209801
Unnao - राजमिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मौत, सोशल मीडिया से पुलिस ने कराई पहचान
Husain Nagar, Uttar Pradesh:बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के उन्नाव-हरदोई मार्ग पर स्थित आलमपुर रेतवा गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में राजमिस्त्री की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोशल मीडिया से शिनाख्त कराई। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजन रो-रो कर बेहाल होते रहे। बता दे कि बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर गांव के पास सुरसेनी गांव के रहने वाले 45 वर्षीय आफाक पेशे से राजमिस्त्री थे, काम खत्म करने के बाद साइकिल से अपने घर लौट रहे थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
खोड़ा थाना चौकी के बाहर युवक ने आत्मदाह की कोशिश; आरोपों की जांच
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी के अंदर युवक द्वारा आत्मदाह की कोशिश की गई। घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। कुछ दबंगों ने युवक के साथ मारपीट की थी। इसके बाद पीड़ित शिकायत लेकर नेहरू गार्डन पुलिस चौकी पहुंचा। युवक ने चौकी पहुंचकर पुलिसकर्मियों को अपने साथ हुई मारपीट की जानकारी दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत पर तत्काल सुनवाई नहीं हुई, जिससे वह नाराज हो गया। इसी दौरान उसने पुलिस चौकी के बाहर ही खुद को आग लगाने की कोशिश की। अचानक युवक के इस कदम से चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह युवक को रोककर स्थिति को संभाला। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गयी। युवक को उपचार के लिए दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। युवक के साथ मारपीट करने के आरोपों की भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
फरीदाबाद जेल में कैदी की मौत, पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगी असली वजह
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग。 जिला जेल में कैदी की हुई मौत, गंभीर बीमारी से मौत की बताई जा रही है वजह。 करीब तीन महीने से NDPS के मामले में जेल में बंद था पवन नागर。 सुबह अचानक जेल प्रशासन ने परिजनों को दी तबीयत खराब होने की सूचना。 आनन-फानन में पवन को अस्पताल लेकर पहुंचा जेल प्रशासन。 अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया。 बेटे की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजन。 दो दिन पहले ही पवन ने मां को फोन कर 3 हजार रुपये मंगवाए थे。 मां के मुताबिक, पवन ने उस समय किसी गंभीर परेशानी की बात नहीं बताई थी。 आनकंDeath की खबर सुनकर परिवार में मचा कोहराम。 परिवार ने मौत की परिस्थितियों को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की。 मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी स्पष्ट。 पुलिस और जेल प्रशासन की जांच के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई।0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद MMG अस्पताल: दवा की कमी पर भारी सवाल, शादी पर्ची पर दवा महंगी
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मदन मोहन मालवीय जिला अस्पताल में मरीजों के लिए एलर्जी, गैस्ट्रिक, एंटीबायोटिक और बुखार की बेसिक दवाई की कमी है। ऐसे में डॉक्टर मरीज के लिए 2 पर्ची लिख रहे हैं। हालांकि ऐसे मामलों की संख्या ज्यादा नहीं है। लेकिन जितने भी हैं वो सरकारी सिस्टम पर सवाल उठाने के लिए काफी है। ओपीडी की पर्ची बनाने के बाद मरीज डॉक्टर के पास जाता है। मरीज को डॉक्टर MMG अस्पताल की पर्ची पर कुछ दवा लिख रहे है जबकि एक सादी पर्ची पर दूसरी दवा लिख रहे। सरकारी अस्पताल में सादी पर्ची पर लिखी हुई दवा अस्पताल के बाहर मिलती