209801
उन्नावः चोरी की 10 मोटरसाइकिल के साथ पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Unnao, Uttar Pradesh:कोतवाली सदर पुलिस ने तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की है। ये चोर उन्नाव और कानपुर नगर समेत कई जिलों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस अधीक्षक उन्नाव दीपक भूकर के निर्देशन और एसओजी टीम की सक्रियता से इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में से एक की उम्र महज 19 साल है जबकि बाकी दो आरोपी पहले भी कई मामलों में शामिल रह चुके हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
SEMICON India 2026: बिहार पवेलियन से निवेश और सहयोग पर जोर
Patna, Bihar:IESA द्वारा 17 से 19 सितंबर 2026 तक यशोभूमि, नई दिल्ली में आयोजित SEMICON India 2026 में उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा भागीदारी की जा रही है। आयोजन के माध्यम से बिहार सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में राज्य की नीतियों, औद्योगिक आधारभूत संरचना और निवेश की संभावनाओं को वैश्विक उद्योग जगत के समक्ष प्रस्तुत कर रहा है। बिहार पवेलियन का उद्घाटन श्री अमन समीर, IAS, निदेशक, एमएसएमई तथा श्री मनोज कुमार सिंह, IAS, रेजिडेंट कमिश्नर, बिहार ने किया। इस दौरान अमेरिका और जापान के निवेशकों एवं हितधारकों के साथ राउंडटेबल चर्चा आयोजित की गई, जिसमें निवेश, तकनीकी सहयोग और सेमीकंड्टर इकोसिस्टम के विकास की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। इसके साथ ही B2G बैठकें आयोजित की गईं, जिसमें निवेशकों एवं उद्योग प्रतिनिधियों के साथ संभावित निवेश और सहयोग के अवसरों पर चर्चा की गई। इस दौरान बिहार की Semiconductor Policy 2026 सहित बिहार की प्रमुख औद्योगिक नीतियों को भी प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।0
0
Report
मोदी जन्मदिन पर कांग्रेस ने लॉलीपॉप वितरित कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा
Begun, Rajasthan:रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया.. कांग्रेस नेताओं ने शहर में लोगों को लॉलीपॉप बांटकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा.. कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने किसानों, युवाओं और महिलाओं से किए वादों को पूरा नहीं किया और जनता को सिर्फ आश्वासन के रूप में लॉलीपॉप दिया है.. उन्होंने कहा कि देश में महंगाई से आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार जनता की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय बड़े-बड़े दावे कर रही है.. विकास उपाध्याय ने कहा कि किसानों को झूठे वादे, युवाओं को रोजगार के नाम पर आश्वासन और महिलाओं को भी वादों का लॉलीपॉप मिला है.. इसी के विरोध में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर लॉलीपॉप बांटकर अपना विरोध दर्ज कराया.. बाइट- विकास उपाध्याय, पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता0
0
Report
ग्वालियर-चंबल में अवैध कॉलोनियों का जाल फैल, आम जनता संकट में
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर-चंबल इलाके में अवैध कॉलोनियों का जाल लगातार फैल रहा है। बिना जरूरी अनुमति और नियमों की अनदेखी कर बसाई जा रही इन कॉलोनियों का खामियाजा आखिरकार आम आदमी को भुगतना पड़ता है। कहीं सड़क नहीं, कहीं नाली नहीं तो कहीं बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव। प्लॉट खरीदकर घर बनाने वाले लोग बाद में सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते नजर आते हैं। सवाल ये है कि जब अवैध कॉलोनियां लगातार विकसित हो रही हैं, तो जिम्मेदार विभाग समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं करते? सरकार और प्रशासन की सख्ती कब दिखाई देगी?0
