209801
उन्नाव राशन कोटेदार की दबंगई, महिला समेत अन्य को पीटा, वीडियो हुआ वायरल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के छेरिहा ग्राम पंचायत में सरकारी राशन डीलर ने महिला कार्ड धारक के साथ अभद्रता की और गाली-गलौच की। विरोध करने पर कोटेदार ने समर्थकों के साथ लाठी-डंडों से महिला और उसके परिजनों को पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रतापगढ़ में पंचायती राज चुनाव से पहले पुलिस का रूट मार्च, मतदान सुरक्षित
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में आगामी पंचायती राज चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी के तहत रठांजना थाना क्षेत्र के साकरिया गांव में पुलिस ने रूट मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग के निर्देशन में पुलिस उप अधीक्षक बाबूलाल मुरारिया तथा रठांजना थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने गांव में भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस ने आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने और मतदाताओं को भयमुक्त माहौल उपलब्ध कराने का संदेश दिया। पुलिस प्रशासन चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित कर रहा है, ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके。0
0
Report
कुरुक्षेत्र के शक्तिपीठ में नवरात्र के मौके पर भक्तों की भारी भीड़
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र स्थित माँ भद्रकाली शक्तिपीठ में षष्टी-सप्तमी नवरात्र के पावन अवसर पर माँ कात्यायनी व कालरात्रि का विधिवत पूजन किया गया । रविवार होने के कारण सुबह से ही माँ के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी । मंदिर के कपाट खुलने से पहले ही भक्त माँ के दर्शन के लिए कतारों में खड़े दिखाई दिए । अनेक श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर, दंडवत करते हुए तथा ढोल-नगाड़ों के साथ माँ के दरबार में पहुँचकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की । माँ कालरात्रि नवदुर्गा का सातवाँ स्वरूप हैं। माँ का यह स्वरूप दुष्टों का संहार करने वाला तथा भक्तों को भय से मुक्ति और अभय प्रदान करने वाला है। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान माँ के दर्शन और पूजन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु शक्तिपीठ पहुँच रहे हैं। माँ के दरबार में उमड़ी भीड़ ने एक बार फिर कुरुक्षेत्र की धार्मिक परंपराओं और सनातन संस्कृति के प्रति जनमानस की अटूट श्रद्धा को प्रदर्शित किया।0
0
Report
मेरठ पुलिस मुठभेड़ में 2 चेन स्नैचर गिरफ्तार, 2 चेन और हथियार बरामद
मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में 2 शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, 2 सोने की चेन और हथियार बरामद मेरठ। थाना परतापुर पुलिस और स्वाट टीम प्रथम ने संयुक्त कार्रवाई में पुलिस मुठभेड़ के दौरान चेन स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से छीनी गई 2 चेन (पीली धातु), 2 अवैध तमंचे, कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई बजाज डोमिनार बाइक बरामद हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाए जा रहे लूट और चेन स्नैचिंग के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। आज सुबह स्वाट टीम प्रभारी को सूचना मिली थी कि मेरठ में पहले हुई चेन स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल बदमाश गाजियाबाद से मेरठ आकर मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों से लूट की फिराक में हैं। सूचना पर परतापुर पुलिस ने घेराबंदी