209868
Sensitive Content
This video contains sensitive content which some people may find offensive or disturbing
Unnao - बुजुर्ग महिला के हत्यारे को पुलिस ने किया एनकाउंटर
Bangarmau, Uttar Pradesh:उन्नाव के बेहटामुजावर थाना पुलिस का बड़ा एक्शन, बुजुर्ग महिला के हत्यारे का किया एनकाउंटर. बता दें कि बुजुर्ग महिला बैंक से पेंशन लेकर आ रही थी, उसी दरम्यान आरोपी गोविंद और राकेश ने महिला की हत्या करके लूट की वारदात को अंजाम दिया था. जिसके बाद हरकत में आते हुए पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्यारों को एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने लूट के तीन हजार रुपये और असलहा भी बरामद किया
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गाजियाबाद कोर्ट में भारी संख्या में केंद्र सुरक्षा बल तैनात
Ghaziabad, Uttar Pradesh:आजम खान की पेशीकाजत कोर्ट में हो रही है इसके चलते गाजियाबाद कोर्ट में भारी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात।0
0
Report
गाजियाबाद कोर्ट में पेश हुए आजम खान
Ghaziabad, Uttar Pradesh:मनी लांड्रिंग के मामले में रामपुर से गिरफ्तार हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री समाजवादी के वरिष्ठ नेता आज़म खान ED निकल रामपुर से रिहा होते ही आजम खान को लिया था हिरासत में आज गाजियाबाद की विशेष कोर्ट में किया गया है पेश अब देखना है कि आजम खान को जमानत मिलेगी या न्यायिक हिरासत0
0
Report
भागलपुर में मोबाइल चोरी के विरोध पर गोलीबारी; एक युवक चाकू से हमला कर घायल
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में मोबाइल चोरी के विरोध पर फायरिंग, आरोपी द्वारा फायरिंग, किसी का फ़ोन इलाके में दहशत का माहौल, जाँच में जुटी रेल पुलिस और मोजाहिदपुर पुलिस, मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म 6 के पीछे असामाजिक तत्वों ने युवक से हाथापाई हवाई फायरिंग कर धमकाया, बाद में फिर एक युवक चाकू लेकर पहुँचा और दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें वह घायल हुआ, दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया है0
0
Report
Advertisement
आदमपुर गांव में भूमि विवाद: महिलाओं का धरना, स्टे के बावजूद कार्रवाई की मांग
Dholpur, Rajasthan:आदमपुर गांव के तीन परिवारों के महिलाओ और लोगो ने किया विरोध प्रदर्शन खेती की भूमि पर उच्च अधिकारियो ने दिए पत्थर गढ़ी के आदेश,लगाया स्टे बाड़ी उपखंड के सदर थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव के तीन परिवार के डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों द्वारा उपखंड अधिकारी कार्यालय पर महिलाओं और बच्चों सहित विरोध प्रदर्शन किया। परिवार के लोगों का आरोप है कि पूर्व में जिला कलेक्टर ने उनकी भूमि पर सीमा ज्ञान के साथ पत्थर गढ़ी करने के आदेश दिए थे लेकिन स्थानीय प्रशासन ने उन आदेशों की दो महीने तक पालना नहीं की और उन्हें बेवजह टालते रहे। अब दो दिन पूर्व स्थानीय प्रशासन ने उक्त भूमि पर स्टे लगा दिया है। इसके विरोध में परिवार द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। आदमपुर गांव निवासी युवा सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके परिवार के नाहर सिंह,बाबूलाल,शिव सिंह पुत्र मनोहर लोधा के नाम आरजी खसरा नंबर 814/487 की भूमि है। उक्त भूमि पर पिछले 5 साल से विवाद चल रहा है। इस विवाद के दौरान उन्होंने जिला कलेक्टर तक मामले में परिवाद दिया,जिला कलेक्टर द्वारा उक्त मामले में सुनवाई भी की गई। संभागीय आयुक्त को भी मामले से अवगत कराया गया। जिसमें उक्त भूमि उनके नाम होने के चलते उच्च अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन को उक्त भूमि का सीमा ज्ञान करने के साथ पत्थर गढ़ी करने के आदेश दिए थे। पिछले दो महीने से उनके आदेश पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है और अब दो दिन पूर्व उक्त भूमि पर ही स्टे लगा दिया है। इसी के विरोध में यह धरना प्रदर्शन किया गया है। यदि प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं करता है तो जिला कलेक्ट्रेट पहुंच विरोध किया जायेगा। एसडीएम कार्यालय के बाहर दिए जा रहे उक्त धरना प्रदर्शन को लेकर कोतवाली थाना अधिकारी प्रेम कुमार शर्मा,सीओ महेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठी महिलाओं और परिवार के लोगों से समझाइश की।0
