209841
उन्नावः हसनगंज में हुए अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार सिंह ने मारी बाजी
Uttar Pradesh:तहसील हसनगंज में हुए अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रदीप कुमार सिंह ने 68 मतों और महामंत्री पद पर एडवोकेट मुनेश्वर प्रसाद वर्मा ने 87 मतों से जीत दर्ज की है। मतगणना में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एडवोकेट प्रदीप कुमार सिंह को 114 मत और महामंत्री प्रत्याशी एडवोकेट मुनेश्वर प्रसाद वर्मा को 123 मत मिले।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बरगवां बायपास पर राखड़ से लदा बल्कर आग की लपटों में, चालक सुरक्षित
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली के बरगवां बायपास पर चलते बल्कर में देर रात लगी भीषण आग... राखड़ से लदा बल्कर देखते ही देखते आग का गोला बना, चालक ने कूदकर बचाई जान... दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, तब तक वाहन जलकर खाक... प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, पुलिस जांच में जुटी.. घटना के बाद कुछ देर के लिए नेशनल हाईवे पर यातायात रहा प्रभावित... चालक सुरक्षित, किसी के हताहत होने की सूचना नही... बरगवां पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच शुरू की... सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र स्थित बायपास नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात राखड़ से लदे एक चल रहे बल्कर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा वाहन उसकी चपेट में आ गया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के सूचना मिलते ही बरगवां पुलिस मौके पर पहुंची और निजी कंपनी की दमकल टीम को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा बल्कर जलकर खाक हो चुका था। चालक राकेश कुमार सुरक्षित है और उसे किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। घटना के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। प्रारम्भिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।0
0
Report
बालोद में किराएदार के कब्जे से दो किलो गांजा जप्त, गिरफ्तार राजदीप शर्मा
Raipur, Chhattisgarh:बालोद ब्रेकिंग बालोद पुलिस ने घर में छापेमारी कर दो किलो गांजा जप्त। मुखबिर की सूचना पर किराएदार के घर पुलिस ने रेड कार्यवाही। आरोपी के कब्जे से दो किलो अवैध गांजा जिसकी कीमत एक लाख रुपए है उसे जप्त किया गया। थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा खुद मौके पर पहुंचकर की कार्यवाही। बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के मरार पारा में गांजा बिक रहा था। पुलिस ने आरोपी किराएदार राजदीप शर्मा को गिरफ्तार।0
0
Report
राम जन्मभूमि घोटाले में आठ गिरफ्तार, चंदा फंडिंग पर राजनीति तेज
Patna, Bihar:पटना के राम जन्मभूमि मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई है. चढ़ावा के पैसे में गड़बड़ी के आरोप के कारण गिरफ्तारी के बाद इस पर सियासत तेज हो गई है. JDU ने कहा कि राम जन्मभूमि ट्रस्ट जो लोगों से मिलने वाले अनुदान से प्रभु श्री राम के लिए है, उन्हें भी नहीं छोड़ा गया. इन भ्रष्ट लोगों के खिलाफ आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है. मुकदमा दर्ज होना एक पक्ष का हुआ, लेकिन इसे अंतिम मुकाम तक पहुंचा है. जेल के अंदर तड़प रहा भगवान राम का दंड इन लोगों को लगे. लोग धार्मिक होने का नाटक करते हैं; धर्म के नाम पर धन संग्रह करते हैं. ऐसे लोगों को न्यायपालिका के साथ-साथ भगवान का दंड भी मिलना चाहिए. राष्ट्रीय जनता दल ने कहा कि भाजपा हिंदू के नाम पर, मुस्लिम के नाम पर, या धर्म के नाम पर राजनीति करती आई है. चंदा के पैसे की चोरी होती है तो भाजपा के नेताओं को अपने गिरेबान में झांक कर यह देखना चाहिए कि वे क्या कर रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
