icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209825
Navin SinghNavin SinghFollow11 Mar 2025, 11:51 am

Unnao: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए दरोगा, वीडियो हुआ वायरल

Purwa, Uttar Pradesh:

उन्नाव की पुरवा कोतवाली में तैनात दरोगा राजेंद्र सरोज को लखनऊ विजिलेंस टीम ने 3,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दरोगा ने एक एक्सीडेंट का मामला निपटाने के लिए रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और पुरवा कोतवाली के CHC गेट के पास से दरोगा को गिरफ्तार कर लिया। दरोगा को बीच सड़क पर पकड़े जाने से हड़कंप मच गया और इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। राजेंद्र सरोज का हाल ही में दीवान से दरोगा पद पर प्रमोशन हुआ था। विजिलेंस टीम शिकायतकर्ता, जो एक निजी दुकान संचालक है, को भी अपने साथ ले गई। यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी उन्नाव में रिश्वतखोरी के कई मामले सामने आ चुके हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बारिश की कमी से जम्बুসर-अमोद के किसानों ने 12 घंटे बिजली और पानी की मांग की

Bharuch, Gujarat:ભરૂચ જિલ્લામાં જંબુસર-આમોદ પંથકમાં વરસાદની અછત વચ્ચે ખેડૂતોએ પાકને બચાવવા માટે 8 કલાકની વીજળીની જગ્યાં 12 કલાક નિયમિત વીજ પુરવઠોની માંગ કરી છે. ધારાસભ્ય ડી.કે. સ્વામીએ ઊર્જામંત્રી ઋષીકેશ પટેલને અરજી પત્રમાં લખી આ આગ્રહ કરી છે. આ સાથે નાહિયેર સહિતના ગામોના ખેડૂતો કેનાલમાં પાણી ન આવવા અંગે રોષ વ્યક્ત કરી રહ્યા છે. ધારાસભ્યનું કહેવું છે કે પૂરતા વોલ્ટેજ સાથે વધારાની વીજળી મળે તો પાકને સિંચાઈ મળી શકે અને અછતને કારણે થતા નુકસાન ઘટી શકે. ખરાબ ક્વાળાઈપીના કારણે કેટલાક ભાગો કેનાલના તૂટેલા વિસ્તારો સહિત સફાઈ-જાળવણીમાં તથ્યો સામે આવતા પ્રશ્નો પર પણ ચર્ચા ચાલી રહી છે. કટોકટી કિંમતમાં નર્મદા નદીનું પાણી કચ્છ-સૌરાષ્ટ્ર સુધી પહોંચે છે પરંતુ ભરૂચ જીલ્લા ખાતામાં સિંચાઈ માટે પૂરતું પાણી પુરવઠો પ્રાપ્ત થતું નથી. તો કેનાલમાં સમયસર પાણી ના આવતા અને સિંચાઈ માટે પૂરતી વીજળી ન મળતાં પાક બચાવવા માટે આંદોલન કરવાની ચેતવણી પણ Farmers દ્વારા આપવામાં આવી છે. આ મુદ્દે ઠેકાણે બાઈટ રહેલા ખેડૂતોએ સરકાર અને તંત્ર સામે ચર્ચા ચાલુ રાખવી હો તેવી ધારણા વ્યક્ત કરી છે. હવે સરકાર શું નિર્ણય લે છે તેના પર સમગ્ર જિલ્લાના ખેડૂતો નજરે છે.
0
0
Report

झांसी गोविंदपुरी में बुजुर्ग दंपती की मौत: बेटे ने किरायेदार पर शक

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी में बंद मकान में बुजुर्ग दंपती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों के शव करीब 5-6 दिन पुराने बताए जा रहे हैं। जब बेटा माता पिता से मिलने गया तो गेट अंदर से बंद था। दरवाजा नहीं खुलने पर बेटा मकान में किसी तरह अंदर दाखिल हुआ तो एक कमरे में माता-पिता के शव पड़े मिले। दोनों के शव फूल चुके थे और दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद उसने दरवाजे का ताला तोड़ा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल बेटे ने किराएदार पर शक जताया है। वी/ओ.1-बताया जा रहा है कि गोविंदपुरी में 70 वर्षीय विश्वनाथ अपनी पत्नी भुवन देवी के साथ रहते था। उनका बेटा जगपाल पत्नी और बच्चों के साथ मसीहागंज में रहता है। मृतक विश्वनाथ मजदूरी करते थे। बेटा जगपाल 25 अगस्त को माता-पिता से मिलने घर आया था। उस समय दोनों स्वस्थ थे। इसके बाद शनिवार शाम वह दोबारा माता-पिता से मिलने पहुंचा। मकान का मुख्य गेट अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका होने पर जगपाल किसी तरह मकान के अंदर दाखिल हुआ। तो एक कमरे में माता-पिता के शव पड़े थे। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। वी/ओ.2-मौके पर पहुंचे आईजी आकाश कुलहरि ने घटना स्थल का जायजा लिया, इसके बाद उन्होंने बताया कि वृद्ध दंपती के शव 5-6 दिन पुराने हैं। उनके शरीर में कीड़े लगे हुए हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा दंपती के बेटे ने उनके यहां रहने वाले किरायेदार पर शक जाहिर किया है। बेटे की तलाश शुरू कर दी गई है। एसओजी को लगाया गया है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। बाइट-आकाश कुलहरि.......आई जी, झांसी
0
0
Report

