209841
उन्नावः हसनगंज-मुंशीगंज मार्ग के गड्ढे राहगीरों के लिए बन रहे हैं मुसीबत
Uttar Pradesh:हसनगंज क्षेत्र के हसनगंज-मुंशीगंज मार्ग के गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। रोड़ पर आने जाने वाले राहगीरों को इन गड्ढों की वजह से आये दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रात के अंधेरे में राहगीर चोटिल भी हो जाते हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली के विकास विहार में हाईटेंशन वायर ब्लास्ट, महिला झुलसी; छह मकान प्रभावित
New Delhi, Delhi:दिल्ली के रनहोला थाना क्षेत्र के शिव विहार स्थित विकास विहार इलाके में शनिवार सुबह करीब 7 बजे हाईटेंशन वायर में जोरदार ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया। इस हादसे की चपेट में आने से छत पर साफ-सफाई कर रही एक महिला झुलस गई। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आसपास के एक दर्जन से अधिक मकानों में शॉर्ट सर्किट हो गया। घटना की तस्वीरें पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह अचानक हाईटेंशन वायर में जोरदार धमाका हुआ। इसके तुरंत बाद आसपास के घरों में लगे बल्ब, ट्यूबलाइट, फ्रिज, पंखे और बिजली के बोर्ड से चिंगारियां निकलने लगीं। घरों में बिजली के उपकरणों से अचानक चिंगारियां निकलती देख लोग घबरा गए और आनन-फानन में अपने घरों से बाहर निकल आए। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों को पता चला कि हाईटेंशन वायर में ब्लास्ट हुआ है, जिसकी चपेट में आने से छत पर सफाई कर रही एक महिला झुलस गई है। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वहीं, घायल महिला को दमकल की गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचा दिया गया। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड की ओर से इलाके में पहले ही नोटिस चस्पा कर लोगों को हाईटेंशन तारों से दूरी बनाए रखने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद शनिवार सुबह हुई इस घटना ने इलाके के लोगों को दहशत में डाल दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों के बीच बिजली की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। हाईटेंशन वायर में ब्लास्ट होने के कारणों, महिला की स्वास्थ्य स्थिति और मकानों में हुए नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है।0
0
Report
बालोतरा MD ड्रग्स फैक्ट्री भंडाफोड़: 3 गिरफ्तार, करोड़ों मूल्य की दवाएं और कार जब्त
Balotra, Rajasthan:बालोतरा में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार मिठौड़ा में ANTF की बड़ी कार्रवाई, 3.764 किलो कच्ची MD, ₹3.41 लाख नकद और किआ सेल्टोस कार जब्त बालोतरा। राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बालोतरा जिले के सिवाना थाना क्षेत्र के मिठौड़ा गांव में अवैध रूप से MD ड्रग्स बनाने के ठिकाने का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चिकित्सक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 3.764 किलोग्राम कच्ची MD, रासायनिक पदार्थ, ड्रग्स बनाने में प्रयुक्त उपकरण, 3 लाख 41 हजार 700 रुपये नकद और एक किआ सेल्टोस कार जब्त की गई। यूट्यूब वीडियो देखकर MD बनाने का तरीका सीखा ANTF की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मिठौड़ा निवासी 27 वर्षीय सुरेश कुमार विश्नोई स्नातक की पढ़ाई के बाद सरकारी भर्तियों की तैयारी करता था। वर्ष 2022 में वह बेंगलुरु में दवा सप्लाई के काम से जुड़ा। वर्ष 2024 में गांव लौटने के बाद वह कथित तौर पर नशे के अवैध कारोबार से जुड़ गया। पुलिस के अनुसार, अधिक मुनाफे के लालच में उसने सोशल मीडिया और यूट्यूब वीडियो देखकर MD ड्रग्स बनाने का तरीका सीखा और घर पर ही इसका निर्माण शुरू कर दिया। सप्लाई नेटवर्क में चिकित्सक सहित दो अन्य आरोपी पुलिस के अनुसार, सुरेश कुमार तैयार MD की सप्लाई के लिए अपने संपर्कों का इस्तेमाल करता था। मिठौड़ा स्थित उसके घर पर दबिश के दौरान सुरेश कुमार, डॉ. मुकेश विश्नोई और उत्कर्ष विश्नोई मिले। तलाशी में MD बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायन और उपकरण बरामद हुए। