209861
Unnao: ट्रस्ट की जमीन पर भू-माफिया का अवैध कब्जा
Netua Grameen, Uttar Pradesh:उन्नाव में द्वारिका मोहिनी धर्मार्थ ट्रस्ट की बेशकीमती जमीन पर भू-माफिया द्वारा अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि मयंक मिश्रा और अनीश जायसवाल ने फर्जी तरीके से जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण शुरू कर दिया है। यह जमीन जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाले ट्रस्ट के तहत आती है। मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कुशीनगर में सरकारी भूमि पर अवैध मजार हटाने को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर अवैध मजार पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा गांव की सरकारी भूमि पर कथित मजार को ग्रामीणों ने हटाया करीब 12 साल से बनी थी सरकारी भूमि पर अवैध मजार बाहर से आए मौलाना के रहने की मिली थी जानकारी ग्राम प्रधान को सूचना के बाद हटवाया गया मजार हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने हटाया मजार फाजिलनगर ब्लाक अंतर्गत बलियवां गांव के मुसहरी टोला का मामला।0
0
Report
रुद्रपुर में युवती के साथ गैंगरेप: पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की
Bahara Boj, Uttarakhand:उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में तीन युवकों ने एक युवती को किडनैप करके उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। युवती सिडकुल की एक कंपनी में काम करती है।दरअसल यह घटना शनिवार रात की है। युवती अपने तीन दोस्तों के साथ घूमने निकली तभी मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात युवकों ने इन्हें घेर लिया। युवक ज़बरन युवती को मोटरसकिल से अज्ञात स्थान पर ले गए और वहां आरोपियों ने युवती ने गैंगरैप किया और मेट्रोपोलिस अंडरपास के पास छोड़कर फरार हो गए जबकि पुलिस पूरी रात युवती की तलाश में जुटी रही । पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया है और घटना का मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
राजकॉप ऐप डाउनलोड कराकर नशा व साइबर अपराध के रोकथाम पर जागरूकता बढ़ी
Nagaur, Rajasthan:#रियांबड़ी (नागौर ) सीएलजी बैठक में राजकॉप ऐप डाउनलोड कराया ,नशा व साइबर अपराध रोकने में सहयोग की अपील。 एंकर- [बयान हटाया] बैठक में कानून-व्यवस्था, यातायात सुरक्षा, नशा मुक्ति और साइबर अपराध की रोकथाम सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। डेगाना डिप्टी अजीत पाल ने बैठक में सभी सीएलजी एवं शांति समिति के सदस्यों को राजकॉप (RajCop) ऐप डाउनलोड करवाकर उसके उपयोग की जानकारी दी व दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने और शराब या नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की।बैठक में अभिभावकों से बच्चों को नशे और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से दूर रखने, साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने का आह्वान किया गया। क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं की रोकथाम, किसानों के जमीनी विवादों के शांतिपूर्ण समाधान तथा गांवों व सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने सीएलजी, शांति समिति एवं युवाओं से अपराध नियंत्रण और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग की अपील की। इस दौरान सीएलजी सदस्य सहित पुलिस कर्मी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक में कई अहम फैसले, अस्पताल में सुविधा और चुनावी तैयारी पर मंथन
Gonda, Uttar Pradesh:श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक में कई अहम फैसले, अस्पताल में सुविधा और चुनावी तैयारी पर मंथन गोंडा।श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की एक बैठक सिंचाई विभाग के डाक बंगले में जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा महामंत्री महेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पत्रकारों की समस्याओं और संगठन के विस्तार के साथ-साथ अन्य तमाम मुद्दों पर विधिवत चर्चा हुई। जिसमें मौजूद साथियों ने अपने विचार रखें। पत्रकारों ने बैठक में सर्वसम्मत से निर्णय लिया गया कि इस बार 31 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक दशा में सदस्यता का नवीनीकरण सभी सदस्य करा ले। चुनावी वर्ष होने के कारण इस बार संगठन का चुनाव प्रत्येक दशा में 10 जनवरी तक संपन्न कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा बैठक में पत्रकारों ने बताया कि जिला अस्पताल में जांच करना हो या फिर दवा लेनी हो पत्रकारों को भी आम लोगों की तरह भीड़ में लाइन लगाना पड़ता है। इसके लिए बैठक में निर्णय लिया गया कि मंगलवार