icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
208010
Sharad KakkarSharad KakkarFollow10 May 2025, 09:34 am

Unnao: बदना खेड़ा गांव में मां दुर्गा की भव्य मूर्ति की स्थापना, कलश यात्रा और भजन-कीर्तन के साथ उत्सव

Kanpur, Uttar Pradesh:

उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के बदना खेड़ा गांव (पोस्ट कन्जौरा) में मां दुर्गा की भव्य मूर्ति स्थापित की गई। इस अवसर पर एक कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें आसपास के कई गांवों के लोग उत्साह के साथ शामिल हुए। भक्तों ने भजन-कीर्तन किए और माता रानी के जयकारों से माहौल गूंज उठा। भक्तों ने डीजे की धुन पर नृत्य किया और मूर्ति को परिहार घाट ले जाकर गंगा नदी में स्नान कराया। इसके बाद पूजा-अर्चना कर मूर्ति को मंदिर में स्थापित किया गया। इस आयोजन में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की आराधना की।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फर्जी बाबा के अश्लील हरकत का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी के मनकर्णिका घाट पर गंगा भागीरथी नदी किनारे जानकारी के अनुसार कुछ स्थानीय लोगों ने एक फर्जी बाबा को एक महिला के साथ अश्लील हरकत करते पकड़ लिया। फिर गुस्साए लोगों ने न आव देखा न ताव देखा फर्जी बाबा की डंडों से जमकर सुताई कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फर्जी बाबा मौके भाग गया लेकिन उक्त प्रकरण की पुलिस जांच में जुट गई है कि आखिर मामला क्या है लोगों ने पुलिस से मांग की है कि इस प्रकार के कृत्य कर ऐसे बाबाओं पर सख्त कार्रवाई हो। अब वीडियो कब की है और वास्तविक मामला क्या है पुलिस जांच में जुटी है।
0
0
Report

ज्वेलरी दुकानों से पायल-नथिया चोरी कर फरार महिला, CCTV से पहचान की तैयारी

Jamshedpur, Jharkhand:ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकानों में पहुंची महिला, पायल और नथिया लेकर हुई फरार जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र की दो आभूषण दुकानों में एक महिला द्वारा ग्राहक बनकर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने पहले दुकान में आभूषण खरीदने के बहाने प्रवेश किया और सामान देखने के दौरान मौका पाकर पायल व नथिया लेकर फरार हो गई। घटना के बाद क्षेत्र के ज्वेलरी व्यवसायियों में हडक़म्प मच गया है। जानकारी के अनुसार, महिला सबसे पहले कदमा स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स पहुंची, जहां उसने ग्राहक बनकर विभिन्न आभूषण देखने शुरू किए। इसी दौरान उसने एक जोड़ी पायल पसंद करने का नाटक किया। इसके बाद वह माणिक चंद ज्वेलर्स भी पहुंची और वहां भी आभूषण दिखाने को कहा। दुकानदारों का आरोप है कि आभूषण देखने के क्रम में महिला ने चालाकी से पायल और नथिया अपने कब्जे में कर ली और मौका मिलते ही दुकान से निकल गई। घटना के बाद दुकानदारों ने अपने स्तर पर महिला की तलाश शुरू की और आसपास के अन्य ज्वेलरी कारोबारियों को भी सतर्क किया। मामले की सूचना संबंधित लोगों को दे दी गई है। ज्वेलरी व्यवसायी शंकर प्रसाद वर्मा ने बताया कि महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि फुटेज के आधार पर महिला की पहचान हो सकेगी और चोरी की पूरी वारदात का खुलासा होगा। फिलहाल ज्वेलरी दुकानदारों ने ग्राहकों के रूप में आने वाले संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रखने का निर्णय लिया है।
0
0
Report

