209861
Unnao - नो हेलमेट, नो -फ्यूल की हुई शुरुआत
Netua Grameen, Uttar Pradesh:नो हेलमेट नो फ्यूल की शुरुआत की गई। सरकार के निर्देश के बाद बांगरमऊ सीओ अरविंद चौरसिया ने क्षेत्र के पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी को निर्देश दिया कि सभी पेट्रोल पंप मालिक अपने पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट नो फ्यूल का बैनर लगाए। लोगों को जागरूक करें बिना हेलमेट लगाए अगर कोई पेट्रोल लेने आता है तो उसे पेट्रोल ना दें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तेज़ बारिश से अरहमा नाले में जलस्तर बढ़ा, कैंप की दीवार टूटी, सुरक्षा बल सक्रिय
Aram Pora, Ganderbal, Due to continuous heavy rainfall, the water level in Arhama Nallah, flowing along the northern side of Transit Camp Manigam, rose significantly. The sudden surge in the water level caused a breach in the boundary wall of the Transit Camp, allowing a large volume of water to flow towards the camp premises. Upon receiving the information, In-Charge Transit Camp Manigam, Shri Abid Rashid Mir (SP), accompanied by Nodal Officer Transit Camp, Shri Salahuddin (ACR), I/C Police Post Manigam, Shri Gulzar Ahmad, and police personnel deployed at the camp, immediately rushed to the spot and assessed the situation. The team promptly mobilized available resources and placed stones and sandbags at the vulnerable breach point, located approximately one kilometre upstream from the Transit Camp. Their timely intervention successfully diverted the flow of water and prevented it from entering the camp premises. Owing to the swift, timely, and coordinated response of the police personnel, the situation was brought under control without any loss or damage. No damage to the Transit Camp infrastructure was reported, no injuries occurred, and all pilgrims (Yatris) remained safe and secure. The situation is being continuously monitored, and all necessary precautionary measures have been put in place to deal with any further weather-related contingencies. The Police, SDRF, Civil Administration, and other concerned agencies remain on high alert to ensure the safety, security, and convenience of the pilgrims. The Civil Administration is also swiftly undertaking immediate repair of the damaged boundary wall and strengthening the vulnerable portion to prevent any recurrence or further damage in the event of continued rainfall.0
0
Report
सिंहस्थ-2028: उज्जैन पुलिस 1,800 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण शुरू, 5,000 वॉलिंटियर्स तैयार
Ujjain, Madhya Pradesh:एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन में पहले चरण में 1,800 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण, सिंहस्थ के लिए 5,000 वॉलिंटियर्स होंगे तैयार उज्जैन। सिंहस्थ-2028 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में उज्जैन पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन में "सिंहस्थ सारथी" प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। पहले चरण में करीब 1,800 स्वयंसेवकों और एनआरएस (NRS) सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। लक्ष्य है कि सिंहस्थ शुरू होने से पहले कुल 5,000 वॉलिंटियर्स तैयार किए जाएं, जो मेले के दौरान पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर श्रद्धालुओं की सेवा करेंगे。 पुलिस सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। प्रशिक्षण के दौरान स्वयंसेवकों को श्रद्धालुओं से बेहतर संवाद, सेवा भाव, भीड़ और यातायात प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, सीपीआर (हृदय गति रुकने पर दी जाने वाली जीवन रक्षक प्रक्रिया) तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता देने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। विषय विशेषज्ञों ने अलग-अलग सत्रों में स्वयंसेवकों को उनकी जिम्मेदारियों और सिंहस्थ के दौरान निभाई जाने वाली भूमिका की जानकारी दी। होमगार्ड और चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार और सीपीआर का लाइव प्रशिक्षण भी दिया। कार्यक्रम के समापन पर एसपी प्रदीप शर्मा ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सिंहस्थ-2028 के दौरान वे श्रद्धालुओं की सहायता, मार्गदर्शन, यातायात और भीड़ प्रबंधन में पुलिस के मजबूत सहयोगी बनेंगे। इस अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए。 कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर पूर्व) आलोक शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक भरत सिंह यादव, प्रशिक्षण समन्वयक स्वाति कामले सहित पुलिस अधिकारी और प्रशिक्षक उपस्थित रहे। उज्जैन पुलिस के अनुसार यह प्रशिक्षण अभियान चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। सभी 5,000 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित कर सिंहस्थ-2028 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और बेहतर व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।0
