icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अलीगढ़-गिरफ्तार वेंडर, 9 साल की बच्ची से ट्रेन में छेड़छाड़

Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़.... कैफियात एक्सप्रेस ट्रेन में सो रही बच्ची से छेड़छाड़, वेंडर गिरफ़्तार, आजमगढ़ से अलीगढ़ तक माँ और भाइयों के साथ सफर कर रही थी मासूम बच्ची, सफर के दौरान रात में कोच संख्या S-3 की अपनी बर्थ पर सो रही थी 9 साल की मासूम, पेंट्रीकार के वेंडर ने ट्रेन में सो रही बच्ची के पास लेटकर की छेड़छाड़, बच्ची की आँख खुली तो विरोध करते हुए शोर मचाया, शोर शराबे पर आरोपी भागने लगा तो यात्रियों ने पकड़ लिया, अलीगढ़ के नौरंगाबाद निवासी आरोपी विशाल चौधरी को GRP के सुपुर्द कर दिया गया, बच्ची की माँ बुलंदशहर में स्वास्थ्य विभाग में है कार्यरत, GRP ने आरोपी के विरुद्ध POCSO एक्ट व छेड़छाड़ में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की.
0
0
Report

जायल नगरपालिका चुनाव: 30 निर्दलीय को चुनाव चिन्ह, 83 उम्मीदवार मैदान में

Nagaur, Rajasthan:जायल (नागौर) जायल नगरपालिका चुनाव में तस्वीर साफ ,30 निर्दलीयों को मिले चुनाव चिन्ह, 25 वार्डों में 83 प्रत्याशियों का मुकाबला。 किसी को अलमारी, किसी को गुब्बारा तो किसी को सेब... जायल में 30 निर्दलीयों को चुनाव चिन्ह आवंटित लॉटरी से बंटे चुनाव चिन्ह, किसी की अलमारी तो किसी का गुब्बारा बना पहचान。 जायल नगरपालिका चुनाव: 30 निर्दलीय उम्मीदवारों को मिले चुनाव चिन्ह, 83 प्रत्याशी मैदान में。 एंकर। जायल नगरपालिका चुनाव को लेकर नाम वापसी के बाद अब चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। जायल नगरपालिका के 25 वार्डों में कुल 83 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 53 उम्मीदवार विभिन्न राजनीतिक दलों से हैं, जबकि 30 प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं。 शुक्रवार को सहायक निर्वाचन अधिकारी रणछोड़ लाल ने निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए। कई उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह लॉटरी के माध्यम से मिले। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार की तैयारियां तेज कर दी हैं。 निर्दलीय प्रत्याशीों को अलग-अलग चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। किसी को अलमारी, किसी को गुब्बारा, किसी को सिलाई मशीन, तो किसी प्रत्याशी को सेब का चुनाव चिन्ह मिला। चुनाव चिन्ह आवंटन के दौरान उम्मीदवारों में उत्साह नजर आया。 अब सभी 25 वार्डों में प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होने के साथ चुनावी मुकाबला रोचक हो गया है। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी अपने-अपने वार्ड में मतदाताओं के बीच सक्रिय हो गए हैं। 9 सितंबर को मतदान होना है।
0
0
Report

प्रेम प्रसंग विवाद में युवक पर चाकू हमला, हालत गंभीर

Kota, Rajasthan:प्रेम प्रसंग में युवक पर जानलेवा हमला चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान किया लड़की के भाई और साथियों पर आरोप, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती पुलिस जांच में जुटी कोटा। रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के भदाना इलाके में प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल राजेंद्र वर्मा को तुरंत कोटा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है。 पीड़ित राजेंद्र के अनुसार, उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी रंजिश को लेकर युवती के भाई और उसके कुछ साथियों ने उसे भदाना क्षेत्र में घेर लिया और उस पर चाकू से एक के बाद एक कई वार कर दिए। अचानक हुई इस वारदात से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हमलावर घटना के बाद फरार हो गए。 सूचना मिलते ही रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयान दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पूरी स्थिति जांच के बाद साफ होगी。 बाइट घायल युवक
0
0
Report
Advertisement