बलिया में दिनदहाड़े चेन स्नेच: ई-रिक्शा से उतरती महिला से बदमाशों ने चेन छीना

Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में बाइक सवार बदमाशों ने ई रिक्शा से उतरती महिला के गले से चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि बांसडीह रोड थाना अंतर्गत महावीर नगर परिखरा में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े ई-रिक्शा से उतरती महिला को अपना शिकार बना लिया। महिला जैसे ही ई रिक्शा से नीचे उतरी बाइक सवार बदमाशों ने उसके गले से चैन छीना और रफू चक्कर हो गए। हालांकि घटना के बाद महिला ने चिल्लाना शुरू किया और आसपास के लोग इकट्ठा हुए लेकिन तब तक चैन स्नेचर फरार हो चुके थे। हालांकि पुलिस अब सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। पर बलिया शहर के पास चेन स्नेचिंग की घटना ने चोरी की बढ़ती घटनाओं और महिलाओं की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़ा कर दिए हैं।
0
0
Report
Advertisement

खेत में अजगर से जकड़े युवक को ग्रामीणों ने लाठी से छुड़ाया

Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के निघासन इलाके के गांधीनगर नई बस्ती गांव के रहने वाले मुनेश उर्फ मुंशी खेत में घास काटने गए थे तभी वहां छिपे बैठे अजगर ने हमला कर मुनेश को जकड़ लिया। मुनेश ने हिम्मत दिखाते हुए अजगर सहित पास में काम कर रहे लोगो के पास पहुंचा। मौके पर मौजूद लोगो ने काफी मशक्कत के बाद मुनेश को अजगर के चंगुल से छुड़ाया। जिसके बाद युवक ने राहत की सांस ली। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से लोग लाठी डंडों की मदद से अजगर के फंदे से युवक को छुड़ाने नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो 5 दिन पुराना बताया जा रहा है।
0
0
Report

संभल में 47 हजार फर्जी राशन कार्ड: DM की सख्त कार्रवाई

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल । गरीबों को वितरित किया जाने वाला सरकारी राशन हड़पने वालों पर 'योगी की स्ट्राइक ' शासन के निर्देश पर जिला आपूर्ति विभाग और तहसील स्तरीय समितियों द्वारा किये गये राशन कार्ड सत्यापन में 47 हजार कार्ड मिले फर्जी ... सत्यापन में मिले 47 हजार फर्जी राशन कार्ड निरस्त किये गये । डीएम अंकित खड़ेकवाल ने फर्जी राशन कार्ड से गरीबों का राशन हड़पने वालों से बसूली के आदेश दिये । डीएम अंकित खंडेलवाल ने संभल नगर क्षेत्र में फर्जी राशन कार्ड बनावाने के आरोपियों की सभी एंगल से जांच के निर्देश दिए । फर्जी राशन कार्ड बनाए जाने में संलिप्त अधिकारियों ,कर्मचारियों की जांच कर सख्त कार्यवाही के आदेश। DM अंकित खंडेलवाल ने 18 मानको पर कराया था सरकारी राशन कार्ड धारकों का सत्यापन .. सत्यापन में सपन्न .अमीर लोगों के द्वारा सरकारी राशन हड़पने का खुलासा। जिले में 47 हजार फर्जी राशन कार्ड मिलने के खुलासे के बाद जिला आपूर्ति विभाग में जनपद में सरकारी राशन की दुकानों पर रेड जारी । बता दे . चंदौसी में 3 दिन पूर्व सरकारी राशन वितरण में घटतौली का बड़ा खुलासा हुआ था ... सरकारी राशन वितरण में धांधली का खुलासा होने के बाद जिला आपूर्ति विभाग लगातार एक्शन में है । सरकारी राशन वितरण में धांधली और फर्जी राशन कार्डों के खुलासे से आपूर्ति विभाग पर सवाल उठ रहे है । TT अंकित खंडेलवाल डीएम संभल सरकारी राशन की दुकान पर रेड के विजुअल
0
0
Report

