icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209868
Devendra KumarDevendra KumarFollow27 Dec 2024, 02:45 pm

उन्नावः फतेहपुर 84 मार्ग पर ओवरलोड डंपर सड़क में धंसा, 2 घंटे तक सड़क रही जाम

Bangarmau, Uttar Pradesh:

फतेहपुर 84 मार्ग पर ओवरलोड डंपर सड़क में धंस गया इससे करीब 2 घंटे तक 6 किलोमीटर लंबा जाम लगा गया। कानपुर को उन्नाव हरदोई रोड से जोड़ने वाले शिवराजपुर मार्ग पर कानपुर से फतेहपुर 84 की ओर जा रहे मौरंग लदे डंपर कल्याणी नदी के पास सड़क में धंस गया। उसे निकालने में 2 घंटे का समय लग गया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की करीब 6 किलो मीटर लंबी कतारे लग गई। सूचना पर एआरटीओ प्रवर्तन अरविंद सिंह पहुंचे और पुलिस की मदद से डंपर को निकलवा कर जाम खुलवाया। डंपर में करीब 20 टन मौरंग ओवरलोड 55 के बजाय 75 टन पाई गई। 74 हजार रुपए जुर्माना तय करते हुए उसे सीज कर दिया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मोकीमपुर में दो पक्षों की गोलीबारी का वीडियो वायरल, एक युवक घायल

Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में मोकीमपुर में दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दो पक्षों ने किसी विवाद को लेकर जमकर फायरिंग की, जिसमें एक युवक को गोली लग गई थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया था। दो पक्षों के बीच विवाद के कारण का पता नहीं चला है। इस दौरान गांव में दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी की गई, कई युवकों के हाथ में कट्टा लहराते और फायरिंग करते हुए भी साफ देखा गया। इसके साथ ही कई लोग हाथ में लाठी डंडा और कुदाल लेकर भी लड़ते देखे गए। घटना के दौरान ही दशरथ यादव घर से खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे। दोनों पक्षों के बीच अचानक फायरिंग होने पर एक गोली उनके जांघ में जाकर लगी थी। वे गोलीबारी की घटना के दिन ही सूरत से अपने घर लौटे थे। पुलिस गांव में दो पक्षों के बीच विवाद में फायरिंग और अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।
0
0
Report

कांग्रेस ने केदार कश्यप के परिवार पर जमीन आवंटन से लाभ लेने का आरोप लगाया

Raipur, Chhattisgarh:राजीव भवन में कांग्रेस नेता डॉ राकेश गुप्ता और सुशील आनंद शुक्ला ने प्रेस कांफ्रेंस कर मंत्री केदार कश्यप की पत्नी के फर्म को मास्टर प्लान में जमीन आवंटन के जरिए फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया. इस दौरान जमीन आवंटन में आरडीए की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए. कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि कचना के 1.33 एकड़ जमीन के बदले सड्डू में 45 मीटर सड़क के किनारे प्राइम लोकेशन पर प्लॉट दिया गया. वहीं मूल जमीन और अंतिम प्लॉट के बीच दूरी को लेकर भी कांग्रेस नेताओं ने सवाल खड़े किए. इसके जवाब में आरडीए उपाध्यक्ष डॉ जेपी शर्मा और भाजपा प्रवक्ता शिवनारायण पांडेय ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इसे कांग्रेस का राजनीतिक स्टंट बताया. जेपी शर्मा ने कहा कि आरडीए का काम शहर के सुनियोजित डेवलपमेंट का है. आम जनता के सुविधा के लिए टाउनशिप का काम हो रहा है. इसके तहत किसी भी भूखंड का 40 प्रतिशत भूखंड धारी को दिया गया है. जिनका 2 हजार स्क्वायर मीटर से ज्यादा भूखंड है उन्हें ही 45 मीटर रोड के पास जमीन दिया गया है, वो भी जमीनों को एकीकृत कर के. जो भू स्वामी जिस गांव का है उसी गांव में उन्हें भूखंड दिया गया है. किसी को भी चेहरा देखकर भूखंड नहीं दिया गया है. सभी भूखंड धारियों को नियमों के मुताबिक ही दिया गया है. वहीं भाजपा प्रवक्ता शिवनारायण पांडेय ने कहा कि कांग्रेस ने सरकार की विकास योजना पर भ्रम पैदा किया है. अनियमित शहरीकरण को रोकने ऐसी योजनाएं कई राज्यों में चल रही है. पांडेय ने कहा कि कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को वहीं पर मंत्री की पत्नी की कंपनी से तीन गुणा ज्यादा जमीन मिली है. करीब 80 हजार स्क्वायर फीट उन्हें मिला है, जबकि मंत्री की पत्नी को तो सिर्फ 23 हजार स्क्वायर फीट मिला है आवंटन में. कोई भेदभाव भू-खंड आवंटन में नहीं किया गया है. कुल 17 लोगों को जमीन दी गई है उसी जगह पर. मंत्री केदार कश्यप की पत्नी के कंपनी की जिस जमीन के बदले जमीन दी गई है वो मूल जमीन उन्होंने पहले से खरीद रखा था. सिर्फ मंत्री केदार कश्यप की छवि धूमिल करने और कलंकित करने के लिए कांग्रेस आरोप लगाकर माहौल बना रही है. इस दैरान हाथों में बैनर पोस्टर लेकर कांग्रेस नेताओं ने नारेबाजी भी की. कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और पूर्व मेयर प्रमोद दुबे सहित अन्य मौजूद रहें.
0
0
Report
Advertisement