दुर्ग में स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या 17 तक पहुंची; अस्पताल ने वार्ड तैयार

Durg, Chhattisgarh:एंकर- दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है जिले में रोजाना नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है आज जांच के बाद 4 नए मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है हालांकि राहत की बात यह है कि इनमें से 8 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं जबकि अन्य मरीजों का इलाज स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में जारी है जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू के मरीजों के इलाज के लिए 10 बिस्तरों का विशेष वार्ड तैयार किया गया है. वी/ओ-स्वाइन फ्लू के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है दुर्ग जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू के मरीजों के इलाज के लिए 10 बिस्तरों का विशेष वार्ड तैयार किया गया है यहां तीनों शिफ्ट में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है ताकि मरीजों को जरूरत के मुताबिक तत्काल उपचार मिल सके स्वास्थ विभाग संक्रमित मरीजों को तत्काल आइसोलेट करने के साथ उनके संपर्क में आए परिजनों की भी जानकारी जुटा रहा है संक्रमण को आगे फैलने से रोकने के लिए मरीजों की ट्रैवल और कॉन्टैक्ट हिस्ट्री खंगाली जा रही है इसके आधार पर संदिग्ध लोगों की निगरानी और आवश्यक मेडिकल प्रोटोकॉल अपनाया जा रहा है मामले में सिविल सर्जन डॉ आशीषन मिंज ने बताया कि विभाग पूरी तरह सतर्क है पॉजिटिव मरीजों की विस्तृत ट्रैवल हिस्ट्री निकाली जा रही है और उसी के आधार पर रोकथाम की कार्रवाई की जा रही है उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपचार की पूरी व्यवस्था है और स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीजों को बेहतर इलाज देकर पूरी तरह स्वस्थ करने का प्रयास किया जा रहा है. बाईट- डॉ आशीषन कुमार मिंज,सिविल सर्जन दुर्ग जिला अस्पताल
0
0
Report
Advertisement

अनंत सिंह ने MLC चुनाव में अनुज सिंह को समर्थन का संकेत दिया

Patna, Bihar:बिहार में MLC चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई हो गया है JDU के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने बड़ा ऐलान किया है उन्होंने कहा है कि MLC चुनाव में वह डॉ. अनुज सिंह को अपना समर्थन देंगे जदयू मुख्य प्रवक्ता और विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार का साथ नहीं देंगे MLC अनंत सिंह का कहना है कि जो उनके साथ रहेगा, वह उसी का साथ देंगे 26 विधानसभा क्षेत्रों में उनके जो भी समर्थक हैं, वे सभी डॉ. अनुज सिंह का साथ देंगे इस बयान के आने के बाद बिहार सियासत और तेज हो गई है अनंत सिंह MLA JDU JRD के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा की स्नातक चुनाव के नोटिफिकेशन के पहले ही जनता दल में जूतम पैजार शुरू है यह सबको पता है कि मोकामा के विधायक और केंद्रीय मंत्री जो आपस में एक हैं, और एक खुली चुनौती दी है जो पूर्व के अभी हैं जो वर्तमान में भी हैं, उनको दिया है और अपना उम्मीदवार अलग से घोषणा भी कर दी है अब जदयू भाजपा में मर्ज करेगी, यह बात नेता प्रतिपक्ष ने कल ही कहा है उसका रंग दिखना शुरू हो गया है अब जदयू कोई पार्टी नहीं रह गई है, बल्कि भाजपा की प्रकोष्ठ है और जदयू के अंदर में कई टुकड़े-गैंग हैं और हर गैंग के अलग-अलग संपर्क हैं तो जनता दल (यू) के अंदर कुछ भी ठीक-ठाक नहीं, जनता दल (यू) 2023 से 2029 के पहले ही अपना अस्तित्व खो देगी। JDU के प्रवक्ता नवल शर्मा ने कहा जेडीयू में ताक-झांक करने के बजाय आरजेडी को अपने ढहते हुए घर की चिंता करनी चाहिए। जेडीयू का प्रत्येक नेता और कार्यकर्ता नीरज कुमार जी की जीत के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध और समर्पित है और मुझे पूरा विश्वास है कि पटना स्नातक क्षेत्र की जनता नीरज कुमार जी के विकास, अनुभव और निरंतर सेवा भाव के आधार पर उन्हें फिर से विजयी बनाएगी। बीजेपी के प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने कहा की RJD जिसका वजूद ही वंशवाद, परिवारवाद, अंतरकलह, आपसी फूट, उसके प्रदेश अध्यक्ष कुछ बोलते हैं, तो अध्यक्ष कुछ बोलते हैं। इस बेसिस पर टिका हुआ वह दूसरों पर टीका-टिप्पणी करता है। यह बिल्कुल शोभनीय नहीं है, शोभा नहीं देता। JDU में, NDA में सब ठीक-ठाक है। अगर ठीक-ठाक कहीं कुछ नहीं है, तो वह RJD में ठीक-ठाक नहीं है। और उनकी यह बेचैनी बड़ी स्पष्ट दिखाई देती है, साफ-साफ दिखाई देती है। उनके हर नेता जितने मुंह, उतने बात अलग-अलग बयानबाजी करते हैं, विरोधाभासी बयानबाजी करते हैं। दूसरों के घर में झांकने से पहले अपने घर को ठीक कर लें, नहीं तो जिस तरह से बिहार की जनता ने नकारा है और वह 25 सीट पर आए हैं, आने वाले समय में शून्य पर समाप्त हो जाएंगे। जिस तरह से अंतरकलह की राजनीति अगर RJD में चलती रही, विरोधाभासी राजनीति और बिहार को लूटने की राजनीति... बस इसी मंशा से वह दल ही बना, इसी मंशा से वह राजनीति ही करते हैं। यह चलता रहा, तो आने वाले समय में यह दल शून्य पर समाप्त हो जाएगा। JDU के प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा
0
0
Report