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का आरोप है कि आरोपी सिवाना और जालोर के आसपास के क्षेत्रों में MD की सप्लाई करते थे। लाखों की नकदी और कार जब्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3.764 किलोग्राम कच्ची MD, कुल 888 ग्राम वजन के दो पैकेट में बताया गया 2-Bromo-4-Methylpropiophenone पाउडर, 800 ग्राम मिथाइलीन डाई क्लोराइड और 514 ग्राम अन्य रासायनिक पदार्थ जब्त किए। इसके अलावा इलेक्ट्रिक बिलौना मशीन, इंडक्शन चूल्हा, कांच का जार, थर्मामीटर सहित अन्य उपकरण भी बरामद किए गए। पुलिस ने ₹3,41,700 नकद और RJ-19-CT-1035 नंबर की किआ सेल्टोस कार भी जब्त की है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई ANTF के उप महानिरीक्षक पुलिस अभिजीत सिंह के अनुसार, महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एमएन और महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार के मार्गदर्शन में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी है। मिठौड़ा में हुई इस कार्रवाई में ANTF टीमों के साथ सिवाना थाना पुलिस की अहम भूमिका रही। कार्रवाई में शामिल टीमों को ANTF मुख्यालय में सम्मानित किए जाने की बात भी कही गई है। पुलिस की अपील: नशे के अवैध कारोबार या अपराधियों से संबंधित सूचना ANTF नियंत्रण कक्ष नंबर 0141-2502877 अथवा व्हाट्सऐप नंबर 9261225056 पर दी जा सकती है। पुलिस के अनुसार, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी。0
0
Report
जौनपुर के मड़ियाहूं में इंजन फेल, ट्रेन खड़ी, रायबरेली इंटरसिटी लाइन जाम
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर के मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर में इलाहाबाद जौनपुर पैसेंजर का इंजन फेल होने से पिछले एक घंटे से खड़ी, यात्री हलकान, मड़ियाहूं स्टेशन अधीक्षक राम मूर्ति यादव ने बताया कि इंजन फेल होने के कारण से ट्रेन खड़ी है जौनपुर जंक्शन से इंजन मंगाकर इसे पुन चालू किया जाएगा। लाइन जाम होने के कारण से रायबरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस मडियाहू स्टेशन पर खड़ी है0
0
Report
Advertisement
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के स्पा में कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट ने स्पा में चल रही अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसा; नबी करीम और पहाड़गंज पुलिस थानों की संयुक्त कार्रवाई - कथित अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, नबी करीम और पहाड़गंज इलाकों में दो स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की गई। - नबी करीम पुलिस थाने की कार्रवाई में, देश बंधु गुप्ता रोड स्थित प्रॉपर्टी नंबर 8709-10 की दूसरी और तीसरी मंजिल पर मौजूद 'हॉलीवुड स्पा' से 14 महिलाओं को रेस्क्यू (मुक्त) किया गया। - पहाड़गंज पुलिस थाने की कार्रवाई में, DBG रोड स्थित प्रॉपर्टी नंबर 3738 के 'न्यू लेटेस्ट यूनिसेक्स सैलून एंड स्पा' पर छापेमारी की गई, जहाँ कथित अवैध गतिविधियाँ चल रही थीं। यहाँ से 5 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। - नबी करीम पुलिस थाने ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया; पहाड़गंज पुलिस थाने ने 1 आरोपी को गिरफ्तार किया। - नबी करीम पुलिस थाने द्वारा की गई जांच में, मिली जानकारी की पुष्टि के लिए 'डिकॉय कस्टमर' (नकली ग्राहक) ऑपरेशन का इस्तेमाल किया गया। - 'इम्मोरल ट्रैफिक (प्रिवेंशन) एक्ट' (अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम) की धाराओं 3, 4 और 5 के तहत 2 FIR दर्ज की गईं। - पुलिस ने संबंधित सबूत अपने कब्जे में ले लिए हैं; दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है。 