209859
उन्नाव -टोल टैक्स बचाने के लिए संपर्क मार्ग तोड़ रहे भारी वाहन
Nawabganj, Uttar Pradesh:उन्नाव के नवाबगंज में टोल टैक्स बचाने के चक्कर में भारी वाहनों का नवाबगंज टोल के पहले से जैतीपुर मार्ग नहर के किनारे से लखनापुर होते हुए आवागमन होता है। इन भारी वाहनों के तेज रफ्तार के चक्कर में ग्रामीण, राहगीरों और क्षेत्रीय लोगों को आये दिन जोखिम भरे रास्तों में समस्या का सामना करना पड़ता है।हर रोज कोई न कोई दुर्घटना वहां होती रहती है। दिन रात भारी वाहनों की आवाजाही की वजह से जिला पंचायत की करोड़ों ख़र्च कर बनाई रोड खराब हो रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फिर हाल गोंडा में घाघरा खतरे के निशान से नीचे है जिलाधिकारी ने दी बाढ़ से निपटने के लिए जानकारी
Gonda, Uttar Pradesh:फिर हाल गोंडा में घाघरा खतरे के निशान से नीचे है जिलाधिकारी ने दी बाढ़ से निपटने के लिए जानकारी प्रशासन अलर्ट गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर घट रहा है, लेकिन पड़ोसी देश नेपाल से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण स्थिति भीषण बनी हुई है। बीते 24घंटे में गिरजा, शारदा और सरयू बैराज से कुल 2 लाख 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पिछले 24 घंटे में नदी का जलस्तर 18 सेंटीमीटर कम हुआ है, लेकिन पानी छोड़े जाने के कारण इसके फिर से बढ़ने की आशंका है। बाढ़ खंड विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।0
0
Report
शामली: जांच पर आए अधिकारी ग्रामीणों के बयान लिए बिना लौटे, क्षेत्र में भारी रोष।
Mannamajar, Uttar Pradesh:कैराना के पांवटीकलां गांव का मामला: राशन डीलर की मनमानी और घटतौली के खिलाफ कैबिनेट मंत्री से शिकायत कैराना (शामली): ग्रामीणों की शिकायतों की जांच करने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों के रवैये से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। आरोप है कि मौके पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक और विभागीय अधिकारी बिना ग्रामीणों के निष्पक्ष बयान दर्ज किए और बिना किसी ठोस कार्रवाई के ही वापस लौट गए। मामला जनपद शामली के कैराना तहसील अंतर्गत ब्लॉक पांवटीकलां का है, जहां राशन डीलर की कथित मनमानी, अभद्र व्यवहार और बड़े पैमाने पर की जा रही घटतौली को लेकर ग्रामीण लंबे समय से आंदोलनरत हैं। पुत्र पर दबंगई और घटतौली का आरोप प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव की राशन डीलर श्रीमती सोना देवी (उम्र लगभग 70 वर्ष) पिछले 30-35 वर्षों से राशन की दुकान संचालित कर रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वृद्धावस्था के कारण दुकान का वास्तविक संचालन उनका पुत्र गोपाल करता है, जो बेहद दबंग और लालची किस्म का व्यक्ति है। गोपाल द्वारा कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा से बेहद कम राशन दिया जाता है। जब भी कोई ग्रामीण अपने हक का पूरा राशन मांगता है, तो उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया जाता है। विरोध करने पर अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को उनके राशन कार्ड निरस्त कराने की खुलेआम धमकी दी जाती है। डीलर ने दुकान पर एक निजी कांटा रखा हुआ है, जिसपर पहले ऑनलाइन तौल दिखाई जाती है और बाद में नीचे निजी कांटे से तौलकर राशन कम कर दिया जाता है। पूर्व में जेल जा चुका है राशन डीलर, 100 कुंतल अनाज हुआ था बरामद ग्रामीणों ने शिकायत में उल्लेख किया है कि पूर्व में जिलाधिकारी महोदय द्वारा गठित विशेष टीम ने इस दुकान पर छापा मारकर 100 कुंतल से अधिक अवैध अनाज पकड़ा था। उस दौरान राशन डीलर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा गया था और दुकान करीब डेढ़ वर्ष तक निलंबित रही थी। परंतु बाद में सांठगांठ कर दुकान को