को संगठन की तरफ से जिलाधिकारी को एक पत्र देकर मांग की जाएगी कि अस्पताल में पत्रकारों का प्राथमिकता के आधार पर इलाज और जांच होनी चाहिए। इसके लिए एक आदेश पारित किया जाए। जबकि राजधानी के अस्पतालों में पत्रकारों को ऐसी सुविधा मिल रही हैं। इस बार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का जो नया परिचय पत्र आएगा। उसमें कई बड़े परिवर्तन किए गए हैं। अब प्रत्येक परिचय पत्र पर दो मोबाइल नंबर होंगे। इसके अलावा संबंधित के ब्लड ग्रुप का भी एक कालम रहेगा। जिसमें उसका ब्लड ग्रुप लिखा रहेगा। यह निर्णय आकस्मिक जरूरत पड़ने के लिए लिया गया है। इस बार सभी तहसील अध्यक्ष अपने-अपने तहसील के लोगों की सदस्यता करेंगे। इसके बाद एक सूची बनाकर जिलाध्यक्ष को दी जाएगी। यह काम जिले के चार तहसील के अध्यक्षों को इसकी जिम्मेदारी सौंप गई है। बैठक में संजीव कुमार यादव,महेंद्र तिवारी, किशोर कुमार तिवारी,अशोक मिश्रा, राकेश कुमार सिंह, रविन्द्र प्रताप सिंह,उमेश प्रताप मिश्रा,अरविंद गुप्ता, प्रवीण श्रीवास्तव, राम प्रताप वर्मा, आर एन पांडे, हरीश गुप्ता, आर सी पांडे, श्याम प्रकाश तिवारी, सचिन रस्तोगी, लखन लाल शुक्ला, राहुल तिवारी, मणिकांत तिवारी, अरविंद वर्मा, नागेश्वर सिंह, प्रदीप पांडे, संतोष कुमार,ओमचंद शर्मा, राजू मौर्य, अनिल पाठक, धीरेंद्र सिंह, विजय बहादुर तिवारी,अनुराग सिंह, अनिल कुमार साहू, चंद्रगुप्त मौर्य, अनवारुल हसन, विश्वनाथ वर्मा, जनक राम वर्मा, श्री प्रकाश सिंह,विनोद सोनी, उमेश श्रीवास्तव,मदन मोहन श्रीवास्तव, वरुण यादव, सुभाष त्रिपाठी, मानिक राम वर्मा, मोहम्मद खालिद,अशफाक आलम, संजय कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।0
0
Report
थार सवार 4 आरोपियो ने ठेकेदार से 5तोलेसोने की चेन और 50000नगदी की लूट, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
Lilaun, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग .... ठेकेदार की धुनाई ओर लूट ..... शामली जनपद में देर रात एक ठेकेदार को पहले तो रोका और फिर उसके साथ मारपीट करते हुए चार युवको ने लूट की घटना को अंजाम दिया है।ठेकेदार के साथ हुई लूटपाट की घटना का वीडियोअब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वहीं वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पीड़ित ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। ...... आपको बता दे।कि मामला शामली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के पानीपत खटीमा हाईवे मार्ग पर स्थित होटल स्काईलारक के पास का है। जहां पर ठेकेदार अर्जुन सिंह अपनी स्कूटी से शामली से अपने गांव लिलोन जा रहा था।जहां रास्ते में उसकी थार कार सवार चार युवको से कासुनी हुई,कहासुनी होने के बाद जब उसने उनको रोकने का प्रयास किया। तो उन लोगों ने गाड़ी से उतारकर उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया और उसका सर फोड़ दिया आरोपियों ने सर फोड़ने के साथ-साथ उसकी गले से 5तोले सोने की चेन और ₹50000 की नगदी भी छीन ली।घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वही वायरल वीडियो और पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन युवकों को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दिया है।वहीं इस मामले में ठेकेदार अर्जुन सिंह का कहना है कि मैं देर शाम जब अपने काम खत्म कर सामने से वापस गांव लौट रहा था कि तभी तर सवार चार युगों ने पहले तो बदसलों की कि जब मैं उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने गाड़ी से उतरकर मेरे साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया मेरी पांच तोले की सोने की चेन और करीब ₹50000 की नगदी उन्होंने लूट ली पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।वहीं आरोपियों ने बीच-बीच में मुझे गोली मारने की भी बात कही। हालांकि मैं किसी भी आरोपी को पहले से नहीं जानता। पुलिस ने अब तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी फरार है।0
0
Report
पानी टंकी पर चढ़ी महिला की जमीन नाम कराने की प्रशासनिक समझाइश