पानापुर में ड्राई राशन एयर ड्रॉप के लिए पटना से हेलीकॉप्टर उड़ा

Patna, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशानुसार सारण जिले के पानापुर प्रखंड में ड्राई राशन के एयर ड्रॉप के लिए स्टेट हैंगर, पटना से हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी यह इस दौरान पटना के जिलाधिकारी मौके पर उपस्थित रहे राहत सामग्री के एयर ड्रॉप से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का स्वयं निरीक्षण एवं अनुश्रवण किया मुख्य सचिव,बिहार प्रत्यय अमृत के मार्गदर्शन और आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल के निर्देशानुसार विभागीय संयुक्त सचिव अविनाश कुमार और कार्यपालक अभियंता,जल संसाधन विभाग, मो. आसिफ इकबाल भी मौके पर उपस्थित रहे राहत सामग्री के एयर ड्रॉप से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला प्रशासन, सारण द्वारा आज अतिरिक्त राशन पैकेट्स की मांग की गई मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए गोरखपुर से हेलीकॉप्टर मंगवाया गया है इसके माध्यम से आवश्यक राशन पैकेट्स को एयर ड्रॉप के लिए भेजा जा रहा है राज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रभावित एवं आपदा पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने हेतु दृढ़ संकल्पित एवं प्रतिबद्ध है। प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक राहत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आपदा प्रभावित लोगों को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक कदम तत्परता से उठाए जा रहे हैं।
0
0
Report

शेफाली वर्मा का रोहतक में भव्य स्वागत, गोल्ड मेडल से देश का सम्मान बढ़ा

Rohtak, Haryana:गोल्ड मेडल जीतकर घर लौटीं शेफाली वर्मा का भव्य स्वागत रोहतक  एशियाई गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने के बाद टीम इंडिया की ओपनर बल्लेबाज शेफाली वर्मा बुधवार को अपने घर रोहतक पहुंचीं घर पहुंचने पर परिजनों, शहरवासियों और खेल प्रेमियों ने उनका भव्य स्वागत किया इस दौरान रोहतक के जिला उपायुक्त सतबीर सिंह ने भी शेफाली वर्मा को बधाई दी और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया शेफाली वर्मा ने कहा कि गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब वह पोडियम पर पहुंचीं और देश का राष्ट्रीय ध्वज लहराया गया, और देश में राष्ट्रगान बजा तो वह पल उनके लिए बेहद खुशी और गर्व का था। उन्होंने कहा कि पूरी टीम इंडिया ने इसके लिए कड़ी मेहनत की थी, जिसका परिणाम गोल्ड मेडल के रूप में मिला है शेफाली ने हरियाणा सरकार की खेल नीति की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की अच्छी खेल नीति के कारण देश और प्रदेश के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं बेटियां भी किसी से पीछे नहीं हैं और बड़ी संख्या में पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भारतीय खिलाड़ी और अधिक पदक जीतेंगे ऑलराउंडर की भूमिका पर शेफाली ने कहा कि बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी करना भी उनके लिए अच्छा अनुभव रहा है। उनके पिता हमेशा उन्हें बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी करने के लिए प्रेरित करते थे। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी के लिए ऑलराउंडर होना अच्छा है और वह आगे भी टीम इंडिया के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगी। शेफाली ने कहा कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनके माता-पिता की मेहनत और प्रोत्साहन का बड़ा योगदान है। वहीं टी-20 में शतक लगाने के अपने सपने के पूरा होने पर उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया। शेफाली के पिता संजीव वर्मा ने कहा कि बेटी कई दिनों से कैंप में थी और घर नहीं आ पाई थी। अब गोल्ड मेडल जीतकर घर लौटने पर परिवार की खुशी दोगुनी हो गई है। उन्होंने कहा कि बेटी के स्वागत के लिए शहरवासी पहुंच रहे हैं और उसे आशीर्वाद दे रहे हैं। जिला उपायुक्त सतबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल रहा है। सरकार खिलाड़ियों का सम्मान कर रही है और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हैं। बाइट-शेफाली वर्मा क्रिकेटर इंडिया टीम । बाइट-संजीव वर्मा शेफाली के पिता। बाइट-सतबीर सिंह जिला उपायुक्त रोहतक ।
0
0
Report

