icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209859
Atul Kumar SrivastavaAtul Kumar SrivastavaFollow17 Feb 2025, 05:57 pm

UNNAO-पत्नी ने भेजा तलाक का नोटिस तो फंदे से लटका पति

Nawabganj, Uttar Pradesh:

उन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम खेड़ा गांव निवासी रामदयाल गौतम (35) पुत्र महादेव खेती कर अपने परिवार की जीविका चलाता था। सोमवार सुबह घर के बाहर नीम के पेड़ में प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से उसका शव लटका देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वह विवाहित था। लेकिन उसके कोई संतान नहीं था। शादी के बाद से ही उसकी पत्नी से बनती नहीं थी और दोनों में अक्सर विवाद होता था। 8 माह पूर्व हुए विवाद के बाद पत्नी औरास के गहराव गांव अपने मायके चली गई थी। तब से वह वहीं रह रही थी। पिता महादेव ने बताया कि श्रीमती ने कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली थी।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धुले में कुत्तों को विष देकर हत्या, स्थानीय क्षेत्र में सनसनी

Dhule, Maharashtra:धुळे शहरातील वाडीभोकर रोडजवळील सुशांत नगरात भटक्या कुत्र्यांना चिकनमधून विष देऊन ठार मारल्याची धक्कादायक घटना समोर आली आहे. काल सायंकाळी रिषिका उत्तम पाटील यांच्या मालकीचा पाळीव कुत्रा झिंगा याच्या तोंडातून फेस येऊ लागल्याने त्यांनी पशुवैद्यकीय डॉक्टरांना घरी बोलावले. तपासणीत विषबाधा झाल्याचे स्पष्ट झाले. याचवेळी परिसरातील इतर कुत्र्यांचाही तडफडून मृत्यू झाला. घटनेची माहिती मिळताच श्वानप्रेमी मीनाक्षी पाटील, सुरेश शर्मा आणि प्रज्वल देसले यांच्यासह प्राणिरक्षक व सामाजिक संस्थांचे कार्यकर्ते घटनास्थळी दाखल झाले. याप्रकरणी रिषिका पाटील यांच्या फिर्यादीवरून पश्चिम देवपूर पोलिसांत भारतीय न्याय संहिताच्या कलम ३२५ अन्वये अज्ञात व्यक्तीविरुद्ध गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे.
0
0
Report
Advertisement

बलिया कोर्ट में हाजिर नहीं हुए पवन सिंह, 3000 रुपये का जुर्माना

Ballia, Uttar Pradesh:भोजपुरी सिंगर और बिहार के एमएलसी पवन सिंह बलिया परिवार न्यायालय में तलाक और भरण पोषण के मामले की सुनवाई के दौरान ना हाजिर रहने पर 3000 का जुर्माना ठोका गया. पत्नी ज्योति सिंह हाजिर हुईं, लेकिन पवन सिंह कोर्ट में मौजूद नहीं रहे. ज्योति सिंह ने बताया कि पवन सिंह की तरफ से उनकी मां से जुड़े मेडिकल दस्तावेज अदालत में जमा किए गए हैं और मीडिएशन के लिए आवेदन भी दिया गया है. उनका कहना है कि 4 साल पहले भरण पोषण का मुकदमा दर्ज कराया था और उन्हें न्याय की उम्मीद है. अगली तारीख 12 नवंबर है, पर पवन सिंह ने कोर्ट को मजाक बना दिया. चार साल हो चुके हैं, मुझे न्यायालय पर भरोसा है. मैं अभी भी उनके साथ रहना चाहती हूं; अगर यहां से कुछ नहीं हुआ तो सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी. दरअसल गजल पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी 6 मार्च 2018 को हुई थी, शादी के कुछ समय बाद रिश्तों में खटास आ गई और वे अलग रहने लगे. 2022 में तलाक और भरण पोषण को लेकर कानूनी लड़ाई शुरू हो गई. अब देखना होगा कि क्या पवन सिंह अगली तारीख पर कोर्ट पहुंचते हैं या नहीं.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

सीतामढ़ी में नवरात्र पर सांप्रदायिक सौहार्द को लेकर पुलिस अलर्ट: 27 चेकपोस्ट, महिला सुरक्षा कदम

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में शारदीय नवरात्र पर सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर सीतामढ़ी पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। डीएम तनय सुल्तानिया और एसपी अमित रंजन ने संयुक्त रूप से पदाधिकारियों के साथ पूरे शहर में फ्लैग मार्च निकाला है और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने का संदेश दिया है। सभी संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया गया है। पंडालों में महिला की सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस बल और महिला पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है इसके अलावा पुलिस की पेट्रोलिंग समेत वाहन चेकिंग के लिए कुल 27 चेकपोस्ट बनाए गये हैं साथ ही साइबर सेल द्वारा साइबर एक्टिविटी सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी रखी जाएगी。
0
0
Report