पुनः बहाल करा लिया गया, जिसके बाद से डीलर के हौसले और बुलंद हो गए हैं। आरोप है कि गरीबों के हिस्से का राशन ब्लैक मार्केट में बेचकर डीलर द्वारा अवैध रूप से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की गई है। अधिकारियों की कार्यप्रणाली से ग्रामीणों में नाराजगी इस पूरे मामले को लेकर पूर्व में भी 40 से अधिक कार्डधारकों ने शपथ पत्र देकर शिकायत की थी, लेकिन तब पूर्ति निरीक्षक द्वारा महज खानापूर्ति कर मामले का निस्तारण कर दिया गया था। इसके बाद गत 21 फरवरी 2026 को पुनः 50 से अधिक कार्डधारकों के हस्ताक्षरित शपथ पत्रों के साथ उपजिलाधिकारी (SDM) कैराना से गुहार लगाई गई। एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार एवं पूर्ति निरीक्षक को स्वयं मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच के आदेश दिए गए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि जब जांच टीम गांव पहुंची, तो पीड़ित कार्डधारकों को अपनी बात रखने और बयान दर्ज कराने का उचित अवसर ही नहीं दिया गया और अधिकारी बिना उचित जांच के रवाना हो गए। अधिकारियों के इस रवैये से आक्रोशित ग्रामीणों ने अब उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री (खाद्य एवं रसद विभाग) श्री मनोज पांडेय जी को शिकायती पत्र भेजकर उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने और इस दागी राशन दुकान के लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की है। शिकायत करने वालों में मुख्य रूप से रेखा, सावित्री, सरला, सन्नो, रचना, बिनेश, शाहिदा, आयशा, अनिल, जासमीन, रोशनी और राकेश सहित भारी संख्या में ग्रामीण शामिल हैं।0
0
Report
कलेक्ट्रेट में समाजसेवी,रालोद नेताओ का हंगामा,सोनम वांगचुक समर्थन में राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ... कलक्ट्रेट में हंगामा ...... शामली जनपद की कलेक्ट्रेट में आज कुछ क्षेत्रीय समाजसेवी व स्थानीय रालोद नेता आदि लोग राष्ट्रपति के नाम विज्ञापन लेकर धरना प्रदर्शन करते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे।जहां उन्होंने दिल्ली के जंतर मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन किया।ओर जिला अधिकारी को ज्ञापन सोपा,और पुलिस के दुर्व्यवहार और युवाओं पर लाठी चार्ज करने के मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की। ...... आपको बता दे।कि देश में नीट पेपर लिक मामले में जहां कुछ छात्रों ने आत्महत्या कर ली थी। उसी को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे छात्रों के समर्थन में सोनम वांगचुक द्वारा धरना देते हुए अनशन सुरु किया हुआ था। जहां उसको दे रहा था तबीयत ज्यादा खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया था वही उसी के चलते आज सामने जनपद के समाज से भी और कुछ आरएलडी के नेता प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला अधिकारी को सौप और सरकार पर सरकार पर पेपर लीक मामले में कार्रवाई की मांग की उन्होंने मांग किया है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र को इस्तीफा दे देना चाहिए उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक अपनी जान की परवाह न करते हुए देश के करोड़ों छात्रों के भविष्य को मजबूत करने की मांग कर रहे हैं हम लोग उनके साथ समर्थन में हर तरीके से खड़े हैं।0
0
Report
Advertisement
24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार सुरक्षित पकड़ में आई डॉल्फिन