की। खरखौदा मोड़ पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध पुलिस को चकमा देकर खरखौदा रोड से बहादुरपुर रोड होते हुए अच्छरौंडा की तरफ भागे। पुलिस ने पीछा किया और अच्छरौंडा से बहादुरपुर मार्ग पर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास उन्हें घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद बदमाश एक्सप्रेसवे पर चढ़कर भागने लगे, लेकिन फिसलकर गिरने से दोनों के पैरों में चोट लग गई। पुलिस ने तुरंत दोनों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार अभियुक्त: 1. मो0 दानिश पुत्र मो0 सलीम, निवासी अर्थला, संजय कॉलोनी, साहिबाबाद, गाजियाबाद (27 वर्ष) - यह थाना साहिबाबाद का हिस्ट्रीशीटर है। 2. आसिफ अंसारी पुत्र मो0 चाँद, निवासी रूपनगर, लोनी, गाजियाबाद (26 वर्ष)। बरामद दोनों चेन 10 अक्टूबर 2026 को परतापुर और कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में हुई घटनाओं की हैं। इन मामलों में थाना परतापुर पर मु0अ0सं0 527/2026 और कंकरखेड़ा पर मु0अ0सं0 751/2026 दर्ज है। दोनों घायल बदमाशों को जिला अस्पताल भेजकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है。0
0
Report
Advertisement
फरीदकोट मॉडर्न जेल में नशे और मोबाइल की तलाशी; 200 पुलिस टीमों ने अभियान
Kot Kapura, Punjab:ਐਂਕਰ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੀ ਮਾਡਰਨ ਜ਼ੇਲ ਜਿੱਥੇ ਅਕਸਰ ਜੇਲ ਅੰਦਰ ਬੰਦ ਕੈਦੀਆਂ ਕੋਲੋ ਨਸ਼ੀਲਾ ਸਮਾਨ,ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨ ਅਤੇ ਹੋਰ ਇਤਰਾਜਯੋਗ ਚੀਜ਼ਾਂ ਬਰਾਮਦ ਹੋਣ ਨੂੰ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਂਦੇ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਅੱਜ ਜ਼ਿਲਾ ਪੁਲੀਸ ਵੱਲੋਂ ਕਰੀਬ 200 ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀਆਂ ਵੱਖ ਵੱਖ ਟੀਮਾਂ ਬਣਾ ਕੇ ਜੇਲ ਅੰਦਰ ਚੱਪੇ ਚੱਪੇ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲਈ ਗਈ।ਇਸ ਮੌਕੇ ਐਸ ਪੀ ਨਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋ ਇਸ ਸਰਚ ਅਭਿਆਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਹੈ ਇਕ ਬੈਰਕ ਅਤੇ ਬੈਰਕਾਂ ਚ ਬੰਦ ਕੈਦੀਆਂ ਦੇ ਸਮਾਨ ਦੇ ਵੀ ਤਲਾਸ਼ੀ ਲਈ ਗਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਡੀਐਸਪੀ ਤਰਲੋਚਨ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋ ਜੈਲ ਚ ਅਚਨਚੇਤ ਤਲਾਸ਼ੀ ਅਭਿਆਨ ਚਲਾਏ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਅੱਜ ਮੁੜ ਤੋਂ ਤਲਾਸ਼ੀ ਅਭਿਆਨ ਦੌਰਾਨ ਹੈ ਇੱਕ ਬੈਰਕ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਜੈਲ ਦੇ ਆਸ ਪਾਸ ਦੇ ਇਲਾਕਿਆਂ ਦੀ ਵੀ ਗਹਿਨ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਤਲਾਸ਼ੀ ਅਭਿਆਨ ਦਾ ਮਕਸਦ ਜੇਲ ਅੰਦਰ ਬੰਦ ਕੈਦੀਆਂ ਨੂੰ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦੇਣਾ ਹੈ ਕਿ ਜੇਲ ਅੰਦਰ ਕਿਸੇ ਕਿਸਮ ਦੀ ਗਲਤ ਗਤੀਵਿਧੀ ਨੂੰ ਅੰਜ਼ਾਮ ਨਾ ਦੇਣ।ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਤਲਾਸ਼ੀ ਦੌਰਾਨ ਹਲੇ ਕੁਝ ਬਰਮਦਗੀ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕੀ ਪਰ ਕੈਦੀਆਂ ਨੂੰ ਸਖ਼ਤ ਚੇਤਾਵਨੀ ਜਰੂਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ ਕਿ ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਪਾਬੰਦੀ ਸ਼ੁਦਾ ਸਮਾਨ ਮਿਲਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਉਸ ਖਿਲਾਫ ਸਖਤ ਐਕਸ਼ਨ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ।0
0
Report
नैनादेवी मंदिर में शारदीय नवरात्र अष्टमी पूजा धूम, भक्तों की भारी भीड़
