मूर्तियों की स्थापना का यह पुनीत कार्य शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़, प्रख्यात कथावाचक संत डॉ. रामप्रसाद जी महाराज (बड़ा रामद्वारा सूरसागर) और संत रामरतन जी महाराज के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। संतों के सानिध्य में हुए इस आयोजन में वैदिक मंत्रोच्चार और शिव जयकारों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन महाशिवरात्रि का संयोग होने से श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। समाज और गौ-सेवा का संकल्प इस धार्मिक उत्सव के साक्षी बनने के लिए संत रामप्रियदास, सुगन दास और चतरगिरि महाराज सहित कई आध्यात्मिक विभूतियाँ मौजूद रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में गौशाला समिति के अध्यक्ष कैप्टन अमरसिंह इंदा, उपाध्यक्ष रमेश कुमार जैन, सचिव रामचन्द्र सांखला, कोषाध्यक्ष लिखमाराम सोलंकी सहित कई पदाधिकारी और प्रबुद्ध नागरिकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सैकड़ो की संख्या में उपस्थित महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और नंदीश्वर के दर्शन कर धर्मलाभ लिया। आगामी 20 फरवरी को गौशाला में गोपाल राधा कृष्ण मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ इस महोत्सव का भव्य समापन होगा।
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 11:58:25
Etaura, Uttar Pradesh:कुंडा कोतवाली क्षेत्र के फूलताली चकादर अली गांव में शनिवार शाम एक हृदयविदारक हादसे में 19 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक घर पर पानी के लिए लगाए गए समर्सिबल पंप का तार प्लग में जोड़ रहा था, तभी अचानक बिजली प्रवाहित होने से वह तेज झटके की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान सतीश कुमार पुत्र स्वर्गीय नोखेलाल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शनिवार शाम करीब सात बजे सतीश अपने घर में समर्सिबल पंप का कनेक्शन ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट आ जाने से उसे जोरदार झटका लगा और वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे करंट की चपेट में आते देखा तो तुरंत बचाने के लिए दौड़े। ग्रामीणों की मदद से गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कुंडा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर है। सतीश के पिता का पहले ही बीमारी के चलते निधन हो चुका है। इकलौते सहारे की असामयिक मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से गांव में ढीले तारों और असुरक्षित कनेक्शनों की जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाएं दोबारा न हों।
37
comment0
Report
Feb 15, 2026 11:58:21
Orai, Uttar Pradesh:जालौन में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों ने न्याय की लगाई गुहार रिपोर्ट-अखिलेश सिंह प्लेस-जालौन यूपी डेट-15-02-2026 जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियाँ छीन लीं। ग्राम रगोली के पास 9 फरवरी को हुई इस दुर्घटना में 32 वर्षीय युवक शिवकुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह अपनी बाइक से जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिवकुमार को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हों
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 11:58:21
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 11:53:35
Murtazanagar, Uttar Pradesh:उन्नाव के शुक्लागंज क्षेत्र में राजधानी मार्ग पर महाशिव भक्ति का अद्भुत और भव्य नजारा देखने को मिला, जब पूरे उत्साह, उमंग और श्रद्धा के साथ भगवान भगवान शिव की भव्य शिव शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक बनकर पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रही। शिव शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं, शिव भक्तों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से गूंज उठा। भक्तजन भक्ति गीतों, शिव भजनों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते हुए यात्रा में शामिल हुए। जगह-जगह भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार से माहौल पूर्णतः भक्तिमय हो गया।शोभा यात्रा में शिव-पार्वती, गणेश, कार्तिकेय और नंदी की सजीव एवं आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई, जिससे सेवा भाव भी देखने को मिला। पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वयं मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। यह भव्य आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता का संदेश भी देता नजर आया। शुक्लागंज में निकली यह शिव शोभा यात्रा श्रद्धा, विश्वास और भारतीय संस्कृति की जीवंत झलक बनकर लंबे समय तक लोगों की स्मृतियों में बनी रहेगी।