Narainpur No.1, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। महराजगंज जिले की देवरिया शाखा नहर में पिछले एक सप्ताह से लगातार दिखाई दे रही डाल्फिन को गंगा डॉल्फिन का करीब 24 घंटे तक चले लगातार रेस्क्यू अभियान के बाद सोमवार को सफलतापूर्वक सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। कुशीनगर जनपद के सुम्हाखोर क्षेत्र में वन विभाग और टर्टल सर्वाइवल एलायंस (TSA) की संयुक्त टीम ने सावधानीपूर्वक अभियान चलाकर डॉल्फिन को सुरक्षित पकड़ लिया। डॉल्फिन के रेस्क्यू के लिए गोरखपुर, महराजगंज और कुशीनगर वन प्रभाग की संयुक्त टीम के साथ लखनऊ से आए टर्टल सर्वाइवल एलायंस (TSA) के विशेषज्ञ लगातार अभियान में जुटे रहे। पूरी कार्रवाई के दौरान विशेषज्ञ टीम नहर में डॉल्फिन की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए थी। डॉल्फिन लगातार अपना स्थान बदल रही थी, जिससे रेस्क्यू अभियान काफी चुनौतीपूर्ण बना रहा। सोमवार को सुम्हाखोर क्षेत्र में अनुकूल परिस्थिति मिलने पर विशेषज्ञों ने पूरी सावधानी के साथ ऑपरेशन चलाया और डॉल्फिन को बिना किसी चोट के सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। अभियान के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा गया कि डॉल्फिन को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि डॉल्फिन का स्वास्थ्य परीक्षण (मेडिकल चेकअप) कराने के बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, तीनों वन प्रभागों और TSA की टीम के बेहतर समन्वय एवं लगातार प्रयासों के चलते यह अभियान सफल हो सका। रेस्क्यू अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे। वन विभाग ने अभियान में सहयोग करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, विशेषज्ञों और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया।0
0
Report
नाबालिक रेपपीड़िता का थानांभवन पुलिस पर आरोप,डीएमऑफिस में न्यायकी गुहार,पीड़िता नेदी आत्महत्या की धमकी
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग .... रेप पीड़िता का थानां भवन पुलिस पर आरोप ... शामली जनपद की कलेक्ट्रेट में आज एक थाना भवन थाना क्षेत्र की रेप पीड़िता पहुंची।जिसने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत करके आरोपियो के लिए कानूनी कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने ग्राम प्रधान पर भी पुलिस से शॉर्टकट करने आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। ..... आपको बता दे।कि मामला शामली जनपद के थाना भवन थाना क्षेत्र का है।जहां की रहने वाली एक नाबालिक लड़की जिला कलेक्टर जिलाधिकारी से मिलने के लिए पहुंचे।जहां उसमें शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है।कि उसके साथ गांव सोंटा रसूलपुर के ही रहने वाले सद्दाम पुत्र गफ्फार,शाकिब पुत्र सप्ताह निवासी छत के रास्ते से घर में घुसे।और आरोपियो ने पहले हथियारों के बल पर जबरदस्ती लूट पट की ओर फिर नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना के मामले में पीड़िता ने थाने व एसपी ऑफिस में शिकायत की थी।लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीडित 2 जुलाई से थाना थाना भवन और एसपी ऑफिस नई के लिए चक्कर काट रही है नाबालिक आज जिला आधिकारिक ऑफिस पहुंची जहां उसने न्याय के लिए जिला अधिकारी ऑफिस में गुहार लगाई है। हालांकि जिला अधिकारी ऑफिस में वीडियो कॉन्फ्रेंस होने के चलते पीड़िता उच्च अधिकारी से मिल नही पाई। थानाभवन पुलिस पर पहले भी कई मामलों में कार्यवही न करने के आरोप लग चुके हैं0
0
Report
लैबुड़वा हॉल्ट और गैसड़ी जंक्शन के बीच रतनपुर रेलवे फाटक पर बने अंडर पास में पानी भरा आवागमन बंद