कालाढूंगी हाइवे पर हाथी का धमाकेदार ड्रामा, लोग बचाने को भागे वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:कालाढूंगी हाईवे पर हाथी का 'हाई वोल्टेज ड्रामा', जान बचाने को वाहन छोड़कर भागे लोग, वीडियो वायरल एंकर.-नैनीताल के कालाढूंगी हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई,कालाढुंगी के पास गड़प्पू जंगल से निकलकर एक जंगली हाथी अचानक सड़क पर आ गया। हाथी को देखते ही सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए वाहन छोड़कर इधर-उधर भागने लगे,इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नैनीताल जिले के कालाढूंगी हाईवे पर गड़प्पू जंगल के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब जंगल से निकलकर एक विशालकाय जंगली हाथी अचानक सड़क पर आ गया। हाथी को सड़क पर देखकर दोनों ओर से आ रहे वाहनों के पहिए थम गए और लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी कुछ देर तक सड़क पर ही टहलता रहा,इस दौरान उसने कई बार लोगों और वाहनों کی ओर बढ़ने की कोशिश की, जिससे मौके पर मौजूद लोग घबरा गए, कई लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए वाहन सड़क पर ही छोड़ दिए और सुरक्षित स्थानों की ओर भाग गए। कुछ लोग दूर से हाथी की गतिविधियों को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड करते रहे. करीब कुछ मिनट तक हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। हाथी के जंगल की ओर लौटने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली और वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू हो सकी。 इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हाथी सड़क पर घूमता और लोगों को इधर-उधर भागते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद वन्यजीव क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों को भी सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। वन विभाग समय-समय पर लोगों से अपील करता रहा है कि जंगल से सटे क्षेत्रों और वन्यजीव कॉरिडोर में वाहन सावधानी से चलाएं, अनावश्यक रूप से न रुकें और जंगली जानवरों के करीब जाने या उन्हें उकसाने की कोशिश न करें। ऐसे क्षेत्रों में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन हाथी की अचानक मौजूदगी ने कुछ देर के लिए हाईवे पर दहशत का माहौल जरूर पैदा कर दिया।0
0
Report
संजय झा: बिहार में कानून का राज मजबूत, NDA आगे बढ़ेगी
Patna, Bihar:JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राज्य सभा सांसद संजय झा ने कहा की में भी देखा कि बिहार में जिस तरह से चुनाव में एफआईआर पे वो घूम रहे थे। और अभी भी नीट को लेकर के, हम लोग बधाई देते हैं भारत सरकार को, प्रधानमंत्री जी को, शिक्षा मंत्री जी को कि जिस तरह से नीट के परीक्षा में समस्या आई और बिल्कुल साफ सुथरा परीक्षा लोगों ने करवाया है अभी जाकर के, और कहा भी है कि अगले बार जब परीक्षा होगी तो बिल्कुल फुल प्रूफ करने का प्रयास किया जाएगा। उसमें भी वो... विद्यार्थी एंजायटी में हैं, उसमें आप राजनीति कर रहे हैं। इसलिए उनका जो पूरा पॉलिटिक्स करने का तरीका है, आप देख रहे हैं चुनाव से पहले सब गठबंधन के लोग आपस में लड़ते हैं, फिर एक साथ बैठने की कोशिश करते हैं। तो उसका कोई प्रभाव जनता में नहीं है, पर्सनल क्या है उनका... राम मंदिर पर संजय झा ने