icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोटपूतली के सीताराम बड़ा मंदिर में मंगल पूजा, प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे

AYAmit YadavJust now
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली, जिला के विधानसभा क्षेत्र में जयपुर देवस्थान विभाग के तत्वावधान में आज ऐतिहासिक सीताराम बड़ा मंदिर ट्रस्ट में विशेष पूजा-अर्चना एवं मंगल कामना कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। क्षेत्र के शीर्ष प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्यों ने हिस्सा लिया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ADM) ओ.पी. साहरण, पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह, उपखंड अधिकारी योगेश देवल और नगरपरिषद के EO अभिषेक सैनी, JEN कृष्ण गुर्जर मंदिर परिसर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए मंगल कामना की। यह आयोजन मंदिर त्यागी रामानंद दास महाराज व महंत धर्मदास महाराज के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ। मंदिर कमेटी ने अतिथियों का स्वागत किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष ओ.पी. मीणा, व्यवस्थापक नागेंद्र पंडित, हनुमान बली, कोषाध्यक्ष सीताराम शरण, सुरेश संगई, अनिल संगई आदि ने सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को दुपट्टा ओढ़ाकर और माला पहनाकर अभिनंदन किया। विशेष पूजा-अर्चना के समापन के बाद प्रसाद का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। ADM ने संबोधित करते हुए मंदिर के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला और कहा कि सीताराम बड़ा मंदिर हमारी प्राचीन संस्कृति का प्रतीक है और ऐसी धरोहरों को संरक्षित करने की आवश्यकता है।
0
0
Report

नसीराबाद प्लांट से जब्त ट्रक छह महीने बाद ब्यावर की सड़कों पर कैसे पहुँचा?

Noida, Uttar Pradesh:नसीराबाद प्लांट में जब्त ट्रक, ब्यावर की सड़कों पर दौड़ रहा। जब्त वाहन को किसने दी खुली छूट? 440 सिलेंडरों के अवैध भंडारण-रीफिलिंग मामले में नया खुलासा। 18 दिसंबर को डीएसओ प्रथम ने बॉम्बे हॉस्पिटल के पास मारा था छापा कार्रवाई के दौरान ट्रक RJ20 GB 2466 किया गया था जब्त। जब्त ट्रक और सिलेंडर को सेल्स ऑफिसर ने गैस एजेंसी को किया सुपुर्द। सेल्स ऑफिसर अनिल कुमार हालवी के इन्हे भिजवाया नसीराबाद प्लांट। नसीराबाद प्लांट पर जब्त गैस सिलेंडर और जब्त ट्रक को जमा करवाया। प्लांट में जमा कराई गई बकायदा रसीद भी गैस एजेंसी संचालक ने पास। लेकिन छह माह बाद प्लांट में जमा ट्रक ब्यावर की सडकों पर दौड रहा। डीएसओ ने जब करवाया ट्रक का भौतिक सत्यापन तो हुआ खुलासा। गैस एजेंसी संचालक ने जब ट्रक मालिक को फोन करके लोकेशन पूछी। फोन पर ट्रक मालिक ने बताई ब्यावर में ट्रक की लोकेशन। प्रकरण में कलेक्टर कोर्ट ने लगाया था 4.50 लाख रुपये का जुर्माना। सवाल जब्त वाहन सड़क पर कैसे और किसकी अनुमति से? सरकारी कब्जे में दिखाया गया ट्रक आखिर किसके कब्जे में? क्या जब्त वाहन की निगरानी में हुई बड़ी लापरवाही? जुर्माना वसूले बिना वाहन छोड़ना किस नियम के तहत? कार्रवाई के दौरान एक कार और टैंपों को भी किया था जब्त।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