सतीश पटेल उर्फ रमाकांत बने जदयू युवा मोर्चा के गया जिलाध्यक्ष...

Sujit KumarSujit KumarFollow9m ago
Mainpura, Bihar:सुजीत कुमार की रिपोर्ट।सतीश पटेल उर्फ रमाकांत बने जदयू युवा मोर्चा के गया जिलाध्यक्ष, अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत। गया। जदयू युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल एवं पार्टी के आलाकमान ने एक बार फिर युवा नेता सतीश पटेल उर्फ रमाकांत को जदयू युवा मोर्चा का गया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन के बाद जदयू की गया जिला इकाई में उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर स्थानीय सर्किट हाउस के सभागार में जिला इकाई की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नवमनोनीत जिलाध्यक्ष सतीश पटेल उर्फ रमाकांत को फूलों की माला एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, सोनम दास, बिहारी पटेल, कुंदन वर्मा सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल रहे। मौके पर नवमनोनीत युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सतीश पटेल ने प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष नीतीश पटेल एवं पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।
0
0
Report
Advertisement

MGSU बीकानेर: डाटा साइंस, फॉरेंसिक साइंस, मनोविज्ञान और ड्रोन से रोजगार अवसर बढ़ेंगे

Bikaner, Rajasthan:महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर में चार नए पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने प्रेसवार्ता में विश्वविद्यालय की आगामी शैक्षणिक और डिजिटल योजनाओं की जानकारी दी कुलगुरु ने बताया कि एमएससी डाटा साइंस, फॉरेंसिक साइंस, मनोविज्ञान और सर्टिफिकेट इन ड्रोन प्रौद्योगिकी के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है इसके साथ ही रोजगारोन्मुखी शिक्षा के तहत विदेशी भाषा पाठ्यक्रम शुरू करने की भी तैयारी है उन्होंने बताया कि प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस योजना के जरिए चिकित्सकों, उद्योग विशेषज्ञों और अनुभवी पेशेवरों का अनुभव विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाएगा वहीं राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप इंटर्नशिप पर भी जोर दिया जाएगा विद्यार्थियों को SWAYAM के ऑनलाइन पाठ्यक्रमों से जोड़ने, ऑनलाइन शिकायत निवारण केंद्र और चैटबॉट विकसित करने की योजना है। सम्बद्ध महाविद्यालयों के डाटा को ऑनलाइन करने और शैक्षणिक दस्तावेज डिजिलॉकर पर उपलब्ध करवाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है कुलसचिव यशपाल आहूजा ने बताया कि दिसंबर 2026 में दीक्षांत समारोह प्रस्तावित है, जिसमें करीब 1.27 लाख विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी।
0
0
Report