जायल में खाटूबड़ी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, MD और अफीम डोडा पोस्त बरामद

Nagaur, Rajasthan:जायल में खाटूबड़ी पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। 95 हजार रुपये कीमत का 6.52 ग्राम एमडी और 1.892 किलोग्राम अफीम डोडा पोस्त बरामद. एक आरोपी को गिरफ्तार कर दबिश के दौरान माल बरामद किया गया। मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया। ऑपरेशन नशा मुक्त नागौर के तहत खाटूबड़ी पुलिस ने सांडिला गांव में गश्त के दौरान एक आरोपी कमल सारस्वत को गिरफ्तार कर उसके घर से MD और अफीम डोडा पोस्त बरामद किया। रात्री गश्त के दौरान डीएसटी टीम से सूचना मिली कि सांड़िला निवासी कमल के घर अवैध मादक पदार्थ मौजूद हैं। दबिश के बाद तलाशी।
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ में इंदिरा गांधी नहर में महिला की मौत, पोस्टमार्टम को लेकर तनाव

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ टिब्बी इलाके में इंदिरा गांधी नहर में महिला के गिरने से उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान माणा देवी के रूप में हुई है। महिला करीब चार दिन पहले घर से लापता हुई थी। इसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। उसका शव इंदिरा गांधी नहर में मिला, जिसके बाद पुलिस ने शव को टिब्बी राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शव के पोस्टमार्टम को लेकर मृतका के परिजनों और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच कहासुनी हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। मामला बढ़ने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल की मोर्चरी के बाहर एकत्र हो गए और देर रात तक धरना देकर विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप था कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को लेकर डॉक्टर ने परिजनों के साथ उचित व्यवहार नहीं किया। सूचना मिलने पर एसडीएम बाबूलाल और थानाधिकारी राकेश सांखला मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों से समझाइश की तथा मामले को शांत कराया। समझाइश के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया。
0
0
Report

देवेश कुमार की नई रणनीति से बिहार के विकास की दिशा तय, क्या बनेगा विकसित बिहार 2047?