0
Report
Advertisement
LNIPE में नौ दिन से प्रदर्शन, श्रुति के परिवार को मुआवजे की मांग
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के LNIPE खेल संस्थान में नौवे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन जारी है. पुलिस प्रशासन द्वारा धरना प्रदर्शन खत्म किए जाने के अल्टीमेटम के बाद छात्रों द्वारा ब्लैक टी शर्ट और मुंह पर ब्लैक टेप लगाकर प्रदर्शन किया गया. छात्रों का इस प्रदर्शन के जरिए पुलिस प्रशासन को मैसेज देना है कि वह शांतिपूर्ण ढंग से मृतक छात्रा श्रुति को न्याय दिलाने के लिए बैठे है. दरअसल LNIPE एशिया का सबसे बड़ा खेल संस्थान माना जाता है. इसी संस्थान की गुवाहाटी कैंपस में पढ़ने वाली बीपीएड की छात्रा श्रुति उपाध्याय की मौत के बाद छात्रों का प्रदर्शन शुरू हुआ था. मुख्य कैंपस ग्वालियर में छात्र बीते 9 दिन से धरना प्रदर्शन पर संस्थान के बाहर सड़क पर बैठे हुए हैं. छात्रों की मांग है कि श्रुति के परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए, साथ ही LNIPE यूनिवर्सिटी के कुलसचिव को हटाया जाए. इसके पहले छात्रों की मांग पर गुवाहाटी कैंपस की वार्डन और डॉक्टर को बर्खास्त किया जा चुका है. छात्रों का आरोप है कि श्रुति को बिना प्रॉपर जांच के दर्द की दवाइयां दी जाती रही जिसके चलते उसका स्वास्थ्य बिगड़ा और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. श्रुति की मौत के लिए छात्र यूनिवर्सिटी के कुप्रबंधन को दोषी मान रहे हैं. ऐसे में वार्डन और डॉक्टर को बर्खास्त किए जाने के बावजूद भी छात्र अपनी मांग पर अड़े हुए हैं. प्रदर्शनकारी छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रबंधन और पुलिस प्रशासन को दो टूक शब्दों में कह दिया है कि जब तक श्रुति के परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा और कुल सचिव को हटाया नहीं जाता तब तक वह अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे. आपको बता दे की पुलिस प्रशासन के अल्टीमेटम के बाद छात्रों के प्रदर्शन को कभी भी हटाया जा सकता है. ऐसे में छात्रों और पुलिस प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति भी बन सकती है. फिलहाल सभी प्रदर्शनकारी छात्र रेस कोर्स रोड स्थित LNIPE संस्थान के बाहर अपना प्रदर्शन जारी रखे हुए है.0
0
Report
विवेक तिवारी हत्याकांड: लखनऊ अदालत आज फैसला सुनाएगी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड मामला आरोपी प्रशांत चौधरी कोर्ट लाया गया लखनऊ के गोमतीनगर के बहुचर्चित विवेक तिवारी हत्याकांड में आज जिला अदालत फैसला सुना सकती है 29 सितंबर 2018 की देर रात एप्पल के एरिया सेल्स मैनेजर विवेक तिवारी अपनी सहकर्मी सنا खान के साथ कार से लौट रहे थे। गोमतीनगर विस्तार में मकदूमपुर पुलिस चौकी के पास सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप कुमार ने उनकी कार को रोकने का प्रयास किया। , कार नहीं रुकी और टक्कर की स्थिति बनी। इसी दौरान प्रशांत चौधरी ने गोली चला दी, जो विवेक को लगी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद सना खान की तहरीर पर गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों सिपाहियों को गिरफ्तार कर निलंबित किया गया था। मामले की जांच एसआईटी ने की और जांच पूरी होने के बाद आरोपपत्र दाखिल किया गया। इसके बाद लखनऊ की जिला अदालत में मुकदमे की सुनवाई चली। आज लखनऊ की जनपद न्यायधीश इस पर फैसला आ सकता है मामले में गवाहों के बयान और साक्ष्यों समेत न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम बहस भी पूरी हो चुकी है। छह अगस्त को अंतिम बहस हुई थी। अब अदालत अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलों व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर फैसला सुनाएगी0