घटना का विवरण स्पा सेवाओं की आड़ में चल रही कथित अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक संयुक्त अभियान के तहत, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने नबी करीम और पहाड़गंज इलाकों में दो स्पा सेंटरों पर छापेमारी की。 पहले ऑपरेशन में, नबी करीम पुलिस थाने को 'हॉलीवुड स्पा' में कथित तौर पर सेक्स रैकेट चलने की पुख्ता जानकारी मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 14 महिलाओं को रेस्क्यू किया और 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक अन्य ऑपरेशन में, पहाड़गंज पुलिस थाने ने 'न्यू लेटेस्ट यूनिसेक्स सैलून एंड स्पा' पर छापेमारी की, जहाँ कथित अवैध गतिविधियाँ पाई गईं। यहाँ से 5 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया और 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। केस-I: नबी करीम पुलिस स्टेशन द्वारा कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़0
0
Report
बरगवां थाना: बकरी चराने के विवाद में आरोपी जगदीश प्रसाद कोल गिरफ्तारी
Singrauli, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में बरगवां थाना क्षेत्र में मारपीट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए जान से मारने के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला ग्राम कचवारी का है, जहां बकरी से फसल चराने की बात को लेकर दो लोगों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस के मुताबिक, मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 18 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 3 बजे की है। ग्राम कचवारी निवासी रामजी बैगा और जगदीश प्रसाद कोल के बीच बकरी से फसल चराने की बात पर विवाद हुआ। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट हुई, जिसमें रामजी बैगा को चोटें आईं। उनकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जगदीश प्रसाद कोल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। घायल का डॉक्टर से परीक्षण कराने पर चोट गंभीर और प्राणघातक प्रकृति की बताई गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में भारतीय दण्ड संहिता (IPC) की धारा 109(1) भी बढ़ाई। पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देश पर एसडीओपी अमित कुमार तथा बरगवां थाना प्रभारी अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। बरगवां पुलिस ने 16 अक्टूबर 2026 को आरोपी जगदीश प्रसाद कोल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई लाठी भी जव्त की और आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल भेज दिया。0
0
Report
महुवा में मुख्य अधिकारी बनाम वकीलों का संघर्ष तेज, नगरपालिका तक विरोध पहुंचा
Mahova, Uttar Pradesh:ભાવનગરના મહુવામાં ચીફ ઓફિસર અને વકીલ વચ્ચેનો વિવાદ ઉગ્ર બન્યો. બે દિવસ પૂર્વે ચીફ ઓફિસરે વકીલ અજય પરમારને 'વચેટીયા' કહી અપમાનિત કરવાનો વીડિયો વાયરલ થયો હતો. ચીફ ઓફિસર પરાક્રમસિંહ મકવાણાના ગેરવર્તનના વિરોધમાં મહુવા વકીલ મંડળ રસ્તા પર ઉતર્યું. મહુવા બાર એસોસિએશન દ્વારા વાસીતળાવથી નગરપાલિકા સુધી વિરોધ మార્ચ યોજવામાં આવી. "ચીફ ઓફિસર હાય હાય" ના નારાવ સાથે વકીલો મોટો કાફલો લઈને મહુવા નગરપાલિકા પહોંચ્યા. ચીફ ઓફિસર હાજર ન મળતાં વiskiલોએ નગરપાલિકાના સભાખંડમાં ભારે વિરોધ અને સૂત્રોચ્ચાર કર્યા. બાર એસોસિએશનના પ્રમુખ કૃતાર્થ વૈદ્ય ટેલિફોનિક વાતચીતમાં ચીફ ઓફિસરને કડક શબ્દોમાં ખખડાવી નાખ્યા.0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस ने भाजपा के चरित्र को फासीवादी कहा, पुरंदर मिश्रा के बयान पर आपत्ति
Raipur, Chhattisgarh:पुरंदर मिश्रा के बयान कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है.... कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि ये भाजपा का फासीवादी चरित्र है.... उन्होंने पुरंदर से पूछा कि आपको ये हक किसने दिया कि आप उसे रावण के सामान दंडित करने की बात करें.... क्या अगर कोई कर्मचारी काम नहीं करेगा तो आप उसकी हत्या कर देंगे सुशील आनन्द शुक्ला, कांग्रेस मीडिया विभाग0