है। ऐसे हमे कई मरीज मिले। हालात ये है कि टीबी के लिए दी जाने वाली एंटीबायोटिक दवा भी अस्पताल के डिस्पेंसरी में नहीं है। हालांकि ये दवा अस्पताल परिसर में बनी प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर 15 रुपए की मिल जाती है, जो दवा शादी पर्ची पर लिखी जाती है वो अस्पताल के बाहर 3 सौ से 700 रुपए में मिलती है। बच्चों के आंख में लगाया जाने वाला इंजेक्शन भी तीमारदार को बाहर से खरीदने के लिए कहा जाता है। इस इंजेक्शन की कीमत 80 रुपए है, जबकि दूसरी सस्ती दवा अस्पताल में मुफ्त में उपलब्ध है। डॉक्टर की लिखी गई पर्ची के मुताबिक जो चिकित्सक इसके लिए जिम्मेदार है। कमरा नंबर 30 में डॉक्टर इमरान खान। ये चेस्ट फिजिशियन है। कमरा नंबर 33 में बैठने वाले वरिष्ठ परामर्शदाता सुसपेंदेर कुमार कमरा नंबर 34 में बैठने वाले आलोक रंजन। ये फिजिशियन है कमरा नंबर 15 B में बैठने वाले एमबीबीएस डॉक्टर RC गुप्ता इमरजेंसी के कमरे नंबर 11 से भी सादी पर्ची पर दवाई लिखी है। इसमें कई डॉक्टर होते है। कमरा नंबर 20 में बैठने वाले नेत्र चिकित्सक नरेंद्र कुमार इन सभी डॉक्टरों के कमरे नंबर से सरकारी पर्ची के साथ-साथ सादी पर्ची पर दवा लिखी जाती। इन सब के प्रमाण हमारे पास है। ऐसे और भी डॉक्टर हो सकते है। अस्पताल की डिस्पेंसरी में मौजूद फार्मासिस्ट ने बताया कि इस पर्ची के बारे में हमें नहीं पता। जिसने लिखी है उससे बात करिए। हम तो अस्पताल की लिखी पर्ची पर ही दवा देते है। हालांकि हमें ऐसे लोग भी मिले जिन्हें अस्पताल की पर्ची पर लिखी कुछ दवाएं भी सरकारी डिस्पेंसरी से नहीं मिली। MMG के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राकेश कुमार ने बताया कि हमारे पास स्टॉक पूरा है। कभी-कभी लोगों को जानकारी नहीं होती कि किस काउंटर पर दवा मिलेगी। शादी पर्ची पर दवा लिखने के मामले में इनका कहना है कि ये मामला मेरी जानकारी में नहीं है। अगर कोई शिकायत करेगा तो इसकी जांच की जाएगी। कभी-कभी साल्ट अलग होने या नई दवा कंपनी होने की वजह से दवाई नहीं मिल पाती।0
0
Report
बांका में चांदन सीओ रविकांत कुमार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Banka, Bihar:Anchor-निगरानी की टीम ने बांका के चांदन सीओ रविकांत कुमार को बीस हजार नगद लेते रंगे हाथ दबोचा। डीएसपी अरुण कुमार अकेला ने बताया कि झा टोला निवासी सियाराम कुमार झा ने शिकायत की थी उन्होंने कहा था कि न्यायालय के आदेश के बाद भी चांदन सीओ रविकांत कुमार हमारे जमीन को दखल कब्जा कराने के नाम पर दो लाख की मांग कर रहे थे लेकिन सियाराम कुमार गरीब परिवार से होने के कारण उन्होंने किस्त में पैसा देने की बात कहा था आज बुधवार को पहली किस्त बीस हजार नगद देते हुए सीओ को रंगे हाथों दबोचा गया।0
0
Report
बरेली में स्वाइन फ्लू के 18 मामले, होम-चेकअप और जागरूकता अभियान तेज
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग जनपद में स्वाइन फ्लू को लेकर तैयारिया जोरो पर सीएमओ विश्राम सिंह ने जारी किए निर्देश सीएचसी पीएचसी पर चलाया जा रहा अभियान सीएमओ विश्राम सिंह की लोगो से अपील सतर्क और जागरूक रहे मास्क का प्रयोग करे अब तक मिले हैं 18 स्वाइन फ्लू के केस फ्लू के लक्षण मिलने पर नियमित उपचार कराए । बाइट विश्राम सिंह, सीएमओ बरेली0
0
Report
Advertisement
सीएम के zero tolerance के बाद सागर में शराब माफियाओं पर बुलडोजर से कार्रवाई
Sagar, Madhya Pradesh:मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के अवैध जहरीली शराब पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश के बाद सागर जिले में शराब माफियाओं पर प्रशासन का बुलडोजर एक्शन: 5 ठिकानों पर की जा रही सख्त कार्रवाई. बंडा सागर के अवैध शराब मामले के मुख्य आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर चल रहा बुलडोजर! माफियाओं की अवैध संपत्ति होगी ज़मींदोज़. मनीष, चंद्रभान और आशीष पर बड़ा एक्शन: अवैध मकानों और गोदामों को प्रशासन एवं पुलिस द्वारा किया जा रहा बुलडोजर से ध्वस्त0
