icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209868
Devendra KumarDevendra KumarFollow11 Mar 2025, 02:01 pm

Unnao: बांगरमऊ में फाग जुलूस से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Bangarmau, Uttar Pradesh:

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गंजमुरादाबाद में होली पर निकलने वाले फाग जुलूस को लेकर प्रशासन सतर्क है। पिछली घटनाओं से सबक लेते हुए किसी भी अराजकता को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने सीओ अरविंद कुमार, अवनीश कुमार सिंह और कोतवाल से नगर की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद भारी पुलिस बल के साथ हरदोई-उन्नाव मार्ग, सदर बाजार रोड और ब्लॉक रोड पर पैदल मार्च किया गया जिससे लोगों को सुरक्षा का अहसास हो सके। इस दौरान दंगा निरोधी दस्ते ने सुरक्षा उपकरणों और डंडों के साथ कोतवाली का निरीक्षण भी किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गाजियाबाद में राजनाथ सिंह ने विपक्ष निशाना, मोदी के 25 साल पूरे पर बधाई

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गाजियाबाद के रामलीला मैदान में आयोजित ‘सेवा ज्योति अभियान’ कार्यक्रम में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल जनता को भ्रमित करने के लिए गैर-जरूरी मुद्दों को उठा रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार का फोकस देश के विकास और जनसेवा पर है। पीएम मोदी के 25 साल के शासन की सराहना राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के 25 साल पूरे होने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री के लंबे सार्वजनिक जीवन और शासनकाल की सराहना करते हुए इसे सुशासन और राष्ट्रसेवा से जोड़कर बताया。 स्वदेशी रक्षा क्षमता पर भी जोर राजनाथ सिंह हाल ही में विशाखापत्तनम में भारत के पहले स्वदेशी फ्लीट सपोर्ट शिप ‘आईएनएस सूर्य’ के जलावतरण कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने भारत की बढ़ती स्वदेशी रक्षा क्षमता और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया।
0
0
Report

गाजियाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, घर तक पीछा कर तोड़फोड़

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के संजय नगर सेक्टर 23 इलाके मे बीजेपी की रैली में जाने के लिए कुछ कार्यकर्ता बाइक से जा रहे थे, तभी रास्ते में रोक कर सुंदर चौधरी व सावन चौधरी सहित अन्य युवको ने मारपीट कर बाईक में तोड़फोड़ शुरू कर दी. इसके बाद भाजपा के कार्यकर्ता जान बचाकर अपने घर की तरफ भागे तो हमलावर आरोपियों ने उनके घर तक पीछा करते हुए घर पर भी तोड़फोड़ और मारपीट करनी शुरू कर दी जो कि घर में लगे #सीसीटीवी और मोबाइल में कैद हो गई. दरअसल पीड़ित के द्वारा बताया गया कि सुंदर चौधरी व सावन चौधरी नामक व अन्य युवको ने सेक्टर 23 संजय नगर इलाके में आए दिन लड़ाई झगड़ा और गैंग बनाकर पी ब्लॉक स्थित अपने कार्यालय पर बैठे रहते हैं. वही आज जब यह सभी लोग बीजेपी की रैली में जाने के लिए निकल रहे थे सभी रास्ते में लाठी डंडों से भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर हमला कर दिया गया. घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर आई तो हमलावर फरार हो गए.
0
0
Report
Advertisement

बांसवाड़ा में कल्पेश डिंडोर भाजपा में शामिल, BAP टूटी बताई जा रही है

Banswara, Rajasthan:भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के पूर्व जिला अध्यक्ष कल्पेश डिंडोर ने भाजपा का दामन थाम लिया। जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई और साफा बंधवाकर स्वागत किया। डिंडोर ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज से प्रभावित होकर भाजपा में आए हैं। उन्होंने कहा कि अब वे भाजपा के सिपाही के रूप में पार्टी के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। डिंडोर ने दावा किया कि भारत आदिवासी पार्टी टूट चुकी है और इसी कारण उन्होंने भाजपा के साथ आगे बढ़ने का निर्णय लिया है। उनके भाजपा में शामिल होने को पंचायत राज चुनाव से पहले बांसवाड़ा की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने डिंडोर का भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
0
0
Report