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा\n\nदो बच्चों के साथ महिला का पानी की टंकी पर चढ़ने का प्रकरण\nपुलिस प्रशासन की समझाइश से बनी बात\nकरीब ग्यारह घंटे बाद महिला उतरी पानी की टंकी से\nमहिला की जमीन क्रेता को बुलाया गया मौके पर\nउसने महिला के नाम रजिस्ट्री करवाने का दिया सहमति पत्र\nमहिला के पति ने कर दी थी जमीन बेचान\nमहिला ने आरोप लगाया था पति नशे का है आदि\nऐसे में उसने नशे की हालत में करवादी थी रजिस्ट्री\nरामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र का मामला\n\ndausa के रामगढ़ पचवारा में स्कूल परिसर में बनी पानी की टंकी पर जमीन विवाद को लेकर दो नाबालिक बच्चों के साथ चढ़ी महिला पुलिस प्रशासन की समझाइस के चलते करीब ग्यारह घंटे बाद टंकी से नीचे उतरी समझाइस में एसडीम गणराज बड़गोती, डिप्टी एसपी सुरेंद्र सिंह और तहसीलदार रवि प्रकाश गुप्ता सहित पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे डिप्टी एसपी सुरेंद्र सिंह ने बताया महिला का आरोप था कि उसका पति नशे का आदी है और नशे की हालत में उसने अपनी पुस्तैनी जमीन का बेचान करते हुए दूसरे के नाम रजिस्ट्री करवा दी जिसके चलते उनके पास लालन-पालन का कोई संसाधन नहीं बचा था एसडीएम गणराज ने कहा ऐसी स्थिति में जमीन क्रेता को मौके पर बुलाया गया उसको समझाइस की गई इसके चलते उसने फिर से जमीन की रजिस्ट्री महिला के नाम करने का सहमति पत्र लिखित में दिया है अब एक प्रक्रिया के तहत जमीन की रजिस्ट्री महिला के नाम करवा दी जाएगी\nबाइट गणराज बड़गोती एसडीएम रामगढ़ पचवारा\nबाइट सुरेंद्र सिंह डिप्टी एसपी लालसोट0
0
Report
Advertisement
उपमुख्यमंत्री ने जोधपुर सर्किट हाउस में आमजन की समस्याओं पर त्वरित निस्तारण के निर्देश
Jaipur, Rajasthan:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सुनी आमजन की समस्याएं, जोधपुर सर्किट हाउस में लोगों की समस्याओं, सुझावों और जनसरोकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को गंभीरता से सुना। सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, जोधपुर विधायक अतुल भंसाली, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल और जोधपुर के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे, दामोदर प्रसाद जयपुर0
0
Report
मुजफ्फरपुर NEET प्रदर्शन: 9 ब्लॉगरों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई, CCTV से सबूत जुटाए
Muzaffarpur, Bihar:NEET परीक्षा के प्रदर्शन के दौरान मुजफ्फरपुर में हुए तोड़फोड़ और भड़काऊ एवं आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज कर दी गई है. साइबर थाना पुलिस ने अब तक 9 ब्लॉगर और यूट्यूबर को चिह्नित किया है, जिनके वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट की गहन जांच की जा रही है और जांच के बाद सभी पर कारवाई सुरु कर दी गई है. पुलिस के अनुसार पहचान किए गए सोशल मीडिया अकाउंट्स से प्रदर्शन से जुड़े भड़काऊ संदेश, आपत्तिजनक भाषा और माहौल बिगाड़ने वाली सामग्री प्रसारित किए जाने की शिकायतें मिली हैं. डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित किया जा रहा है और संबंधित वीडियो तथा पोस्ट का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है. पूरे मामले को लेकर सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि सभी संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट्स और वीडियो की डिजिटल जांच जारी है और उसके इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जांच में यदि किसी की भूमिका कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या हिंसा भड़काने में सामने आती है तो उसके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. वही प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और तोड़फोड़ के मामले में नगर थाना में 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी पहले ही दर्ज की गई है. उसके बाद अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग और सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है. मुजफ्फरपुर पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी अपुष्ट या भड़काऊ सामग्री को प्रसारित करने से बचने की अपील की है. साथ ही चेतावनी दी है कि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले या अफवाह फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
सीवान में बिहार बंद के बाद स्थिति सामान्य, प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया
Siwan, Bihar:एंकर सीवान में बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा के बाद अब हालात पूरी तरह सामान्य हैं। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। खुद जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने शहर की सड़कों पर फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 100 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है।वहीं करीब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।उपद्रव के दौरान हिरासत में लिए गए 61 लोगों को सुरक्षा कारणों से सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।सुरक्षा कारणों से कल शाम के बाद इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी,लेकिन आज शाम इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है।