0
Report
सिरसा के सालासर धाम में नवरात्र उत्सव: 351 अखंड ज्योत और शतचंडी महायज्ञ जारी
Sirsa, Haryana:शारदीय नवरTravers के पावन अवसर पर सिरसा के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मां भगवती के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्त मंदिरों में पहुंच रहे हैं। इस क्रम में श्री सालासर धाम मंदिर में नवरात्र के उपलक्ष्य में विशेष धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। मंदिर परिसर में 351 अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई हैं, जिनके माध्यम से श्रद्धालु मां भगवती की आराधना कर रहे हैं। मंदिर में 36वें श्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन विश्व कल्याण और सर्वजन सुखाय की भावना से किया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के साथ मां की अखंड ज्योत प्रज्वलित की है। आठ दिनों तक चलने वाली मां भगवती की विशेष उपासना का समापन 19 अक्टूबर को अष्टमी के दिन हवन-यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ होगा। मंदिर में प्रतिदिन सुबह-शाम पूजा-अर्चना होती है और श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र 351 अखंड ज्योत हैं। भक्त मां की आराधना में लीन हैं और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। महोत्सव के अंतर्गत आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ का उद्देश्य विश्व कल्याण और जन-जन की सुख-समृद्धि है। महायज्ञ के मुख्य पुजारी ने बताया कि छह महीने में नवरात्र के अवसर पर इसी प्रकार के धार्मिक आयोजन होते हैं।0
0
Report
गोंडा में दुर्गा पूजा पंडाल के पास महिलाओं के बीच हिंसक झड़प: वीडियो वायरल
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुरकौली गांव में आज सुबह 11 बजे एक मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दुर्गा पूजा पंडाल के पास दो गुटों की महिलाएं और लड़कियां एक दूसरे के साथ गाली गलौज कर मारपीट करती दिख रही हैं। वीडियो में पहले गाली गलौज और फिर महिलाएं-लड़कियां एक दूसरे के बाल खींचकर मारपीट करती दिखीं। नवाबगंज थाने की पुलिस ने वीडियो को संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि दुर्गा प्रतिमा स्थापित है और पंडाल के पास ही दोनों पक्ष अपने-अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान आपसी कहासुनी बढ़ी और गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है。0
0
Report
Advertisement
नीमकाथाना रामलीला: तीन मंजिला सोने की लंका आग के हवाले, जयश्रीराम की जयकार
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके के छावनी चल रही रामलीला में लंका दहन की लीला का भव्य मंचन किया गया। हनुमानजी द्वारा रावण की सोने की लंका में आग लगाने का दृश्य देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। देखते ही देखते तीन मंजिला स्वर्ण लंका धू-धू कर जलने लगी। लंका के द्वार और महल के पुतले भी आग की लपटों में घिर गए। लंका दहन के दृश्य के दौरान रामलीला मैदान में मौजूद दर्शकों ने जयश्रीराम और जय हनुमान के जयकारे लगाए। पूरा मैदान भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। इस दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। लंका दहन की लीला को आकर्षक और जीवंत बनाने के लिए आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से विशेष रूप से तीन मंजिला लंका का निर्माण करवाया गया था। भव्य सजावट और आग की लपटों के बीच लंका दहन का दृश्य रामलीला का मुख्य आकर्षण रहा。0
0
Report
दशहरा महोत्सव के दौरान मेहंदीपुर बालाजी में सुरक्षा कड़ी, मेडिकल टीम तैनात