नैनीताल में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, करोड़ों की कीमत

Haldwani, Uttarakhand:218.04 ग्राम स्मैक बरामद होने के साथ नैनीताल पुलिस ने लालकुआं में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 65 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई लालकुआं क्षेत्र में एसओजी और कोतवाली लालकुआं पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस नें सुभाष नगर बैरियर के पास चेकिंग के दौरान एक ऑल्टो कार को रोका। तलाशी लेने पर कार से कुल 218.04 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की पहचान नदीम खान उर्फ गण्ठा, जो ट्रक ड्राइवर है, और मो. शफीक उर्फ शफी, जो बनभूलपुरा में दर्जी का काम करता है, के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्मैक बहड़ी से खरीदकर लाने की बात बताई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोतवाली लालकुआं में NDPS Act की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने के साथ आगे की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

गोपालगंज में विकसित भारत संकल्प सभा ज्योति अभियान शुरू, सेवा ज्योति चौक नामकरण

Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में आज Developed भारत संकल्प सभा ज्योति अभियान की शुरुआत की गई जिसके दौरान एनएच 27 के बंजारी बायपास स्थित चौक को सेवा ज्योति चौक के नाम से स्थापित किया है जहाँ आज एक लौ जलाया गया वही एनएच 27 के यादोपुर चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया आज बुधवार को शहर के बंजारी बायपास स्थित चौक को सेवा ज्योति चौक के नाम से स्थापित किया गया इस दौरान शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, पूर्व मंत्री जनक राम, विधायक सुबाष सिंह साबित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे एनएच 27 के यादोपुर चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्बोधन सुनाया गया वही शिक्षा मंत्री ने लोगो को संबोधित किया शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि आज हमलोगों ने बायपास चौक को सेवा ज्योति चौक के नामसे स्थापित किया है वहाँ एक लौ जलाई है ये लौ हर भारत वासी व गोपालगंज वासी के दिल मे जलेगा और ये विकसित भारत का प्रतीक बनेगा हर व्यक्ति सेवा भाव से काम करेगा तो 2047 में हमारा भारत विकसित भारत बनेगा पीएम मोदीजी ने दिल्ली से देशवासियों को संबोधित किया
0
0
Report

छतरपुर में अवैध खनन-परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश पर खनिज विभाग ने अवैध खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है... चंदला विधानसभा के बछौन चौकी क्षेत्र से बिना ईटीपी के रेत के दो ट्रैक्टर-ट्राली जब्त किए गए, वहीं प्रकाश बम्हौरी थाना क्षेत्र की क्रेशर मंडी से अवैध परिवहन करते हुए पत्थर से भरा एक ट्रक जब्त किया गया है। जिले में अवैध खनन और परिवहन को लेकर लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद खनिज विभाग एक्शन मोड में है। कलेक्टर मृणाल मीना और खनिज अधिकारी के निर्देश पर विभाग ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। पहली कार्रवाई चंदला विधानसभा के बछौन चौकी क्षेत्र में की गई, जहां जांच के दौरान बिना ईटीपी के रेत का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़े गए। दूसरी कार्रवाई प्रकाश बम्हौरी थाना क्षेत्र की क्रेशर मंडी में हुई, जहां से अवैध रूप से पत्थर का परिवहन कर रहा एक ट्रक जब्त किया गया। खनिज विभाग ने बताया कि क्रेशर मंडी से अवैध खनन और परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है।
0
0
Report

SC-ST आरक्षण अब हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा: संतोष सुमन