गोरखपुर गैस दुकान से किशोर ने 40 हजार रुपए चुरा लिए; CCTV में कैद

Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के बड़हलगंज नगर क्षेत्र में एक ऑक्सीजन गैस सिलेंडर सप्लायर की दुकान से 40 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक किशोर दुकान के काउंटर से नकदी निकालकर फरार होता दिखाई दे रहा है। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के सिधुआपार निवासी राजन वर्मा ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की आपूर्ति का व्यवसाय करते हैं। उनकी مارुति एजेंसी के सामने स्थित 'वर्मा गैसेज' नाम से दुकान है। मंगलवार की शाम करीब छह बजे राजन वर्मा अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान वे किसी आवश्यक कार्य से दुकान का काउंटर बंद कर छत पर चले गए। कुछ समय के लिए दुकान खाली रह गई। दुकान खाली देखते ही लगभग 16 से 17 वर्ष की उम्र का एक किशोर वहां पहुंचा। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार उसने पहले आसपास नजर दौड़ाई और यह सुनिश्चित किया कि कोई उसे देख नहीं रहा है। इसके बाद वह सीधे काउंटर्स के पास पहुंचा और उसमें रखी बिक्री की करीब 40 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। चोरी करने के बाद वह मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद जब राजन वर्मा वापस दुकान पर पहुंचे तो उन्हें काउंटर से नकदी गायब मिली। इसके बाद उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। फुटेज में एक किशोर बेहद सहज तरीके से काउंटर के पास पहुंचकर नकदी निकालता और वहां से भागता हुआ दिखाई दिया। चोरी की घटना सामने आने के बाद दुकानदार के होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित दुकानदार ने बड़हलगंज कोतवाली में अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना ने स्थानीय व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज मिलने से पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में मदद मिलने की उम्मीद है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस कब तक आरोपी की पहचान कर चोरी की रकम बरामद कर पाती है।
0
0
Report

पीएम मोदी के 12 साल पूरे पर बलिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटा

Ballia, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने की खुशी में बलिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटा। केक पर लिखा है मोदी के 12 साल बेमिसाल। जश्न मना रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ सबका विकास के साथ 2014 में सरकार बनाई, जो आज विकसित भारत के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी का बलिया से विशेष लगाव है; 2014 लोकसभा चुनाव में अंतिम जनसभा बलिया में किया और बलिया से ही देश की सबसे बड़ी उज्ज्वला योजना की शुरुआत भी किया। वहीं भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ रहने की कामना के साथ ही प्रधानमंत्री पद पर रिकॉर्ड बनाने पर भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी。
0
0
Report
Advertisement

पुलिस दबाव से बचने हेतु किशोर मोबाइल टावर चढ़ा, घंटों ड्रामे के बाद सुरक्षित नीचे

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव ढयोटी में पुलिस की कार्यवाही से बचने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा किशोर, घंटों चले ड्रामे के बाद उतरा नीचे अमरोहा जनपद के बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव ढयोटी में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक किशोर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए गए। पुलिस का कहना है कि टावर पर चढ़ने वाले किशोर के खिलाफ पहले से एक मुकदमा दर्ज था। पुलिस के अनुसार, अपने खिलाफ दर्ज मामले में दबाव बनाने के उद्देश्य से वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। काफी देर तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने पर किशोर सुरक्षित नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा रही और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रही。
0
0
Report

ठुकराल के बयान से उत्तराखंड में सियासत गर्म, भाजपा की सत्ता पर संकट

Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड में जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है भाजपा के लिए चिंता के विषय उभर कर आ रहे है। भाजपा नेताओं की गुटबाजी के बाद अब विपक्ष के तीखे हमले भोपा के लिए सिरदर्द बन गए है। भाजपा की रीति नीति को जानने वाले पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का आरोप अब भाजपा के लिए भी चिंता का विषय बन गया है। भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो चुके रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के विवादित बयान ने एक बार फिर उत्तराखंड के सियासत को गर्म कर दिया है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि 2027 में होने वाला अर्ध कुंभ भाजपा के लिए सत्ता वापसी की बड़ी चाबी है ... और इस आयोजन में अप्रिय घटनाओं को अंजाम देकर भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए कुछ भी कर सकती है। पूर्व विधायक इस बयान में उत्तराखंड में सियासी नेताओं में खलबली पैदा कर दी है। उत्तराखंड के लिए साल 2027 बड़ा महत्वपूर्ण है। एक तो विधानसभा चुनाव होने है दूसरा चुनाव से पहले कुंभ का आयोजन होना है ... इसलिए विपक्ष की आशंका है सत्ता पक्ष के लिए चिंता दे गई है। अब देखना होगा कि भाजपा कैसे विपक्ष के इस जाल से निकल पाती है।
0
0
Report

इटावा में शराब के नशे में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या, गिरफ्तार