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा मेहंदीपुर बालाजी में 16 से 21अक्टूबर तक दशहरा महोत्सव बालाजी मंदिर पीठाधीश्वर महंत डॉ नरेश पुरी महाराज के सानिध्य में आयोजन, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था, आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम और दो एम्बुलेंस तैनात, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस जाप्ता, दौसा जिले के सिद्धपीठ मेहंदीपुर बालाजी धाम में 6 दिवसीय दशहरा महोत्सव की शुरुआत बालाजी महाराज की मंगला आरती के साथ हुई।16 अक्टूबर से शुरू हुआ दशहरा महोत्सव 21 अक्टूबर तक रहेगा।इस दौरान देशभर से बालाजी महाराज के भक्तों का मेहंदीपुर बालाजी आना शुरू हो गया है। दशहरा महोत्सव की शुरुआत में पंडितो ने बालाजी मंदिर पीठाधीश्वर महंत डॉ नरेश पुरी महाराज के सानिध्य में बालाजी महाराज का पंचामृत अभिषेक कर सोने का चोला चढ़ाया और महाआरती कर छप्पन भोग लगाया।वहीं मंदिर गर्भ गृह की भी विशेष सजावट की गई।जहां आरती के बाद श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बालाजी, भैरव बाबा, प्रेतराज सरकार, सीतारामजी और राधा कृष्णजी मंदिर साहित समाधी वाले बाबा के दर्शन कर मनौती मांगी。 उधर दिल्ली, उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा व मध्यप्रदेश सहित देश के कई राज्यों से बालाजी महाराज के श्रद्धालुओं के जत्थे हाथों में ध्वज-पताका लिए मेहंदीपुर बालाजी पहुंच रहे हैं। केसरिया निशान लेकर जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु बालाजी मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन कर रहे हैं。 आने वाले दिनों में दशहरा पर्व पर बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं के मेहंदीपुर बालाजी आने की संभावना को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट प्रबंधन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई है। जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कतारबद्ध दर्शन, सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, शौचालय, लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस, मेडिकल टीम और आपातकालीन द्वार सहित सुरक्षा के लिए 250 अतिरिक्त महिला-पुरुष गार्ड तैनात किए गए है। वहीं दर्जनों पुलिस के जवानों द्वारा यातायात व्यवस्था सुधारने व किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए मानिटरिंग जा रही हैं。0
0
Report
पंजाब की कानून व्यवस्था पर भाजपाये तरुण चुग ने चेतावनी: माफिया-नशे के सप्लायरों के खिलाफ कड़ा कदम
Noida, Uttar Pradesh:भाजपा नेता तरुण चुग का बयान, पंजाब में लगातार व्हिस्ल ब्लोअर या तो मारे जा रहे हैं या आत्महत्या के लिए मजबूर किया जा रहा हैं, झोटा मामले में नशा बेचने वाले ने गोली मार दी, पंजाब का प्रशासनिक ढांचा फेल हैं, नशे के सौदागरों के हौसले बुलंद हैं, गुलजार सिंह का क्या कसूर हैं, विक्रमजीत का क्या कसूर हैं, पंजाब की कानून व्यवस्था का बुरा हाल हैं लोगों को बचाने के जगह लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया हैं, भगवंत मान साहब क्यों बचाना चाहते हो, आप माफिया और तस्करों को बचाना क्यों चाहे रहा हैं पंजाब विज्ञापन नहीं इंसाफ़ चाहता हैं, दोषी चाहे खादी में या खाकी मैं कोई भी बचना नहीं चाहिए , गा गैंगस्टर और नशा पंजाब का भाग्य नहीं हैं, पंजाब को उड़ता पंजाब नहीं, पंजाब को अब भाजपा के नेतृत्व में उभरता पंजाब बनाएगी, भाजपा नशे सप्लाई वालों को नहीं बख्शेंगे,रिपोर्ट दो की इन तीन मामलों में क्या हुआ गुजरात में नशा पकड़ा जा रहा हैं पकड़ना जरूरी हैं पंजाब में नहीं पकड़ा जा रहा हैं, आप सरकार सप्लाई नहीं तोड़ पा रही, गुजरात राजस्थान ने पकड़ लिया भगवत मान आप भी पकड़ो, सरकार माफिया बचाने का काम कर रही हैं बल्कि पंजाब को बचाने का काम करो, अब मीटिंग क्यों की जा रही हैं0
0
Report
Advertisement
एटा में एक दिन के लिए छात्रा बनी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, जनता की समस्याएं सुनीं
Etah, Uttar Pradesh:एटा में सिविल इंजीनियरिंग की छात्रा को 1 दिन के लिए बनाया गया क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बना, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बनीं छात्रा ने लोगों की जन समस्याओं को सुना, समस्याओं को सुन जांच कर निस्तारण के निर्देश दिए, मिशन शक्ति 6.0 के तहत छात्रा को क्षेत्रीय खाद बनाया गया, सदर तहसील परिसर के क्षेत्रीय खाद कार्यालय का पूरा मामला。0