Khajuria Khurd, Bihar:चौपाल कार्यक्रम के दौरान मंत्री संतोष सुमन ने एससी-एसटी श्रेणी में आरक्षण के वर्गीकरण और वंचितों तक लाभ पहुंचाने पर बल दिया। बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने 'गरीब चौपाल' कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) का मुख्य उद्देश्य गरीबों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना, उनका समाधान करना और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि पार्टी अब तक 20 जिलों में चौपाल आयोजित कर चुकी है, जहाँ लोगों का भरपूर सहयोग और उत्साह देखने को मिल रहा है। संतोष सुमन ने कहा कि पटना जाकर अपनी समस्याएं बताने में असमर्थ गरीबों तक पहुंचना ही इस मुहिम का मकसद है। जब तक समाज के हर अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान नहीं आ जाती, तब तक उनका यह प्रयास जारी रहेगा। आरक्षण के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के दशकों बाद भी एससी-एसटी वर्ग की एक बड़ी आबादी आरक्षण के लाभ से वंचित है। उन्होंने आंध्र प्रदेश और हरियाणा का उदाहरण देते हुए कहा कि आरक्षण के वर्गीकरण, विशेष प्रावधानों या रोटेशन व्यवस्था पर विचार होना चाहिए। जो लोग सक्षम हो चुके हैं, उन्हें स्वेच्छा से लाभ छोड़कर दूसरों के लिए अवसर पैदा करने चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मकसद किसी का अधिकार छीनना नहीं, बल्कि उन वंचितों तक न्याय पहुंचाना है जो आज भी साक्षरता और नौकरियों में पीछे हैं। अंत में राजग (NDA) की एकजुटता पर बात करते हुए उन्होंने आगामी चुनावों में सभी सीटों पर जीत का दावा किया।
0
0
Report
Advertisement

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए, जनता ने 2025 में फैसला दिया

Patna, Bihar:तेजस्वी यादव जी शुरू से ही अपनी हार का ठीकरा किसी न किसी के सिर फोड़ने का प्रयास करते रहे हैं। इस बार भी उन्हें अपनी हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने की तैयारी है। लेकिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी को यह नहीं भूलना चाहिए कि उनके माता-पिता भी लंबे समय तक सत्ता में रहे हैं। तो क्या उस समय भी चुनाव आयोग ने धोखा देकर उन्हें चुनाव जिताया था? सबसे पहले लोगों के बीच जाइए, जनता के मुद्दे उठाइए और जनता की कसौटी पर ख्रा उतरने का प्रयास कीजिए। तभी जनता का जनादेश आपके पक्ष में आएगा। अपनी हार की जिम्मेदारी किसी दूसरे के सिर मढ़ने से राजनीति में सफलता नहीं मिलती。 कभी बैलेट पेपर, कभी ईवीएम और कभी चुनाव आयोग—हर बार किसी न किसी को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है। सबसे बड़ा जज कोई चुनाव आयोग नहीं, बल्कि जनता है। और 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता अपना फैसला सुना चुकी है。 अब आप चाहे कोई भी मुद्दा उठाएं, चाहे किसी भी तरह की वोटर अधिकार यात्रा निकालें, जनता आपको नकार चुकी है। अब जरूरत हार के बहाने तलाशने की नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर अपना विश्वास दोबारा कायम करने की है。 भारतीय जनताParty अब खुद को इलेक्शन कमीशन का प्रवक्ता समझने लगी है। बीजेपी ने अपनी राजनीतिक निष्ठा और निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हम तो साफ कह रहे हैं कि अगर चुनाव प्रक्रिया पर इतने गंभीर सवाल हैं, तो बिहार का चुनाव हो या बंगाल का—सभी चुनाव रद्द करके दोबारा चुनाव करा लिया जाए। जिस तरीके से 13 करोड़ लोगों के नाम डिलीट किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है, उसका संतोषजनक जवाब इलेक्शन कमीशन के पास नहीं है और न ही भारतीय जनता पार्टी के पास। इसके बावजूद जिस तरह की बयानबाजी और दबाव की राजनीति की जा रही है, वह लोकतांत्रिक प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है。 वोट चोरी के खिलाफ देश की जनता अब जाग चुकी है और पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में राहुल गांधी जी ने वोट चोरी के जिन आरोपों को उठाया है, उससे इस मुद्दे पर लगातार सवाल खड़े हुए हैं। अब जनता लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी और सत्ता में बैठे लोगों से जवाब मांगेगी。 देखिए, हिंदी गठबंधन के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी कल दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे थे। आखिर करें? तो क्या करें? उनका कोई भी नैरेटिव देश की जनता के बीच चल नहीं रहा है। जब कोई मुद्दा नहीं मिलता, तो बार-बार वही ‘वोट चोरी’ का आरोप लेकर सामने आ जाते हैं。 अभी हाल में त्रिपुरा में बैलेट पेपर से ग्राम समिति के चुनाव हुए। वहां भी जनता ने अपना स्पष्ट जनादेश दिया। एनडीए के घटक दलों ने 4,320 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 10 सीटें मिलीं。 तो सवाल है कि महागठबंधन के नेता करें? तो क्या करें? जनता के सामने उनकी लिखी हुई स्क्रिप्ट नहीं चल रही है। देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और उनके विकास कार्यों पर है。 ये लोग लाख बार ‘वोट चोरी’ चिल्लाएं, लेकिन सिर्फ आरोप लगाने से जनता का विश्वास नहीं बदलेगा। लोकतंत्र में जनता ही सबसे बड़ी अदालत है और जनता अपने मत के जरिए अपना फैसला देती है।
0
0
Report
Advertisement