कहा अब अखिलेश यादव तो... क्या बोल रहे हैं, ट्रैक रिकॉर्ड तो पुराना कुछ ऐसा नहीं है उनका। लेकिन ये जरूर है कि राम मंदिर सबके आस्था का केंद्र है, लोगों का आस्था और विश्वास है। और ये घटना घटी है तो बहुत दुखद है। लेकिन सरकार ने एसआईटी बना दिया, एसआईटी ने रिपोर्ट दे दिया और रिपोर्ट के बेसिस पर कार्रवाई शुरू हो गई है। सजंय झा ने कहा की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी का कि जो भी दोषी होगा, कार्रवाई होगी। और कल से इंक्वायरी भी शुरू हो गया है। जिनके जिम्मे दिया गया है रिटायर्ड जज जो हैं, जो कमीशन बनाया गया है, उनके परिवार से भी जाकर के मिले हैं, अन्य लोग जो गांव के हैं उनसे भी मिले हैं। और मुझे लगता है कि अब जब कमीशन काम शुरू कर दिया तो उसके रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए, सरकार जो भी रिपोर्ट आएगी उसके बेसिस पर कार्रवाई करेगी, और इस पर राजनीति नहीं करना चाहिए। बिहार जैसे प्रदेश में कानून स्थापित करना, कानून का राज रखना, ये एनडीए सरकार की प्राथमिकता नंबर वन है। शुरू से हम लोग कह रहे हैं और नीतीश जी के समय भी ये चीज प्रायोरिटी में नंबर वन रहा। और सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में ये सरकार चल रही है एनडीए की, उसमें भी कानून का राज स्थापित रहे उस पर कोई कॉम्प्रोमाइज सरकार नहीं करेगी। निशांत जी, निशांत कुमार नहीं हैं, निशांत जी हैं। निशांत हैं सिर्फ। तो निशांत जी बोलते कम हैं, उनका काम बोलता है। ये उन्होंने प्रूफ करके दिखाया है। और जितनी संवेदनशीलता से अपना विभाग में काम करना शुरू किए हैं, इतना बड़ा स्टेट है, इतना पापुलेशन है, डॉक्टरों की भी समस्या है, डॉक्टरों की कमी है, पैरामेडिक्स का कमी है, इंफ्रास्ट्रक्चर बहुत सारा बना लेकिन वहां जरूरत है। हर एक चीज को देख करके जो काम कर रहे हैं, और खास करके उनका जो एक स्टेटमेंट आया है कि जो सदर हॉस्पिटल है, जो ब्लॉक का हॉस्पिटल है, उसको ज्यादा स्ट्रेंथन करेंगे जो वहीं पर इलाज हो जाए, पटना नहीं आना पड़े लोगों को। जो मेजर ऑपरेशन है, जो मेजर ट्रीटमेंट है उसके लिए पटना, दिल्ली जाना पड़े वो अलग चीज है, स्पेशलाइज्ड कोई ट्रीटमेंट के लिए। लेकिन वो सुविधा उनको वहीं मिल जाए और उस पर वो काम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग में बहुत अच्छा परफॉर्म करेगा, और उनके नेतृत्व में जेडीयू भी भविष्य में बहुत अच्छा करेगा। एक ट्रेंड है लोगों का, क्योंकि आप तो जानते नहीं हैं चीजों को। आज कुछ बोलते हैं, कल कुछ... कोई भी चीज को काम करके जमीन पर उतारने में, नीतीश कुमार जी जब आए थे, मैं इसलिए ये चर्चा नीतीश जी की करता हूं, तो इसी बिहार में, आप लोग तो यंग पत्रकार हैं, इस बिहार में जो बिहार के लोग बिहारी थे और जो देश भर में बिहार के लोग थे, या देश भर के लोग थे, वो सब मानते थे कि इस बिहार का कुछ नहीं हो सकता। दुनिया बदल जाएगा, बिहार नहीं बदलेगा। तो नीतीश कुमार जी बदले ना इतने बड़े बिहार को। इसी तरह ये सरकार जो अभी चल रही है, एनडीए की सरकार, सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में और नीतीश जी का पूरा सहयोग, समर्थन, आशीर्वाद इस सरकार को है। ये सरकार चल रही है, अगले 5 साल में जो एनडीए सरकार ने कमिटमेंट किया है, और जितना मुख्यमंत्री जी अभी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में काम कर रहे हैं, जो कानून बदल रहे हैं, इन्वेस्टर को इनवाइट कर रहे हैं, प्रायोरिटी वो है, थोड़ा उधर अब फोकस रखना चाहिए, कि इन्वेस्टर कैसे आएगा, जॉब कैसे क्रिएट होगा, इन्वेस्टमेंट कैसे आएगा। जो नेक्स्ट लेवल ऑफ डेवलपमेंट है बिहार का, जिस पर एनडीए सरकार का फोकस है, और उसपे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी पूरा संजीदगी से काम कर रहे हैं।0