0
Report
जी हेल्पलाइन ने लखीमपुर खीरी के राशन कार्ड में बच्चों के नाम जोड़े
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:जी मीडिया की पहल जी हेल्पलाइन लोगों के लिए वरदान साबित होती नजर आ रही है। बार-बार सरकारी ऑफिसों के चक्कर लगाने के बाद जब भी किसी पीड़ित का काम नहीं हो पाता तब पीड़ित को मदद के रूप में सामने आती है जी हेल्पलाइन। जी हेल्पलाइन न सिर्फ पीड़ितों को खबरें दिखाता है ,बल्कि उनके साथ खड़ा होकर प्रशासन से हस्तक्षेप के बाद उनके काम को करवाता है । ताजा मामला लखीमपुर खीरी के मितौली कस्बे का है जहां के लव कुश मिश्रा को अपने राशन कार्ड में अपने बेटा और बेटी के नाम जुड़वाने थे। बार-बार प्रशासन की चौखट पर चक्कर काटने के बाद जब उनका काम नहीं हुआ तब उन्होंने जी हेल्पलाइन से मदद मांगी। जिस पर हेल्पलाइन में लव कुश मिश्र से संपर्क पर उनकी समस्या जानी और उसके बाद प्रशासनिक हस्तक्षेप करके दोनों बच्चों के नाम राशन कार्ड से जुड़वा दिए। ऐसे में लव कुश मिश्र ने जी मीडिया को धन्यवाद करते हुए जी मीडिया का जताया आभार।0
0
Report
सिंगरौली में मनरेगा-पीएम आवास घोटाला: नाम के आधार पर मजदूरी उठाने का आरोप
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग... सिंगरौली की ग्राम पंचायत ओड़नी में मनरेगा घोटाले का आरोप... मृत व्यक्ति के नाम पर मजदूरी की राशि निकालने का आरोप... 2022 में हुई मौत, 2024 के मस्टर रोल में दर्ज मिली हाजिरी... स्कूल में पढ़ाने वाले अतिथि शिक्षकों के नाम पर भी मनरेगा भुगतान का आरोप... अविवाहित युवक के रिकॉर्ड में फर्जी पत्नी का नाम जोड़कर आवास दिलाने का आरोप... शिकायतकर्ता अनिल सिंह ने न्याय के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया... जिला पंचायत सीईओ ने जांच के दिए निर्देश, गड़बड़ी मिलने पर होगी कार्रवाई... मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के चितरंगी विकासखंड की ग्राम पंचायत ओड़नी में मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी के गंभीर आरोप सामने आए हैं। शिकायतकर्ता अनिल सिंह का आरोप है कि पंचायत के रिकॉर्ड में मृत व्यक्ति के नाम पर मजदूरी का भुगतान किया गया। वहीं, स्कूलों में पढ़ाने वाले अतिथि शिक्षकों के नाम पर भी मनरेगा की राशि निकाली गई। मामले में शिकायत के बाद जिला पंचायत सीईओ ने जांच के निर्देश दिए हैं। शिकायत के मुताबिक, केकराव निवासी बड़का कोल की मौत 10 अप्रैल 2022 को हो गई थी, लेकिन आरोप है कि 13 जनवरी 2024 के मस्टर रोल में उनका नाम दर्ज कर मजदूरी की राशि निकाल ली गई। इसके अलावा, शासकीय विद्यालय सिलगुड़ी में पदस्थ अतिथि शिक्षक केमला प्रसाद प्रजापति और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खटाई के अतिथि शिक्षक लाल बहादुर सिंह के नाम पर भी मनरेगा भुगतान में गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। मामला प्रधानमंत्री आवास योजना से भी जुड़ा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि अविवाहित अजय कुमार सिंह की समग्र आईडी में कथित तौर पर फर्जी पत्नी का नाम जोड़कर नया परिवार बनाया गया और उन्हें आवास योजना का लाभ दिलाया गया। रोजगार सहायक अभिमन्यु सिंह पर अपने चचेरे भाई अजीत कुमार सिंह को भी नियमों के विरुद्ध आवास योजना का लाभ दिलाने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता अनिल सिंह का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वहीं, जिला पंचायत सिंगरौली के सीईओ संघप्रिय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए चितरंगी जनपद पंचायत के सीईओ को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में गड़बड़ी सामने आने पर संबंधित रोजगार सहायक से राशि की वसूली और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