बल्लभगढ़ में सफाई सुधार के लिए रिक्शा वितरण और डस्टबिन वितरण

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद। बल्लभगढ़ में शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को रिक्शा वितरित किए। इसके साथ ही बल्लभगढ़ मेन बाजार में दुकानदारों और आम लोगों की सुविधा के लिए डस्टबिन भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मचारों को दिए गए रिक्शों के माध्यम से कचरे के संग्रहण और उसे निर्धारित स्थान तक पहुंचाने की व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। वहीं, मेन बाजार में डस्टबिन वितरित करने का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलने से रोकना और बाजार की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना रहा। इस मौके पर नगर निगम बल्लभगढ़ जोन के ज्वाइंट कमिश्नर करण सिंह सहित निगम पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया।
0
0
Report

बांसवाड़ा दौरे पर खराड़ी ने कांग्रेस-बीएपी पर तीखा हमला, एकतरफा जीत का दावा

Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के एक दिवसीय दौरे पर टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। खराड़ी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि “कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी ने जनता को गुमराह किया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि बीएपी ने चुनाव से पहले जनता से वादे किए, लेकिन बाद में जनता के हितों के बजाय अपना घर भरने पर ध्यान दिया। मंत्री खराड़ी ने कहा कि निकाय चुनाव के परिणामों से जनता ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। बांसवाड़ा के तीनों निकायों में बीएपी को कोई सीट नहीं मिली और इसके बाद पार्टी ने जिला संगठन को भंग कर दिया था। खराड़ी ने कहा कि भाजपा ही विकास और जनहित के कामों को गति दे सकती है। कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में परिवारवाद का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। मंत्री ने दावा किया कि आगामी पंचायत चुनाव में भाजपा मजबूती से मैदान में उतरेगी और “एकतरफा जीत” दर्ज करेगी।
0
0
Report

पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस ने एकजुटता का संदेश दे दिया