0
Report
पनियरा-मुजुरी एन एच 328 मार्ग पर बभनौली टेमर नाला पुल का एप्रोच धंसा,आवागमन प्रभावित
Paniyara, Uttar Pradesh:पनियरा, महराजगंज । राष्ट्रीय राजमार्ग-328 पर बभनौली गांव के पास स्थित पुल का अप्रोच बुधवार रात करीब दो बजे अचानक धंस गया। सड़क का बड़ा हिस्सा धंसने से मार्ग पर गहरा गड्ढा बन गया, जिसमें पुल से गुजर रहा एक पिकअप वाहन फंस गया। सूचना मिलते ही पनियरा पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल धंसे हिस्से के चारों ओर बैरिकेडिंग कर यातायात को नियंत्रित किया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पनियरा थाने के नवनियुक्त थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि रात करीब दो बजे पुल का अप्रोच धंसने की सूचना मिली थी। पुलिस बल को तत्काल मौके पर भेजा गया। अंधेरे में किसी अन्य वाहन के गड्ढे में फंसने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए और मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। *पीडब्ल्यूडी ने शुरू कराया मरम्मत कार्य* घटना की जानकारी रात में ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे पीडब्ल्यूडी गोरखपुर के अवर अभियंताअवधेश गुप्ता ने स्थिति का निरीक्षण किया और धंसे अप्रोच की मरम्मत का काम तत्काल शुरू कराया। विभाग की ओर से सड़क को जल्द से जल्द आवागमन योग्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है।*भारी वाहनों के आवागमन पर रोक सड़क की स्थिति को देखते हुए बड़े और लोडेड वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। छोटे वाहनों को पुलिस की निगरानी में सावधानीपूर्वक निकाला जा रहा है। अप्रोच धंसने के बाद एनएच-328 पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस मौके पर तैनात रहकर यातायात व्यवस्था संभाल रही है। करीब 40 साल पुराना है बभनौली पुल स्थानीय लोगों के अनुसार बभनौली का यह पुल करीब 40 वर्ष पुराना है। पहले यहां लकड़ी का पुल हुआ करता था। बाद में लोहे का पुल बनाया गया और इसके बाद पक्के पुल का निर्माण कराया गया। यह मार्ग तमकुही से परतावल होते हुए बस्ती फोरलेन से जुड़ता है। इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में मालवाहक वाहन गुजरते हैं। ऐसे में पुल का अप्रोच धंसने से यातायात व्यवस्था पर खासा असर पड़ा है।0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों पर छापेमारी, लाइसेंस निरस्त, कार्रवाई की तैयारी
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-एक्सपायरी खाद्य सामग्री की सूचना पर एसडीएम सीओ सहित सयुक्त टीम ने की छापेमारी, छापेमारी के दौरान बच्चों के खाने-पीने का भारी मात्रा में एक्सपायरी माल बरामद, डंपर में एक्सपायरी माल भरकर भेजने की की सूचना पर पहुंची थी टीम, काफी समय पहले एक्सपायर हो चुका है बरामद हुआ खाद्य पदार्थ, प्रशासन ने एक्सपायर खाद्य पदार्थों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की, संबंधित प्रतिष्ठान का लाइसेंस किया गया निरस्त, साथ ही एक्सपायरी खाद्य पदार्थ रखने पर संबंधित के खिलाफ और भी कार्रवाई की तैयारी, मौदहा कोतवाली कस्बे स्टेशन रोड में टीम ने की कार्रवाई0
0
Report
UCC पर विपक्ष के पास नीति-नेता नहीं; सड़कों पर वक्त बर्बाद—भाजपा का हमला