Bilaspur, Chhattisgarh:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के दौरान अष्टमी पूजन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।Sunday को मंदिर में माता के दर्शनों के लिए विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अष्टमी पूजन के मद्देजनजर मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारू दर्शन व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। श्री नैनादेवी मंदिर के पुजारी लक्की शर्मा ने कहा कि अष्टमी पूजन रविवार सुबह 8:30 बजे शुरू होगा और सोमवार सुबह 10:30 बजे तक चलेगा। मंदिर न्यना देवी में अष्टमी पूजन का विशेष धार्मिक महत्व है, जिसके चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में शीश नवाने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु माता के दर्शन करने के साथ-साथ पूजा-अर्चना और हवन में भाग लेकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। नवरात्र के इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मंदिर न्यास व जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुमारों की आवाजाही और दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। बता दें कि शारदीय नवरात्र अष्टमी के दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा अर्चना की जा रही है। मां महागौरी जो अति सौन्दर्यवान, देदीप्यमान, शांत हैं, पूर्णत: करुणामयी है और सबको आशीर्वाद प्रदान करती है, इसीलिए मां महागौरी मां दुर्गा का वह रूप है, जो सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली है।0
0
Report
नकली बीज से पूरी फसल बर्बाद, 3 साल कोर्ट के बाद 50 हजार मुआवजा—किसान
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद स्टोरी- 3 साल कोर्ट में धक्का खाने के बाद भी किसान को नहीं मिला पूरा इन्साफ, नकली बीज की वजह से खराब फसल के लिए माँगा 2 लाख का क्लेम, मिले 50 हज़ार। ये खेत फरीदाबाद के किसान रामेश्वर शर्मा का है, तस्वीरों में दिख रहा ये वही खेत है जहां 2023 में मूली की फसल बोई गई थी, लेकिन फसल ऐसी निकली कि बाजार में कोई खरीदने को भी तैयार नहीं हुआ, किसान रामेश्वर शर्मा ने नवंबर 2023 में फरीदाबाद के भारत बीज भंडार से टाइकोन वैरायटी का मूली का बीज खरीदा था, किसान ने 60 हजार रुपए में एक एकड़ खेत किराए पर लिया, खाद, जुताई और बीज का खर्चा अलग किया। लेकिन बोने के 20 दिन बाद ही फसल में से बालियां निकलने लगीं, मूली बनी ही नहीं किसान रामेश्वर ने बताया की मैंने 60 हजार में खेत लिया था, मूली बाजार में ले गए तो कोई पूछता नहीं था, दुकानदार और कंपनी के सर्वेयर ने खुद माना कि 90 प्रतिशत मिलावट है, किसान ने दुकानदार से समझौता करने के बजाय उसे सबक सिखाने के लिए फरीदाबाद उपभोक्ता फोरम में केस दायर कर दिया, रामेश्वर ने फसल के नुकसान, मानसिक परेशानी और वकील के खर्च को मिलाकर 2 लाख रुपए मुआवजे की मांग की, लेकिन इंसाफ की ये लड़ाई आसान नहीं थी, 2023 से 2026 तक, 3 साल में 15 से 20 तारीखें लगीं, वकील को 10-20 हजार रुपए फीस दी और अंत में जब फैसला आया तो किसान के होश उड़ गए, कोर्ट ने दुकानदार को दोषी तो माना, लेकिन मुआवजा सिर्फ 50 हजार दिया, किसान का कहना है की अब 50 हजार में क्या होगा 3 साल कोर्ट के धक्के खाए, इससे अच्छा तो मैं कंपनी के 40-50 हजार ले लेता, फैसले से दुखी रामेश्वर ने अब पंचकूला में अपील करने से भी इनकार कर दिया है, किसान का कहना है कि 400 किलोमीटर दूर जाने में ही 50 हजार और लग जाएंगे, साथ ही किसान ने न्याय व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं, किसान का कहना है की लगता है कहीं न कहीं ज्यूडिशरी भी कंपनियों के दबाव में है, मैं किसानों को कहूंगा कि अगर कंपनी पैसा दे दे तो ले लूँ, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं, ये घाटे का सौदा है।0
0
Report
Advertisement