हरियाणा डीजीपी ने साइबर क्राइम रोकथाम के लिए 204 पदों के सृजन की पुष्टि

Panchkula, Haryana:हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय सिंघल ने आज पुलिस मुख्यालय, पंचकूला में प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों, पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रदेश में साइबर अपराध नियंत्रण सहित कई अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि सितंबर 2026 तक प्रदेश में पिछले वर्ष की तुलना में बीएनएस अपराध के मामलों में 9.35 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण हरियाणा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में निरंतर प्रभावी प्रयास किए जाने आवश्यक हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराध नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक, बेहतर पुलिसिंग और सटीक सूचना तंत्र का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए। डीजीपी ने बताया कि हार्डकोर अपराधियों की धरपकड़ के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा आगामी 15 दिनों तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए सभी जिलों में तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने रात्रि नाकाबंदी और पेट्रोलिंग को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके। - हरियाणा साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (H4C) के लिए सरकार ने 204 नए पदों को दी मंजूरी हरियाणा में साइबर अपराधों की रोकथाम, जांच और प्रभावी नियंत्रण को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में हरियाणा सरकार ने 29 सितंबर, 2026 को हरियाणा साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (H4C) के लिए 204 नए पदों के सृजन को मंजूरी प्रदान की है। स्वीकृत पदों में 7 राजपत्रित अधिकारी, 161 पुलिसकर्मी, 12 मंत्रालयिक कर्मचारी तथा 15 ग्रुप-डी कर्मचारी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, साइबर सुरक्षा, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेशन जैसे विशिष्ट क्षेत्रों में 9 संविदा आधारित आईटी पेशेवरों की भी नियुक्ति की जाएगी। इन नए पदों के सृजन से H4C की संस्थागत एवं तकनीकी क्षमताओं को मजबूती मिलेगी तथा साइबर अपराधों से निपटने, उभरते साइबर खतरों की निगरानी करने और जांच एवं समन्वय तंत्र को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। - 'अभेद्य' ऐप के उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश बैठक में 'अभेद्य' मोबाइल ऐप के उपयोग की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि अब तक प्रदेश में इस ऐप को 25 हजार से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। डीजीपी ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे थाना स्तर पर ऐसे व्यक्तियों की पहचान करें, जिन्हें फिरौती या अन्य आपराधिक धमकियां मिलने की आशंका है और उन्हें 'अभेद्य' ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय और वर्चुअल नंबरों से आने वाली कॉल के संबंध में सुरक्षा को मजबूत किया जा सके। बैठक में पुलिस अधीक्षक साइबर मयंक गुप्ता ने साइबर अपराध नियंत्रण को लेकर किये गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। - साइबर ठगी के पीड़ितों को जल्द राशि लौटाने के निर्देश बैठक में डीजीपी अजय सिंघल ने साइबर अपराध नियंत्रण और पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रीवांस रिड्रेसल मॉड्यूल और मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इन मॉड्यूल के माध्यम से साइबर ठगी के पीड़ितों की शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करते हुए ठगी गई राशि को जल्द से जल्द उनके खातों में वापस लौटाने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने और पीड़ितों को समयबद्ध राहत प्रदान करने के निर्देश भी दिए। - लंबित शिकायतों की निगरानी के लिए ऑनलाइन मॉड्यूल साइबर अपराध और पुलिस शिकायतों के त्वरित निस्तारण को लेकर भी बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि हरियाणा पुलिस द्वारा शिकायतों की निगरानी के लिए एक ऑनलाइन कंप्लेंट मॉनिटरिंग मॉड्यूल विकसित किया गया है। इसके माध्यम से पुलिस अधीक्षक अपने जिलों में लंबित शिकायतों की स्थिति की ऑनलाइन मॉनिटरिंग कर सकेंगे। डीजीपी ने निर्देश दिए कि ज्यादा समय से लंबित शिकायतों के संबंध में संबंधित थाना प्रभारियों से देरी का कारण पूछा जाए और उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस मॉड्यूल के माध्यम से शिकायतों के क्षेत्रवार विश्लेषण और उनके कारणों की पहचान करने में भी मदद मिलेगी, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार किया जा सकेगा। - ये रहे उपस्थित बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार, सौरभ सिंह, विकास अरोड़ा सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश भर के अन्य अधिकारियो व कर्मचारियों ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया。
0
0
Report

झारखंड डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव समाप्त, आधुनिक तकनीक से बनेगा स्वास्थ्य का मॉडल

Ranchi, Jharkhand:झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक तकनीक से लैस करने और राज्य को डिजिटल हेल्थ के क्षेत्र में एक मॉडल राज्य बनाने की दिशा में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'झारखंड डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव' का रांची में समापन हो गया। समापन अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इसे ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि विभाग द्वारा इस तरह का आयोजन राज्य में पहली बार किया गया है, जो स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई क्रांति लेकर आएगा। उन्होंने कहा अब अस्पतालों में एक ऐसी आईसीयू व्यवस्था लागू की जाएगी, जिसके माध्यम से परिजन अस्पताल से दूर रहकर भी अपने मरीज का हाल-चाल और स्वास्थ्य अपडेट आसानी से जान सकेंगे। इस आधुनिक डिजिटल पहल की शुरुआत सबसे पहले 5 मेडिकल कॉलेज के साथ रांची सदर अस्पताल से की जाएगी, इसके बाद इस डिजिटल व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से झारखंड के तमाम अन्य सदर अस्पतालों में भी शुरू किया जाएगा。
0
0
Report
Advertisement