Rewari, Haryana:UCC पर विपक्ष के पास न नेता, न नीति: विपक्ष संसद की जगह सड़कों पर वक्त बर्बाद कर रहा है। एक ही परिवार से तीन-तीन सांसद बनकर कर रहे परिवारवाद की राजनीति; संसद के हर मिनट पर खर्च होता है जनता का लाखों रुपया.... oवैसी के आरोपों पर पलटवार: मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाएं धर्म देखकर नहीं बनतीं; पीएम मोदी के जन्मदिन पर रेवाड़ी में सेवा पखवाड़ा आयोजित। देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा 2029 तक सभी NDA शासित राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करने के संकल्प के बाद इस पर सियासी घमासान तेज हो गया है। विपक्ष द्वारा किए जा रहे विरोध पर तीखा प्रहार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा है कि विपक्ष के पास न कोई नीति है, न कोई नेता और न ही कोई सही दिशा-निर्देश। संसद में चर्चा करने के बजाय विपक्ष सड़कों पर वक्त बर्बाद करने की राजनीति कर रहा है। विपक्ष के रवैये पर कड़ा सवाल उठाते हुए कहा गया कि विपक्ष का असल काम जनसमस्याओं को संसद के पटल पर रखकर सार्थक समाधान निकालना होता है। लेकिन देश को ऐसा विपक्ष मिला है जो संसद की कार्यवाही छोड़कर सड़कों पर हंगामा खड़ा कर अपना और जनता दोनों का समय बर्बाद कर रहा है। जब मुद्दों पर चर्चा ही नहीं करनी, तो फिर सांसद ही क्यों बने? विपक्ष पर परिवारवाद का आरोप मढ़ते हुए कहा गया कि ये दल सिर्फ एक ही परिवार से तीन-तीन सांसद बनकर सत्ता का उपभोग करना जानते हैं। इन्हें यह अंदाजा तक नहीं है कि संसद का एक-एक मिनट कितना कीमती होता है और उस पर जनता की गाढ़ी कमाई के लाखों रुपये खर्च होते हैं। असदुद्दीन ओवैसी द्वारा यूसीसी को गैर-हिंदुओं पर हिंदुत्व थोपने का आरोप लगाए जाने पर करारा जवाब देते हुए कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ’सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास’ के मूल मंत्र पर काम करते हैं। देश में 14 करोड़ शौचालय बनाना हो या 12 करोड़ से ज्यादा बहनों की रसोई तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना, सरकार ने कभी किसी लाभार्थी का धर्म नहीं पूछा। विपक्ष को अपनी इस संकुचित मानसिकता से बाहर आना होगा, तभी उन्हें यूसीसी के असल मायने समझ आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा में 25 वर्ष समर्पित करने और उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और पौधारोपण जैसे सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। रेवाड़ी में आयोजित इस कार्यक्रम में वन एवं उद्योग मंत्री राव नरवीर सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल, जिलाध्यक्ष वंदना पोपली और रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की。0
0
Report
झुंझुनूं नगर परिषद सभापति: नामांकन स्वीकार, 21 सितम्बर मुकाबला अब्दुल्ला अगवान बनाम मनु धनखड़
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल्ला अगवान का नामांकन जांच के बाद स्वीकार भाजपा प्रत्याशी सीए मनु धनखड़ का नामांकन भी स्वीकार हुआ दोनों प्रत्याशियों के खिलाफ आई आपत्तियां प्रशासन ने खारिज की भाई की ठेकेदारी को लेकर अब्दुल्ला के खिलाफ आपत्ति आई धनखड़ की फर्म पार्टनरशिप को लेकर भी आपत्ति दर्ज हुई दोनों मामलों में आयुक्त की रिपोर्ट के बाद फैसला हुआ 21 सितंबर को अब्दुल्ला अगवान और सीए मनु धनखड़ में मुकाबला नामांकन स्वीकार होने पर कांग्रेस समर्थकों में खुशी का माहौल झुंझुनूं नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर गुरुवार को दिनभर चली सियासी हलचल के बीच कांग्रेस ने राहत की सांस ली है। कांग्रेस प्रत्याशी अब्दुल्ला गुलाम नबी अगवान और भाजपा प्रत्याशी सीए मनु धनखड़ दोनों के नामांकन पत्र जांच के बाद स्वीकार कर लिए गए हैं। दोनों प्रत्याशियों के खिलाफ आई आपत्तियों को प्रशासन ने जांच के बाद खारिज कर दिया। अब्दुल्ला अगवान के नामांकन पर उनके भाई के नगर परिषद में कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े होने की आपत्ति दर्ज कराई गई थी। वहीं भाजपा प्रत्याशी सीए मनु धनखड़ के खिलाफ उनकी फर्म में पार्टनरशिप से संबंधित आपत्ति पेश की गई थी। प्रशासन ने दोनों मामलों में नगर परिषद आयुक्त से तथ्यात्मक जानकारी और जवाब प्राप्त करने के बाद नियमानुसार निर्णय लिया। रिटर्निंग अधिकारी रामकरण सिंह ने बताया कि नामांकन संवीक्षा के अंतिम दिन निर्धारित समय तक दोनों प्रत्याशी के नामांकन की जांच की गई। उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल कांग्रेस के अब्दुल्ला अगवान और भारतीय जनता पार्टी के मनु धनखड़, दोनों के नामांकन स्वीकार कर लिए गए हैं। आरओ के अनुसार अब्दुल्ला अगवान के खिलाफ उनके भाई के नगर पालिका में कॉन्ट्रैक्ट से संबंधित आपत्ति आई थी। इसी प्रकार भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ फर्म में पार्टनरशिप से संबंधित आपत्ति प्राप्त हुई थी। दोनों आपत्तियों का विधि अनुसार निस्तारण कर दिया गया। अब सभापति पद के चुनाव में दोनों प्रत्याशी मैदान में रहेंगे और 21 सितंबर को मतदान होगा। नामांकन पर आपत्ति के बाद कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन के प्रस्तावक पूरे दिन उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। दोनों प्रस्तावक मान नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय से लेकर नगर परिषद कार्यालय और एसडीएम कार्यालय तक लगातार अब्दुल्ला अगवान के साथ मौजूद रहे। नामांकन स्वीकार होने के बाद कांग्रेस समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। अब्दुल्ला अगवान के नामांकन पर आपत्ति आने के बाद कांग्रेस की ओर से भी भाजपा प्रत्याशी मनु धनखड़ के नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई गई। इसके चलते दोनों प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर दिनभर प्रशासनिक स्तर पर जांच और प्रक्रिया चलती रही। दोनों नामांकन पर आपत्ति होने के बावजूद कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन को लेकर समर्थकों में ज्यादा चिंता दिखाई दी। नामांकन स्वीकार होने की सूचना के बाद कांग्रेस समर्थकों ने राहत की सांस ली। पूरे घटनाक्रम को देखते हुए नगर परिषद क्षेत्र और रोड नंबर एक पर पुलिस जाब्ता तैनात रहा। बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी। अब्दुल्ला अगवान के अधिवक्ता मो. फारूक ने बताया कि विपुल कुमार की ओर से नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। रिटर्निंग अधिकारी ने आपत्ति की गहनता से जांच की और संबंधित कानून का अध्ययन करने के बाद आपत्ति को खारिज कर दिया। फारूक ने कहा कि जांच में अब्दुल्ला अगवान का नामांकन सही और वैध पाया गया तथा उसे स्वीकार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी का नामांकन भी स्वीकार किया गया है। अधिवक्ता ने कहा कि अब 21 सितंबर को दोनों प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें रिटर्निंग अधिकारी, कानून और संविधान पर भरोसा था और प्रशासन ने उसी के अनुरूप कार्रवाई की है। अब नामांकन स्वीकार होने के बाद नगर परिषद सभापति पद के चुनाव की तस्वीर स्पष्ट हो गई है और मुकाबला सीधे कांग्रेस के अब्दुल्ला अगवान तथा भाजपा के सीए मनु धनखड़ के बीच होगा.0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर कलेक्टर का साबला में एकलव्य आवासीय विद्यालय व तहसील कार्यालय निरीक्षण