प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी हुई है।गौरतलब है कि शनिवार को बिहार बंद के दौरान सीवान में प्रदर्शन हिंसक हो गया था।शहर के मुख्य इलाकों में पथराव और हंगामे की घटनाएं सामने आई थीं।इस हिंसा में सीवान एसपी सहित 35 से ज्यादा पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हुए थे।वहीं तीन प्रदर्शनकारी गोली लगने से घायल हुए थे।जिनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद रविवार को जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में दिखा। डीएम विवेक रंजन मैत्रेय और एसपी पूरन कुमार झा ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर स्टैटिक फोर्स की तैनाती की गई है। डीएम और एसपी ने खुद विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।वहीं, हिंसा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।आज सीवान में बाजार पूरी तरह खुले रहे, यातायात भी सामान्य रहा और लोगों की दिनचर्या पटरी पर लौटती नजर आई। प्रशासन का कहना है कि जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
संभल: शिक्षकों को कैशलेस मेडिकल कार्ड, योगी सरकार की नई पहल
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में शिक्षा मंत्री की शिक्षकों को बड़ी सौगात, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने शिक्षकों को बांटे कैशलेस मेडिकल कार्ड। शिक्षा मंत्री ने जनपद के 50 शिक्षकों को वितरित किये मेडिकल कैशलेस कार्ड। शिक्षामंत्री गुलाब देवी ने शिक्षकों के कल्याण के लिए योगी सरकार की कैशलेस मेडिकल योजना को ऐतिहासिक बताया। संभल के एम जी एम पीजी कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।0
0
Report
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की जोधपुर यात्रा: बावड़ी संरक्षण और धरोहर विकास के निर्देश
Jaipur, Rajasthan:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी आज जोधपुर दौरे पर रहीं. मंडोर स्थित ऐतिहासिक बावड़ी का निरीक्षण किया. दिया कुमारी ने बावड़ी संरक्षण के दिए निर्देश. उपमुख्यमंत्री मंडोर स्थित काला-गोरा भैरव मंदिर में दर्शन किए. प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की. कायलाना लेक पहुंचीं. उन्होंने जोधपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और उनकी जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यों को गुणवत्ता और समय पर पूरा करने के निर्देश दिए. इस दौरान जेडीए आयुक्त उत्साह चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे और उन्होंने उपमुख्यमंत्री को चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी. उपमुख्यमंत्री ने पर्यटन और विरासत स्थलों के संरक्षण के साथ-साथ शहर के विकास को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया.0
0
Report
राजस्थान कर्मचारी संघ का मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन और 20 सूत्री मांग
Jaipur, Rajasthan:जयपुर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) ने रविवार को जयपुर स्थित 22 गोदाम पुलिया के नीचे शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के खिलाफ प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया। महासंघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए शिक्षा मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। महासंघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री के कथित अभद्र बयानों, शिक्षकों के प्रति व्यवहार और विभिन्न प्रशासनिक निर्णयों से प्रदेश के शिक्षक व कर्मचारी वर्ग में नाराजगी है। संगठन ने तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण, टीएसपी क्षेत्र के शिक्षकों के समायोजन, लंबित पदोन्नतियां, महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालयों में पदस्थापन, प्रबोधकों को पदोन्नति, पीटीआई के स्थायीकरण, दिव्यांग कार्मिकों से जुड़े प्रावधानों में राहत, चयनित शिक्षकों को नियुक्ति तथा उप प्राचार्य और प्राचार्य पदों पर शीघ्र पदस्थापन सहित 20 सूत्री मांगपत्र सरकार को सौंपा। साथ ही तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पांच वर्षों से लंबित पदोन्नति के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सरकार से प्रभावी पैरवी करने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन को महासंघ प्रमुख महेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राणा, संरक्षक सियाराम शर्मा, मुख्य सलाहकार शशि भूषण शर्मा, नवीन कुमार शर्मा, हरलाल डूकिया, जितेंद्र सिंह तथा अभिभावक संघर्ष समिति के अभिषेक जैन 'बिट्टू' सहित कई पदाधिकारीयों ने संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने कहा कि यदि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो सभी संबद्ध संगठन शिक्षा मंत्री के खिलाफ अलग-अलग धरना-प्रदर्शन करेंगे और इसके बाद दिल्ली कूच किया जाएगा। महासंघ के प्रदेश महामंत्री विपिन प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में महासंघ अध्यक्ष का चुनाव 20 सितंबर को दौसा में कराने का निर्णय भी लिया गया।0