0
Report
फर्रुखाबाद PET के तीसरे दिन सुरक्षा चेकिंग की कड़ाई, दूर-दूर से अभ्यर्थी पहुँचे
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में PET की तीसरी और अंतिम परीक्षा आज, तीन स्तर की चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश। आजमगढ़, हरदोई समेत कई जिलों से पहुंचे अभ्यर्थी, 500 किलोमीटर तक का सफर तय कर स्टेशन पर भी गुजारी रात। फर्रुखाबाद में PET परीक्षा के अंतिम दिन भी अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिल रही है। दूर-दराज के जिलों से अभ्यर्थी देर रात ही फर्रुखाबाद पहुंच गए थे। कुछ अभ्यर्थियों को ट्रेन और बस से आने के बाद रात रेलवे स्टेशन पर ही गुजारनी पड़ी। अभ्यर्थियों का कहना है कि कुछ ने करीब 500 किलोमीटर तक का सफर तय किया है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत तीन स्तर पर चेकिंग की जा रही है। सबसे पहले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों और प्रवेश पत्र का मिलान किया जा रहा है। इसके बाद बायोमेट्रिक सत्यापन और मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, दूर-दराज के जिलों से परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग की है कि भविष्य में परीक्षा केंद्र अभ्यर्थियों के गृह जनपद या आसपास के जिलों में ही बनाए जाएं, ताकि उन्हें सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय न करना पड़े और रातभर भटकने की परेशानी से बच सकें। आज दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रशासन की ओर से परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।0
0
Report
सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने आंगनबाड़ी कर्मियों से 85 हजार रुपये ठगे
Tonk, Rajasthan:पीपलू/टोंक साइबर ठगों ने सरकारी अधिकारी बनकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निशाना बनाते हुए 85 हजार रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। ठगों ने पहले आंगनबाड़ी सुपरवाइजर से संपर्क कर कार्यकर्ताओं के मोबाइल नंबर हासिल किए और फिर सरकारी काम व सुविधाएं उपलब्ध कराने का झांसा देकर अलग-अलग तरीकों से रकम ट्रांसफर करवा ली। जानकारी के अनुसार, ठग ने खुद को जिला कलेक्टर कार्यालय का अधिकारी बताकर पहले आंगनबाड़ी सुपरवाइजर से संपर्क किया। विश्वास में लेने के बाद उसने कार्यकर्ताओं के मोबाइल नंबर हासिल कर लिए। इसके बाद ठग ने सरकारी योजनाओं और केंद्रों पर सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाकर कार्यकर्ताओं से बातचीत शुरू की। एक मामले में ठग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से सरकारी काम के नाम पर 5 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए, जबकि दूसरे मामले में करीब 80 हजार रुपये की ठगी की गई। ठगों ने अधिकारियों और परिचित व्यक्तियों की आवाज का सहारा लेकर पीड़ितों का भरोसा जीतने की कोशिश की। एक अन्य मामले में आंगनबाड़ी केंद्र पर फर्नीचर भिजवाने का झांसा दिया गया। बातचीत के दौरान कार्यकर्ता से मोबाइल पर स्कैनर के जरिए पैसे ट्रांसफर करवा लिए गए।0
0
Report
Advertisement
रायपुर के प्राइम लोकेशन पर देर रात आईफोन स्टोर से लाखों की चोरी
Begun, Rajasthan:रायपुर राजधानी के प्राइम लोकेशन में देर रात चोरी शटर तोड़कर आई फोन स्टोर में चोरी मरीन ड्राइव के सामने आई फोन स्टोर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों रुपए की चोरी की आशंका तेलीबांधा थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
सोनभद्र में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान नहीं हो सकी
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र: चोपन थाना क्षेत्र के वैष्णो माता मंदिर के सामने रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 40 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना चोपन की ओर जा रही ट्रेन के संपर्क में आने के कारण हुई और ट्रेन चालक ने स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मौत की पहचान कराने में जुटी है; शव लोढ़ी स्थित मर्चरी हाउस में रखवाया गया है। आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। मौके पर कानून व्यवस्था सामान्य बताई गई है; मृतक की पहचान और हादसे के कारण स्पष्ट करने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।0