0
Report
अज़मेरी गेट में तलवारबाजी, जूसवाले का हाथ कट गया—खौफनाक घटना
New Delhi, Delhi:सेंट्रल दिल्ली का अजमेरी गेट इलाका आज दोपहर खून से लाल हो गया। थाना कमला मार्केट के पास धर्म की रक्षा का चोला ओढ़े कुछ निहंग सिखों की गुंडागर्दी और दबंगई का खौफनाक चेहरा सामने आया है। एक मामूली बात पर हुए विवाद में निहंगों ने सरेआम तलवार निकालकर एक जूस बेचने वाले पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना खौफनाक था कि जूस वाले का हाथ कट गया और सड़क पर सरेराह खून बहने लगा। घटना सेंट्रल दिल्ली के व्यस्तम इलाकों में से एक, अजमेरी गेट की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जूस विक्रेता और निहंगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि निहंगों ने अपनी तलवारें म्यान से बाहर निकाल लीं। इससे पहले कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते, एक निहंग ने जूस वाले पर सीधा तलवार से वार कर दिया। हमले में जूस वाले का हाथ बुरी तरह कट गया और वह दर्द से चिल्लाते हुए वहीं गिर पड़ा। सड़क पर चारों तरफ सिर्फ खून ही खून बिखर गया। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे निहंगों को देखकर वहां मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी निहंगों को मौके पर ही खदेड़कर पकड़ लिया। पहले तलवारें लहराई गई थीं। व्यस्त सड़क पर सरेआम एक जूस वाले का हाथ काट दिया जाता है। हालांकि, स्थानीय लोगों की तत्परता से आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया गया है और पुलिस के हवाले कर दिया गया है। घायल जूस विक्रेता को गंभीर हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कमला मार्केट थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कमला मार्केट पुलिस अब आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार इन लोगों को किसने दिया ?0
0
Report
बिहार: अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल; 12 बड़े नाम चिन्हित, संपत्ति जब्त
Patna, Bihar:बिहार सरकार के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री मदन साहनी ने जी मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 12 ऐसे लोगों को राज्य में चिन्हित किया गया है जिन पर अवार्ड ढंग से बड़े पैमाने पर शराब के कारोबार करने का मामला है, इन 12 लोगों को स्पीडी ट्रायल कर कर कार्रवाई किए जाने की तैयारी चल रही है वहीं उनकी संपत्ति को भी जप्त किया जाने का काम शुरू हो चुका है। मदन साहनी ने कहा कि पुलिस महकमें के सहयोग से कल 60 लोगों को चिन्हित किया गया है जिनमें 12 प्रमुख रूप से बड़े नाम है। मदन सहनी से अन्य कई विषयों पर भी चर्चा की जी बिहार के स्थानीय संपादक स्वप्निल ने।0
0
Report
Advertisement
बालोतरा में झाड़ियों से लावारिस शव मिलने पर हड़कंप, पुलिस जांच तेज
Balotra, Rajasthan:बालोतरा- झाड़ियों में मिला लावारिस शव, मौके पर पहुंची पुलिस पचपदरा के साभरा के पास में झाड़ियों के बीच शव मिला शव मिलने से हड़कंप मच गया ग्रामीणों की सूचना पर पचपदरा पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की शुरू0
0
Report
अजमेर में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान दल रवाना, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
Ajmer, Rajasthan:नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के कल होने वाले मतदान को लेकर आज अजमेर में राजकीय पोलिटेक्निक महाविद्यालय से मतदान दलों की रवानगी की गई.. तो दूसरी ओर निर्भीक निष्पक्ष मतदान को लेकर भी जिला पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं... अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ और मतदान दलों के कर्मियों से बात की0
