209801
Unnao: होली की खरीदारी जोरों पर, नई तकनीक वाली पिचकारियां बनी आकर्षण
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में होली के त्योहार को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक है। अबीर-गुलाल की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। बच्चे और युवा नई तकनीक वाली पिचकारियां खरीदने में सबसे आगे हैं। इस बार बाजार में कार्टून कैरेक्टर वाली पिचकारी, टैंक पिचकारी और बैकपैक वॉटर गन जैसी कई नई वैरायटी उपलब्ध हैं। दुकानदारों के अनुसार, डोरेमॉन, छोटा भीम और स्पाइडरमैन थीम वाली पिचकारियों की सबसे ज्यादा मांग है। इलेक्ट्रॉनिक पिचकारियां भी लोगों को खूब पसंद आ रही हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने बेतिया में सड़क मरम्मत की मांग की
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां सड़क पर जलजमाव होने से ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया है. सड़क पर धान रोपनी कर ग्रामीणों ने विरोध जताया है. मझौलिया प्रखंड के माधोपुर मालाही टोला में सड़क के कीचड़ और जलजमाव से ग्रामीण परेशान हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से बदहाल सड़क के मरम्मत के लिए कई बार लिखित आवेदन अधिकारियों को दी गई; विधायक सांसद से भी गुहार लगाई गई लेकिन सड़क आज तक नहीं बना. ग्रामीण करमचन्द चौधरी प्रभात कुमार कामेश्वर चौधरी का आरोप है कि आजादी से पहले से यह सड़क जर्जर है. बरसात के दिनों में काफी परेशानी होती है, बच्चों की पढ़ने जाने में भी कठिनाई होती है. चुनाव के समय विधायक सांसद आते हैं, हर बार सड़क बनाने का वादा करते हैं लेकिन आज तक सड़क नहीं बना पाया है. शादी-विवाह में आने वाले वाहन सड़क पर फंस जाते हैं. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क बनाने की गुहार लगाई है ताकि गांव के लोगों को समस्या से निजात मिल सके. बरसात के दिनों में किसी के बीमार पड़ जाने पर गांव से बाहर ले जाने में काफी समस्या होती है.0
0
Report
मुज़फ्फरनगर हाईवे पर कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग मुजफ्फरनगर नेशनल हाईवे पर कावड़ यात्रा को लेकर अलर्ट, SP सिटी अमृत जैन ने किया कावड़ मार्ग पर निरीक्षण, हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कावड़ियों से की बातचीत, कावड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी हुई बात, सीओ सदर राजू व सीओ खतौली रूपाली के साथ निरीक्षण, मुजफ्फरनगर से गुजरकर जाते हैं करोड़ों शिवभक्त कावड़िये, कावड़ियों की सुरक्षा में हाईवे पर पुलिस हुई अलर्ट, यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर से लेकर मेरठ बॉर्डर तक किया निरीक्षण।0
0
Report
गौरीकुण्ड की खाई से युवक का सुरक्षित बचाव, रेस्क्यू टीमों की गाथा
Noida, Uttar Pradesh:गौरीकुण्ड के पास खाई में गिरा युवक, रेस्क्यू कर बचाया। स्थान: गौरीकुण्ड, रुद्रप्रयाग 16 जुलाई 2026 गौरीकुण्ड के समीप एक युवक गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और अन्य रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घायल युवक को उपचार के लिए गौरीकुण्ड भेजा गया है। रुद्रप्रयाग जनपद के गौरीकुण्ड से करीब दो किलोमीटर ऊपर छोड़ी क्षेत्र में बुधवार देर रात एक युवक के गहरी खाई में गिरने की सूचना डायल-112 के माध्यम से मिली। सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सेक्टर गौरीकुण्ड, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और वाईएमएफ की टीमों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया। रेस्क्यू टीमों ने अंधेरे और कठिन परिस्थितियों के बीच खोज एवं बचाव अभियान चलाया। अभियान के दौरान खाई में गिरे युवक की पहचान मोहित रावत पुत्र दर्शन रावत, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम बड़ासू, रामपुर, जनपद रुद्रप्रयाग के रूप में हुई। टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए घायल युवक को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए गौरीकुण्ड भेजा। जहां उसका चिकित्सकीय परीक्षण और आवश्यक उपचार किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