Gainsari, Uttar Pradesh:लगातार हो रही बारिश के कारण गैसड़ी क्षेत्र में जलभराव की समस्या बढ़ गई है। लैबुड़वा हॉल्ट और गैसड़ी जंक्शन के बीच स्थित रतनपुर रेलवे फाटक के पास बने अंडर पास में भारी मात्रा में पानी भर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। अंडर पास में पानी भरने के कारण स्कूली बच्चे, व्यापारी, मरीज और आम जनता को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 2 दिनों से लोग जान जोखिम में डालकर वैकल्पिक रास्तों से आ-जा रहे हैं। कई बार वाहन बंद हो जाने से लोग बीच रास्ते में फंस जा रहे हैं। भाजपा बूथ संगठन की अध्यक्ष निर्मला गौतम ने इस समस्या को लेकर मंडल रेल प्रबंधक गोरखपुर को पत्र भेजकर तत्काल पानी निकलवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह अंडर पास गैसड़ी और आसपास के दर्जनों गांवों को जोड़ता है। जलभराव के कारण रोजाना हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने रेल प्रशासन से मांग की है कि जनहित में अंडर पास से तत्काल पानी की निकासी कराकर आवागमन सुचारू कराया जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके।0
0
Report
Advertisement
लगातार बारिश का कहर: खगाई नागर के प्राथमिक विद्यालय की दीवार ढही, बड़ा हादसा टला
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी/बरेली।तहसील बहेड़ी क्षेत्र के ग्राम खगाई नागर में लगातार हो रही बारिश का असर अब सरकारी भवनों पर भी दिखाई देने लगा है। शनिवार को गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, गनीमत रही कि घटना के समय दीवार के आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। ग्रामीणों के अनुसार लगातार हो रही तेज बारिश के कारण विद्यालय की दीवार कमजोर हो गई थी। अत्यधिक नमी और पानी भरने के चलते दीवार अचानक ढह गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने विद्यालय भवन की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और प्रशासन से भवन का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराने की मांग की। ग्राम खगाई नागर निवासी प्रताप सिंह दिवाकर ने बताया कि लगातार बारिश के चलते विद्यालय की दीवार गिर गई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते विद्यालय भवन की जांच और मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन से विद्यालय भवन का तत्काल निरीक्षण कराने तथा जर्जर हिस्सों की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। लगातार हो रही बारिश के बीच क्षेत्र के अन्य सरकारी भवनों की स्थिति की भी जांच कराए जाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है।0
0
Report
विद्यालय प्रबंध समिति का चुनाव निर्विरोध संपन्न
Bhatauli Khurd, Uttar Pradesh:गौरीबाजार क्षेत्र के देवगांव स्थित द चंद्रशेखर आजाद विद्यालय की प्रबंध समिति का चुनाव वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चुनाव अधिकारी मनोज मिश्र की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध संपन्न हुआ। चुनाव के उपरांत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक-दूसरे का माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं। चुनाव में ओमप्रकाश सिंह अध्यक्ष, चन्द्रभान सिंह उपाध्यक्ष, डॉ. मुक्तिनाथ सिंह प्रबंधक, रवि प्रकाश सिंह सहायक प्रबंधक तथा रमेश सिंह कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए।इसके अलावा प्रेम सिंह, रणविजय सिंह, मृत्युंजय कुमार मल्ल, दिग्विजय कुमार मल्ल, निर्मला सिंह, रजनीश श्रीवास्तव एवं सुधाकर सिंह को प्रबंध समिति का सदस्य निर्विरोध चुना गया।चुनाव के पूर्व साधारण सभा की बैठक की गई,जिसमें विद्यालय के प्रबंधक डॉ मुक्तिनाथ सिंह ने विद्यालय के विकास सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर प्रकाश डाला।साथ ही विद्यालय के नए भवन के चर्चा की गई।जिसपर सभी ने सहमति जताते हुए हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर मनोज कुमार सिंह (जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, भोपाल) ,प्रधानाचार्य डॉ हरेंद्र मौर्य,सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। चुनाव की प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विद्यालय के सर्वांगीण विकास की कामना की।0