0
Report
मतदाता जागरूकता रैली: विद्यार्थियों ने कहा मेरा वोट, मेरा अधिकार
Karauli, Rajasthan:मतदाता जागरूकता रैली में दिया मतदान का संदेश, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य, जिला मुख्यालय करौली और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सैनिक आदर्श विद्या मंदिर, प्रहलाद कुंड हिंडौन में मतदाता जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों और स्काउट्स ने आमजन को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए ‘मेरा वोट, मेरा अधिकार’ का संदेश दिया। इस दौरान रैली और नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिला सचिव मनीष राजोरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। प्रधानाचार्य अशोक सैनी के नेतृत्व में आयोजित रैली में विद्यार्थियों ने मतदान के महत्व को लेकर जागरूकता संदेश दिए। स्काउट्स एवं गाइड्स ने आम नागरिकों से लोकतंत्र के पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैलियों के साथ नुक्कड़ नाटकों का भी आयोजन किया जा रहा है। इनके माध्यम से मतदाताओं को मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी जा रही है। रैली में जिला सचिव मनीष राजोरिया के निर्देशन में जिला ऑर्गेनाइजर गिरधारी लाल शर्मा, जिला प्रशिक्षण आयुक्त साहब सिंह जाटव, रोवर अनिकेत माली, गोविंद सैनी, रवि, नरेश, प्रिंस सैनी, दिव्यांशु, नीरज सहित विद्यालय के बालक-बालिकाओं ने भाग लिया।0
0
Report
Advertisement
निकाय चुनाव के दौरान पूर्व प्रधान और बेटे पर मारपीट, जाति-आधारित गालियां दीं
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले के भादरा में पूर्व प्रधान धर्मपाल मेघवाल और उनके बेटे मोहनलाल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। उन पर जातिसूचक गालियां देने का भी आरोप है। इस मामले में भाजपा नेता महीपाल जाखड़ समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। धर्मपाल मेघवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि यह घटना कल निकाय चुनाव मतदान के समय की है। आरोप है कि वे बापूवाली धर्मशाला के सामने मेन रोड पर खड़े थे। यह वार्ड नंबर 23 में नगर पालिका चुनाव का बूथ था। धर्मपाल मेघवाल कांग्रेस पार्टी की तरफ से वार्ड नंबर 23 के प्रभारी थे। उनकी बहन सावित्री देवी इसी वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही थीं। शिकायत के अनुसार, भाजपा नेता महीपाल जाखड़ और रमन नाई सहित तीन-चार अन्य लोगों के साथ स्कार्पियो गाड़ी में आए। उन्होंने आते ही धर्मपाल और मोहनलाल को जातिसूचक गालियां दीं और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाया। हमलावर जाते-जाते धमकी देकर गए कि अगर वे आने वाले पंचायत चुनाव में कहीं भी दिखाई दिए तो उन्हें सबक सिखाया जाएगा।0
0
Report
निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 234 मतदान दल रवाना
Bikaner, Rajasthan:निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान दलों की रवानगी कल सुबह 7 बजे से शुरू होगा दूसरे चरण का मतदान राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से 234 मतदान दल रवाना हुए. देशनोक, खाजूवाला, लूणकरणसर, नापासर, श्रीडूंगरगढ़ और नोखा नगर पालिका में कल मतदान होगा. रवानगी से पहले मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रत्येक मतदान दल में पीठासीन अधिकारी सहित चार कार्मिक शामिल थे. 11 सितंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा, प्रशासन ने तैयारियां पूरी की.0
0
Report
जयपुर में CA का अपहरण प्रयास: सेंट्रल पार्क में पिस्टल, कार गड्ढे में गिरी
Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर में दिनदहाड़े अपहरण की कोशिश से सनसनी फैल गई...सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को दो युवकों ने पिस्टल दिखाकर उसकी ही मर्सिडीज कार में बैठा लिया...आरोपियों ने उसे दिल्ली रोड की तरफ गाड़ी ले जाने को कहा... लेकिन रास्ते में कार हादसे का Shikar हो गई और अपहरणकर्ताओं की पूरी साजिश धरी की धरी रह गई... सुबह का वक्त... सेंट्रल पार्क... और रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे CA राजीव गुप्ता। लेकिन उन्हें क्या पता था कि आज का दिन उनकी जिंदगी का सबसे खौफनाक दिन बनने वाला है। दो युवक अचानक राजीव गुप्ता के पास पहुंचे और पिस्टल दिखाकर कार में बैठने के लिए कहा। राजीव गुप्ता कुछ समझ पाते, इससे पहले दोनों आरोपी मर्सिडीज में सवार हो गए। आरोपियों ने राजीव गुप्ता को दिल्ली रोड की तरफ कार चलाने के लिए कहा। डरे-सहमे राजीव गुप्ता कार चलाते रहे। आगे चलकर उन्होंने कार चलाने में असमर्थता व्यक्त की तो आरोपियों में से एक युवक ने ड्राइविंग सीट संभाल ली। इसी दौरान दिल्ली रोड पर उनकी कार एक बाइक से टकरा गई और अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरी। यहीं से पूरी कहानी ने अचानक करवट ली। यूवकों ने कार को गड्डे से निकालने का प्रयास किया, लेकिन तमाम कोशिश के बावजूद सफल नहीं हो पाए। इस बाद कार को गड्डे में गिरते देखकर वहां वाहन चालक और राहगिर इकट्ठे हो गए। इस बीच मौका पाकर दोनों युवक वहां से फरार हो गए। इस बीच कार में लगे पैनिक बटन ने राजीव गुप्ता की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। राजीव गुप्ता ने जैसे ही पैनिक बटन दबाया, घरवालों को कार से खतरे का अलर्ट मिल गया। पीड़ित सीए राजीव गुप्ता के साले गोविंद प्रसाद मित्तल ने बताया कि जीजाजी का फोन आने के बाद बहन ने ससुराल वालों और हम सबको इस बारे में बताया। हम भागे भागे सेंट्रल पार्क पहुंचे और लोगों से पूछताछ की, वहीं लगातार राजीव गुप्ता के मोबाइल पर भी फोन करते रहे। इस दौरान किसी तरह का कोई जवाब नहीं मिला। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही आमेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। SHO आमेर राजेन्द्र गोदारा टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कार को गड्ढे से बाहर निकलवाया। राजीव गुप्ता और कार को थाने लेकर आए और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो अंदर से नकली पिस्टल और चाकू बरामद हुआ। इसके बाद पीड़ित सीए राजीव गुप्ता को पुलिस सुरक्षा में अशोक नगर थाने भेजा । परिजन भी अशोक नगर थाने पहुंचे, जहां राजीव गुप्ता ने पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना पाकर एसीपी अशोक नगर डॉ पूनम भी थाने पहुंची। वारदात के बाद राजीव गुप्ता इतने सदमे में हैं कि वह ठीक से कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है,उन्हें हादसे से उभरने में समय लगा रहा। इधर पुलिस पीड़ित को सेंट्रल पार्क लेकर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी ली। अब पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए CCTV फुटेज समेत दूसरे तकनीकी साक्ष्यों को खंगाल रही है। जयपुर में जिस तरह दिनदहाड़े एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के अपहरण की कोशिश की गई, उसने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि कार में मौजूद पैनिक बटन ने वक्त रहते परिवार को अलर्ट कर दिया और हादसे के बाद आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। अब पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अब बड़ा सवाल यही है कि दिनदहाड़े सेंट्रल पार्क जैसे इलाके में अपहरण की इस कोशिश के पीछे कौन था? और आरोपियों का असली मकसद क्या था?0
0
Report
Advertisement