फरीदाबाद: कार की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल, ड्राइवर फरार
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद: कार के नीचे 10 मिनट तक फंसा रहा साइकिल सवार, टक्कर मारकर चालक फरार खेड़ीपुल थाना क्षेत्र के सेक्टर-85 स्थित बीपीटीपी सी ब्लॉक में तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर लगने के बाद व्यक्ति कार के नीचे फंस गया। आरोप है कि चालक घायल की मदद करने के बजाय मौके से फरार हो गया। करीब 10 मिनट तक घायल कार के नीचे फंसा रहा। परिजनों की चीख-pukar सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार को धक्का देकर घायल को बाहर निकाला। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पहचान संजीव कुमार साह के रूप में हुई है। उनकी पत्नी पुष्पा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिहार के मुंगेर जिले की रहने वाली हैं और परिवार के साथ सेक्टर-85 स्थित बीपीटीपी में रहती हैं। वह घरों में झाड़ू-पोंछा लगाने का काम करती हैं। शिकायत के अनुसार, 15 अक्टूबर की रात करीब 9:18 बजे उनके पति काम से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सी ब्लॉक में सफेद रंग की मारुति ग्रैंड विटारा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। आरोप है कि कार चालक शराब के नशे में था और हादसे के बाद घायल को कार के नीचे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने अस्पताल से घायल की मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त की, जिसमें ठुड्डी, सिर, हाथ और दोनों घुटनों सहित शरीर पर पांच चोटें दर्ज हैं। खेड़ीपुल थाना पुलिस ने कार नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
सदर बाजार में कारोबारी पर दर्जनों बदमाशों का खतरनाक हमला
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के सदर बाजार थाना क्षेत्र से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सिमराहा मोहल्ला निवासी कारोबारी विजय राय पर पुरानी रंजिश को लेकर एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गए और आरोपियों ने उनके दोनों पैर तोड़ दिए। परिजनों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। लहूलुहान हालत में मनोज अपने भाई को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। आरोप है कि हमलावर विजय का मोबाइल फोन और नकदी भी लूट ले गए। पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर हमला करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वह घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के सिमराहा इलाके की है। पीड़ित विजय राय के भाई मनोज राय ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 8 बजे विजय अपनी दुकान पर जा रहा था। तभी रेलवे पुलिया से पहले कच्चे रास्ते पर घात लगाए बैठे लोगों ने उस पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने विजय को बुरी तरह से पीटा और लाठी से मार-मार कर उसके दोनों पैर तोड़ दिए। लहूलुहान हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मनोज की तहरीर पर पुलिस ने सिमराहा निवासी शुभम राय, नितिन राय, शैलेश, सुमित समेत 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं घटना के बाद के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।0
0
Report
सियार के आतंक से बहराइच: छह घायल, वन विभाग जांच में जुटा