बलरामपुर के निर्माणाधीन पुल पर तेज बाइक दुर्घटना, दिनेश कुमार की मौत

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर के निर्माणाधीन पुल में घुसी तेज रफ्तार बाइक, ससुराल आए युवक की मौत रक्षाबंधन पर पत्नी को मायके छोड़ने आया था दिनेश, शाम को निकला था; रात में हुआ हादसा बलरामपुर के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र में रक्षाबंधन पर पत्नी को मायके छोड़ने आए युवक की शनिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्लागंज बाजार में निर्माणाधीन पुल के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सीधे पुल में जा घुसी। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान कोतवाली देहात क्षेत्र के कोइलिहा निवासी दिनेश कुमार (35) पुत्र देवतादीन के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक दिनेश शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर पत्नी रेनू (35) को उनके मायके रामपुर बगनहा लेकर आए थे। शनिवार शाम करीब 5:45 बजे वह ससुराल से किसी से मिलने की बात कहकर बाइक से निकले थे। रात करीब आठ बजे दिनेश गोंडा की ओर से उतरौला की तरफ जा रहे थे। शुक्लागंज बाजार में निर्माणाधीन पुल के पास पहुंचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुल में जा घुसी। बताया जा रहा है कि दिनेश को पुल निर्माण की जानकारी नहीं थी। तेज रफ्तार होने के कारण बाइक समेत वह पुल के दूसरी ओर जा गिरे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई। चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया दिनेश की मौत से पत्नी रेनू और चार बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनके परिवार में शिवम (8), शुभी (12), सुमन (10) और साक्षी (4) हैं। सुमन गोंडा में रहकर पढ़ाई कर रही है। रक्षाबंधन पर पत्नी को मायके पहुंचाने के अगले ही दिन हादसे में दिनेश की मौत की خبر से परिवार में मातम छा गया। चौकी प्रभारी महदेइया बाजार अमर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

कनखल में हिंदूवादी नेता करण पंडित पर गायें कुचलने का आरोप; मामला दर्ज

Haridwar, Uttarakhand:कनखल थाना क्षेत्र स्थित बैंरागी कैम्प में एक समाजसेवी एवं हिंदूवादी नेता करण पंडित पर तडके अपनी स्कार्पियो कार से सडक पर बैठी तीन गायों को कुचलने का आरोप है। बताया जा रहा हैं कि घटना में तीनों गायों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद स्कार्पियो सवार हिंदूवादी नेता मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल पर मौजूद लोगों से घटना की जानकारी जुटाते हुए सूचना पर गायों को कुचलने वाली स्कार्पियो कार को घुसवार पुलिस लाईन के पीछे से लावारिस हालत में बरामद कर ली। पुलिस के मुताबिक कार चालक फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने अपनी ओर से स्कार्पियो कार चालक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक तडके करीब साढे चार बजे पुलिस को सूचना मिली कि ओम पुल की ओर से बैरांगी कैम्प को जाने वाले मार्ग एक स्कार्पियों कार ने सडक पर बैठी तीन गायों को कुचल दिया है। सूचना पर उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह हमराही हेंड कांस्टेबल राकेश राणा के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पर तीनों गाये मृत हालत में पडी मिली। पुलिस के अनुसार आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ पर पता चला कि स्कार्पियाँ कार सवार ने गायों को कुचल कर घुससवार पुलिस लाईन की ओर फरार हो गया। पुलिस ने घुडसवार पुलिस लाईन के पीछे से लावारिस हालत में खड़ी स्कार्पियो कार को बरामद कर लिया।
0
0
Report

भोपाल के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रीवा पहुंचे; चित्रकूट-बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपालमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे कल सतना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे भौतिक रूप से जायजा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को सतना जिले के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ और चित्रकूट में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेंगे चित्रकूट में विगत दिनों से हो रही लगातार अतिवृष्टि से मंदाकिनी नदी में बाढ़ आ गई प्रशासन और रेस्क्यू की एस डीआर एफ टीम बचाव और राहत के काम में जुटी हुई है चित्रकूट में सेना के हेलीकॉप्टर भी बचाव कार्य में सलग्न किए गए हैं चित्रकूट में 6 आश्रय स्थलों पर जलभराव क्षेत्र के रुकने भोजन और चिकित्सा की व्यवस्था को गई
0
0
Report
Advertisement