0
Report
Advertisement
गोंडा पर शराब तस्करी के आरोप में कोच अटेंडेंट गिरफ्तार; 7.5 लीटर शराब बरामद
Gonda, Uttar Pradesh:ए सीआईबी, रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) और ग्राऊण्ड रेडी रिजर्व (जीआरपी) की संयुक्त टीम ने गोंडा रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी रोकथाम के अभियान के दौरान कॉच अटेंडेंट जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। वह चंपारण हमसफर एक्सप्रेस के कोच अटेंडेंट के रूप में तैनात था और बिहार ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 750 ML की 10 बोतल ओल्ड मॉन्क रम बरामद हुईं। गिरफ्तारी के समय आरोपी से लाइसेंस या वैध कागजात नहीं दिख सके। पूछताछ में उसने बताया कि वह ट्रेन संख्या 15706 चंपारण हमसफर एक्सप्रेस में कोच अटेंडेंट का काम करता है और शराब को बिहार में बेचने के उद्देश्य से लाया गया था। जानकारी मिलने पर पश्चिमी छोर पर शौचालय के पास बैग में शराब लेकर बिहार जाने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही थी, जिसे संयुक्त टीम ने हिरासत में लिया। आरोपी का नाम जितेंद्र कुमार, उम्र 30 वर्ष, निवासी कबानीपुर, थाना रंगरा चौक, जिला भागलपुर (बिहार) बताया गया। आगे की तलाशी में आरोपी के नीले बैग से कुल 7.5 लीटर शराब मिली।0
0
Report
करनैलगंज में भाजपा किसान मोर्चा ने टिफिन बैठक की, चुनाव रणनीति बनाई
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहाँ गोंडा के कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कडरु ग्राम पंचायत में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आज को टिफिन बैठक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां पर करनैलगंज से भाजपा विधायक अजय सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अवधेश कुमार शर्मा और गोंडा भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी कार्यक्रम में शामिल हुए। जहाँ सभी कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन बैठक करके भाजपा विधायक और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अवधেশ शर्मा ने आगामी चुनाव को लेकर के रणनीति बनाई है और सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए लोगों को निर्देश दिया है मैं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया है। वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा को लेकर के कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी है तो मुमकिन है पीएम नरेंद्र मोदी देश की जो स्थिति होती है जो परिस्थिति होती है। कोई भी राष्ट्र द्रोही या बाहरी शक्तियों कोई गलत काम देश के अंदर न फैलने पाएं इसके लिए जो भी फैसला लेना होता है। पीएम नरेंद्र मोदी तुरंत लेते हैं त्वरित कार्रवाई और यह फैसला आप उसी का एक उदाहरण समझ लीजिए पीएम नरेंद्र मोदी ने बहुत ही ऐतिहासिक फैसला लिया है युवाओं की बातों को गंभीरता से सुना है। वही केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर भाजपा विधायक अजय सिंह ने कि सरकार पूरी तरीके से संजीदगी से पेपर लीक पर काम कर रही है युवाओं के साथ सरकार है। हमारे भाई परिवार और बच्चे हैं उनके भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होगा कोई अगर खिलवाड़ करेगा तो उसके खिलाफ बहुत बड़ी कार्रवाई होगी। वह कारगिल विजय दिवस को लेकर के कहा कि जो भी हमारे विधानसभा क्षेत्र में शहीदों के लिए गेट बने हैं अगर उसमें कहीं कुछ दिक्कत है तो उन दिक्कतों को हम ठीक करने का काम कर रहे हैं कारगिल विजय दिवस पर हमें अपने सैनिकों के शौर्य को याद करना चाहिए आज हमारे भारत की सेना किसी भी देश की सेना से काम ताकतवर नहीं है।0
0
Report
जालौन: चोरी के जेवरात खरीदने-बेचने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में चोरी के जेवरात खरीदने-बेचने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने की आरोपी की गिरफ्तारी, चोरी के जेवरात खरीदने और बेचने में मदद करने वाला महोबा निवासी जयहिंद सोनी गिरफ्तार, आरोपी चोरी के जेवरात को खरीदकर और बेचकर कमाता था लाभ, पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर भेजा जेल, जालौन की कदौरा थाना पुलिस ने कानाखेड़ा तिराहे के पास से की गिरफ्तारी。0
0
Report
Advertisement
