209871
उन्नावः शादीशुदा कथित प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दी जान
Safipur Rural, Uttar Pradesh:सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के अटवा गांव में युवक और उसकी कथित प्रेमिका का शव फांसी के फंदे से झूलते मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक कोतवाली के अटवा गांव निवासी सुखलाल कोरी का 24 वर्षीय पुत्र अरुण वाहन चालक था। उसके गांव के ही दीपू राठौर की पत्नी सोनम (32) से मित्रता हो गयी थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोल्हापुर: गर्भलिंग परीक्षण कर अवैध गर्भपात कराने वाले गैंग 11 सदस्य मोक्का तहत गिरफ्तार
Kolhapur, Maharashtra:गर्भलिंग परीक्षण करके बेकायदा गर्भपात करवाने वाले कोल्हापुर के स्वप्नील पाटील उर्फ एसपी टोळी के खिलाफ मोक्का (महाराष्ट्र संघटित अपराध नियंत्रण कानून) के तहत कार्रवाई की गई है। कोल्हापुर क्षेत्र के विशे्ष पुलिस महानिरीक्षक रंजनकुमार शर्मा ने इस कार्रवाई को मंजूरी दी। करवीर थाने में दर्ज मामले की जांच के दौरान इस टोळी की संगठित अपराध पृष्ठभूमि सामने आने पर 11 आरोपियों पर मोक्का लगाया गया है। गर्भलिंग परीक्षण के बाद अवैध गर्भपात करवाने वाले इस गिरोह के बारे में पुलिस का कहना है कि वे इसे एकल नहीं, बल्कि संगठित ढंग से करते थे। इसके बाद पुलिस ने मोक्का जैसी कठोर कार्रवाई की प्रस्ताव वरिष्ठ अधिकारियों के पास भेजा था और इस प्रस्ताव को विशेष पुलिस महानिरीक्षक रंजनकुमार शर्मा ने मंजूरी दी। इस कार्रवाई में स्वप्नील केरबा पाटील, दत्तात्रय कृष्णात पाटील, महेश सुबराव पाटील, श्रीमंत तनाजी पाटील, विजय लक्ष्मण कोळसकर, प्रशांत वसंत जाधव, ओंकार गोरखनाथ कराळे, सुनील प्रकाश पाटील, अनिल प्रकाश टिपुगडे, शिवप्रसाद सत्यप्पा महादेव पाटील और अश्विनी गजानन शिंदे—ये 11 आरोपी शामिल हैं। गर्भलिंग परीक्षण और बेकायदा गर्भपात कराने वाले टोळी के खिलाफ मोक्के जैसी कठोर कार्रवाई महाराष्ट्र में पहली बार होने का दावा पुलिस प्रशासन ने किया है।0
0
Report
नेशनल एयरलाइंस के ऐतिहासिक बोइंग 747 मालवाहक का Navi Mumbai हवाईअड्डे पर सफल लैंडिंग
Navi Mumbai, Maharashtra:नॅशनल एअरलाइन्सच्या ऐतिहासिक बोईंग ७४७ मालवाहू विमानाचे नवी मुंबई आंतरराष्ट्रीय विमानतळावर यशस्वीपणे उतरले आहे. या मालवाहू विमानाचे जलतोफांच्या सलामीने मोठ्या दिमाखात स्वागत करण्यात आले. मालवाहतूक घेऊन आलेल्या या दिग्गज विमानाच्या आगमनामुळे नवी मुंबई आंतरराष्ट्रीय विमानतळाच्या वाढत्या आंतरराष्ट्रीय मालवाहूक सेवेला आणखी एक महत्त्वपूर्ण टप्पा गाठता आलाय.0
0
Report
पनवेल स्टेशन के पास मनसे की बैनरबाज़ी, मराठी के पक्ष में संदेश
Navi Mumbai, Maharashtra:पनवेल रेल्वे स्थानक परिसरात मनसेची बॅनरबाजी. '''''महाराष्ट्रात फक्त मराठीच'''' मनसेच्या बॅनरवर मजकूर. मराठी सक्ती विरोधात परप्रांतीय रिक्षा चालक मुजोरी करत असल्याने मनसेने लावला बॅनर. बॅनरच्या माध्यमातून परप्रांतीय रिक्षा चालकांना अप्रत्यक्ष इशारा.0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में बारिश के कारण कच्ची दीवार गिरने से बाबा और नाती की दर्दनाक मौत
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव बारिश में कच्ची दीवार गिरने से दो की मौत। कच्ची दीवार गिरने से बाबा और नाता की मौत। हादसे के वक़्त घर क़े बाहर मौजूद थे बाबा और नाती। कच्चे मकान की दीवार गिरने से दोनों दबे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा। सदर कोतवाली क़े मसवासी में हुआ हादसा।0
0
Report
नोएडा से लौटे ओला चालक की संदिग्ध मौत, दोस्त पर हत्या के आरोप
