icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209859
Atul Kumar SrivastavaAtul Kumar SrivastavaFollow11 Mar 2025, 11:15 am

Unnao - रिश्वत लेते हुए दरोगा गिरफ्तार

Nawabganj, Amretha, Uttar Pradesh:

उन्नाव में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने मौरावां थाने के दरोगा राजेन्द्र सरोज को 3,500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. दरोगा ने एक सड़क दुर्घटना मामले में विवेचना के एवज में यह रिश्वत मांगी थी, शिकायतकर्ता का मामला मौरावां थाने में चल रहा था. दरोगा ने मामले को उनके पक्ष में निपटाने के लिए पैसों की मांग की. शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया. टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की. दरोगा मौरावां थाने के बाहर एक ढाबे पर लेन-देन करने पहुंचे, वहां पहले से मौजूद टीम ने उन्हें पैसे लेते ही दबोच लिया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कुरुक्षेत्र के CPL कर्मचारियों की मांग पर सहमति, अक्टूबर तक पूरा होने की उम्मीद

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र में सीपीएलो कर्मचारियों का धरना समाप्त सरकार से बनी सहमति सीपीएलो अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे राहत भरी खबर सामने आई है। डीसी की ओर से बुलाई गई बैठक में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों के साथ बातचीत की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का दावा है कि बैठक में उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक बातचीत हुई है। पंचायत मंत्री और ACS अधिकारी से भी वीडियो कॉल के जरिए बात कराई गई। वहीं, अधिकारियों की ओर से अक्टूबर महीने में काम पूरा होने का आश्वासन मिलने की बात कही गई है। वैöो 1 सीपीएलो मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीसी कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक से लौटने के बाद प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आंदोलनकारियों को बातचीत की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, डीसी ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और बताया कि संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ पहले ही इस मामले पर बातचीत की जा चुकी है। बैठक के दौरान पंचायत मंत्री और ACS अधिकारी से भी वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत हुई। सीपीएलो आंदोलनकारियों का कहना है कि अधिकारियों ने उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया है। प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया गया कि उनके साथ भविष्य में किसी प्रकार की नाजायज कार्रवाई नहीं होगी और उनकी समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। “आज की बैठक हमारे लिए सकारात्मक रही है। डीसी साहब ने हमारी बात सुना और पंचायत मंत्री जी तथा ACS साहब से भी बातचीत कराई। हमें आश्वासन दिया गया है कि हमारा काम अक्टूबर महीने में पूरा हो जाएगा। अधिकारियों ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर पांच प्रतिनिधि आगे की बैठक में शामिल होकर अपनी बात रख सकते हैं। वीओ2 प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि बैठक में उन्हें विभागीय पत्राचार और फाइलों की प्रक्रिया से जुड़ी कई जानकारियां भी मिलीं। उनका कहना है कि संबंधित फाइलें एक विभाग से दूसरे विभाग में भेजी जा रही हैं और इस प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी उन्हें बैठक के दौरान दी गई। आंदोलनकारियों ने अधिकारियों से अपनी मांगों को लिखित रूप में देने की बात भी कही। इस पर डीसी ने स्पष्ट किया कि वे कुरुक्षेत्र के डीसी के तौर पर आश्वासन दे सकते हैं, लेकिन पंचायत विभाग के ACS के अधिकार क्षेत्र से जुड़े मामलों में अंतिम लिखित आदेश जारी करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। फिलहाल, बैठक के बाद आंदोलनकारियों में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने इसे बातचीत की दिशा में अहम कदम बताया है। अब सभी की निगाहें अक्टूबर महीने पर टिकी हैं, जब तक मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। हालांकि, मांगों के समाधान और काम पूरा होने की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
0
0
Report
Advertisement