0
Report
रायपुर: कांग्रेस भवन घेराव हिंसा केस में एफआईआर, 16 पुलिस घायल
Begun, Rajasthan:रायपुर भाजपा के कांग्रेस भवन घेराव हिंसा मामले में केस दर्ज कांग्रेस के 12 नेताओं समेत अन्य कार्यकर्ताियों पर एफआईआर काँच की बोतल, पत्थर, लकड़ी और जूते फेंकने का आरोप सब-इंस्पेक्टर व महिला आरक्षक सहित 16 पुलिसकर्मी हुए हैं घायल वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस की जांच जारी, अन्य आरोपियों के नाम भी जुड़ सकते हैं कांग्रेस नेताओं सुनील कुकरेजा, विनोद तिवारी, सकलेन कामदार, आकाश तिवारी, अजीत कुकरेजा, हनी बग्गा, शांतनु झा, गावेश साहू, खुबी डहरिया, सागर दुल्हानी, अजीज भिंसरा, अमित तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर खम्हारडीह थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 121(1), 132, 191 और 221 के तहत अपराध दर्ज.0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में चौहान समाज का शक्ति प्रदर्शन, संकल्प दिवस समारोह तय
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ चौहान समाज का लखनऊ में शंखनाद 25 जुलाई को मनाएंगे संकल्प दिवस समारोह जेल मंत्री दारा सिंह चौहान के जन्मदिवस पर कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक केशव मौर्य रहेंगे मौजूद चौहान समाज का शक्ति प्रदर्शन करेंगे मंत्री दारा सिंह चौहान0
0
Report
हाथरस ट्रैफिक पुलिस रिश्वत घोटाला: वायरल वीडियो पर सवाल
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में एक बार फिर ट्रैफ़िक पुलिस सवालों के घेरे में है... दरअसल ट्रैफ़िक पुलिस के जवान का रिश्वत लेते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है... वीडियो हाथरस शहर के इगलास अड्डे का बताया जा रहा है...वीडियो में पुलिसकर्मी 500 रुपए की रिश्वत लेके अपने सीनियर को बताते हुए नजर आ रहा है....इससे पहले भी ट्रैफ़िक पुलिस पर गम्भीर आरोप लग चुके हैं... बावजूद इसके पुलिस विभाग लगातार चर्चाओं में रहता है... अब देखना होगा कि... रिश्वतखोरी के इस मामले में आला अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं...0
0
Report
बीच सड़क पर नशेबाज़ों की गुंडागर्दी: ऑटो चालक पिटाई वीडियो वायरल
Kanpur, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग देर रात बीच सड़क पर नशेबाज़ों का तांडव ऑटो चालक की बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल सड़क पर खुलेआम गुंडागर्दी का नज़ारा नरेंद्र मोहन सेतु के पास मेडिकल कॉलेज गेट के पास की घटना0
0
Report
Advertisement
चपलासा में वृद्ध पिता की हत्या: पैसे के विवाद के चलते पुत्र ने धारदार हथियार से गला रेत दिया
Dewas, Madhya Pradesh:चपलासा में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने वृद्ध पिता की गला रेतकर हत्या देवास। जिले के कन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम चपलासा में पारिवारिक विवाद के दौरान एक पुत्र ने अपने ही वृद्ध पिता की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, मृतक माधवपुरी गोस्वामी ने करीब आठ वर्ष पूर्व अपनी संपत्ति तीनों बेटों में बांट दी थी। दो बेटों के निधन के बाद वे मंझले बेटे जगदीशपुरी गोस्वामी के साथ रह रहे थे। आरोपी शराब का आदी बताया जा रहा है और अक्सर पैसों को लेकर विवाद करता था। शराब के नशे मेँ विवाद के दौरान उसने अपने पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कन्नौद थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि डायल-112 की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पैसों का विवाद सामने आया है। मामले की जांच जारी है।0
0
Report
कांवड़ यात्रा के लिए ऋषिकेश ट्रांज़िट कैंप में सुरक्षा और ट्रैफिक योजना तैयार
Noida, Uttar Pradesh:Rishikesh: Dehradun Rural SP Jai Baluni On Chairing A Meeting At The Rishikesh Transit Camp To Review Security Arrangements, Traffic Management, And Other Preparations For Devotees Arriving For The Kanwar Yatr\n\nआने वाली कांवड़ यात्रा के लिए आज हुई कोऑर्डिनेशन मीटिंग में, नीलकंठ जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट और सुरक्षा पक्की करने पर चर्चा हुई। मीटिंग में हरिद्वार, ऋषिकेश, मुनि की रेती और लक्ष्मण झूला के बीच तालमेल बिठाकर पैदल चलने वालों और गाड़ियों, दोनों के ट्रैफिक को मैनेज करने पर बात हुई। मुख्य बातों में गाड़ियों के लिए IDPL को मुख्य पार्किंग एरिया बनाना शामिल था, जहाँ से यात्री बैराज होते हुए पैदल नीलकंठ जाएंगे। छोटी गाड़ियों के लिए नटराज बाईपास और मुनि की रेती रूट से गरुड़चट्टी जाने की योजना बनाई गई। वापसी के रास्तों और नदी के जलस्तर या रात में पाबंदियाँ जैसी स्थितियों के लिए इमरजेंसी प्लान पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने यात्रियों की सुरक्षित यात्रा पक्की करने के अपने संकल्प पर ज़ोर दिया और उनसे शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने की अपील की। ऋषिकेश में बना कंट्रोल रूम, मुनि की रेती, लक्ष्मण झूला और हरिद्वार के साथ मिलकर, रियल-टाइम जानकारी शेयर करने के लिए ड्रोन और CCTV से यात्रा पर नज़र रखेगा。0