दमोह-कटनी हाईवे पर नाले में गिरे ट्रक के दो शव निकले, रेस्क्यू पूरा

Damoh, Madhya Pradesh:24 घंटे बाद नाले में गिरे ट्रक से बाहर निकाले गए दो शव,करीब 20 घंटे की मशक्कत के बाद पूरा हुआ आपरेशन.. एंकर/ एमपी के दमोह में शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात दमोह कटनी स्टेट हाइवे पर कुम्हारी थाना क्षेत्र में चीलघाट नाला के पुल से नीचे गिरे हाइवा ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर के शवों को शनिवार रविवार की दरम्यानी रात बाहर निकाला गया है। दरअसल चीलघाट नाला के पुल से एक सीमेंट से भरा हाइवा रेलिंग तोड़ते हुए शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात एक बजे गिर गया था। इस हादसे की खबर लगते ही कुम्हारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया लेकिन अंधेरा होने के साथ तेज बारिश का दौर जारी था और सुबह होते ही दमोह से पहुंची एसडीआरएफ की टीम और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया लेकिन साधारण क्रेन से हाइवा निकाल पाना मुश्किल था लिहाजा जबलपुर से बड़ी क्रेन बुलाई है। ट्रक के अंदर ड्राईवर और क्लीनर के होने की पुष्टि हो चुकी थी और बड़ी मुश्किल से कटिंग मशीन से ट्रक के हिस्से को काटा गया और बीती रात डेढ़ बजे दोनों शवों को बाहर निकाला गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक इतने लंबे रेस्क्यू आपरेशन में बारिश और नाले का बहाव बड़ी परेशानी रहा, पहली प्राथमिकता शवों को बाहर निकालना थी जो निकाले गए है वहीं आज क्रेन की मदद से हाइवा ट्रक को बाहर निकाला जाएगा।
0
0
Report

हरिद्वार में गड्ढा मुक्त सड़कों के लिए तेज़ काम शुरू, डीएम ने निर्देश जारी

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन सजग है। बरसात का सीजन समाप्त होने के तुरंत बाद सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का काम शुरू किया जाएगा। शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने नजीबाबाद रोड चिड़ियापुर में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे से निरीक्षण शुरू कर हरिद्वार के तमाम चौक चौराहा पर गढ़ों की स्थिति जांचते हुए नारसन बॉर्डर तक निरीक्षण किया। इस दौरान एनएचएआई, परिवहन विभाग समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों को अर्ध कुंभ मेले से पहले सभी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को शहर में सड़कों के अन्य गड्ढों और टूटी हुई सड़कों की मरम्मत जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए।
0
0
Report

वैशाली के महनार में लापता युवक के साथ कथित पिटाई का वीडियो वायरल; परिवार डरा

Hajipur, Bihar:वैशाली के महनार से बड़ी खबर है, जहां एक युवक के लापता होने के बाद उसकी कथित पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद युवक के परिवार में चीख-पुकार मच गई है। दरअसल, महनार थाना क्षेत्र का रहने वाला कुंदन कुमार 25 अगस्त की देर रात अपने दोस्त के साथ भोज खाने गया था। लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने 26 अगस्त को महनार थाने में उसके अपहरण का मामला दर्ज कराया। परिवार का आरोप है कि 26 अगस्त को करीब 15 की संख्या में कुछ लोग उनके घर पहुंचे और धमकी देते हुए कहा कि उनका बेटा घर में घुसकर चोरी करता है, उसे संभाल लें, नहीं तो उसकी हत्या कर दी जाएगी। इसी बीच 29 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो युवक एक लड़के को लात-घूंसों और बेल्ट से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद कुंदन के परिजनों ने दावा किया कि पिटाई का शिकार लड़का उनका बेटा कुंदन ही है। परिजनों को अब कुंदन के साथ किसी अनहोनी की आशंका सता रही है। कुंदन के पिता ने गांव के कई लोगों पर बेटे को गायब करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। वहीं, महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि 26 अगस्त को कुंदन के पिता के बयान पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। कुंदन पर कुछ लोगों ने चोरी का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर तेज रफ्तार कार पलटी, चार घायल

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार हवा में उछली, सड़क पर तीन बार पलटी, चार यात्री घायल। डिवाइडर से टकराते ही करीब 10 फीट हवा में उछली कार, हादसे में चारों यात्री गंभीर रूप से घायल। रुड़की से हरिद्वार की ओर आ रही थी कार, टक्कर के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी। हादसे के बाद राहगीरों ने दिखाई तत्परता, कार में फंसे चारों घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में कराया भर्ती। हादसे के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित, पुलिस ने व्यवस्था संभाली। तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा, पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी।
0
0
Report

हरिद्वार में मिलावट रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की तेज कार्रवाई

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट और खराब खाद्य सामग्री के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। सिडकुल के पेंटागन मॉल स्थित मैकडॉनल्ड्स आउटलेट में जांच के दौरान कथित तौर पर सड़े और बदबूदार प्याज मिलने पर विभाग ने कार्रवाई की है। टीम ने मौके से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं और मीट प्रोडक्ट, आइसक्रीम व डेजर्ट की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की कार्रवाई की गई है। वहीं आउटलेट के फूड लाइसेंस को निलंबित करने की संस्तुति की गई है। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने फ्लिपकार्ट इंस्टाकार्ट में भी छापेमारी की, जहां दस्तावेज और खाद्य पदार्थों के भंडारण से जुड़े मानकों में कमियां मिलने पर नोटिस जारी किया गया। पिरान कलियर और रुड़की क्षेत्र में भी मिठाई की दुकानों और रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top