CJP प्रदर्शन के चलते सीलमपुर मेट्रो स्टेशन बंद, यात्रियों में बढ़ी परेशानी

New Delhi, Delhi:**CJP प्रोटेस्ट के चलते सीलमपुर मेट्रो स्टेशन बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, लोगों में दिखा गुस्सा** उत्तर पूर्वी दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सुरक्षा कारणों से सीलमपुर मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया। मेट्रो स्टेशन बंद होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अचानक मेट्रो सेवा प्रभावित होने से अपने गंतव्य तक पहुंचने वाले लोगों को दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। मेट्रो स्टेशन बंद होने से यात्रियों में नाराजगी भी देखने को मिली। रोजाना मेट्रो से सफर करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि CJP प्रोटेस्ट के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मेट्रो स्टेशन बंद रखने का आदेश दिया गया है। फिलहाल, मेट्रो स्टेशन बंद होने से आम यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और लोग जल्द से जल्द मेट्रो सेवा बहाल होने की उम्मीद कर रहे हैं।
0
0
Report

इंदौर के देपालपुर थाने में डीआईजी की जनसंवाद: समस्याओं का त्वरित समाधान आश्वासन

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के देपालपुर थाना परिसर में जन विश्वास शिविर कार्यक्रम के तहत डीआईजी स्तर पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में العديد लोग पहुंचे। डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने मौजूद जन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जांच कर उचित कार्रवाई एवं मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीआईजी ने थाना परिसर का निरीक्षण करने के साथ पौधारोपण भी किया, और पर्यावरण को बढ़ावा एवं जल संचय कर पानी बचाने की अपील की। डीआईजी ने जनसंवाद के दौरान एक-एक कर मौजूद जन की बातें सुनीं और आश्वस्त किया कि उनके आवेदनों की जांच कराई जाएगी तथा तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। जनसंवाद कार्यक्रम के बाद डीआईजी मनोज कुमार सिंह ने देपालपुर थाने का निरीक्षण किया और परिसर में पौधारोपण किया। सभी से जल बचाने की अपील भी की गई।
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर: मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में खाद संकट पर बहस, मुरार अध्यक्ष बनाम SDM

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर के दौरान किसानों की खाद समस्या को लेकर जनपद पंचायत मुरार के अध्यक्ष दिलराज किरार और एसडीएम के बीच बहस हो गई। जनपद अध्यक्ष ने मुरार क्षेत्र में खाद की किल्लत का मुद्दा उठाते हुए किसानों की परेशानी को अधिकारियों के सामने रखा। उनका कहना है कि मुरार क्षेत्र की किसी भी सोसायटी में खाद उपलब्ध नहीं है, जिससे किसान संकट में हैं। वहीं, इस गंभीर समस्या को लेकर वरिष्ठ अधिकारी सवालों से बचते नजर आए। ऐसे में सवाल है कि आखिर किसानों को खाद कब मिलेगी और उनकी समस्या का समाधान कौन करेगा?
0
0
Report