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ के थाना पिसावा क्षेत्र के गांव मंदौर में बुधवार सुबह एक युवक का शव खेत किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अजीत पुत्र गुलबीर के रूप में हुई है, जो नोएडा में रहकर ओला कैब चालक के रूप में काम करता था। परिजनों ने अजीत के करीबी दोस्त पिंटू पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। क्षेत्राधिकारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि सुबह यूपी-112 के माध्यम से शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
आगरा की पच्चीकारी राखियाँ राखी के दिन देंगी शाही अंदाज़
Agra, Uttar Pradesh:रक्षाबंधन यानी भाई-बहन के अटूट प्रेम, भरोसे और सुरक्षा के वादे का त्योहार... लेकिन इस बार आगरा में रक्षाबंधन को खास बना रही है सदियों पुरानी पच्चीकारी कला। ताजमहल की खूबसूरती में चार चांद लगाने वाली यही कला अब भाई-बहन के रिश्ते की निशानी राखी को भी शाही अंदाज दे रही है। आगरा में संगमरमर और नेचुरल सेमी-प्रेशियस स्टोन्स से बेहद खास और अनोखी राखियां तैयार की जा रही हैं। लैपिस लाजुली, फ़िरोज़ा समेत कई बेशकीमती पत्थरों को बारीकी से काटकर और तराशकर संगमरमर में जड़ा जा रहा है। खास बात ये है कि इन पत्थरों को सिर्फ आगरा या देश के अलग-अलग हिस्सों से ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों से मंगाया जाता है। आगरा के इनले वर्क फैक्ट्री ऑनर अदनान शेख लोगों की पसंद और ऑर्डर के मुताबिक अलग-अलग डिजाइन और स्टोन्स से ये राखियां तैयार करवा रहे हैं। हर राखी को तैयार करने में कारीगरों की महीन कारीगरी और काफी समय लगता है। पच्चीकारी आगरा की सदियों पुरानी पहचान है। पत्थरों को काटकर, तराशकर और संगमरमर में इस तरह जड़ना कि डिजाइन का हर हिस्सा एक-दूसरे में फिट हो जाए, अपने आप में बेहद बारीक हुनर है। यही वजह है कि आगरा की इस कला की पहचान ताजमहल से लेकर दुनिया के कई हिस्सों तक है।अब इसी विरासत को राखी के जरिए एक नया रूप दिया गया है। यानी इस रक्षाबंधन कलाई पर सिर्फ धागा नहीं बंधेगा, बल्कि उसमें आगरा की कला, कारीगरों का हुनर और भाई-बहन के रिश्ते का प्यार भी बंधेगा।0
0
Report
Advertisement
तेज़ बहाव में पलटा एलएनटी ट्रक, युवाओं की सूझबूझ से चालक बचा
Tonk, Rajasthan:उनियारा (टोंक) उनियारा उपखण्ड क्षेत्र में बारिश का पानी बना आफत- खातोली-पागड़ा मोड़ रपटे पर पानी के तेज बहाव में एलएनटी मशीन लदा ट्रक पलटा, स्थानीय युवाओं ने अपनी सूझबूझ से बचाई चालक की जान, खातोली-पागड़ा मोड़ स्थित रपटे पर पानी के तेज बहाव के चलते नहर खुदाई कार्य के लिए एलएनटी मशीन ले जा रहा एक भारी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में ट्रक का केबिन पूरी तरह पानी में डूबने से भीलवाड़ा निवासी चालक करीब 10 मिनट तक अंदर ही रहा फंसा, जबकि लिफ्ट लेकर बैठा एक युवक सूझबूझ से समय रहते कूदकर सुरक्षित बच निकला, चीख-पुकार सुनकर पागड़ा निवासी बाबूलाल मीणा, प्रधान मीणा और उनके साथी युवाओं ने अदम्य साहस दिखाते हुए उफनते पानी में लगाई छलांग और केबिन में अचेत हो चुके चालक को निकाला बाहर, ग्रामीणों ने घायल चालक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल टोंक किया रेफर, मौके पर पहुंची पुलिस ने भी स्थिति का लिया जायजा, पुलिस ने आमजनों से की अपील कि तेज बहाव के दौरान रपटों पर वाहन न उतारें, सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।0
0
Report
कटारिया के बिना उदयपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा को कड़ा सामना