नगर निगम की निर्माणाधीन बिल्डिंग: ऊंचाई पर मजदूर सुरक्षा पर बड़ा सवाल

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के सेक्टर-12 में नगर निगम की निर्माणाधीन बिल्डिंग पर मजदूरों की सुरक्षा से खिलवाड़ फरीदाबाद के सेक्टर-12 में नगर निगम की निर्माणाधीन बिल्डिंग का काम तेजी से चल रहा है। इसी बीच यहां काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि बिल्डिंग की ऊंचाई पर काम कर रहे मजदूरों को सुरक्षा बेल्ट, हेलमेट और सेफ्टी शूज जैसी आवश्यक सुरक्षा सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई है। ऐसे में ऊंचाई पर काम करने वाले मजदूरों के साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सवाल यह है कि अगर निर्माण कार्य के दौरान कोई दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? क्या नगर निगम और निर्माण एजेंसी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं मजदूरों की सुरक्षा को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की जरूरत है।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में अवैध मिट्टी रोकथाम के दौरान डंपर चालक ने रेंजर को कुचला

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर- डंपर चालक ने रेंजर को कुचलकर मार डाला, अवैध मिट्टी परिवहन रोकने गए रेंजर को डंपर ने कुचला, छोटी सादड़ी में वन विभाग के रेंजर को डंपर ने कुचला, अवैध मिट्टी परिवहन रोकने पहुंचे थे रेंजर प्रताप सिंह चूंडावत डंपर चालक ने रेंजर को कुचलने के बाद फरार हुआ, गंभीर हालत में निंबाहेड़ा अस्पताल ले जाया गया था, कल देर रात कारवाई करते वक्त रेंजर को कुचला, इलाज के दौरान रेंजर प्रताप सिंह की मौत, पुलिस ने डंपर चालक की तलाश शुरू की, स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कार के लिए नामित किया था, राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए नामित हुआ था रेंजर का नाम
0
0
Report

कैलकाजी मंदिर गैंगरेप केस: एनकाउंटर में आरोपी आसिफ गिरफ्तार, दो अन्य फरार

New Delhi, Delhi:south east Delhi के Kalka Ji मंदिर के पास हुए गैंगरेप केस के एक आरोपी को पुलिस के साथ एनकाउंटर के बाद पकड़ लिया गया है। वहीं अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है. दिल्ली पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है, जबकि दूसरे आरोपियों को ढूंढने की कोशिशें जारी हैं. south east के DCP Vinit Kumar ने जानकारी देते हुए बताया है कि DD नंबर 93 पर रात 08:45 बजे एक PCR कॉल मिली, जिसमें Kalka Ji मंदिर, ISKCON मंदिर के पास कथित रेप की बात कही गई थी. 17 साल की पीड़िता ने बताया कि वह अपनी 17 साल की दोस्त के साथ दिल्ली के Kalka Ji मंदिर आई थी. शाम 7 बजे Kalka Ji मंदिर में दर्शन के बाद, दोनों आस्था कुंज पार्क के अंदर चले गए. शाम करीब 7:30 बजे, लगभग 25-30 साल के तीन लोग आए, उनसे कहा कि वे पुलिस से हैं, और उन्हें धमकाया. उसने आगे बताया कि उनमें से एक ने उसकी दोस्त को पकड़ लिया, और उसके बाद तीनों ने उसके साथ रेप किया. Kalka Ji temple के पास एक आरोपी को पुलिस के साथ थोड़ी देर की फायरिंग के बाद पकड़ लिया गया. दिल्ली पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है, जबकि दूसरे आरोपियों को ढूंढने की कोशिशें जारी हैं. इस मामले में एनकाउंटर के बाद पकड़े गए आरोपी की पहचान Asif के रूप में हुई है जिसे गोली लगी है और फिलहाल उसे ट्रामा सेंटर भेज कर उसका इलाज कराया जा रहा है. दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
0
0
Report
Advertisement