0
Report
बिहार: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 25 अस्पतालों में निःशुल्क डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन
Hajipur, Bihar:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने के लिए राज्य के 25 अनुमंडल अस्पतालों में निःशुल्क डायलिसिस यूनिट का तोहफा दिया।जिसके तहत जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में जहाँ 6 बेड का आईसीयू केयर यूनिट का उदघाटन डीएम वर्षा सिंह और हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह ने फीता काटकर किया वहीं महुआ अनुमंडल अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का उद्घाटन सीएम ने पटना से किया।उदघाटन के डीएम और विधायक ने आईसीयू केयर यूनिट का निरीक्षण किया जिसके बाद डीएम ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने और रेफरल कम करने के उद्देश्य से सदर अस्पताल में 6 बेड के आईसीयू यूनिट खोला गया है जहाँ जिले के कोने कोने से आने वाले गंभीर मरीजों का यही ईलाज होगा और जरूरत पड़ने पर बेडो की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। बाइट-वर्षा सिंह,डीएम0
0
Report
Advertisement
कटिहार में पिकअप से 1740 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Katihar, Bihar:पिकअप से कुल 1740 लीटर शराब बरामद , तस्कर शराब तस्करी के नए नए तरीके पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई सीमावर्ती राज्य पश्चिम बंगाल से एक पिकअप कटिहार जिला के प्राणपुर प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र लाभा के पास से विदेशी शराब लाई जा रही जांच के क्रम में मनियां के पास एक पिकअप में आम के कैरेट में छुपाकर विदेशी शराब पाई गई पुलिस ने तुरंत 1740 लीटर शराब जप्त करते हुए वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया कटिहार पुलिस ने शराब के अनोखे तस्करी का खुलासा करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। कटिहार सदर के एसडीपीओ विशाल आनन्द ने बताया है कि कटिहार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है । इसी कड़ी में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सीमावर्ती राज्य पश्चिम बंगाल से एक पिकअप कटिहार जिला के प्राणपुर प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र लाभा के पास से विदेशी शराब लाई जा रही है । इसी सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने मनियां के पास वाहन जांच शुरू किया । जांच के क्रम में मनियां के पास एक पिकअप में आम के कैरेट में छुपाकर विदेशी शराब पाई गई । पुलिस ने तुरंत शराब जप्त करते हुए वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एसडीपीओ विशाल आनंद ने बताया कि पिकअप से कुल 1740 लीटर शराब बरामद की गई । उन्होंने बताया कि तस्कर शराब तस्करी के नए-नए तरीके आजमा रहे है । कभी आम के कैरेट में तो कभी सब्जी में छुपकर तो उन तरीकों को जानना और पहचानना हमारा कर्तव्य है और कटिहार पुलिस तस्करों के हर तरकीब को नाकाम कर रही है।0
0
Report
एटा पुलिस ने मुठभेड़ में लूट के आरोपी को गिरफ्तार, एक फरार
Etah, Uttar Pradesh:एटा पुलिस ने अपराध और अपराधियों पर एक बार फिर कसा शिकंजा, लूट की घटना में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस में मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया; चैकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को मोटरसाइकिल रोकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर किया. आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी सौरभ उर्फ छोटू के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया, एक आरोपी फरार है. घायल आरोपी को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, उपचार जारी. अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल में घायल हालत की जानकारी ली. पिछले 4-5 दिन पहले कोतवाली नगर के शिकोहाबाद रोड पर हुई लूट की घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार थे; पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश कर रही थीं. वहीं पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की बिना नंबर प्लेट बाइक, लूटे हुए दो मोबाइल और 4500 रुपए बरामद किया. फिलहाल पुलिस फरार एक आरोपी की तलाश में जुटी है. कोतवाली नगर क्षेत्र के गंगनपुर गांव के सामने पुलिस मुठभेड़ हुई। बाइट – श्वेताभ पांडेय SP सिटी एटा।0
0
Report
हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड के महनार रोड स्टेशन पर कैंटीन कर्मी और युवक के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
