Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Amit Trivedi
Unnao209801

उन्नाव राशन कोटेदार की दबंगई, महिला समेत अन्य को पीटा, वीडियो हुआ वायरल

Amit TrivediAmit TrivediAug 05, 2024 09:39:16
Unnao, Uttar Pradesh:

उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के छेरिहा ग्राम पंचायत में सरकारी राशन डीलर ने महिला कार्ड धारक के साथ अभद्रता की और गाली-गलौच की। विरोध करने पर कोटेदार ने समर्थकों के साथ लाठी-डंडों से महिला और उसके परिजनों को पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

0
comment0
Report
Unnao209801

उन्नाव में अनियंत्रित पिकअप ने महिलाओं को मारी टक्कर

Amit TrivediAmit TrivediJul 30, 2024 07:46:21
Unnao, Uttar Pradesh:

उन्नाव में एक  सड़क हादसे में अनियंत्रित पिकअप ने महिलाओं को टक्कर मार दी। माखी थाना क्षेत्र के चकलवंशी के पास हुई इस घटना में एक महिला की जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। खेत से धान की रोपाई करके घर लौट रही चार महिलाएं पिकअप की चपेट में आ गईं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

0
comment0
Report
Unnao209801

क्लास मे बच्चे को बंद कर गायब हुए शिक्षक

Amit TrivediAmit TrivediJul 29, 2024 14:11:14
Unnao, Uttar Pradesh:

उन्नाव के फतेहपुर चौरासी स्थित कंपोजिट स्कूल में एक छात्र को क्लास में बंद कर शिक्षक गायब हो गए। कक्षा 1 का यह छात्र डेढ़ घंटे तक भूख-प्यास से परेशान रहा। इस दौरान बच्चे का रोते हुए वीडियो वायरल हो गया, जिसे आसपास खेल रहे बच्चों ने शूट किया। वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने के बाद बच्चे के परिजन व ग्रामीणों ने शिक्षकों की लापरवाही पर हंगामा किया। जानकारी मिलने पर आनन-फानन में दरवाजा खोलकर उसे बाहर निकाला गया। BSA संगीता सेंगर ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

0
comment0
Report
Unnao209801

उन्नाव में घरेलू कलह के चलते मां और बेटे ने ली खुद की जान

Amit TrivediAmit TrivediJul 27, 2024 11:40:02
Unnao, Uttar Pradesh:

उन्नाव में एक घटना सामने आई है। घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने अपने बेटे के साथ खुद की जान ले ली। बताया जा रहा है कि महिला की सास से अक्सर विवाद होता था। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने सास और पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0
comment0
Report
Advertisement
Unnao209801

उन्नाव में कुएं से बकरी बचाने गए दो युवकों की गई जान

Amit TrivediAmit TrivediJul 24, 2024 09:54:35
Unnao, Uttar Pradesh:

उन्नाव में एक हादसा घटा है, जहां कुएं में गिरी बकरी को बचाने के प्रयास में दो युवकों की जान चली गई। कुएं में उतरते ही जहरीली गैस के कारण दोनों युवक बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना पर फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला तथा तुरंत CHC पहुंचाया। गंभीर स्थिति के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

0
comment0
Report
Advertisement
Back to top