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी सरकर्मियां तेज हो गई है। चुनावी रण मे उतरने के लिए राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने अपने कमर कस ली है। उदयपुर का नगर निगम भाजपा का मजबूत गढ़ रहा है, जहां पार्टी ने लगातार 6 बार चुनाव जीतकर अपना बोर्ड बनाया, जिसमें मेवाड़ में पार्टी के कद्दावर नेता गुलाबचंद टारिया की भूमिका अहम रही है। जो अब संवैधानिक पद पर है और चुनाव से दूर है। बावजूद इसके पार्टी के नेता चुनाव में अपनी जीत का दावा कर रहे है। लेकिन इस बार उनकी राह इतनी आसान नहीं होगी। निगम के इस चुनावी रण में पार्टी के कई नेताओं की साख दांव पर है। पेश है निगम चुनाव पर हमारी यह खास रिपोर्ट... उदयपुर का नगर निगम, भाजपा का ऐसा अभेद किला जिसे बीते 30 सालों में विपक्षी कांग्रेस भेद नहीं पाई। लगातार 6 चुनावों में धमाकेदार जीत दर्ज कर भाजपा ने निगम पर कब्जा बरकरार रखा है। इस दौरान एक भी चुनाव में कांग्रेस भाजपा को टक्कर देती नजर नहीं आई। लेकिन इस बार भाजपा के अंदरूनी समीकरण बदले हुए है, जो नेताओं के लिए चुनौती बने हुए हैं और कांग्रेस के लिए अवसर में बदल सकते हैं। दरअसल बीते सभी 6 चुनावों का नेतृत्व मेवाड़ में पार्टी के कद्दावर नेता रहे गुलाबचंद कटारिया ने किया था। टिकट वितरण, डैमेज कंट्रोल और चुनावी जीत के बाद निगम मेयर का चुनाव, हर फैसला कटारिया की सहमति के बिना नहीं हो पाता। लेकिन अब गुलाबचंद कटारिया संवैधानिक पद पर है और सक्रिय राजनीति से दूर भी। उनकी गैर मौजूदगी में पार्टी का यह पहला चुनाव है। पार्टी नेताओं में उनकी कमी साफ महसूस की जा रही है। शहर विधायक ताराचंद जैन ने यहां तक कहा है कि कांग्रेस में भाजपा को हराने का दम नहीं है लेकिन हमें अपने से ही सावधान रहने की जरूरत है। गुलाबचंद कटारिया की गैर मौजूदगी में निगम का गढ़ बचाना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। यही कारण है कि प्रदेश नेतृत्व ने राजेंद्र राठोड़ जैसे वरिष्ठ नेता को विभाग प्रभारी के रूप में भेजा है। जिससे वे पार्टी के मजबूत गढ़ को बचा सकें। चुनावी जीत के बाद पार्टी मेवाड़ में और अधिक मजबूत होगी और अगर हार हुई तो कई नेताओं के राजनीतिक भविष्य पर संकट खड़ा हो जाएगा। ऐसे में भाजपा नेता अपनी साख बचाने के लिए हर कदम बड़ी ही सावधानी से उठा रहे हैं। चुनावी मैदान में मजबूत प्रत्याशी उतारने के लिए हर वार्ड में दो—दो पर्यवेक्षक को भेजा गया। जिन्होंने वार्ड में कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करने के साथ दावेदारों से आवेदन भी स्वीकार किए हैं। 80 वार्डों से टिकट हासिल करने के लिए करीब 700 दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश किया है। ऐसे में कोर कमेटी की बैठक के बाद 3—3 दावेदारों को पैनल तैयार कर जयपुर भेजा जाएगा... टिकट वितरण के बार हुए डैमेज को कंट्रोल करने के लिए भी प्रयास अभी शुरू कर दिये गए है। इसके लिए शहर और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया, जिससे वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का आह्वान किया है। उदयपुर शहर भाजपा के जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड ने कहा है कि हमारे लिए आंतरिक एकता अहम है और हम अपने उम्मीदवारों के माध्य से मजबूत जीत की उम्मीद कर रहे हैं। अगर निगम चुनाव में भाजपा हारती है तो मेवाड़ में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा तेज हो जाएगी।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं: सामग्री में स्पष्ट खबर नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
कासमपुरगढ़ी में पिंजरे में गुलदार कैद, ग्रामीणों में राहत
