209831
UNNAO-अज्ञात वाहन के टक्कर से वृद्धा की मौत
Chilaola, Uttar Pradesh:उन्नाव । अजगैन थाना क्षेत्र स्थित कानपुर लखनऊ हाइवे पार कर रहा ऑटो में अज्ञात वाहन के टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही ऑटो पलत गई। हादसे में ऑटो पर सवार वृद्धा की मौत हो गई और उसके परिवार के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी नवाबगंज पर इलाज बाद घर भेज दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अनिल राजभर का अखिलेश पर बड़ा हमला, विपक्ष में हलचल तेज
Noida, Uttar Pradesh:सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर योगी सरकार के मंत्री अनिल राजभर का बड़ा हमला अखिलेश यादव ने अपने घर में एक नशे का पेड़ लगाया है अखिलेश हर सुबह नशे के पेड़ की छांव में नशा होने तक बैठते है नशे के पेड़ का असर होने के बाद अखिलेश प्रदेश भर में लोगों को गुमराह करने निकल पड़ते है सपा राष्ट्रप्रेम की बात करे यह हास्यास्पद है अखिलेश सरकार ने आतंकवादियों के मुकदमे वापस किए, जिन्हें बाद में कोर्ट ने सजा सुनाई थी जिनकी मानसिकता आतंकी, भारत विरोधी हो वो राष्ट्रप्रेम की बात कर रहे है जिन्हें सबसे अधिक महिला आरक्षण का विरोध किया आज वो महिला आरक्षण की बात कर रहे गिरगिट भी इतनी तेज रंग नहीं बदलता जितना सपा बदल रही है लड़कों से गलती हो जाती है, सपा क्या ये भूल गई है दलितों, पिछड़ों का सबसे अधिक अपमान सपा सरकार में हुआ0
0
Report
दनकौर पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, तमंचा-कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद
Greater Noida, Uttar Pradesh:आपसी रंजिश में गोली मारने वाले बदमाश से हुई पुलिस मुठभेड़, पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हुआ कायदे आजम नाम का बदमाश, बदमाश से तमंचा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी ने कल अपने ही गांव के व्यक्ति के देसी तमंचे से मार दी थी गोली, दनकौर थाना पुलिस की हुई मुठभेड़।0
0
Report
टाटीबंध में अवैध प्लॉटिंग पर निगम ने बुलडोजर, 25 हजार वर्गफीट जमीन खाली
Begun, Rajasthan:रायपुर टाटीबंध में अवैध प्लॉटिंग पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार वर्गफीट जमीन पर चला बुलडोजर. जोन-8 टीम ने जेसीबी से मुरूम रोड काटकर रास्ता किया बंद, अवैध निर्माण भी तोड़ा.. मौके पर लगाया अवैध प्लॉटिंग का बोर्ड, जल्द अधिग्रहण की तैयारी.0
0
Report
Advertisement
देहरादून में देर रात बारिश, गढ़ी कैंट क्षेत्र में वीडियो सामने
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड: देहरादून देररात शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। वीडियो गढ़ी कैंट इलाके से है।0
0
Report
इमरान मसूद ने खरगे के बयान पर सवाल उठाए, केरल की 100% साक्षरता पर बहस
Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: काँग्रेस नेता इमरान मसूद ने काँग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर कहा, "केरल में 100% लिटरेसी रेट है...मैं वहां गया हूं...गुजरात में लिटरेसी रेट क्यों कम है?...आपको यह सवाल खुद से पूछने की जरूरत है...आप सिर्फ मुसलमानों को गाली देते हैं और कुछ नहीं करते"0
0
Report
लखनऊ में आधी रात बाइक चोरी: CCTV में चोर कैद, रकाबगंज घसियारी मंडी मामला
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ आधी रात में चोरों ने रेकी कर एक बाइक की चोरी कर ली। दोनों चोरों ने पहले आसपास रेकी की और किसी के न होने का फायदा उठाकर, मोटरसाइकिल स्टार्ट कर के भाग निकल गए। पूरी घटना सामने वाले मकान में लगी CCTV में कैद हो गई। मामला कैसरबाग कोतवाली के करीब रकाबगंज घसियारी मंडी का है।0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा शहर में चोर गिरोह सक्रिय, सीसीटीवी में कैद वारदात
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा बांसवाड़ा शहर में चोर गिरोह सक्रिय शहीद भगत सिंह कॉलोनी में बाइक पर आए चोर अल सुबह 4 बजे बाइक पर दो चोर कॉलोनी में घुसे सुने मकान में चोरी की नाकाम कोशिश तभी एक व्यक्ति के आ जाने से चोर बाइक पर बेठकर हुए फरार चोर अपने साथ लाए थे एक बैग बैग में था दरवाजे और ताले तोड़ने के हथियार यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद पीड़ित ने राजतालाब थाना पुलिस को दी सूचना पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की कर रही तलाश0