ठाणे पुलिस ने भिवंडी में 2 चोरों को गिरफ्तार किया; 7 घरफोड़ियाँ उजागर
Thane, Maharashtra:ठाणे शहर पोलीस गुन्हे शाखा - भिवंडी घटक 2 ची मोठी कारवाई अँकर ठाणे शहर पोलीसांच्या गुन्हे शाखा घटक 2 भिवंडी यांनी केलेल्या कारवाईत 2 सराईत घरफोडी चोरांना अटक करण्यात आली आहे. या دوघांकडून एकूण 7 घरफोडीचे गुन्हे उघडकीस आले असून 10 लाख 20 हजार रुपयांचा मुद्देमाल जप्त करण्यात आला आहे. VIO ठाणे पोलीस आयुक्त आशुतोष डुंबरे यांच्या सूचनेनुसार ठाणे आणि भिवंडी शहरात वाढणाऱ्या homefodi घटनांना आळा घालण्यासाठी गुन्हे शाखेने समांतर तपास सुरू केला होता. या तपासात गुन्हे शाखा घटक 2 भिवंडीच्या पथकाने तांत्रिक विश्लेषण आणि गुप्त माहितीच्या आधारे युसुफ रशीद शेख उर्फ दिपक उर्फ राहुल, वय 42, राहणार वाशी नाका, चेंबूर, मुंबई व नौशाद मुस्ताक आलम उर्फ सागर, वय 32, राहणार कामोठे, नवी मुंबई या 2 आरोपींना जेरबंद केले. आरोपींकडून 298 ग्रॅम वजनाचे 10 लाख 20 हजार रुपयांचे सोन्याचे दागिने जप्त करण्यात आले. या दोघांनी नारपोली, भिवंडी शहर, बदलापूर आणि वर्तकनगर पोलीस ठाण्याच्या हद्दीत एकूण 7 घरफोड्या केल्याची कबुली दिली आहे. तपासात असेही निष्पन्न झाले की, हे दोघेही सराईत गुन्हेगार आहेत. त्यांच्या विरोधात ठाणे, नवी मुंबई, मुंबई, ठाणे ग्रामीण, मीरा भाईंदर आणि वसई विरार भागात एकूण 43 घरफोड्यांचे गुन्हे दाखल आहेत. ही संपूर्ण कारवाई पोलीस सह आयुक्त पंजाबराव उगले, उप आयुक्त अमरसिंह जाधव आणि सहायक पोलीस आयुक्त शेखर वागडे यांच्या मार्गदर्शनाखाली व वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक शितल राऊत यांच्या नेतृत्वात करण्यात आली. पुढील तपास गुन्हे शाखा करत आहे.0
0
Report
कासगंज में बाबा और महिला शव पहुंचते ही भारी विरोध, कार्रवाई की मांग
Kasganj, Uttar Pradesh:बाबा का तो अंतिम संस्कार हो गया लेकिन महिला का अभी तक नहीं हुआ बाबा और महिला का शव पहुंचते ही हंगामा,अंतिम संस्कार से किया इनकार,दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कासगंज यूपी के कासगंज में पोस्टमार्टम होने के बाद बाबा और महिला शव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों की भारी जाम हो गई गुस्साए परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और अंतिम संस्कार करने से साफ इनकार कर दिया परिजनों का कहना है कि जब तक मामले में सख्त कार्रवाई नहीं की जाती तब तक हम अंतिम संस्कार नहीं करेंगे बहुत देर बाद स्थानीय नेता ने बाबा के परिजनों को समझाया उसके बाद परिजनों ने पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार गंगा घाट पर कर दिया। लेकिन महिला के परिजन नहीं माने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कादरगंज गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है मामला इस प्रकार है दरअसल मामला जनपद कासगंज के कादरगंज पुख्ता गांव का है कल मंगलवार की घटना है कादरगंज पुल के उस पार एक झोपड़ी में साधु यानी कि बाबा रहते थे किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाबा की हत्या कर उनकी झोपड़ी में आग लगा दी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया फिर उसके बाद मंगलवार के दिन लापता महिला के परिजनों व ग्रामीणों ने रोड को जाम कर दिया पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे 5 घंटे तक जाम लगा रहा पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए जाम को खुलवाया पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसकी निशान देही पर महिला का शव गंगा नदी से बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पोस्टमार्टम होने के बाद मृतक मीना देवी का शव घर पहुंचा है परिजनों ने अंतिम संस्कार से मना कर दिया है और कहा है कि पहले दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो परिजन पुलिस की कार्यशैली से नाराज है। मृतका मीना देवी के परिजनों का कहना है की महिला की हत्या मुस्लिम समाज के लोगों ने की है इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और उनके घर पर बुलडोजर की मांग की है।0