अलवर लौटती भाजपा पार्षदों के साथ देशभक्ति गीतों की लग रही धूम

Alwar, Rajasthan:अलवर नगर निगम: बाड़ाबंदी से लौटते वक्त बस में गूंजे देशभक्ति के बोल, भाजपा पार्षदों में उत्साह देखने को मिला हरियाणा में हुई बाड़ाबंदी से अलवर लौटते समय भाजपा पार्षदों से भरी बस में गाये गीतों से कांग्रेस नेता टीकाराम जूली और भंवर जितेंद्र सिंह पर कसा तंज बस में गीत-संगीत के बीच पार्षद और समर्थक तालियां बजाते हुए खुशी मनाते आए नजर यात्रा के दौरान एक महिला पार्षद ने हाथ में माइक संभाला और लोकधुन के अंदाज में राजनीतिक पैरोडी पेश की जूली के पसीनों आयो, जब देख भंवर घबराओ... ऐसी मोदी की सरकार, बनाए लाई जनता...” जैसे बोल गूंजते ही बस में मौजूद पार्षद और समर्थक जोश में आ गए सभी ने तालियां बजाकर गीत का साथ दिया और जीत की खुशी में झूमते नजर आए।
0
0
Report
Advertisement

दूदू में कांग्रेस बनते ही चर्चा तेज, बाबूलाल नागर ने भाजपा पर निशाना

Dudu, Rajasthan:दूदू विधानसभा में दोनों निकायों में कांग्रेस का चेयरमैन बनने के बाद सियासी चर्चा तेज हो गई। दूदू में भाजपा के गढ़ में पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर चला जादू। कांग्रेस का बोर्ड बनने के बाद सरकारी कार्यालयों में लपका गैंग फिर आई सुर्खियों में। पूर्व मंत्री ने बयान देते हुए भाजपा पर साधा निशाना, नागर ने कहा - भाजपा नेताओं की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। भाजपा के नेता या तो सुधर जाए नहीं तो जनता चारों खाने चित्त करेंगी। दो साल पहले फागी में 14 सरपंचों ने इस्तीफा दिया था, इस मुद्दे को लेकर भी पूर्व मंत्री ने सरकार को घेरा।
0
0
Report

बागपत के छात्र की बेरहमी से पिटाई वीडियो वायरल, इलाके में हड़कंप

Baghpat, Uttar Pradesh:कुलदीप चौहान नाम के दसवीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक छात्र के साथ कुछ अन्य युवक मारपीट करते नजर आ रहे हैं। मारपीट के दौरान छात्र लहूलुहान हालत में दबंग युवकों के सामने हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर नाराज युवकों ने छात्र के साथ मारपीट की और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामला बागपत कोतवाली क्षेत्र के सरूरपुर गांव का बताया जा रहा है; पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, घायल छात्र दीपक से तहरीर लेकर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट करने वाले युवकों ने छात्र को जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस वीडियो और तहरीर के आधार पर आरोपियों
0
0
Report

कानपुर के पंचमुखी हनुमान मंदिर पर बुढ़वा मंगल को भीड़ का रिकॉर्ड, लाखों भक्त पहुंचे

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर में बुढ़वा मंगल के अवसर पर पनकी स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान हनुमान के दर्शन के लिए देर रात करीब 12 बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते मंदिर के बाहर लंबी कतारें लग गईं। तड़के करीब एक बजे मंगला आरती संपन्न होने के बाद मंदिर के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। पट खुलते ही भक्तों ने कतारबद्ध होकर पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन किए। मंदिर परिसर जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। महिला, पुरुष और बच्चों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं में भगवान हनुमान के दर्शन को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। कानपुर का यह सिद्ध पीठ पंचमुखी हनुमान मंदिर में कानपुर ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लोग हनुमान जी के दर्शन करने के लिए आते हैं बुढ़वा मंगल के अलावा भी यहां हर शनिवार मंगलवार को हजारों की संख्या में भक्त दर्शन करते हैं वहीं बुढ़वा मंगल पर लगभग 4 से 5 लाख के भीड़ आने का अनुमान रहता है फिलहाल देर रात से खुले पट के बाद भक्तों का ताता मंदिर में लगा हुआ है भीड़ का 2 किलोमीटर दूर तक लंबी-लंबी कतारे लगी है और लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं कि कब भगवान हनुमान जी के दर्शन हो पाएंगे फिलहाल इस मंदिर इतिहास सैकड़ो साल पुराना है। मंदिर में सच्चे मन से जो भी हनुमान जी की पूजा करता है उसकी मनोकामना की पूर्ति होती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top