0
Report
बिना कोचिंग फतह किया नीट, जालौन की बेटी अंजली राठौर ने बढ़ाया जिले का मान
Sihari Madhogarh, Madhogarh, Uttar Pradesh:जालौन जिले की तहसील माधौगढ़ के ग्राम सरावन की होनहार बेटी अंजली राठौर ने बिना किसी कोचिंग के केवल स्व-अध्ययन के बल पर नीट (NEET) परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले और गांव का नाम रोशन किया है। अंजली ने इंटरमीडिएट के बाद घर पर रहकर प्रतिदिन लगभग 12 घंटे पढ़ाई की और अपनी मेहनत के दम पर सफलता हासिल की। उन्होंने बताया कि डॉक्टर बनने की प्रेरणा उन्हें मेडिकल आधारित टीवी धारावाहिकों से मिली। अंजली ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और दादा-दादी को दिया। उनके पिता देवेंद्र कुमार राठौर ने बताया कि परिवार, विशेषकर उनकी मां के सहयोग और प्रोत्साहन ने अंजली को हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विद्यार्थियों को संदेश देते हुए अंजली ने कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत व अनुशासन के साथ तैयारी की जाए, तो बिना कोचिंग के भी बड़ी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की जा सकती है। अंजली की यह उपलब्धि सीमित संसाधनों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक मिसाल बन गई है।0
0
Report
Advertisement
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़. अहिरौली बड़ी नहर में दिखी डॉल्फिन से मची हलचल, मौके पर वन विभाग
Pakari, Uttar Pradesh:*महराजगंज:भिटौली थाना क्षेत्र के अहिरौली स्थित बड़ी नहर में सोमवार सुबह लगभग 8 बजे डॉल्फिन दिखाई देने से क्षेत्र से लोगों की भीड़ नहर पर जुट गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर डॉल्फिन के रेस्क्यू अभियान में जुट गई है। टीम डॉल्फिन को सुरक्षित निकालकर प्राकृतिक आवास में छोड़ने का प्रयास कर रही है।*0
0
Report
बरेली में सीएनजी टैंकर पलटा, मचा हड़कंप: बारादरी थाना क्षेत्र में गैस रिसाव से अलर्ट
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर स्थित महर्षि चौक पर आज सुबह करीब 5 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। सीएनजी से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत यह रही कि टैंकर में गैस की मात्रा बहुत कम थी, फिर भी घटना के बाद हड़कंप मच गया। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, उसके पास ही एक पेट्रोल पंप और घनी आबादी वाली कॉलोनी स्थित है, जिससे खतरे की संभावना बढ़ गई थी।घटना की जानकारी देते हुए FSO संजीव यादव ने बताया कि टैंकर हल्द्वानी से आ रहा था और वहां से गैस अनलोड (खाली) होकर आया था। ट्रक में बची हुई 5-10 प्रतिशत गैस का रिसाव होने की आशंका थी क्योंकि टक्कर के कारण टैंक के वॉल्व टूट गए थे और उन्हें बंद करने का कोई रास्ता नहीं बचा था। प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से क्षेत्र की बिजली काट दी है और टैंकर के चारों ओर 200 मीटर की दूरी तक बैरिकेडिंग कर सुरक्षित ज़ोन बना दिया है ताकि कोई भी जनहानि न हो।फिलहाल, किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। चालक को मामूली चोटें आई हैं। चालक के अनुसार, सड़क पर लगे स्पीड ब्रेकर पर ब्रेक लगाने के दौरान बारिश के कारण दाहिने तरफ का टायर फिसल गया, जिससे टैंकर अनियंत्रित होकर महर्षि कश्यप की मूर्ति के फाउंडेशन से टकराकर पलट गया।पूरे क्षेत्र को किया गया कॉर्डन ऑफ सुरक्षा के मद्देनज़र प्रशासन ने पूरे इलाके को पूरी तरह से कॉर्डन ऑफ कर दिया है और सावधानी बरतते हुए दो गाड़ियों की तैनाती के साथ निगरानी की जा रही है। मौके पर हाइड्रा मंगाया गया है ताकि टैंकर को सीधा किया जा सके। टैंकर के तकनीशियन को भी सूचित कर दिया गया है जो जल्द ही पहुंच रहे हैं। उनके आने के बाद अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नज़र बनाए हुए है।0