Moradabad, Uttar Pradesh:स्लग --पिंजरे मे कैद हुआ गुलदार रिपोर्ट --राजवीर चौधरी / बिजनौर एंकर --अफजलगढ़ इलाके के कासमपुरगढ़ी गांव में गुलदार की दहशत के बीच वन विभाग को बुधवार सुबह बड़ी सफलता मिली। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में करीब छह से सात वर्ष उम्र का नर गुलदार कैद हो गया। गुलदार के पिंजरे में कैद होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के अनुसार, बुधवार को नगीना रेंज के कासमपुरगढ़ी सेक्शन के अंतर्गत ग्राम कासमपुरगढ़ी में लगाए गए पिंजरे में नर गुलदार कैद हुआ। ग्रामीणों ने गुलदार के क्षेत्र में लगातार दिखाई देने की सूचना वन विभाग को दी थी। इसके बाद वन विभाग की ओर से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। वन दरोगा सतवीर सिंह ने बताया कि पिंजरे में कैद गुलदार की उम्र करीब छह से सात वर्ष है। गुलदार के पकड़े जाने से ग्रामीणों में व्याप्त भय कुछ कम हुआ है।0
0
Report
भागलपुर के राघोपुर में बाढ़, राहत के लिए चार स्थानों पर कम्युनिटी किचन शुरू
Naya Chak, Bihar:एंकर— भागलपुर के राघोपुर में तटबंध टूटने के बाद कई वार्डों में बाढ़ का पानी फैल गया है। घरों में पानी घुसने से लोगों के सामने अब भोजन की समस्या भी खड़ी हो गई है। ऐसे में जिला प्रशासन ने राहत के लिए चार जगहों पर कम्युनिटी किचन की शुरुआत की है। जलस्तर सामान्य होने तक बाढ़ प्रभावित लोगों को यहां भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। कम्युनिटी किचन की व्यवस्था में आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका और सुपरवाइजरों को लगाया गया है। राघोपुर के काली मंदिर में भी कम्युनिटी किचन शुरू कर दिया गया है। फिलहाल जमीन पर ही बैठाकर लोगों को भोजन कराया जा रहा है। प्रशासन ने जल्द ही यहां टेंट और टेबल-कुर्सी की व्यवस्था कर लोगों को बैठाकर भोजन कराने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, कम्युनिटी किचन में अभी पीने के पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खाना खाने के बाद पीने के लिए पानी की भी जरूरत है। ऐसे में लोगों ने प्रशासन से टैंकर के जरिए पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन के साथ पीने का पानी भी मिल सके।0
0
Report
रामपुर: 25 हजार इनामी गोकशी आरोपी गजराज उर्फ टीटू यादव मुठभेड़ में गिरफ्तार
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर के थाना सैफनी क्षेत्र में गोकशी के मामलों में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल रामपुर में भर्ती कराया गया. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गजराज उर्फ टीटू यादव, पुत्र राम सिंह, उम्र लगभग 32 वर्ष, ग्राम बिचपुरी, थाना सैफनी, जनपद रामपुर के रूप में हुई है. थाना सैफनी क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने के दो मामलों के संबंध में मुकदमे दर्ज थे: पहला मामला ग्राम बिचपुरी में जोगेंद्र सिंह के खेत में गोवंशीय पशुओं के अवशेष दबाने से जुड़ा था, दूसरा मामला बड़ागांव से धुरयाई वाले रोड पर सड़क किनारे गोवंशीय अवशेष मिलने की शिकायत से जुड़ा था. इन दोनों मामलों में थाना सैफनी पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 140/2026 और 132/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया.0
0
Report
Advertisement
धामनोद में मां ने नाबालिग बेटी को 50 हजार में बेचा, दुष्कर्म के आरोप