Jaipur, Rajasthan:पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता\nमीटिंग या एक साथ का सियासी संदेश! \nकांग्रेस वॉर रूम में जुटे दिग्गज\nगहलोत बोले- ‘आज आपने देख ली, सब एकता है’\n\nराजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन को एकजुट करने की कवायद तेज कर दी है। जयपुर स्थित कांग्रेस वॉर रूम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली, सीपी जोशी, हरिश चौधरी और भंवर जितेंद्र सिंह समेत करीब 20 वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।बैठक में पंचायत चुनाव की रणनीति, उम्मीदवार चयन, संगठन की सक्रियता और आगामी चुनावी अभियान को लेकर चर्चा हुई। खास बात यह रही कि बैठक के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एक साथ नजर आए। बैठक के अंदर से और बाद सामने आई तस्वीरों और नेताओं के आपसी संवाद को पार्टी की ओर से एकजुटता के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।\n\nगहलोत का एकता पर सवालों का जवाब\nबैठक के बाद जब कांग्रेस की एकजुटता को लेकर अशोक गहलोत से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा—\n“आप मुझसे पूछते हो, कांग्रेस में एकता है या नहीं? आज आपने देख ली, सब एकता है।”\n\nगहलोत ने कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी की ओर इशारा करते हुए कहा कि आज सभी एक साथ हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगली बार कांग्रेस की सरकार बनेगी और उसे कोई रोक नहीं सकता।\n\nदरअसल, हाल में हुए नगर निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस के भीतर नेताओं में मनभेद, जिलों में क्रॉस वोटिंग, बगावत और संगठनात्मक मतभेदों को लेकर सवाल उठे थे। पार्टी ने इन शिकायतों की जांच के लिए कमेटी भी बनाई है। ऐसे में पंचायत चुनाव से ठीक पहले वरिष्ठ नेताओं की यह बैठक कांग्रेस के लिए संगठनात्मक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।\n\nकांग्रेस नेतृत्व अब पंचायत चुनाव को सिर्फ स्थानीय स्तर का चुनाव नहीं, बल्कि ग्रामीण संगठन और कार्यकर्ताओं की ताकत को परखने वाले महत्वपूर्ण चुनाव के तौर पर देख रहा है।कांग्रेस की बैठक की सबसे ज्यादा चर्चा नेताओं की एक साथ मौजूदगी को लेकर है। गहलोत, पायलट और डोटासरा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता बैठक में साथ नजर आए। बैठक के बाद नेताओं के बीच बातचीत और सहज माहौल की तस्वीरें भी सामने आईं।\n\nराजस्थान कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में गहलोत और पायलट की सियासी प्रतिद्वंद्विता लंबे समय से चर्चा का विषय रही है। ऐसे में दोनों नेताओं का एक ही बैठक में साथ होना और पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेताओं के साथ दिखाई देना कांग्रेस के लिए एकजुटता का सार्वजनिक संदेश देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।\n\nकांग्रेस अब पंचायत चुनाव के जरिए ग्रामीण इलाकों में अपना संगठन मजबूत करने की तैयारी में है। बैठक में नेताओं ने बूथ और मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने, स्थानीय मुद्दों को उठाने और उम्मीदवारों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर जोर दिया।पार्टी की रणनीति में युवाओं को अधिक मौका देने और स्थानीय स्तर पर मजबूत उम्मीदवारों को मैदान में उतारने पर भी फोकस है।\n\nकांग्रेस नेताओं ने बैठक के बाद बीजेपी सरकार पर भी हमला बोला और आरोप लगाया कि पंचायत चुनाव से पहले संभावित उम्मीदवारों पर दबाव बनाया जा रहा है। पार्टी ने कहा कि वह सरकार की कथित विफलताओं और अपने पुराने शासन के कामकाज को लेकर जनता के बीच जाएगी।\n\nपंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस ने भले ही एकजुटता की तस्वीर पेश कर दी हो, लेकिन असली परीक्षा चुनावी मैदान में होगी। निकाय चुनाव में सामने आए मतभेद और क्रॉस वोटिंग के बाद अब पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती स्थानीय स्तर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर चलने की है।\n\nवॉर रूम की बैठक से कांग्रेस ने फिलहाल यही संदेश देने की कोशिश की है कि गहलोत-पायलट-डोटासरा समेत पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व एक मंच पर है और पंचायत चुनाव में संगठन मिलकर मैदान में उतरेगा।अब देखना होगा कि वॉर रूम में दिखी यह एकजुटता चुनावी मैदान में कांग्रेस के संगठन और वोट में कितनी दिखाई देती है।\n\nबाईट - अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान\n\nबाईट - सचिन पायलट, राष्ट्रीय महासचिव, एआईसीसी\n\nबाईट - गोविन्द सिंह डोटासरा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष\n\nबाईट - टीकाराम जूली, नेता प्रतिपक्ष\n\nबाईट - सुखजिंदर सिंह रंधावा,कांग्रेस प्रभारी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top