0
Report
आशा पार्क में दो महीने से गंदा पानी: लोग बीमार, मकान गिरने का खतरा
Delhi, Delhi:हरीनगर के आशा पार्क में पिछले दो महीनों से गंदे पानी की सप्लाई और सीवर युक्त गंदा बदबूदार पानी सड़कों पर बह रहा है। यह गंदा पानी जो सड़कों पर बह रहा है वो बरसात का पानी नहीं बल्कि सीवर का गंदा पानी है, यहाँ तक की सीवर का गंदा पानी मकानों की नींव में रस रहा है, जिसके चलते मकान गिरने का खतरा बना रहता है। लोग अपने घरों में सीवर मिला हुआ बदबूदार पानी आ रहा है, लोगों का यह भी कहना है कि नलों से पानी की बजाय मिल रहा है कोको कोला, जिसे पीकर लोग बीमार हो रहे हैं। आशा पार्क इलाके में पीने के पानी का संकट तो खड़ा हो गया है, लेकिन सीवर के गंदे पानी की समस्या ने नारकीय जीवन जीने को मजबूर कर दिया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों, दिल्ली जल बोर्ड और एमसीडी के अधिकारियों से लेकर दिल्ली सरकार के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री क्षेत्र के विधायक श्याम शर्मा तक शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। लोगों का कहना है कि अधिकारियों की ओर से हर बार यही जवाब दिया जाता है कि आगे की सीवर लाइन की सफाई चल रही है, जिसके कारण आशा पार्क की लाइन ब्लॉक है। इलाके के लोगों का कहना है कि हालात इतने खराब हो चुके हैं कि गंदा पानी घरों की नींव तक पहुंच रहा है। लगातार बारिश के चलते पुराने मकानों को भी नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है। पिछले छह दिनों में स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कुछ महीने पहले तक इलाके में साफ और मीठा पानी आता था, लेकिन अब लगातार गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। मजबूरी में लोगों को पीने के लिए बाहर से बिसलेरी का पानी खरीदना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने, साफ पानी उपलब्ध कराने और सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। अब देखना यह होगा कि आशा पार्क के लोगो की समस्या का तक हल हो पाती है।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में इडिको सिटी के पास दुकानों में भीषण आग, दमकल ने पाया काबू
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ (उत्तर प्रदेश): मुताक्कीपुर के सामने IA रोड पर एडिको सिटी के ठीक सामने दुकानों के समूह में आग लग गई। सुबह 11:51 बजे सूचना मिली तो फायर सर्विस और पुलिस की टीमें 11:55 बजे मौके पर पहुँच गईं। BK फायर स्टेशन से एक, इंदिरा नगर से दो और हज़रतगंज से दो फायर ट्रकों के साथ एक मल्टी-डिज़ास्टर रिस्पॉन्स व्हीकल तैनात किया गया। आग बुझाने के लिए दुकानों से सामान बाहर निकालना और पानी की दो लाइनें बिछाना शामिल था—एक लाइन सामने की तीन दुकानों के लिए और दूसरी पीछे की पाँच-छह दुकानों के लिए। आशंका है आग किसी एक दुकान में शॉर्ट सर्किट या बिजली की खराबी से लगी और फिर आस-पास की दुकानों में फैल गई। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ और आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है; अभी कूलिंग का काम चल रहा है।0
0
Report
मुज़फ्फरपुर के भूसा गोदाम से 127 कार्टून विदेशी शराब बरामद; कारोबारी फरार