0
Report
पिथौरागढ़ में धर्म परिवर्तन के दबाव के आरोप: पत्नी- ससुर समेत 5 पर मुकदमा दर्ज
Noida, Uttar Pradesh:पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। बोकटा गांव निवासी विवेक सिंह की शिकायत पर गंगोलीहाट पुलिस ने उनकी पत्नी यास्मीन समेत पांच लोगों खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता विवेक सिंह का आरोप है कि दिल्ली में नौकरी के दौरान उनकी मुलाकात यास्मीन से हुई। उनके अनुसार, यास्मीन ने खुद को सनातन धर्म में आस्था रखने वाली बताया, और मंदिरों में जाया करती थी जिसके बाद 24 मार्च 2020 को दोनों का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह हुआ। विवेक का आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके बेटे के जन्म के बाद बिना उनकी जानकारी के बच्चे का खतना कराया गया, बच्चे के साथ मारपीट की गई और उत्तर प्रदेश से कथित रूप से एक फर्जी निकाहनामा भी तैयार कराया गया। शिकायत में मारपीट, धमकी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने जैसे आरोप भी लगाए गए हैं। विवेक के बेटे ने भी अपनी मां और नाना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बच्चों का यह भी आरोप है कि उसके नाना ने उसके गले पर चाकू रखा और उसे काफिर की औलाद बताया, उसके मामा और उसकी मां के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई और उससे कहा गया कि उसके लिए नया अब्बू लाएंगे। बच्चों ने यह आरोप लगाए कि जब वह अपने पिता के साथ सब कुछ छोड़-छाड़ के अपने गांव आ गए तो वहां भी एक फिरोज नाम के व्यक्ति ने पहुंच कर उनको धमकाया। गंगोलीहाट कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर यास्मीन, शाकिर अली, सज्जो बानो, परवेज और फिरोज के खिलाफ विभिन्न धाराओं के साथ उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल यह सभी आरोप शिकायतकर्ता के हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
जदयू के संजय झा बोले- रिपोर्ट के आने तक कार्रवाई की प्रतीक्षा
Noida, Uttar Pradesh:भरत भूषण तिवारी मामले पर जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का बयान- संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बयान आ गया, जो भी दोषी होगा उस पर कार्यवाई होगी... सरकार ने जो ज्यूडिशियल कमीशन बनाया वो कल जाकर उनके परिवार से मिले... अब इस पर राजनीति करने की आवश्यकता नहीं है... अब इंतजार करना चाहिए कि जो ज्यूडिशियल कमीशन बना है जो जांच करके रिपोर्ट देगा उस पर सरकार कार्यवाई करेगी..0
0
Report
संजय नगायच का बेयर हाउस के बारे में बड़ा हमला, जीतू पटवारी पर सवाल
Panna, Madhya Pradesh:जीतू पटवारी ने मुझे कीड़ा मकोड़ा समझ लिया था --- संजय नगायच नियम सभी के लिए बराबर है चाहे जीतू हो या कोई और हो एंकर --- अपनी नियुक्ति के बाद पहली बार पन्ना पहुंचे वेयरहाउस कारपोरेशन एवं लॉजिस्टिक बोर्ड अध्यक्ष संजय नगायच ने स्वागत कार्यक्रम के बाद एक प्रेस कांफ्रेस करके कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर जमकर हमला बोला , कांग्रेस प्रदेश जीतू पटवारी के वेयरहाउस निरीक्षण पर कहा कि बेयर हाउस और उसकी कार्य पद्धति को समझना है।तो फील्ड जाना बहुत जरूरी है। संजय ने कहा कि वे वेयर हाउसों के लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।उन्होंने कहा भारत सरकार से सब्सिडी लेकर बेयर हॉउस बनाये गए हैं।जिनका सरकार से अनुबंध भी है।अभी तक 100 से ज्यादा बेयर हाउसों का निरीक्षण कर चुका हूँ।