FIR विरोध के चलते डूब क्षेत्र के किसानों ने थाने का घेराव टाला

FIR के विरोध में थाना घेराव करने निकले बिजली की मांग कर रहे डूब क्षेत्र के लोग, पुलिस के आश्वासन के बाद लौटे बिजली और पानी की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे डूब क्षेत्र के लोग गुरुवार को FIR के विरोध में सेक्टर-113 थाने का घेराव करने के लिए निकल पड़े। किसान नेता सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी पृथला से सेक्टर-113 थाने की ओर कूच कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने भारी सुरक्षा बल तैनात किया था। एडीसीपी मनीषा सिंह ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली। डूब क्षेत्र के लोगों और किसानों को पुलिस ने पृथला ब्रिज के नीचे रोक लिया। यहां पुलिस और बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे। अधिकारियों और प्रदर्शनियों के बीच बातचीत हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर दर्ज FIR को लेकर अपनी नाराजगी जताई। पुलिस के मुताबिक, नियमों का उल्लंघन करने के मामले में करीब 200 से अधिक प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बिजली-पानी की मांग को लेकर चल रहे धरने के बीच उन पर कार्रवाई की गई है। पृथला ब्रिज के नीचे हुई बातचीत के दौरान प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि दर्ज FIR में किसी के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की जाएगी। मामले की जांच के बाद FIR में FR लगाने की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के इस आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने थाने के घेराव का फैसला फिलहाल टाल दिया। वहीं, बिजली विभाग के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि स्थायी बिजली मीटर लगाने से संबंधित सरकारी आदेश जारी हो गया है। अधिकारियों ने कहा कि सरकारी आदेश की कॉपी प्रदर्शनकारियों के बीच लाकर दिखाई जाएगी। प्रदर्शनकारियों ने साफ किया कि जब तक अधिकारी सरकारी आदेश की कॉपी उनके सामने नहीं रखते, तब तक उनका धरना खत्म नहीं होगा। लोगों का कहना है कि आदेश की कॉपी देखने के बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद डूब क्षेत्र के लोग सेक्टर-113 थाने का घेराव करने के बजाय वापस धरना स्थल की ओर लौट गए। हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि उनका धरना फिलहाल जारी रहेगा। उनका कहना है कि सरकारी आदेश की कॉपी सामने आने और उसमें स्थायी मीटर लगाने की व्यवस्था की पुष्टि होने के बाद ही धरना समाप्त करने पर विचार किया जाएगा।
0
0
Report

यूपी के CM योगी से PK नेताओं की बैठक: विकास और समरसता पर चर्चा

Noida, Uttar Pradesh:आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से आत्मीय एवं महत्वपूर्ण भेंट हुई।इस अवसर पर भागीदारी पार्टी (पी.)के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रेम चंद्र प्रजापति जी एवं राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्री महेश प्रजापति जी मौजूद रहे。 भेंट के दौरान प्रदेश के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। सामाजिक न्याय, वंचित एवं पिछड़े वर्गों की भागीदारी तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों को लेकर विचार-विमर्श किया गया。 उत्तर प्रदेश को विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता के मार्ग पर निरंतर आगे ले जाने के लिए हम सभी संकल्पित हैं。 सामाजिक न्याय | सबकी भागीदारी | सर्वांगीण विकास
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर बिलौआ: काली गिट्टी खदान से खनिज चोरी, FIR दर्ज