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur ke utpad vibhag ki badi karvai, bhusa ke andar se nikla 127 kartoon videshi sharaab, sharab karobari Pappu Rai ke viruddh maamla, Pappu Rai ki girftari ke liye talash shuru Anchor - Muzaffarpur utpad vibhag ki karavai me team ne bhusa ke andar me chhupa ke rakhya gaye lakhon rupaye ki videshi sharaab ko baramad kiya hai. Jabki chhaapemari ki bhanak karobari ko laga to vah mauke se farar gaya. Farar sharab karobari Pappu Rai ke khilaf maamla darj kar utpad vibhag ki team giraftari ke liye uske sambhavit jagaon par chhaapemari shuru kar diya hai. Vaheen se utpad vibhag ki team ne 127 kartoon videshi sharaab ko baramad kiya hai. Darasal utpad vibhag ke Inspector Prakash Kumar ne Benibad thaana kshetra ke Motanaje gaon me kuch sharab tascaron sharab ki badi khep ko ek bhusa ghar me bhusa ke andar chhupa kar rakha gaya tha. Jiske ke baad ek vishesh team ka gathan kiya gaya. Jiske baad gathit vishesh team Benibad thaana kshetra ke Motanaje gaon me sharab karobari Pappu Rai ke ghar par pahunch kar chhaapemari ki gayi to uske ghar ke paas sthit bhusa ghar se bhusa ke andar chhupa kar rakhi gayi lakhon rupaye moolya ki 127 kartoon videshi sharaab ko baramad kiya gaya hai. Halanki chhaapemari ki bhanak lagte hain sharab karobari mauke se farar hone me safal rahe. Pura mamla ko lekar utpad Inspector Prakash Kumar ne bataya ki gupt suchna ke adhhar par Benibad thaana kshetra ke Motanaje gaon me Pappu Rai ke ghar par bhaari matra me videshi sharaab ko baramda kiya gaya hai, jo bhusa ke andar chhupa kar rakha gaya tha. Chhaapemari ke dauran 127 kartoon videshi sharaab ko japt kiya gaya hai, halanki chhaapemari ke dauran farar karobari Pappu Rai aur kai anya logon ke maamla darj kar liya gaya hai. Ab uski giraftari ke liye chhaapemari kiya ja raha hai. Bait - Prakash Kumar, Inspector utpad vibhag0
0
Report
नालंदा में पुलिस वाहन हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश, दर्जनों घायल
Pariaunna, Bihar:नालंदा के हरनौत थाना क्षेत्र में पुलिस वाहन की chपेट में आकर एक युवक की मौत के बाद जमकर बवाल हो गया। च Cherन गांव के पास हुई घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने राजौली–बख्तियारपुर मुख्य सड़क को कई घंटों तक जाम कर दिया और आगजनी कर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्की लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े और हवाई फायरिंग भी की। पथराव में दो इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि जाम में फंसे कई राहगीरों को भी चोटें आईं। मृतक की पहचान प्रद्युम्न कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आगजनी की और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार समझाने और जाम हटाने की अपील की जाती रही, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। जाम के कारण रजौली–बख्तियारपुर सड़क मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि दुर्घटना के समय पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे। वहीं सोशल मीडिया पर एक तस्वीर भी तेजी से वायरल हुई, जिसमें एक पुलिसकर्मी मृतक के गले पर पैर रखे हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, इस वायरल तस्वीर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर जमकर पथराव शुरू कर दिया। कई गाड़ियों के शीशे तोड़ते हुए क्षतिग्रस्त किया। पथराव में दो इंस्पेक्टर समेत कुल आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं जाम में फंसे कई राहगीर भी इस हिंसा की चपेट में आकर घायल हो गए।हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग की। मौके पर कई थानों की पुलिस, 150 से अधिक सुरक्षाकर्मी, एसडीपीओ, एसडीएम और बीडीओ समेत प्रशासनिक अधिकारी कैंप कर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे रहे। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी।0