जिसमे एक कांग्रेस के नेता जीतू पटवारी का बेयर हाउस भी पाया गया है।100 में 99 बेयर हाउसों के मालिकों को आपत्ति नही है।सिर्फ जीतू पटवारी को ही आपत्ति क्यो है। क्या वह वीआईपी है,वो स्पेशल है,जीतू पटवारी व्यवसायी है।जो बेयर बनाकर व्यवसाय कर रहे हैं।वह सरकार से किराया लेकर लाभ ले रहे हैं।लगभग 60 करोड़ रुपये का खाद्यान्न उनके वेयर हाउसो में रखा है।जिसकी सुरक्षा करना मप्र बेयर हाउस कोर्पोसेशन की जिम्मेदारी है।सरकार की शर्तों का उल्लंघन करेंगे।नियमो का पालन नही करेंगे तो कार्यवाही भी होगी।उनके नाम के खिलाफ टिप्पणी करने पर संजय नगायच ने कहा कि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हैं।कांग्रेस नेताओं के भी मेरे पास फोन आए कि जीतू पटवारी बहुत घमंडी है।गूगल और चैट जीपीटी से राजनीति करने वाले जीतू पटवारी को यह पता नही था कि मप्र बेयर हाउस कोर्पोसेशन का अध्यक्ष कौन है।जीतू पटवारी के बेयर हाउस खाली करने वाले व्यान पर संजय नगायच ने कहा कि वो भारत सरकार व नाबार्ड से मिली हुई सब्सिडी ब्याज सहित बापिस कर दें।हम 24 घंटे में उनके बेयर हाउस खाली कर देंगे.0
0
Report
चास में मोहर्रम के अवसर पर अखाड़ों का धमाकेदार प्रदर्शन, भीड़-उत्साह
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में मोहर्रम के अवसर पर चास में अखाड़ों का शानदार प्रदर्शन किया गया जहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी जहां चास के मुस्लिम मोहल्ला, अंसारी मोहल्ला, सुल्तान नगर और अंसार नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने पारंपरिक जुलूस निकालकर अपनी आस्था और कला का प्रदर्शन किया। जुलूस मुस्लिम मोहल्ला से शुरू होकर बबनिया गली होते हुए धर्मशाला मोड़ तक पहुंचा। इस दौरान विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने लाठी खेल, तलवारबाजी और पारंपरिक युद्ध कौशल का रोमांचक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन देखने के लिए रास्ते भर भारी संख्या में लोग जुटे रहे। धर्मशाला मोड़ पर पहुंचकर अखाड़ों ने अपने-अपने करतब दिखाए, जिससे माहौल जोश और उत्साह से भर गया। मोहर्रम के इस मौके पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही और प्रशासन की निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से हुआ।0
0
Report
Advertisement
बेतिया में मां ने दूधमुंहीं बच्ची की हत्या और आत्महत्या का प्रयास; पुलिस ने गिरफ्तारी की
Bettiah, Bihar:बेतिया से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है एक मां ने अपनी 6 महीने की दूधमुंहीं बच्ची का गला रेत हत्या की वारदात को अंजाम दिया है हत्यारिन मां ने मां की ममता को शर्मसार कर दिया है घटना गोपालपुर थाना अंतर्गत गोपालपुर गांव की है महिला सीमा देवी ने अपनी दूधमुंहीं बच्ची पूजा की सब्जी काटने वाली पहसुल से गला रेत हत्या कर दी फिर खुद आत्महत्या का प्रयास किया महिला की सास ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया मृत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया है गिरफ्तार महिला के पति का नाम सुनील दास है जो बाहर नौकरी करता है घर में महिला और उसकी सास सरस्वती देवी रहते थे बताया जा रहा है महिला कल देर शाम ही बच्ची की हत्या कर छुपा दी थी सांस को पेट की दर्द का दवा लाने को भेज दी थी देर शाम जब महिला भी आत्महत्या का प्रयास की तब जाकर मामले का खुलासा हुआ सांस सरस्वती देवी ने पुलिस को सूचना दी सास के फर्द बयान पर पुलिस कार्रवाई कर रही है0
0
Report
यूम-ए-अशूरा के अवसर पर CM ओमर अब्दुल्ला ने इमाम हुसैन (अ.) और उनके साथियों को श्रद्धांजलि दी