0
Report
श्री विजयनगर-श्रीगंगानगर में अलसुबह से बारिश, किसान चिंतित; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्री विजयनगर क्षेत्र में अल सुबह से बारिश बारिश को लेकर किसान चिंतित मौसम विभाग ने 7 अप्रैल को लेकर पहले से जारी किया था अलर्ट, श्रीगंगानगर केश्री विजयनगर क्षेत्र में अल सुबह से बारिश और हवाओं का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 7 अप्रैल को पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था। बारिश से किसान चिंतित हैं, खासकर नई धान मंडी में पड़ी जींस के ढेर भीग रहे हैं। व्यापारी कृषि उत्पादों को होने वाले नुकसान से परेशान हैं। बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है, गर्मी के बीच ठंडक बढ़ गई। स्कूल के बच्चे सुबह के समय भीगते हुए परेशान हो रहे हैं। प्रशासन ने सतर्क रहने की सलाह दी है। किसानों ने फसलों की सुरक्षा के उपाय तेज कर दिए हैं。0
0
Report
चतरा में एक रात आठ घरों की चोरी, क्षेत्र में दहशत
Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा में एक ही रात आठ घरों में चोरी, लाखों का सामान ले उड़े चोर, जांच में जुटी पुलिस चतरा : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के ख़ुटीकेवाल गांव के मुसहर टोला में बीती रात चोरों के द्वारा एक साथ आठ घरों में चोरी किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोग दहशतजदा होने के साथ साथ खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। बताया जाता है कि यह घटना तब घटी जब सभी मुसहर समुदाय के लोग अपनी रोजी- रोटी के लिए एक दो दिन पूर्व ही काम करने के लिए बाहर गए हुवे थे। इन आठ घरों में मात्र दो सदस्य ( एक महिला एक पुरुष)ही यहां रह गए थे। बीती रात दोनों सदस्य अपने अपने घरों में सोए हुए थे। इस दौरान चोरों ने मौके का फायदा उठाकर सभी घरों में हाँथ साफ कर दिया और नकदी, सोना,चांदी सहित लाखो रुपये के सामान लेकर चंपत हो गए। चोरी की घटना की जानकारी अहले सुबह लोगों तो तब हुई जब घर में सो रहे एक सदस्य युवक की नजर घर में बिखरे सामान और टूटे हुवे बक्शे पर पड़ी। इसकी जानकारी वह महिला को देने पहुंचा तो वहां का भी मंजर वही था। एक एक कर सभी घरों को देखा तो सबके घर के ताले के साथ साथ बख्शे के ताले भी टूटे पाए गए। जिसके बाद युवक ने फोन के माध्यम से घटना की जानकारी बाहर कमाने गए परिजनों को दी। सूचना मिलते ही उपरोक्त सभी घर के सदस्य मौके पर पहुंचे तो देखकर दंग रह गए। वहीं पीड़ित ने इसकी सूचना हंटरगंज थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची तो जरूर पर घर में सोने वाले सदस्य को ही थाना में बंद कर दिया। जिसका विरोध मुसहर समुदाय के सभी सदस्यों ने किया। इनका कहना था कि चोर को पकड़ने के बजाय पुलिस हमारे घर के सदस्य को ही अंदर कर दे रही है। न एफआईआर कर रही है और ना कोई छानबीन। जिनके घरों में चोरी हुई उसमें अजय मुसहर, कारु मुसहर, विनय मुसहर, दीपू मुसहर, गोरा मुसहर, आलोक मुसहर, कृष्ण मुसहर और बांसों मुसहरनी का नाम शामिल है। इन घरों से लाखों का सामान की चोरी हुई है। इधर थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना पर जांच मेरे द्वारा प्रारंभ कर दी गई है परन्तु जिनके घर चोरी की घटना घटी है उनके द्वारा अभी तक थाना में कोई आवेदन नहीं दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
आगरा में ग्रेटर आगरा योजना के तहत 10 टाउनशिप का भूमि पूजन और शिलान्यास
Noida, Uttar Pradesh:ऐतिहासिक वैभव और वैश्विक विरासत को सहेजे आगरा की पावन धरा पर आज विकास के एक नए अध्याय का शुभारंभ होने जा रहा है। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नए शहर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत ग्रेटर आगरा योजना (रायपुर-रहनकलां) में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 10 टाउनशिप का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया जाएगा, साथ ही जनपद आगरा के विकास को नई गति प्रदान करती विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी होगा। यह पहल आगरा की विरासत को संभालते हुए उसे आधुनिकता से जोड़ने का प्रयास है, ताकि शहर और अधिक व्यवस्थित हो, सुविधाएं बढ़ें और लोगों का जीवन बेहतर बन सके।0