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, थाना दरगाह इलाके में सियार का आतंक, सिसरौली गाँव में कई बच्चों समेत 6 लोगों पर सियार ने किया हमला, गांव में अचानक पहुंचे सियार ने ने 6 लोगों को काटा, सियार ने तावड़तोड़ हमले कर 6 लोगों को नोचकर किया घायल, घटना से इलाके में मचा हड़कम्प, सभी घायल इलाज कराने पहुंचे डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल, आसपास के लोगों का शोर सुनकर सियार जंगल की ओर भागा, वन विभाग की टीम जांच में जुटी0
0
Report
Advertisement
KOTA: ऑपरेशन HAWK में 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 अवैध पिस्टल समेत 5 कारतूस बरामद
Kota, Rajasthan:KOTA ऑपरेशन HAWK के तहत जवाहर नगर एवं DST टीम की संयुक्त कार्रवाई, 5अवैध पिस्टल मय 5कारतूस सहित 3आरोपी को किया गिरफ्तार, बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में घुम रहे थे आरोपी,क्षेत्र में अपना भय कायम करने के लिए खरीदे थे हथियार, हिस्ट्रीशीटर कमल उर्फ चौका,समीर अंसारी और कोहिनूर को किया गिरफ्तार, हथियारों की खरीद फरोख्त को लेकर अनुसंधान जारी, शहर SP तेजस्वनी गौतम के नेतृत्व में DSP मनीष शर्मा के सुपरविजन में CI मुकेश मीणा टीम की कार्रवाई,0
0
Report
पदवीधर चुनावों पर बहिष्कार की धमकी, युवा प्रशिक्षण संगठन ने जताई घोर नाराजगी
Sangli, Maharashtra:पदवीधर निवडणुकांवर बहिष्कार घालण्याचा इशारा युवा कार्य प्रशिक्षणार्थी संघटनेचा दिला आहे. राज्यातल्या पदवीधरांच्या प्रश्नाकडे, पदवीधर आमदारांनी आजपर्यंत दुर्लक्ष केले आहे, असे आरोप करत पदवीधर निवडणुकांवर बहिष्कार घालण्याचा इशारा मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षणार्थी संघटनेचे नेते तुकाराम बाबा महाराजांनी दिला आहे. राज्यातील एकाही पदवीधर महत्त्वाच्या असणाऱ्या मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षणार्थी योजनेतल्या पदवीधरांच्या प्रश्न विधानसभेत मांडला नाही किंवा एकही आंदोलनाची दखल घेतली नाही; उद्या पार पडणाऱ्या पदवीधर निवडणुकांमध्ये देखील मुख्यमंत्री युवा कार्यप्रशिक्षणाची योजनेतील पदवीधर युवकांच्या प्रश्नांच्या बाबतीत भूमिका मांडली जात नाही, त्यामुळे पदवीधर निवडणुकांवर बहिष्कार घालण्याच्या बाबतीत येथे 19 ऑक्टोबर रोजी राज्यातील मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजनेतील विद्यार्थी व पदवीधरांचा ऑनलाइन मेळावा घेऊन पुढील दिशा ठरवणार असल्याचे तुकाराम बाबा महाराजांनी दिला आहे.0
0
Report
सोलापुर में सूखा प्रभावित किसानों के पशुओं के लिए 51 हजार किलो चारा वितरित का शुभारम्भ
Solapur, Maharashtra:सोलापूर ब्रेकिंग - जिल्ह्यातील दुष्काळग्रस्त शेतकऱ्यांच्या जनावरांसाठी 51 हजार किलो चाऱ्याच्या वाटपाला सुरुवात Anchor - सोलापूर जिल्ह्यातील भीषण कोरडा दुष्काळ लक्षात घेता देवपुष्पा फाउंडेशनच्या वतीने 51 हजार किलो चाऱ्याचे वाटप करण्यात येणार आहे. जिल्ह्याचे पालकमंत्री जयकुमार गोरे यांच्या वाढदिवसानिमित्त कुठेही अतिरिक्त खर्च न करता जिल्ह्यातील शेतकऱ्यांच्या जनावरांसाठी 51 हजार किलो चारा वाटपाचा शुभारंभ पालकमंत्री जयकुमार गोरे यांच्या हस्ते करण्यात आला. दुष्काळी परिस्थितीत बळीराजाच्या पशुधनाला आधार मिळावा आणि शेतकरी बांधवांना दिलासा देण्यासाठी हा उपक्रम राबवण्यात येत आहे.0
0
Report
Advertisement
गिरीश महाजन के मुख्यमंत्री होने के बयान पर राजनीतिक हलचल तेज