Aram Pora, Ganderbal, On the occasion of Youm-e-Ashura, the Chief Minister Omer Abdullah paid heartfelt tributes to Imam Hussain (A.S.) and his revered companions, whose supreme sacrifice reaffirmed the timeless values of faith, justice and humanity. He said that the martyrdom of Imam Hussain (A.S.) at Karbala stands as an eternal symbol of courage, truth and unwavering commitment to justice.0
0
Report
बिहार विधानसभा स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार ने CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात
Aram Pora, Ganderbal, Dr. Prem Kumar, Hon'ble Speaker of the Bihar Legislative Assembly, called on the Chief Minister OmarAbdullah, along-with his family. They had a warm interaction and discussed matters of mutual interest. The Chief Minister wished them a pleasant stay in Jammu & Kashmir.0
0
Report
Advertisement
मनसे के पूर्व पदाधिकारीयों के बीच घमासान, ठाकूर ने नई नियुक्ति पर सवाल उठाए
Chendhare, Maharashtra:मनसेच्या आजी माजी पदाधिकाऱ्यांमध्ये तू तू मैं मैं ...... नवीन नियुक्तीवरून आरोप प्रत्यारोप ......... संदीप ठाकूर आणि रामचंद्र म्हात्रे यांच्यात जुंपली....... अँकर - रायगडच्या पेण मध्ये मनसेच्या आजी माजी पदाधिकाऱ्यांमध्ये चांगलीच जुंपली आहे. जिल्हाध्यक्ष पदावरून दूर करण्यात आलेले संदीप ठाकूर यांनी नवीन पदाधिकारी निवडीवरून आपली नाराजी व्यक्त केलीय. ठाकूर यांनी थेट संपर्क प्रमुख संदीप देशपांडे यांच्या कार्यपद्धतीवर निशाणा साधला आहे. ठाकूर यांच्या आरोपांना नवीन जिल्हाध्यक्ष रामचंद्र म्हात्रे यांनी जोरदार प्रत्यूत्तर दिलं आहे. संदीप ठाकूर यांनी समांतर संघटना चालवायला सुरुवात केली होती. पदाचा गैरवापर, वादग्रस्त भूमिका यामुळे ठाकूर यांच्याबद्दल नाराजी वाढली होती असे सांगत ठाकूर यांच्या विरोधात दाखल झालेल्या खंडणीच्या गुन्ह्याची पक्षाने दखल घेतल्याचं रामचंद्र म्हात्रे यांनी म्हटलं आहे。0
0
Report
लोकबंधु अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर में शॉर्ट-सर्किट से आग, नुकसान नहीं
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल परिसर में संचालित वन स्टॉप सेंटर में शुक्रवार सुबह आग लग गई। यह घटना सुबह करीब 5:30 बजे हुई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने के समय सेंटर के शेल्टर होम में एक महिला, दो लड़कियां और चार कर्मचारी मौजूद थे। लोकबंधु अस्पताल के कर्मचारियों की सक्रियता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।0
0
Report
द्वारका पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
Delhi, Delhi:द्वारका जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी देशभर में सक्रिय साइबर अपराधियों को कमीशन के बदले बैंक खाते उपलब्ध कराते थे, जिनका इस्तेमाल ठगी की रकम को इधर-उधर भेजने और छिपाने के लिए किया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2.19 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं, जबकि 2.04 लाख रुपये बैंक खाते में होल्ड कराए गए हैं। इसके अलावा 8 चेक बुक, 5 पासबुक, 9 एटीएम कार्ड, 4 मोबाइल फोन और 8 रबर स्टांप भी बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया है कि इन बैंक खातों के खिलाफ अब तक बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों से 15 शिकायतें दर्ज हैं। एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों में ठगी की रकम 50 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।0
0
Report
Advertisement