0
Report
जांजगीर-चांपा में ट्रैक्टर ठगी आरोपी गिरफ्तार, 20 लाख के इंजन व ट्रॉली बरामद
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा ट्रैक्टर ठगी करने वाला शातिर आरोपी गिरफ्तार, किसानों से किराए पर ट्रैक्टर लेकर फर्जी दस्तावेज से बेच देता था आरोपी, पुलिस ने 4 ट्रैक्टर इंजन और 1 ट्रॉली बरामद की, कीमत करीब 20 लाख रुपए, आरोपी अनुराग दास महंत कई नामों से अलग-अलग इलाकों में करता था ठगी, अकलतरा पामगढ़ और नैला क्षेत्र के किसान बने शिकार, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई0
0
Report
हरिद्वार पुलिस ने 30 ढोंगी बाबाओं को दबोचा, श्रद्धा भंग के आरोप
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार हरिद्वार पुलिस ने 30 ढोंगी बाबाओं को दबोचा, हरिद्वार कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही साधु-संतों के भेष में लोगों को करते थे गुमराह महिलाओं-युवाओं को झांसे में लेकर ठगते थे SSP हरिद्वार नवनीत भुललर के निर्देश पर सघन चेकिंग के बाद कार्रवाई श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ पर सख्ती0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार के ललतारा पुल पर युवक ने चढ़ाई की; पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारा
Haridwar, Uttarakhand:ब्रेकिंग न्यूज / हरिद्वार हरिद्वार के ललतारा पुल पर एक व्यक्ति चढ़ा, मौके पर लोगों की नजर पड़ते ही पुलिस को दी गई सूचना。 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को पुल से नीचे उतारा。 प्रारंभिक जानकारी में व्यक्ति की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है。 घटना के चलते कुछ समय के लिए पुल पर यातायात प्रभावित रहा और मौके पर भीड़ जुटी。 पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की, किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई。0
0
Report
इलाहाबाद हाईकोर्ट: बिजली हादसे में घायल राजमिस्त्री को मुआवजा, विभाग पर जिम्मेदारी
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, करंट से होने वाली मौत को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, बिजली लाइन से किसी को चोट पहुंचती है तो विभाग होगा जिम्मेदार, हाईकोर्ट ने कहा बिजली विभाग अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकता, पीड़ित को सिर्फ यह साबित करना होगा कि उसे बिजली के झटके से चोट आई है, पीलीभीत के मोहम्मद निसार ने आरोप लगाया कि वह घर के बाहर खड़ा तभी एचटी लाइन का तार टूटकर उनके ऊपर गिर पड़ा, तार की चपेट में आने के चलते वह गंभीर रूप से झुलस गए, गंभीर रूप से झुलसने से संक्रमण के चलते बायां हाथ उनका काटना पड़ा, ट्रायल कोर्ट में उन्होंने मुआवजे के लिए याचिका दाखिल की, ट्रायल कोर्ट ने उनकी अर्जी पर सुनवाई करते हुए 3 लाख 87 हजार 500 रुपए मुआवजे का आदेश दिया, मुआवजे के आदेश के खिलाफ उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद ने हाईकोर्ट में विशेष अपील दाखिल की, हाईकोर्ट में बिजली विभाग के वकील ने कहा हादसा विभाग की लापरवाही से नहीं हुआ, लाइन टूटने से बिजली की आपूर्ति स्वतः ही बंद हो जाती है, हालांकि बिजली विभाग ने दलीलों के समर्थन में कोई पुख्ता दस्तावेज पेश नहीं किया, हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद पाया कि पीड़ित राजमिस्त्री था, हाथ कटने के चलते उसके कमाने की पूरी क्षमता ख़त्म हो गई, यह टिप्पणी करते हुए हाईकोर्ट ने बिजली विभाग की अपील को खारिज कर दिया।0
0
Report
हरिद्वार रानीपुर में वाहन चोर गिरोह ध्वस्त, 10 मोटरसाइकिलें बरामद
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार की कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर आखिरकार पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नशे की लत में डूबे चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपी नशे की पूर्ति और अपने शौक पूरे करने के लिए अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी कर उन्हें बेहद कम दामों में बेच दिया करते थे। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरी के गिरोह पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