सीकर जिला परिषद के लिए 181 नामांकन वैध, पंचायत समितियों में भी भारी नामांकन

Sikar, Rajasthan:सीकर पंचायती राज आम चुनाव जिला परिषद सदस्य पद के लिए 181 नामांकन वैध 6 पंचायत समितियों में 566 आवदेन वैध एंकर सीकर जिले में 49 जिला परिषद सदस्य पद के लिए किए गए आवेदनों में जांच के बाद 181 आवदेन वैध पाए गए. जिला निर्वाचन अधिकारी आशिष मोदी ने बताया कि 225 अभ्यर्थियों द्वारा 242 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए थे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद 53 नामांकन पत्र निरस्त किए गए तथा 8 नामांकन पत्र डिस्कार्ड श्रेणी में दर्ज किए गए. जांच के बाद 181 नामांकन पत्र वैध पाए गए तथा 181 अभ्यर्थी वैध रूप से चुनाव लड़ने के लिए वैध पाए गए. वहीं सीकर जिले की 6 पंचायत समितियों में 566 अभ्यर्थी वैध पाए गए. पंचायत समिति सदस्यों के लिए किए गए आवेदन में 58 नामांकन पत्र निरस्त किए गए है. सीकर जिले की छह पंचायत समितियों अजीतगढ़, खण्डेला, नीमकाथाना, पाटन, पिपराली एवं श्रीमाधोपुर में पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए कुल 635 नामांकन पत्र दाखिल किए गए. इनमें अजीतगढ़ में 72, खण्डेला में 145, नीमकाथाना में 134, पाटन में 102, पिपराली में 77 तथा श्रीमाधोपुर में 105 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। इन पंचायत समितियों में कुल 609 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन प्रस्तुत किए गए. नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद 58 नामांकन पत्र निरस्त किए गए तथा 11 नामांकन पत्र डिस्कार्ड श्रेणी में दर्ज किए गए. जांच के बाद 566 नामांकन पत्र वैध पाए गए तथा 566 अभ्यर्थी वैध रूप से चुनाव लड़ने योग्य रहे. पंचायत समिति अजीतगढ़ में 64, खण्डेला में 132, नीमकाथाना में 123, पाटन में 94, पिपराली में 61 तथा श्रीमाधोपुर में 92 अभ्यर्थी चुनाव निर्णय योग्य घोषित किए गए हैं.
0
0
Report
Advertisement

अनिल फिरोजिया के संरक्षण में गरबा महोत्सव: जल ज्योत के साथ श्रद्धा भारी

Ujjain, Madhya Pradesh:सांसद अनिल फिरोजिया के संरक्षण में आयोजित भव्य गरबा महोत्सव में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उज्जैन। डांडिया नी रात के सातवें दिवस आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में ज्वाला माता की मनमोहक प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। माता रानी की आराधना के दौरान पानी में ज्योत प्रज्वलित करने की अद्भुत प्रस्तुति आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। इस अलौकिक दृश्य को देखकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और पूरा परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज उठा। सांसद अनिल फिरोजिया जी के संरक्षण में आयोजित इस भव्य गरबा महोत्सव में धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति और परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है। सातवें दिवस ज्वाला माता की विशेष प्रस्तुति ने कार्यक्रम में भक्ति और आध्यात्मिकता का अनूठा वातावरण निर्मित किया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन एवं आराधना कर सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। आयोजन में गरबा और डांडिया के साथ-साथ धार्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रतिदिन भक्ति, संस्कृति और उत्साह से परिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सातवें दिवस ज्वाला माता की जल में ज्योत प्रज्वलित करने वाली प्रस्तुति श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण और अविस्मरणीय अनुभव बनी।
0
0
Report

मकान मालिक ने शव रोककर अस्पताल परिसर में सुहागन की रस्में पूरी करवाईं

Morena, Madhya Pradesh:बीमार हुई तो पति ने छोड़ा, कैंसर से जंग हारी पूजा, किराए के मकान मालिक ने अनुष्ठान का हवाला देकर शव लाने से रोका, तो जिला अस्पताल परिसर में ही पूरी करनी पड़ी सुहागन के श्रृंगार की रस्में गुना। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लंबी जंग लड़ने के बाद दम तोड़نے वाली 31 वर्षीय महिला पूजा रजक के अंतिम समय में एक ऐसी विडंबना सामने आई जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। मूल रूप से बदरवास के रहने वाले और गुना के घोसीपुरा क्षेत्र में पिछले कई सालों से किराए के मकान में रह रहे पहलवान सिंह रजक की पुत्री पूजा का जिला अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। लेकिन मौत के बाद जब परिजन उसकी पार्थिव देह को किराए के कमरे पर ले जाने लगे, तो मकान मालिक ने यह कहकर साफ इंकार कर दिया कि उनके घर में धार्मिक कार्यक्रम चल रहा है, इसलिए शव को अंदर नहीं लाया जा सकता। परिस्थितियों की लाचारी और मकान मालिक की इस दो टूक के चलते शोकाकुल परिवार के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया। हिंदू परंपरा के अनुसार विवाहित महिला (सुहागन) की मौत होने पर अंतिम संस्कार से पहले उसका विशेष श्रृंगार और अन्य पारंपरिक रस्में घर पर ही पूरी की जाती हैं। लेकिन किराए के घर में जगह न मिलने के कारण मजबूर परिजनों को यह सारी रस्में जिला अस्पताल परिसर में ही पूरी करनी पड़ीं। अस्पताल परिसर में ही मृतका का सुहागन के रूप में श्रृंगार आदि किया गया, जिसके बाद नम आँखों से पार्थिव देह को सीधे मुक्तिधाम ले जाया गया, जहाँ उसका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top