Unnao - अवैध ऑटो एजेंसी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Amretha, Uttar Pradesh:उन्नाव जिले में अवैध रूप से संचालित ऑटो एजेंसी पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। संडीला-उन्नाव मार्ग पर स्थित कुमार मोटर्स नामक एजेंसी लंबे समय से बिना किसी वैध अनुमति के संचालन कर रही थी। शिकायतों के बाद RTO प्रशासनिक अधिकारी श्वेता वर्मा और हसनगंज SDM ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर एजेंसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान के अंदर मौजूद दो ऑटो रिक्शा को तुरंत सील कर दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि बिना अनुमति के चल रही अन्य एजेंसियों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