Hajipur, Bihar:हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड पर स्थित महनार रोड रेलवे स्टेशन परिसर में देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब प्लेटफॉर्म संख्या एक पर कैंटीन दुकान के एक कर्मी और एक युवक के बीच जमकर मारपीट हो गई।मारपीट के दौरान स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों के बीच भी दहशत का माहौल बन गया।बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर कैंटीन कर्मी और युवक के बीच विवाद हो गया जिसके बाद दोनों के बीच प्लेटफॉर्म पर ही मारपीट शुरू हो गई।इसी दौरान कैंटीन कर्मी युवक ने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया।आरोप है कि इसके बाद उक्त युवक को खदेड़कर फिर से पीटा गया। मारपीट के कारण कुछ देर के लिए पूरा स्टेशन परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और यात्री सहमे नजर आए।हालांकि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और स्टेशन प्रबंधन की ओर से भी घटना के संबंध में कुछ भी बताने से इनकार किया गया।लेकिन मारपीट का किसी यात्री ने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।0
0
Report
Advertisement
गुमला में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम से विद्यार्थी और शिक्षकों ने सुरक्षा उपाय अपनाए
Gumla, Jharkhand:साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्कता जरूरी : उपायुक्त नगर भवन में विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित1930 साइबर हेल्पलाइन सहित डिजिटल सुरक्षा के बताए गए महत्वपूर्ण उपाय गुमला। नगर भवन, गुमला में जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से स्कूली विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए साइबर सुरक्षा और डिजिटल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। उपायुक्त ने कहा कि मोबाइल, कंप्यूटर और इंटरनेट का उपयोग करते समय सावधानी बेहद जरूरी है। किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक पर बिना जांच-पड़ताल के भरोसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से आधार, बैंक खाता, ओटीपी, पासवर्ड और अन्य निजी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की अपील की। उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन ने साइबर अपराध के बदलते तरीकों और सोशल मीडिया के बढ़ते खतरे को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मोबाइल एप्लीकेशन को अनावश्यक कैमरा, माइक्रोफोन और लोकेशन की अनुमति देने से बचना चाहिए। साथ ही सोशल मीडिया पर निजी फोटो, वीडियो, लोकेशन और दैनिक गतिविधियों को सार्वजनिक नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी फोटो और वीडियो का दुरुपयोग कर फर्जी सामग्री तैयार कर सकते हैं। यदि किसी विद्यार्थी को ऑनलाइन परेशान किया जाता है या ब्लैकमेल करने का प्रयास होता है, तो डरने के बजाय तुरंत अभिभावक, शिक्षक या पुलिस को इसकी जानकारी देनी चाहिए। एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद यादव ने विद्यार्थियों से अनधिकृत लिंक पर क्लिक नहीं करने और संदिग्ध वेबसाइटों व संदेशों से दूर रहने की अपील की। वहीं, एसडीपीओ बसिया ने भी ऑनलाइन गतिविधियों में सावधानी बरतने और निजी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लॉटरी, इनाम, नौकरी और सस्ते ऑफर के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए। उन्हें जानकारी दी गई कि बैंक या कोई सरकारी अधिकारी कभी भी ओटीपी, पासवर्ड या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी नहीं मांगता है। कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध की शिकायत के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, आपातकालीन सहायता नंबर 112 और महिला हेल्पलाइन 181 की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों के सवालों का जवाब देते हुए साइबर अपराध की पहचान, उससे बचाव और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें” का संदेश देते हुए डिजिटल दुनिया में जिम्मेदार और सुरक्षित नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत बेटियों को डिजिटल रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त अनिमेष रंजन, एसडीपीओ गुमला सुरेश प्रसाद यादव, एसडीपीओ बसिया, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी, कर्मी, शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे。0
0
Report
दिल्ली: जंतर मंतर पर CJP प्रदर्शन, भारी सुरक्षा तैनाती
Noida, Uttar Pradesh:DELHI CJP PROTEST AT JANTAR MANTAR/HEAVY SECURITY DEPLOYMENT AT JANTAR MANTAR/VISUALS0
0
Report
दिल्ली मेट्रो: 07:30 बजे से इन स्टेशनों पर बंद; इंटरचेंज राजीव चौक- मंडी हाउस
Noida, Uttar Pradesh:Delhi Metro Rail Corporation Below mentioned Metro stations will be closed from 07:30 AM till further instructions. However, Interchange facility shall remain available at Rajiv Chowk, Mandi House and Central Secretariat. 1. Lok Kalyan Marg 2. Rajiv Chowk 3. Patel Chowk 4. Ramakrishna Ashram Marg 5. Barakhambha Road 6. Supreme Court 7. Seva Teerth 8. Janpath 9. Mandi House 10. Central Secretariat 11. ITO 12. Delhi Gate 13. Indraprastha 14. Khan Market 15. Jor Bagh 16. Shivaji Stadium0
0
Report
Advertisement