0
comment0
Report
Feb 15, 2026 11:53:19
Hardashpur Kotra, Uttar Pradesh:चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, मीरगंज पुलिस की कार्रवाई मीरगंज। मीरगंज पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हीरो होंडा सुपर स्प्लेंडर बाइक बरामद की है।जानकारी के अनुसार शनिवार की रात नल नगरिया तिराहा पर प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जयप्रकाश, उपनिरीक्षक अरुण कुमार व हेड कांस्टेबल दुष्यंत कुमार की टीम संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने महेन्द्र पाल पुत्र मंगलसेन निवासी ग्राम पहुँचा खुर्द, थाना मीरगंज को रोककर पूछताछ की। जांच में मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई।पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद बाइक वर्ष 2015 में थाना मझौला, जनपद मुरादाबाद से चोरी हुई थी, जिसके संबंध में वहां मुकदमा दर्ज है।मीरगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 15, 2026 11:48:40
0
comment0
Report
IAImran Ajij
Feb 15, 2026 11:48:02
Bagaha, Bihar:बगहा में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दूबे ने बजट 2026-27 पर बीजेपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने इसे ‘आत्मनिर्भर भारत का बजट’ और ‘विकसित भारत का संकल्प पत्र’ कहा। किसान, युवाओं और मध्यम वर्ग के सपनों को साकार करने के लिए ठोस कदम बताये। कांग्रेस पर निशाना भी साधा कि राम से तकलीफ है; नेहरू नहीं कर सके काम राहुल गांधी कर रहे हैं। महाशिवरात्रि पर दिल्ली से बगहा पहुंचे उन्होंने कहा बजट में कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ करने, किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक तकनीक से खेती जोड़ने पर जोर है। सिंचाई, भंडारण, ग्रामीण अवसंरचना पर प्रावधान बढ़ाए गए हैं ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूती मिले। युवाओं के लिए कौशल विकास, स्टार्टअप, रोजगार के प्रावधान महत्वपूर्ण हैं। शिक्षा और डिजिटल इनोवेशन से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर तेज गति है। मध्यम वर्ग के लिए कर ढांचे में संतुलन, आवास और छोटे व्यवसायों के लिए राहत। आधारभूत संरचना—सड़क, रेलवे और कनेक्टिविटी पर फोकस से क्षेत्रीय विकास गति लेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए बजट मील का पत्थर साबित हो सकता है। गंडक नदी पर बेलवनिया-शास्त्रीनगर पुल निर्माण की मांग भी उठी है, प्रस्ताव मंजूरी के लिए विभागीय मंत्री से चर्चा है। इस बजट बखान में बगहा सदर विधायक राम सिंह और रामनगर विधायक नंदकिशोर राम मौजूद थे; बीजेपी जिलाध्यक्ष और डिप्टी चेयरमैन ने कार्यकर्ताओं को फूल माला और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
0
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Feb 15, 2026 11:47:46
Jaipur, Rajasthan:शिक्षा के क्षेत्र में भजनलाल सरकार की बड़ी छलांगड्रॉप आउट रेट में बड़े राज्यों को छोड़ा पीछे टेबलेट-लैपटॉप, साइकिल और यूनिफॉर्म वितरण योजनाओं में ई-वाउचर एवं डीबीटी से विद्यार्थियों को मिलेगा सीधा लाभ ‘स्कूल टू वर्क’, ‘स्कूल ऑन व्हील्स’ के नवाचारों से व्यावसायिक एवं समावेशी शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान - वर्ष 2024-25 में ड्रॉप आउट रेट प्राथमिक स्तर के लिए 7.6 से घटकर 3.6 एवं माध्यमिक स्तर के लिए 11.1 से घटकर 7.7 हुई - बजट 2026-27 में प्रारम्भिक शिक्षा के लिए 21 हजार 646 करोड़ रुपये एवं माध्यमिक शिक्षा के लिए 19 हजार 473 करोड़ रुपये का प्रावधान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में शिक्षा के परिदृश्य में बड़ा बदलाव आ रहा है। प्रदेश में ड्रॉप आउट रेट में