0
Report
प्रतापगढ़ में तीसरे चरण के सरपंच चुनाव में 600 से अधिक दावेदार
Pratapgarh, Rajasthan:राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में प्रतापगढ़ जिले की ग्राम पंचायतों में सरपंच पद को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिले की छोटीसादड़ी, धमोतर, धरियावद और दलोट पंचायत समितियों की 163 ग्राम पंचायतों से अब तक 600 से अधिक दावेदारों के नाम सामने आए हैं। तीसरे चरण के तहत सरपंच पद के लिए मतदान 5 नवंबर को होगा। सरपंच गाँव का मुखिया होता है, इसलिए गाँव की सरकार बनाने के लिए इन दिनों चुनावी हलचल तेज हो गई है। दावेदार अपनी जीत के समीकरण बनाने में जुटे हुए हैं। कई ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 4 से 5 नाम सामने आए हैं, जबकि कुछ पंचायतों में इससे भी अधिक लोग दावेदारी कर रहे हैं। 163 ग्राम पंचायतों में दावेदारों की संख्या 600 से अधिक पहुंच चुकी है। हालांकि दावेदारों की वास्तविक तस्वीर नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही साफ होगी। नामांकन के दौरान दावेदारों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। तीसरे चरण के तहत सरपंच पद के लिए मतदान 5 नवंबर को होगा। इसके बाद चौथे चरण का मतदान 16 नवंबर को प्रस्तावित है। चौथे चरण में सरपंच पद के दावेदारों की सूची 11 नवंबर को जारी की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
महोबा के काली माता मंदिर में चोरों ने चांदी और आभूषण चुराए, रात ताले तोड़े
Mahoba, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग महोबा मंदिर में चोरों ने किए हाथ साफ तीन मूर्तियों से चांदी के मुकुट,पायल सहित आभूषण किए चोरी देर रात ताला तोड़कर दिया बारदात को अंजाम पुलिस और फॉरेन्सिक टीम जांच में जुटी शहर कोतवाली क्षेत्र के काली माता मंदिर का मामला ।0
0
Report
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 शुरू, 46 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा
Giridih, Jharkhand:एभीबी : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) 2026 आज रविवार को जिले भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है. जिले में बनाए गए 46 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. आज प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 09:30 बजे से शुरू हो गई है, जो दोपहर 12:00 बजे तक चलेगी। इस पाली में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा ली जा रही है. वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शाम 04:30 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के अभ्यर्थी शामिल होंगे. सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है. केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, कैलकुलेटर सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध है. इससे पहले उपायुक्त रामनिवास यादव ने समाहरणालय सभागार में अधिकारियों, केंद्राधीक्षकों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सख्त निर्देश दिए थे. उन्होंने कहा था कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी केंद्रों पर स्टैटिक और पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, साथ ही पुलिस बल भी लगातार गश्त कर रहा है. परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में भी उत्साह देखा जा रहा है. सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी हुई है.0
0
Report
अज्ञात वाहन से टकराई बाइक, कोचिंग छात्र सावन मीणा की मौत
Kota, Rajasthan:अज्ञात वाहन की टक्कर से कोचिंग छात्र की मौत, जगपुरा चौकी के पास मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, घटना में घायल छात्र सावन मीणा की मौत, देर शाम कोचिंग से मंडाना लौटते समय हादसा, घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज के आधार पर वाहन की तलाश जारी, रानपुर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया। शहर में सड़क हादसे में एक कोचिंग छात्र की दर्दनाक मौत है। जानकारी के अनुसार छात्र सावन मीणा देर शाम कोचिंग से पढ़ाई कर अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से मंडाना लौट रहा था। इसी दौरान जगपुरा चौकी के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में सावन गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद उसे उपचार के लिए ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर रानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज मोर्चरी पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं, हादसे को अंजाम देकर फरार हुए अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है। इसके लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