Patna, Bihar:बिहार राज्य योजना पर्षद को अब विकास की योजनाओं को लेकर नई दिशा देने की तैयारी है। पूर्व विधान परिषद सदस्य देवेश कुमार ने बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों और पर्षद की भावी भूमिका को लेकर विचार-विमर्श किया。 बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद देवेश कुमार ने कहा कि राज्य के विकास की दिशा तय करने में योजना पर्षद की महत्वपूर्ण भूमिका है。 उन्होंने कहा कि ‘विकसित बिहार@2047’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सुनियोजित, साक्ष्य आधारित और दीर्घकालिक योजना निर्माण जरूरी है। उपलब्ध संसाधनों का बेहतर और प्रभावी इस्तेमाल करते हुए विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पर्षद की भूमिका को और मजबूत किया जाएगा。 देवेश कुमार ने कहा कि योजना पर्षद राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर विकास की प्राथमिकताओं, नीतियों और योजनाओं पर आवश्यक सुझाव और मार्गदर्शन देगी।पर्षद राज्य की वार्षिक और दीर्घकालीन योजनाओं के अध्ययन, शोध और विभिन्न विकास कार्यक्रमों की समीक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है。 बदलती विकास आवश्यकताओं और भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए पर्षद राज्य के लिए प्रभावी और दूरदर्शी योजना निर्माण में भी योगदान देती रही है。
0
0
Report

बीकानेर निकाय चुनाव प्रचार में दिग्गज नेताओं के अनोखे अंदाज ने चर्चा छेड़ दी

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से चुनावी खबर निकाय चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार जारी, दिग्गज नेता भी मैदान में सक्रिय चुनावी प्रचार के दौरान नेताओं के अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहे एक तरफ केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का भजन गाते हुए दिखा अलग अंदाज, चुनावी प्रचार के बीच केंद्रीय मंत्री का दिखा अलग रूप, भजन का वीडियो चर्चा में निकाय चुनाव के दौरान नेताओं के अलग-अलग अंदाज लगातार बन रहे आकर्षण का केंद्र, वहीं दूसरी तरफ पूर्व विधायक और पूर्व संसदीय सचिव कन्हैयालाल झंवर बाइक पर बैठकर कर चुनाव प्रचार करते दिखाई दे रहे बाइक पर सवार होकर जनता के बीच पहुंचे झंवर, प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट नेताओं के प्रचार के ये अलग-अलग रंग चुनावी माहौल में बने चर्चा का विषय जनता के बीच पहुंचकर अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए समर्थन जुटाने में जुटे दिग्गज नेता
0
0
Report
Advertisement

कोटा निकाय चुनाव: सिंबल तय, कांग्रेस एकजुट होकर भाजपा को देगी मात

Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव में नामांकन और स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कांग्रेस की अंदरूनी सियासत को लेकर चर्चाएं तेज हैं। टिकट वितरण को लेकर नाराजगी के बीच वरिष्ठ नेता प्रहलाद गुंजल दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात कर कोटा लौटे। गुंजल ने कहा कि पार्टी ने सिंबल तय कर दिए हैं, इसलिए अब कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता एक साथ हैं। गुंजल के मुताबिक प्रियंका गांधी ने राजस्थान और हाड़ौती में कांग्रेस की स्थिति, संगठन और सरकार के कामकाज को लेकर करीब 40-50 मिनट चर्चा की। टिकट वितरण से जुड़े विवाद पर उन्होंने कहा कि सिंबल मिलने और कार्यकर्ताओं का पक्ष रखने तक उनकी अपनी लड़ाई थी, लेकिन अब उनकी ताकत और कांग्रेस की पूरी ताकत एकजुट है। उन्होंने कहा कि शांति धारीवाल और शहर जिलाध्यक्ष सहित कांग्रेस के नेता बागियों को समझाने में जुटे हैं। गुंजल ने दावा किया कि उन्होंने खुद 2-3 लोगों से फोन पर बात कर नामांकन वापस लेने के लिए सहमत किया है। उनका कहना है कि कांग्रेस का लक्ष्य मैदान से बागियों को हटाकर एकजुट होकर चुनाव लड़ना है और कोटा में कांग्रेस का ही बोर्ड बनेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top