उल्लेखनीय कमी एवं संक्रमण दर में सुधार राज्य सरकार के प्रयासों के परिणाम को दर्शाते हैं, तो वहीं वर्ष 2026-27 के बजट के प्रावधान गुणवत्तापूर्ण, रोजगारपरक एवं नवाचार आधारित शिक्षा के सशक्त एवं संतुलित विजन को रेखांकित करते हैं। आर्थिक समीक्षा 2025-26 के अनुसार माध्यमिक से उच्च माध्यमिक में संक्रमण दर वर्ष 2023-24 की तुलना में वर्ष 2024-25 में 82.6 से बढ़कर 88.2 एवं प्राथमिक से उच्च प्राथमिक में 90.7 से बढ़कर 93.8 हुई। वहीं, ड्रॉप आउट रेट प्राथमिक स्तर के लिए 7.6 से घटकर 3.6, उच्च प्राथमिक स्तर के लिए 6.8 से घटकर 3.6 एवं माध्यमिक स्तर के लिए 11.1 से घटकर 7.7 रह गई। प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण स्थापित किए जाने की कड़ी में बजट वर्ष 2026-27 में प्रारम्भिक शिक्षा के लिए 21 हजार 646 करोड़ रुपये से अधिक तथा माध्यमिक शिक्षा के लिए 19 हजार 473 करोड़ रुपये से अधिक के प्रावधान किए गए हैं। इसके अन्तर्गत समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रारम्भिक शिक्षा में 13 हजार 767 करोड़ रुपये से अधिक तथा माध्यमिक शिक्षा में 2 हजार 821 करोड़ रुपये से अधिक का व्यय प्रस्तावित है। इसके अलावा आरटीई के अंतर्गत निजी विद्यालयों को शिक्षण शुल्क पुनर्भरण के लिए 1 हजार 250 करोड़ रुपये तथा पीएमश्री योजना के लिए 434 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है। निःशुल्क यूनिफॉर्म के लिए डीबीटी, 250 करोड़ रुपये का प्रावधान विद्यार्थियों के लिए टेबलेट/लैपटॉप, साइकिल और यूनिफॉर्म वितरण जैसी योजनाओं को समयबद्ध एवं अधिक पारदर्शी बनाने के लिए बजट में डीबीटी एवं ई-वाउचर की घोषणा की गई है। इसके तहत कक्षा 8, 10 और 12 के चयनित मेधावी विद्यार्थियों को टेबलेट या लैपटॉप खरीदने के लिए ई-वाउचर के माध्यम से 20 हजार रुपये तक की सहायता एवं आगामी वर्ष 9वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाली जरूरतमंद छात्राओं को साइकिल हेतु ई-वाउचर प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के अन्तर्गत लगभग 3.90 लाख बालिकाओं को लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अतिरिक्त, बजट में कक्षा 1 से 8 तक के 40 लाख से अधिक जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए डीबीटी करने की घोषणा करते हुए 250 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। शैक्षिक सत्र 2025-26 में 80 लाख विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें वितरित विद्यार्थियों में सीखने की निरंतरता बनाए रखने के लिए निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण योजना के तहत शैक्षिक सत्र 2025-26 में लगभग 80 लाख विद्यार्थियों को 4 करोड़ से अधिक पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया है। वहीं, बजट वर्ष 2026-27 में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 150 करोड़ रुपये एवं माध्यमिक शिक्षा के लिए 90 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 400 विद्यालयों का सीएम राइज विद्यालयों में होगा क्रमोन्नयन, एक हजार करोड़ रुपये का प्रावधान रोजगारपरक शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में आगामी सत्र में 500 अतिरिक्त विद्यालयों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए बजट 2026-27 में 51 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है। इसी तरह, प्रत्येक जिले में व्यावसायिक शिक्षा के लिए ‘स्कूल टू वर्क‘ कार्यक्रम, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू समुदायों के बच्चों के लिए ‘स्कूल ऑन व्हील्स‘, जयपुर और जोधपुर में विज्ञान एवं तकनीकी विषयों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए स्पेस गैलरी तथा एक हजार विद्यालयों में एआई आधारित पर्सनलाइज्ड लर्निंग लैब्स की स्थापना की भी इस बजट में पहल की गई है। इसके अलावा, डिजिटल शिक्षा संसाधनों के विस्तार के लिए 400 विद्यालयों को चरणबद्ध रूप से ‘सीएम राइज’ विद्यालयों में क्रमोन्नत किए जाने की घोषणा के साथ ही, इसके लिए एक हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 15, 2026 11:47:26
0
comment0
Report
PTPreeti Tanwar
Feb 15, 2026 11:47:04
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top