0
Report
नारायणपुर में भ्रष्टाचार पर प्रहार, क्लेम के नाम पर कमीशन मांगने वाला निरीक्षक गिरफ्तार, जेल भेजा गय
Narayanpur, Chhattisgarh:नारायणपुर में नए पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल के कार्यभार संभालते ही भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। सैलरी पैकेज इंश्योरेंस क्लेम दिलाने के नाम पर कमीशन मांगने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने निरीक्षक सुरेश चंद यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शिकायत के बाद जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। मामले में एक अधिवक्ता की भूमिका की भी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
शामली: बेटे पर जुल्म के खिलाफ आगे आई मां; बहू और उसके मायके वालों के खिलाफ कानूनी मोर्चा।
Jhinjhana, Uttar Pradesh:कैराना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तितरवाड़ा में पारिवारिक विवाद और घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग मां ने अपनी ही बहू, उसके पिता, भाई और अपनी बेटी-दामाद पर अपने बेटे के साथ लगातार मारपीट करने और घर में आकर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम तितरवाड़ा निवासी ओमावती पत्नी स्वर्गीय पालेराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पुत्र प्रवीन की शादी बड़ौत निवासी सतपाल की पुत्री शालू के साथ हुई थी। उनके तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं। आरोप है कि पुत्रवधू शालू आए दिन उनके बेटे प्रवीन के साथ मारपीट करती है और लगातार गाली-गलौज करती है। पीड़ित सास का आरोप है कि इस विवाद में शालू के पिता सतपाल और भाई योगेश (निवासी बड़ौत) भी उसका साथ देते हैं। इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता ओमावती की अपनी बेटी सविता और दामाद सर्वन भी अक्सर घर आकर उनके साथ बदतमीजी और हंगामा करते हैं। घटना 19 जून 2026 की शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है।0
0
Report
मैनपुरी-करहल में भागवत कथा का दूसरा दिन,रश्मी शास्त्री ने सुनाई भक्ति और वैराग्य की कथा ।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी करहल में भागवत कथा का दूसरा दिन,भक्तों की भारी भीड़,करहल के किशनी रोड बम्बा की पुलिया के पास चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक रश्मी शास्त्री ने भक्ति और वैराग्य का महत्व बताया। रश्मी शास्त्री ने पहले स्कंध का वर्णन करते हुए कहा कि इसमें ईश्वर की भक्ति की महिमा,भगवान के अवतारों का सार और राजा परीक्षित को शुकदेव जी द्वारा कथा सुनाए जाने की पृष्ठभूमि बताई गई है। उन्होंने महाभारत युद्ध के बाद भीष्म पितामह का प्राण त्याग,श्रीकृष्ण का द्वारका गमन और धृतराष्ट्र,गांधारी व कुंती के वन गमन का मार्मिक प्रसंग भी सुनाया,साथ ही द्रौपदी के चीर हरण का वर्णन कर भक्तों को भावुक कर दिया। रश्मी शास्त्री ने कहा कि शरीर नश्वर है,आत्मा अजर-अमर है,समय का सदुपयोग करें,जो समय बर्बाद करता है उसका दुर्भाग्य तय है। माया से मुक्ति का मार्ग केवल भक्ति है,परीक्षित ने भी 7 दिन कथा सुनकर अपना समय भक्ति में लगाया था।0
0
Report
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी आशुतोष मिश्रा की बाइट
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:आज दिनांक 19.07.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत किशुनदासपुर पुल के पास सई नदी में तीन बालकों के डूबने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा स्थानीय गोताखोरों की सहायता से तलाश एवं बचाव कार्य प्रारंभ कराया गया। साथ ही एसडीआरएफ टीम को भी सूचना देकर मौके पर बुलाया गया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