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन- कलेक्टर देशलदान का साबला दौरा, एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल व साबला तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले के जिला कलेक्टर देशल दान आज साबला उपखंड क्षेत्र के दौरे पर रहे | अपने दौरे के दौरान कलेक्टर ने पारड़ा चुण्डावत में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय व साबला तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया | इस दौरान उन्होंने आवासीय स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था एवं छात्रावास की सुविधाओं का जायजा लिया | वही तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के त्वरित निस्तारण एवं पात्र वंचितों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए | बॉडी- जिला कलक्टर देशलदान ने उपखंड क्षेत्र साबला में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, पारड़ा चुंडावत का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलक्टर ने छात्रावास स्थित भोजनशाला का निरीक्षण करते हुए भोजन की व्यवस्था, निर्धारित मेन्यू एवं भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने भोजन कर रही छात्राओं से छात्रावास में उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता तथा अल्पाहार एवं भोजन समय पर मिलने के संबंध में संवाद कर फीडबैक लिया। उन्होंने विद्यालय एवं छात्रावास में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण तथा गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए | इधर इसके बाद कलेक्टर देशल दान ने साबला तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया | इस दौरान कलेक्टर ने तहसील स्तर पर संचालित राजस्व कार्यों एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान तहसील कार्यालय में दर्ज राजस्व प्रकरणों, राजस्व रिकॉर्ड के संधारण तथा लंबित प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की । निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को राजस्व प्रकरणों का नियमानुसार समयबद्ध एवं प्राथमिकता के साथ निस्तारण के निर्देश दिए |0
0
Report
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर रेखा गुप्ता ने अंगदान किया
Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अंग दान। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने सभी अंग दान。0
0
Report
रविदास का यूनिफॉर्म सिविल कोड पर विपक्षी दलों से टकराव, चुनावी रंग चढ़ा
Lucknow, Uttar Pradesh:यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बोले सपा विधायक रविदास मल्होत्रा चुनाव को देखते हुए भाजपा यूनिफॉर्म सिविल कोड ला रही है पहले इसका प्रस्ताव राज्यसभा में पेश करें उसके बाद वोटिंग होगी तब तय होगा कि बिल पास होगा कि नहीं सहारनपुर मस्जिद मामले में बोले विधायक कोर्ट का आदेश नहीं माना गया जबरदस्ती मस्जिद गिराकर हिंदू मुस्लिम करने की कोशिश की गई, कोर्ट ने अधिकारियों को तलब किया और ऐसे अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए जो सरकार को खुश करने के लिए इस तरह के काम कर रहे हैं कोलकाता में पीड़ित परिवार का मकान गिराए जाने पर कोर्ट द्वारा 10 लाख के मौजे पर बोले विधायक रविदास बीजेपी गवर्नमेंट है वहां पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है कोर्ट ने सही फैसला लिया जिन अधिकारियों ने यह कार्रवाई की है उनके खिलाफ कार्रवाई हो, कोर्ट को ऐसे मामलों में संज्ञान लेना चाहिए जो बुलडोजर कार्रवाई लगातार हो रही है पीएम नरेंद्र मोदी की जन्मदिन कब लेकर बोले विधायक रविदास जन्मदिन की बधाई उनको 76 साल की हो गए हैं कई बार खुद कह चुके हैं कि 75 साल के लोगों को रिटायरमेंट देना चाहिए और वह रिटायर हो जाए0
0
Report
Advertisement
AIMPLB में शरिया शब्द के इस्तेमाल पर एक लड़की का विरोध