Dhar, Madhya Pradesh:धामनोद थाना क्षेत्र में कलयुगी मां ने सगी बेटी का 50 हजार रुपये में किया सौदा और दो महीने तक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी के चंगुल से छूटकर पीड़िता गुजरात भागी, जहां उसकी गिरफ्तारी के बाद मामला दर्ज किया गया। मां और खरीदार आरोपी पर पोक्सो और बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना 26 अप्रैल 2026 की दोपहर की है। आरोपी सुनीता बाई पति दयाराम शिंदे, निवासी करोंदिया बुजुर्ग, खरगोन ने अपनी नाबालिग बेटी को झांसा देकर धामनोद के एक घर में ले जाकर 50 हजार रुपये के लालच में उसे सौंप दिया। पीड़िता को घर पर रोककर रखा गया और दो महीने से आरोपी पुरुषोत्तम पाटीदार के घर में उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया। 26 जून 2026 को पीड़िता मौका पाकर भागने में सफल रही और बस स्टैंड पर संदीप नामक व्यक्ति से मिली; फिर वह गुजरात के चोटिला गांव चली गई, जहां उसकी दस्तयाबी 23 अगस्त को हुई। धामनोद पुलिस ने धारा बीएनएस और पोक्सो के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली है।0
0
Report
दलदल भरे सड़क पर छात्राओं ने धान रोपकर प्रशासन की नींद हराई
Sagar, Madhya Pradesh:दलदल बनी स्कूल की सड़क पर छात्राओं ने रोपी धान, बदहाल रास्ते को नहीं किया गया ठीक तो करेंगे आंदोलन, विद्यार्थियों की चेतावनी.. दरअसल सागर जिले के देवरी शहर से लगे जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत कांसखेड़ा स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तक पहुंचने वाला रास्ता लंबे समय से बदहाली का शिकार है। बारिश के बाद कच्चे मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। विद्यालय आने-जाने में छात्राओं और शिक्षकों को हो रही परेशानी के विरोध में छात्राओं ने स्कूल की छुट्टी होने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। छात्राओं ने सड़क के गड्ढों में भरे पानी के बीच धान के पौधे रोपकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया। छात्राओं का कहना है कि विद्यालय मार्ग की समस्या को लेकर कई बार ग्राम पंचायत और प्रशासन को लिखित शिकायत एवं ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। बारिश के दौरान हालात इतने खराब हो जाते हैं कि छात्राओं को कीचड़ और पानी से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ता है। इससे उनकी स्कूल ड्रेस भी गंदी हो जाती है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने कहा कि मुख्य सड़क से विद्यालय तक पहुंचने वाला मार्ग पूरी तरह कच्चा है। जगह-जगह गड्ढे होने के कारण बारिश का पानी उनमें जमा हो जाता है। छात्राओं ने सवाल उठाया कि आखिर कब तक उन्हें इसी परेशानी के बीच विद्यालय आना-जाना पड़ेगा। प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए उन्होंने गड्ढों में धान रोपकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में शामिल विद्यार्थी परिषद के नेताओं की माने तो जब बार बार प्रशासन को ज्ञापन देने के बाद कोई हल नहीं निकला तब विद्यार्थी हित में ये सांकेतिक प्रदर्शन किया गया है और अब भी प्रशासन नहीं जागता तो आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन किया जायेगा.0
0
Report
सुल्तानपुर हाईवे पर ट्रक में ड्राइवर का शव मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम जारी
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले के पास Purvanchal Expressway के माइलस्टोन 126 के पास खड़ी ट्रक से ड्राइवर का शव लटकता मिला. ग्रामीणों ने सूचना Gosai Ganj थाने को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी. ट्रक की तलाशी के दौरान आधार कार्ड मिला, जिस पर नाम Om Prakash पुत्र देवीदास पोस्ट रेअसी, सीला रेअसी जम्मू कश्मीर लिखा है. फिलहाल पुलिस मौके पर जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो कि हत्या है या आत्महत्या. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.0
0
Report
Advertisement