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव गिरीश महाजन म्हणजे मुख्यमंत्रीच राष्ट्रवादी अजित पवार गटाच्या प्रवक्त्या व लोक संघर्ष मोर्चाच्या अध्यक्षा प्रतिभा शिंदे यांच्या वक्तव्याची राजकीय वर्तुळात जोरदार चर्चा गिरीश महाजन म्हणजे मुख्यमंत्रीच, गिरीश महाजन बोलले म्हणजे मुख्यमंत्री बोलतात असं वक्तव्य राष्ट्रवादी अजित पवार गटाच्या प्रवक्त्या व लोक संघर्ष मोर्चाच्या अध्यक्षा प्रतिभा शिंदे यांनी जळगाव मधील आदिवासी समाजाच्या विविध मागण्या संदर्भात संवाद साधताना केली असून या वक्तव्याची सध्या राजकीय वर्तुळात जोरदार चर्चा रंगली आहे.. लोक संघर्ष मोर्चाच्या वतीने जळगाव जिल्हाधिकारी कार्यालयासमोर आदिवासी समाजाच्या विविध मागण्या संदर्भात सलग चार दिवस आंदोलन करण्यात आले याबाबत जिल्हाधिकारी कार्यालयात आदिवासी मंत्री अशोक उईके, अन्न व औषध प्रशासन मंत्री नरहरी झिरवळ जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन व पालकमंत्री गुलाबराव पाटील यांच्या उपस्थितीत बैठक घेण्यात आली व या बैठकीनंतर आदिवासी बांधवांशी इतर मंत्र्यांनी संवाद टाळून गिरीश महाजनांकडे इशारा केला. आणि यावरूनच प्रतिभा शिंदे यांनी गिरीश महाजन म्हणजेच मुख्यमंत्री गिरीश महाजन बोलले म्हणजे मुख्यमंत्री बोलतात असे वक्तव्य केले..0
0
Report
जunnar के निमदरी गांव में गर्मी और सूखे से शेवंती की फसल संकट में
Barav, Maharashtra:नवरात्रोत्सवाच्या धामधुमीत फुलांचे दर वाढले असले, तरी वाढत्या तापमानाचा आणि दुष्काळाचा मोठा फटका फुलशेतीला बसला आहे. राज्यात 'फुलांच्या गाव' म्हणून ओळखल्या जाणाऱ्या जुन्नर तालुक्यातील निमदरी गावातील शेवंती उत्पादक शेतकरी सध्या गंभीर संकटात सापडले आहेत. पावसाने दिलेली ओढ आणि कडक उन्हामुळे फुलांचा रंग, वजन आणि दर्जा ढासळला असून उत्पादनही मोठ्या प्रमाणावर घटले आहे,आणि याचाच मोठा फटका फुल उत्पादक शेतकय्रांना बसतोय याचाच आढावा घेतलाय आमचे प्रतिनिधी हेमंत चापुडे यांनी...0
0
Report
अष्टमी पर गुरुगांव देवी मंदिर में मन्नत पूरी होने पर भक्तों की दंडवत परिक्रमा
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में अष्टमी के अवसर पर गुरुगांव देवी मंदिर में माता रानी के प्रति श्रद्धा और आस्था की अनूठी तस्वीर सामने आई है। कोई अपनी मां के स्वस्थ होने की मनोकामना पूरी होने पर तो कोई अपनी बहन के ठीक होने की मन्नत पूरी होने पर दंडवत करते हुए माता के दरबार जा रहा है। फर्रुखाबाद में दो श्रद्धालु दंडवत परिक्रमा करते हुए गुरुगांव देवी मंदिर के लिए निकले। इनमें एक किशोरी आनंदी है, जो अपनी मां के स्वस्थ होने की मनोकामना पूरी होने पर मंदिर जा रही है, जबकि दूसरे श्रद्धालु अभिषेक कश्यप हैं, जो अपनी बहन के ठीक होने की मन्नत पूरी होने पर माता के दरबार में हाजिरी लगाने जा रहे हैं। पहली तस्वीर फर्रुखाबाद के मोहल्ला जोगराज स्ट्रीट की रहने वाली आनंदी की है। आनंदी की मां पिछले पांच से छह साल से बीमार थीं। परिजनों के मुताबिक, उनकी मां की हालत ऐसी थी कि वह न तो ठीक से बैठ पाती थीं और न ही चल पाती थीं। परिवार ने माता रानी से उनके स्वस्थ होने की मनोकामना मांगी थी। अब मां की हालत में सुधार हुआ है और वह बैठने लगी हैं। इसी से खुश होकर आनंदी अपनी भाभी सोनम और परिवार के साथ जयकारे लगाते हुए दंडवत परिक्रमा कर गुरुगांव देवी मंदिर जा रही है। दूसरी तस्वीर मोहल्ला बजरिया के रहने वाले अभिषेक कश्यप की है। अभिषेक की बहन काफी समय से बीमार थीं। उनका ऑपरेशन भी हुआ था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें आराम नहीं मिला था। अभिषेक ने माता रानी से अपनी बहन के स्वस्थ होने की मनोकामना मांगी थी। अब बहन की हालत में सुधार होने के बाद अभिषेक अष्टमी के दिन दंडवत करते हुए माता के दरबार जा रहे हैं। आस्था और विश्वास की यह तस्वीर बताती है कि अपनों के स्वस्थ होने की खुशी लोगों के लिए कितनी मायने रखती है। अष्टमी के अवसर पर माता रानी के जयकारों के बीच श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने पर उनके दरबार में शीश झुकाने पहुंच रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
