उन्नावः जुमे की नमाज को लेकर पुलिस रही अलर्ट, ड्रोन से पुलिस ने की निगरानी
Husain Nagar, Uttar Pradesh:संभल में हुई हिंसा के मद्देनजर शुक्रवार को उन्नाव में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन ने शहर में सख्त सुरक्षा प्रबंध किए। खासतौर पर मुस्लिम बहुल इलाकों में चाक-चौबंद व्यवस्था रही। किला, जामा मस्जिद, कसाई चौराहा और अन्य मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस की विशेष तैनाती की गई। सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन के जरिए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। साथ ही स्थानीय पुलिस ने पैदल गश्त कर इलाके की स्थिति का जायजा लिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम हुआ पूरा, करीब एक घंटे तक KGMU में चला पोस्टमार्टम
Lucknow, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के KGMU में करीब एक घंटे तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चली। सूत्रों के अनुसार, प्रतीक यादव को पहले से लीवर और लंग्स से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं थीं। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। प्रतीिक यादव के निधन के बाद राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर है। परिवार और समर्थकों की निगाहें अब मेडिकल रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।
