उन्नावः खनन विभाग ने ओवरलोड और बिना रॉयल्टी के वाहनों पर की कार्रवाई,9 वाहनों से 4लाख जुर्माना वसूला
Netua Grameen, Uttar Pradesh:शुक्लागंज में खनन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ओवरलोड और बिना रॉयल्टी के 9 वाहनों पर कार्रवाई करके करीब 4 लाख का जुर्माना वसूला है। खनन विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप मच गया। कुछ ड्राइवर गाड़ी को मौके से लेकर भाग रहे थे, लेकिन खनन विभाग के अधिकारी ने पीछा करके उन पर कार्रवाई की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