जयपुर के बाजार दीवाली पर 11 दिन मुफ्त स्वागत द्वार, सुरक्षा-स्वच्छता पर जोर

Jaipur, Rajasthan:Anchor-दीपावली पर राजधानी के बाजारों को सजाने की तैयारी कर रहे व्यापारियों को नगर निगम जयपुर ने बड़ी राहत दी है। इस बार पंजीकृत व्यापार मंडल दीपावली पर्व पर 11 दिन तक बिना किसी शुल्क के बाजारों में स्वागत द्वार लगा सकेंगे। नगर निगम इसके लिए कोई शुल्क नहीं लेगा। हालांकि स्वागत द्वार मजबूत होने चाहिए और इनसे यातायात या आमजन की आवाजाही में किसी तरह की बाधा नहीं आनी चाहिए। महापौर सुनील कोठारी ने व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में यह घोषणा की। दीपावली की तैयारियों को लेकर महापौर ने 30 से ज्यादा व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों के साथ दो घंटे से अधिक समय तक मैराथन बैठक की। इसमें बाजारों की सजावट, रोशनी, सफाई, सड़क मरम्मत, अतिक्रमण और अग्निशमन व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। महापौर ने अधिकारियों को दीपावली से पहले बाजारों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। दीपावली पर राजधानी के बाजारों को आकर्षक बनाने के लिए नगर निगम की ओर से बेहतरीन रोशनी करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। सजावट और रोशनी के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को सम्मान मिलेगा। महापौर ने व्यापार मंडलों से बाजारों को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की। विशेष रूप से विद्युत सजावट के दौरान खुले तार नहीं रखने और सभी तारों को सुरक्षित तरीके से कवर करने के निर्देश दिए। दीपावली पर चारदीवारी सहित प्रमुख बाजारों में सफाई के लिए अतिरिक्त संसाधन और कर्मचारी लगाए जाएंगे। बाजारों में सड़कों का पेचवर्क, पेड़ों की कटाई-छंटाई, फेरोकवर की मरम्मत, साइनेज बोर्ड लगाने और यूरिनल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। सड़कों और फुटपाथों से अवैध अतिक्रमण हटाने के साथ निराश्रित पशुओं को पकड़ने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। दीपावली पर आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए नगर निगम विशेष फायर ब्रिगेड एक्शन प्लान तैयार करेगा। दमकल सेवाओं के लिए ऑन कॉल अलर्ट सिस्टम लागू किया जाएगा। पटाखों की दुकानों पर अग्निशमन यंत्र रखना जरूरी होगा। महापौर ने अधिकारियों को पटाखा दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महापौर ने व्यापारियों से दीपावली पर स्वच्छता का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दुकान के बाहर गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग दो डस्टबिन रखे जाएं। बाजारों में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं हो और अवैध होर्डिंग, बैनर व पोस्टर लगाने से बचें। व्यापारियों से सड़क, फुटपाथ और बरामदों पर अतिक्रमण नहीं करने की भी अपील की गई। बैठक में उपमहापौर सरोज कंवर, अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार बंसल, जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल सहित जौहरी बाजार, चांदपोल, किशनपोल, गणगौरी बाजार, घाटगेट, अजमेर रोड, न्यू सांगानेर रोड और अन्य व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे.
0
0
Report
Advertisement

नीलगाय बोरवेल में फंसी: क्षेत्राधिकार के तकरार से बचाव प्रक्रिया सवाल

Sri Ganganagar, Rajasthan:पदमपुर, श्रीगंगानगर पदमपुर से बड़ी खबर, वन विभाग के क्षेत्राधिक्कार के बीच अटकी नीलगाय की सांसें 4 सीसी खेत मे बने 40 फुट गहरे बोरवेल में गिरी वन्य जीव नील गाय, 4 घंटे से रेस्क्यू के लिए नहीं पहुंची कोई वन विभाग की टीम, वन विभाग के एक रेंज के अधिकारी ने झड़ा क्षेत्राधिकार का हवाला देते हुए पल्ला, रायसिंहनगर और श्रीगंगानगर क्षेत्राधिकार के बीच 4 घंटे से नीलगाय पड़ी है बोरवेल मे, श्रीगंगानगर की टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर रवाना होने की सुचना, सवाल क्या एक वन्य जीव की जान जोखिम में डाल रहा अधिकारियों का क्षेत्राधिकार,
0
0
Report

तळोजा में 3.57 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ के साथ नाइजीरियाई गिरफ्तार

Navi Mumbai, Maharashtra:तळोजा में 3.57 करोड़ रुपये कीमत के मादक पदार्थ संगत के साथ नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार हुआ। Anti Narcotics Cell ने अनी इकेचुक्वु डार्लिंगटन (41) को तळोजा परिसर से हिरासत में लिया. उसके पास 2 किलोग्राम 500 ग्राम से अधिक मेफेड्रोन और 566 ग्राम कोकेन बरामद हुए, जिसकी कुल कीमत लगभग 3 करोड़ 57 लाख 91 हजार रुपये है. जानकारी के अनुसार पनवेल मुलुंड मार्ग पर तळोजा के गैज़िबो होटल के पास विदेशी नागरिक मादक पदार्थ बिक्री के लिए आ रहा था; 8 अक्टूबर को पथक ने वहां लुकआउट लगाया. गिरफ्तारी के वक्त आरोपी मोटरसाइकिल से आ रहा था और उससे 6 लाख 63 हजार रुपये कीमत के 221 ग्राम मेफेड्रोन भी बरामद हुआ. आरोपी अणि रोहिंजण गाव में अंबिका बिल्डिंग में दिसंबर से किराये के बिना रह रहा था; अब मकान मालिक पर भी कानूनन कार्रवाई की जाएगी, यह जानकारी सहायक पुलिस आयुक्त विशाल हिरे ने दी.
0
0
Report
Advertisement