0
Report
Advertisement
मुज़फ्फरपुर में भूसे के भीतर 127 कार्टून विदेशी शराब बरामद, पप्पू राय फरार
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur, बिहार: बीती रात उत्पाद विभाग की टीम ने बेनीबाद थाना क्षेत्र के मोतनाजे गांव में भूसे के घर में छुपा कर रखी गई लाखों रुपए मूल्य की विदेशी शराब बरामद की. शराब तस्करी की सूचना मिलने पर विशेष टीम ने छापा मारा और 127 कार्टून विदेशी शराब जप्त की. कारोबारी पप्पू राय मौके से फरार हो गए, उनके विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जगहों पर छापेमारी जारी है. इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार ने बताया कि भूसा घर से शराब बरामद की गई है.0
0
Report
नालंदा में भूमि विवाद के बीच चाकूबाजी, युवक की हत्या; पिता-भाई घायल
Pariaunna, Bihar:ऐंकर के अनुसार देर रात नालंदा के पेशौर गांव में भूमि-विवाद के चलते गोतिया के बदमाशों ने चाकू से हमला करके युवक सुनील पंडित के पुत्र संटू कुमार की हत्या कर दी। उनके पिता और भाई विपीन कुमार भी जख्मी हो गए। मृतक के परिवार ने कहा कि गोतिया से बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था और उसी विवाद में देर रात भिड़ंत हो गई। आरोपितों ने धारदार हथियार से पिता और दो पुत्रों को घायल किया। सभी घायलों को सदर अस्पताल लाया गया; संटू को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। थानाध्यक्ष ललित विजय ने कहा कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और कारण स्पष्ट हो पाएगा।0
0
Report
औरैया में डॉक्टर ने फेसबुक लाइव के बाद यमुना नदी में छलांग लगा दी
Auraiya, Uttar Pradesh:Auraiya: एक डॉक्टर ने फेसबुक पर वीडियो डाल कर औरैया कोतवाली और अन्य लोगों पर आरोप लगाए और उसके बाद यमुना नदी में छलांग लगा दी। फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई है। घटना के संबंध में बता दें कि लखीमपुर खीरी के निवासी डॉक्टर सौरभ बाजपेई औरैया के निजी हॉस्पिटल में काम करते थे। सौरभ बाजपेई का विवाद अस्पताल कर्मियों के साथ हो गया था जिसके बाद सौरभ ने औरैया कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोतवाल राजकुमार सिंह ने दबाव बना कर समझौता करा दिया जिसके बाद सौरभ बाजपेई ने फेसबुक पर लाइव आकर आरोप लगाए और इसके बाद यमुना नदी में छलांग लगा दी। सौरभ बाजपेई ने फेसबुक लाइव में कहा कि उनका औरैया के तिलक नगर मोहल्ले में निवास है। बुधवार दोपहर तीन-चार बजे के करीब वह फेसबुक लाइव पर आए। हरिरपुर निवासी गौरव सिंह अस्पताल कर्मी पर उन्होंने पीटने का आरोप लगाया। लाइव में आगे बताया कि मारपीट के बाद जब वह कोतवाली पहुंचे तो आरोपी व SH0 ने सजातीय होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा उन्हें बंधक बना लिया गया, उनका उत्पीड़न किया गया। लाइव पर कुछ देर बाद साढ़े चार बजे डॉक्टर ने यमुना में छलांग लगा दी। यमुना में छलांग लगाने की सूचना के बाद पुलिस, अग्निशमन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और उनकी तलाश की। लेकिन देर रात तक डॉक्टर सौरभ बाजपेई का पता नहीं चल सका। सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस की टीम रेस्क्यू में जुटी है और जो भी आरोप हैं उनकी जांच की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
मुंगेर: ईंट भट्ठे पर गार्ड हत्या, रंजिश के आरोपियों की तलाश शुरू