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर स्लग: बिलौआ में काली गिट्टी खदान से खनिज चोरी, तीन हफ्ते बाद FIR ग्वालियर के बिलौआ में काली गिट्टी खदान से खनिज चोरी के मामले में पुलिस ने आखिरकार FIR दर्ज कर ली है। खनिज निरीक्षक की शिकायत पर 6 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। खास बात यह है कि घटना 8 सितंबर की बताई जा रही है, जबकि FIR 29 सितंबर को दर्ज हुई। वहीं, हाईकोर्ट के आदेश के चलते इलाके में करीब एक महीने से नाकाबंदी और निगरानी के बावजूद खदान से खनिज चोरी का मामला सामने आने से निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। खबर: मामला बिलौआ थाना क्षेत्र के ग्राम रफादपुर स्थित खसरा नंबर 151/02 की खदान का है। खनिज निरीक्षक रमाकांत तिवारी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 103/2026 दर्ज करते हुए धारा 303(2) BNS और 379 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक घटना 8 सितंबर की रात करीब 12 बजकर 10 मिनट की है, जबकि मामला 29 सितंबर की रात 10 बजकर 35 मिनट पर दर्ज किया गया। पुलिस ने अरविन्द्र शर्मा, रोशन शर्मा, रामू कटारे, नगेन्द्र जैन उर्फ पिंकी जैन, आशीष शर्मा और कुलदीप शर्मा को नामजद आरोपी बनाया है। शिकायत के मुताबिक आरोपियों पर खदान से खनिज चोरी करने का आरोप है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुदीप पमार कर रहे हैं। वहीं, इलाके में हाईकोर्ट के आदेश के चलते करीब एक महीने से नाकाबंदी चल रही है। ऐसे में निगरानी के बीच खनिज चोरी का मामला सामने आने से खनिज परिवहन और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अब पुलिस जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि कितना खनिज चोरी हुआ, किस वाहन या मशीनरी का इस्तेमाल किया गया और इस मामले में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। बाइट: सुमन गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर.
0
0
Report

इंदौर: DRI-CBN ने 7.116 किलो एम्फेटामाइन के साथ तीनों आरोपियों को गिरफ्तार

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के साथ मिलकर बड़ी ड्रग तस्करी का खुलासा किया है। टीम ने एक काले रंग की महिंद्रा थार से 7.116 किलो एम्फेटामाइन बरामद किया है। जब्त ड्रग की अनुमानित कीमत 5.69 करोड़ रुपये बताई गई है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। DRI को सूचना मिली थी कि तीन लोग कर्नाटक नंबर की महिंद्रा थार से साइकोट्रोपिक पदार्थ एम्फेटामाइन की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर 30 सितंबर की सुबह उज्जैन-देवास टोल प्लाजा, बांगर के पास DRI और CBN की टीम ने निगरानी शुरू की。 कुछ देर बाद संदिग्ध थार टोल प्लाजा पर पहुंची। अधिकारियों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक बैरिकेड तोड़कर भाग निकला। इसके बाद DRI और CBN की टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक वाहन का पीछा किया और इंदौर के बिचौली मर्दाना इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास थार को रोक लिया。 वाहन और उसमें सवार तीनों लोगों को जांच के लिए DRI के इंदौर कार्यालय ले जाया गया। यहां वाहन की विस्तृत तलाशी के दौरान ड्रग्स को छिपाने का तरीका देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। एम्फेटामाइन को थार के पिछले दरवाजे पर लगी स्टेपनी यानी स्पेयर टायर के अंदर छिपाया गया था。 स्टेपनी टायर को खोलने पर उसके अंदर से 21 पैकेट बरामद हुए। इनमें सफेद-पीले रंग का क्रिस्टलीय पदार्थ मिला, जिसकी NDPS फील्ड टेस्ट किट से जांच करने पर एम्फेटामाइन होने की पुष्टि हुई। DRI ने कुल 7.116 किलो एम्फेटामाइन और महिंद्रा थार को जब्त कर लिया है। तीनों आरोपियों को NDPS एक्ट 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है。
0
0
Report

बरोटीवाला में शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश; एक गिरफ्तार, तीन अज्ञात

Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर के बरोटीवाला क्षेत्र में बीती 23 सितंबर को हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने चोर गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया है...स्कूल परिसर में मौजूद घर में हुई चोरी की इस घटना मे परिवार को बंधक बनाकर हथियारबंध चोर लाखों की नगदी और ज्वेलरी ले उड़े थे... घटना के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आसपास के CCTV कैमरों को खंगाला... इलाके के एक CCTV कैमरे में गिरोह के तीन शातिर चोर पुलिस को नजर आए... CCTV कैमरे में पहले चोर के हाथ में रॉड, दूसरे के हाथ में पिस्टल , और तीसरे के हाथ में चोरी के माल की पोटली नजर आई ... पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरु करते हुए मुखबिर की सूचना पर विकासनगर निवासी 65 वर्षीय बाबूराम को गिरफ्तार कर लिया... आरोपी बाबूराम के कब्जे से चोरी की गई नगदी और अन्य दस्तावेजों के साथ घटना में इस्तेमाल की गई डिस्कवर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है... पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके साथ घटना में तीन अन्य साथी... सोनू , राजेंद्र और मदन शामिल थे... घटना से पहले पकड़े गए आरोपी बाबूराम ने घर की रैकी कर अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए... पुलिस अब घटना को अंजाम देने वाले तीन अन्य फरार आरोपियों को तलाश रही है...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top