रanchi-हजारीबाग फायरिंग: राहुल दुबे गैंग के पांच अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
Ranchi, Jharkhand:रांची और हजारीबाग में हुई फायरिंग की घटनाओं के बाद रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल दुबे गैंग के पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धुर्वा रिंग रोड इलाके में कुछ अपराधी मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद हुई, जिसमें चार हथियार मिले। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों ने रांची के कांके और हजारीबाग के एक होटल में हुई फायरिंग में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। वहीं, पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है。0
0
Report
मुंगेर में वीबी-जीरामजी योजना लिंक पीरियड के दौरान जारी, 43 पंचायतों में रोजगार
Munger, Bihar:मुंगेर वीबी-जीरामजी में नहीं रुकेगा काम, मजदूरों को मिलेगा रोजगार बाढ़ प्रभावित 43 पंचायतों में लिंक पीरियड के दौरान भी जारी रहेंगी योजनाएं। सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों को मानव दिवस सृजित करने का निर्देश मुंगेर : ग्रामीण विकास विभाग की अधिसूचना के बाद मुंगेर जिले में इस वर्ष लिंक पीरियड 8 नम्बर से 20 नम्बर तक के दौरान भी वीबी-जीरामजी योजना के तहत काम जारी रहेगा। इससे अकुशल मजदूरों को रोजगार मिलता रहेगा। उपविकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने सभी प्रखंडों के कार्यक्रम पदाधिकारियों को पत्र भेजकर नई योजनाओं का चयन कर मानव दिवस सृजित करने का निर्देश दिया है। उप विकास आयुक्त ने बताया कि वीबी-जीरामजी एक्ट के तहत धान की बुआई और कटनी के दौरान मजदूरों की व्यस्तता को देखते हुए लिंक पीरियड में योजनाओं का काम बंद रखने का प्रविधान है। इस वर्ष निर्धारित अवधि के दौरान जिले की 43 पंचायतें पूरी तरह बाढ़ प्रभावित रहने के कारण फसल कटनी की संभावना नगण्य है। इस स्थिति को देखते हुए विभाग ने लिंक पीरियड में भी योजनाओं का संचालन जारी रखने और मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने की अनुमति दी है उन्होंने बताया की वीबी-जीरामजी योजना के तहत जिले में एक जुलाई से 31 मार्च तक 36 लाख मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य निर्धारित है। हालांकि, मानव दिवस सृजन के मामले में मुंगेर जिला राज्य में 36वें स्थान पर है। ऐसे में अधिक से अधिक योजनाओं का चयन कर रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। फिलहाल जिले की 85 पंचायतों में 2294 योजनाओं के लिए 3048 मस्टर रोल दर्ज किए गए हैं। इनके माध्यम से 11227 अकुशल श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। सभी श्रमिकों का ई-केवाइसी भी कराया जा चुका है। डीडीसी ने बाढ़ प्रभावित पंचायतों में नई योजनाएं चयनित कर अधिकाधिक मानव दिवस सृजित करने का निर्देश दिया है, ताकि मजदूरों के परिवारों की आजीविका प्रभावित न हो।बाइट : अजीत कुमार सिंह उप विकास आयुक्त0
0
Report
जेल से रिहाई के बाद आजम खान की मुश्किलें बढ़ीं, ईडी ने लिया हिरासत में, आज गाजियाबाद कोर्ट में पेशी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रामपुर जिला जेल से रिहाई के अगले ही दिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विशेष टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया। आज सुबह आजम खान को गाजियाबाद स्थित विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां ईडी उनसे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए रिमांड मांग सकती है। आजम खान की पेशी को देखते हुए कोर्ट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। अब सभी की निगाहें अदालत की सुनवाई और आगे होने वाली कानूनी कार्रवाई पर टिकी हैं।0
0
Report
Advertisement