Noida, Uttar Pradesh:AIMPLB में बवाल से शरिया शब्द के इस्तेमाल पर एक लड़की ने विरोध जताया AIMPLB प्रेस कॉन्फ़्रेन्स में शरिया शब्द के साल पर 1 लड़की ने बवाल काटा0
0
Report
अमित सैनी रोहतकीया: गण कल्चर कुछ नहीं, युवाओं को मेहनत का संदेश
Karnal, Haryana:हरियाणवी सिंगर और कलाकार अमित सैनी रोहतकीया का बयान गन कलर कुछ नहीं है ये कोई कल्चर नहीं है युवाओं को संदेश है की मेहनत कीजिए और सही रास्ते पर चलिए उन्होंने कहा आने वाले समय में राजनीति में दिखाएंगे अपना दमखम जब भी मिलेगा मौका जरूर आएंगे मेरी है तैयारी पुरी। पत्रकार ने करनाल पहुंचे हरियाणवी सिंगर और कलाकार अमित सैनी रोहतकीया मीडिया से बातचीत में पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर शुभकामनाएं दीं। इसके साथ हरियाणा में सिंगिंग और गन कल्चर को बढ़ावा ना मिले इसके बारे में उन्होंने कहा कि कई चीजों में हम कोशिश कर रहे हैं चेंज लाने की और रोमांटिक सॉन्ग भी आ रहे है । उन्होंने बताया कि मेरी वेब सीरीज आने वाली है और सभी से अपील है उसे जरूर देखें । साथ ही अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर उन्होंने कहा कि बड़ा दुखद हादसा था मेरा साथी कलाकार था उस मामले में गिरफ्तारी हुई है कलाकार की जान जाना बड़ी हानि है। कलाकार काफी सुगम और प्यारी चीज है, कलाकार की बातों को लाइटली लेना चाहिए क्योंकि कलाकार बड़ी प्यारी चीज है। उन्होंने कहा कि आजकल कुछ मिस बिहेव हवा बाजी है बस सभी को यही कहना चाहूंगा कलाकार को प्यार से मिले कलाकार क्योंकि समाज का आईना होता है । युवाओं को संदेश देते हुए हरियाणवी सिंगर ने कहा कि मेहनत करनी चाहिए और मैं आपके सामने हूं मेहनत कर रहा हूं और रिजल्ट भी आपके सामने है उन्होंने कहा कि गण कलर क्या है कुछ भी नहीं है उन्होंने युवाओं से सही राह पर चलने की अपील की इसी के साथ उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राजनीति में भी अपना दम दिखाएंगे मेरी तैयारी है और जब भी मौका मिलेगा जरूर आएंगे ।0
0
Report
डबरा में शराब दुकान हटाने की मांग पर महिलाओं ने लगाया हंगामा
Morena, Madhya Pradesh:डबरा शहर के सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिछोर तिराहे पर बनी एक शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर महिलाएं सड़क पर उतर आईं और जमकर दुकान के बाहर हंगामा करती हुई नजर आईं. बुधवार शाम महिलाएं शराब दुकान के बाहर पहुंचीं और सड़क पर प्रदर्शन करने लगीं. घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी संजय शर्मा मौके पर पहुंचे और महिलाओं को सड़क से हटाकर एक तरफ किया. इसके बाद महिलाएं और पुरुष शराब दुकान के बाहर बैठकर हंगामे करते हुए नारेबाजी करते हुए नजर आए. हंगामें की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग का अमला मौके पर पहुंचा. उन्होंने लोगों से बातचीत की, लेकिन महिलाओं की एक ही मांग थी कि शराब दुकान को तुरंत हटाया जाए.स्थिति बिगड़ती देख ग्वालियर से एडिशनल एसपी जयराज कुबेर रिजर्व पुलिस बल के साथ डबरा पहुंचे. फिलहाल महिलाओं से बातचीत करने की कोशिश की जा रही है. प्रशासन का कहना है कि महिलाएं कुछ समय दें, वे वरिष्ठ अधिकारियों से बात करेंगे, जिसके बाद कोई फैसला लिया जा सकेगा. हालांकि, महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी है कि शराब दुकान को तुरंत हटाया जाए. महिलाओं का कहना है कि इस शराब दुकान की वजह से उनके घर बर्बाद हो रहे हैं। पुरुष शराब पीते हैं और उन्हें देखकर बच्चे भी पीने लगे हैं। घरों में लड़ाई-झगड़े होते हैं और कई नौजवानों की मौत भी हो रही है। इसलिए शराब दुकान हटाकर यहां पर मंदिर बनना चाहिए। घर में जो काम करके पैसा निकालना चाहिए वह पूरे शराब दुकान को मिल रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