Etawah, Uttar Pradesh:एंकरइंट्रो:-इटावा जनपद में बड़े भाई ने छोटे भाई की शराब के नशे में हत्या कर दी, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम प्रक्रिया के साथ जांच पड़ताल में जुटी है वही आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वी. ओ.:-इटावा जनपद के थाना वैदपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अधियापुर गांव में उसे वक्त सनसनी फैल गई जब एक बड़े भाई शिव शंकर ने अपने छोटे भाई सुशील कुमार की निर्मम हत्या कर दी हत्या की वजह शराब के नशे में दोनों भाइयों के बीच झगड़े का बताया जा रहा है शराब के नशे में दोनों भाइयों के बीच में झगड़ा हुआ इसी दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई पर लाठी डंडे से कई बार कर दिए लेकिन उसके बाद हसिए से कई बार करके मौत के घाट उतार दिया घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई वहीं पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी है तो आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। बाइट:- अनिल मृतक के भांजा बाइट:- डॉक्टर शिवम राजपूत - ईएमओ जिला अस्पताल इटाव
0
0
Report
Advertisement

बलरामपुर में मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी वाला वीडियो वायरल, आक्रोश फैल गया

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी का वीडियो वायरल, लोगों में नाराजगी बलरामपुर जनपद के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नहर बालागंज स्थित एक पेट्रोल पंप का 41 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के प्रति अभद्र भाषा और आपत्तिजनक टिप्पणी करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मंगलवार रात का है। जानकारी के अनुसार, नहर बालागंज स्थित केजीएन पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के दौरान किसी बात को लेकर युवक कथित रूप से मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने लगा। वीडियो में मौजूद कुछ लोगों की आवाज भी सुनाई दे रही है, जिसमें एक सेल्समैन द्वारा युवक के मुख्यमंत्री के प्रति अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज करने की बात कही जा रही है। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर तेजी से साझा किया जा रहा है, जिसके बाद स्थानीय स्तर पर लोगों में नाराजगी और आक्रोश देखने को मिल रहा है। कई लोग मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता, वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान तथा घटना के संबंध में पुलिस या प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए वायरल वीडियो से जुड़े दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना शेष है।
0
0
Report

कौशांबी में पुलिस भर्ती परीक्षा: अभ्यर्थियों का उत्साह चरम पर, सुरक्षा मजबूत

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे और अंतिम दिन कौशांबी में अभ्यर्थियों का उत्साह चरम पर देखने को मिला। जिले के सभी 8 परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही बड़ी संख्या में परीक्षार्थी पहुंचे। थ्री-लेयर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी जांच के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी केंद्रों पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। वहीं डीएम और एसपी स्वयं परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।
0
0
Report

गोंडा में 13192 अपात्र राशन कार्ड निरस्त, आय और वाहन आधार पर

Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा में एक बार फिर से बड़े पैमाने पर जिला पूर्ति विभाग द्वारा अपात्र राशन कार्ड धारकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13192 अपात्र लोगों के राशन कार्ड काटे गए हैं। यह लोग ऐसे परिवार से थे जिनमें परिवार की सालाना आय 2 लाख से ऊपर थी या उन्होंने 2 लाख रुपए से ऊपर का गेंहू,धान बेचा था या परिवार में कोई आयकर दाता था। उसके परिवार में कोई चार पहिया वाहन है तो ऐसे 13192 लोगों का कार्ड खत्म कर दिया गया है। आधार कार्ड से ऐसे लोगों का डाटा खाद्य एवं रसद विभाग को उपलब्ध कराया गया था जिसके बाद खाद एवं रसद विभाग में कार्यवाही करते हुए इनके कार्ड डिलीट कर दिए हैं। कुंवर दिनेश प्रताप सिंह जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में जो भी परिवार सालाना आय 2 लाख से अधिक है। परिवार में कोई आयकर दाता है। तो चार पहिया वाहन है या उनकी टर्नओवर 25 लाख रुपए से अधिक है यह एक रूटीन प्रक्रिया है इसके तहत कार्ड विलोपन कर का कार्य किया गया है। इसमें अभियान चलाकर अपात्र लोगों के 13192 कार्ड का विलोपन किया गया है। इसके बाद भी लगातार अभियान चला करके और राशन कार्डों की जांच की जा रही है और भी कोई अगर इस तरीके से अपात्र मिलेंगे तो उनके भी राशन कार्ड को निरस्त किया जाएगा क्योंकि राशन कार्ड पत्रों को ही मिलना चाहिए आप पत्रों को मिलने की सुविधा नहीं है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top