Munger, Bihar:मुंगेर: सफियासराय थाना क्षेत्र स्थित आरपीएस ईंट भट्ठा पर बुधवार की देर रात बेखौफ अपराधियों ने सो रहे गार्ड की सिर में दो गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान डकरा सतखजुरिया निवासी विजय_nandan यादव के 45 वर्षीय पुत्र सुबोध यादव के रूप में हुई है। वह ईंट भट्ठा पर दरबान (गार्ड) के रूप में कार्यरत थे और प्रतिदिन की तरह रात में ड्यूटी करने पहुंचे थे। घटना की सूचना मिलते ही सफियासराय थाना पुलिस के साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए, जबकि पुलिस भट्ठा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। जानकारी के अनुसार सुबोध यादव बुधवार रात खाना खाने के बाद ड्यूटी के लिए ईंट भट्ठा पहुंचे थे। रात करीब नौ बजे वह कार्यालय के समीप बने गार्ड रूम में सो रहे थे। इसी दौरान अपराधी गार्ड रूम में घुसे और बेहद करीब से उनके सिर में दो गोलियां मार दीं। गोली चलने की आवाज सुनकर भट्ठे पर मौजूद अन्य कर्मी दौड़कर पहुंचे तो सुबोध यादव खून से लथपथ पड़े थे। अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पहुंचे परिजनों ने हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि कुछ माह पहले मृतक की बेटी को प्रेम प्रसंग में भगाने के मामले में हिरूदियारा काली स्थान निवासी देवन यादव, उसके पुत्र अंकित यादव समेत अन्य लोगों के खिलाफ सफियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि उक्त मामले में केस वापस लेने का लगातार दबाव लगाया जा रहा था। दो दिन पहले भी आरोपितों ने केस नहीं उठाने पर जान से मारने की धमकी दी थी। परिजनों का कहना है कि उसी रंजिश में सुनियोजित तरीके से सुबोध यादव की हत्या कर दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने मौके पर पहुंचकर जांच की कमान संभाली। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस भट्ठा परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला मृतक की बेटी के अपहरण से जुड़े दर्ज मुकदमे से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। परिजनों के आरोपों के आधार पर सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया की इस मामले में दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछ टाछ की जा रही है।0
0
Report
पटना में मुठभेड़: रविश बिछिया के पैर में गोली, अस्पताल में भर्ती
Patna, Bihar:पटना में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़. बंटी यादव हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी रविश बिछिया को पैर में गोली लगी गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के लिए पीएमसीएच अस्पताल भर्ती कराया गया. पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बीछिया बुद्ध कॉलोनी थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव के गंगा किनारे छिपा हुआ था. इसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची. पुलिस की गाड़ी देखते ही बिछिया ने पहले फायरिंग कर दी जिसमें police की गाड़ी पर एक गोली लगी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की जिसमें उसके दाहिने पैर में गोली लगी. घटनास्थल पर बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस, कोतवाली थाने के पुलिस, एसपी विधि व्यवस्था कृष्ण मुरारी प्रसाद, SIU की टीम मौजूद थी. मामले की जांच जारी है. घटना की जानकारी के बाद मौके पर कोतवाली विधि व्यवस्था एएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद SIU की टीम के साथ कोतवाली थाने की पुलिस भी मौके पर मौजूद है.0
0
Report
कानपुर में गौतस्करों के साथ पुलिस मुठभेड़, दो गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग चौबेपुर पुलिस और गौ तस्करों बीच हुई मुठभेड़。 बीती 07 जुलाई को चौबेपुर क्षेत्र में हुई थी गोकशी。 पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी शाहनवाज और मुबीन हुए गिरफ्तार。 पुलिस पर फायरिंग के दौरान की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी हुए घायल。 आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे 315 बोर जिंदा कारस्यू, चाकू, एक कार हुई बरामद。 पूछताछ में घटना में अन्य आरोपियों की संलिप्तता भी आई सामने。 घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया。 फरार आरोपियों की तलाश पुलिस टीमें लगी।0
0
Report
Advertisement