खरगोन पुलिस ने जम्मू से लाए 24 वर्षीय युवक को परिवार से मिलवाया

Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन पुलिस की तत्परता से जम्मू में मिले मानसिक कमजोर 24 वर्षीय युवक को मिला परिवार का साथ। जम्मू-कश्मीर के सैनिक कॉलोनी क्षेत्र में मिले युवक को परिजनों से मिलाने में खरगोन पुलिस ने निभायी महत्वपूर्ण भूमिका। जम्मू के समाजसेवी जितेंद्र सिंह ने युवक को सुरक्षित रखकर पुलिस को दी सूचना। पुलिस के समन्वित प्रयासों एवं त्वरित कार्रवाई से युवक की पहचान सुनिश्चित कर परिजनों तक पहुँचने में मिली सफलता। खरगोन से लगभग 1600 किलोमीटर दूर जम्मू पहुँचकर पुलिस टीम ने युवक को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया। कोतवाली थाना प्रभारी बनवारीलाल मंडलोई ने बताया 6 सितम्बर 26 को थाना कोतवाली खरगोन पर सूचना प्राप्त हुई कि एक 24 वर्षीय युवक राजेंद्र चौहान दिनांक 01.09.2026 को घर से कहीं चला गया है। युवक बिस्टान थाना क्षेत्र के रायलबेड़ा गांव का निवासी है परिजनों द्वारा उसकी आसपास के क्षेत्रों में तलाश की गई। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली खरगोन में अपराध क्रमांक 415/26, धारा 140(3) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान युवक के पिता, जो दिव्यांग हैं एवं अतिथि शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं, से जम्मू के समाजसेवी जितेंद्र सिंह ने स्थानीय पुलिस थाने के माध्यम से संपर्क किया। उन्होंने जानकारी दी कि युवक जम्मू में है तथा उनके पास सुरक्षित है। समाजसेवी जितेंद्र सिंह ने युवक को सैनिक कॉलोनी, जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में मिलने के बाद मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उसे अपने घर पर सुरक्षित रखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना प्राप्त होने पर खरगोन पुलिस टीम ने जितेंद्र सिंह एवं स्थानीय पुलिस से संपर्क स्थापित कर बालक की पहचान की पुष्टि कर उसे सकुशल वापस लाने की कार्यवाही प्रारंभ की। 1600 किलोमीटर दूर जम्मू पहुँचकर युवक को परिजनों के सुपुर्द किया। बालक की जम्मू में मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद थाना कोतवाली खरगोन की पुलिस टीम लगभग 1600 किलोमीटर की दूरी तय कर जम्मू पहुँची। आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात युवक को सकुशल खरगोन लाकर इसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
0
0
Report

रायपुर में स्पा सेंटर के नाम पर ड्रग कारोबार का खुलासा, 3 गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में स्पा सेंटर की आड़ में ड्रग्स के कारोबार का खुलासा हुआ है.. खम्हारडीह थाना क्षेत्र के शंकर नगर स्थित रेमेडी सैलून एंड वेलनेस सेंटर के पीछे से 14.73 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.. गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर शामिल हैं. जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 1 लाख 47 हजार 300 रुपये बताई जा रही है.. एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और खम्हारडीह पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है.. पुलिस अब ड्रग्स के सप्लायर और खरीदारों का पता लगाने के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है..
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top