icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209868
Devendra KumarDevendra KumarFollow3 Feb 2025, 06:29 am

Unnao - खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग

Bangarmau, Uttar Pradesh:

बांगरमऊ के गांव दारापुर निवासी रमेश पाल पुत्र केदार की पत्नी खाना बना रही थी, तभी गैस पाइप में लीकेज होने से सिलेंडर में आग लग गई. इस दौरान उसकी चीख से अन्य परिजन मौके पर पहुंचे तथा आनन-फानन में जलते हुए सिलेंडर को घर के आंगन में रखा गया, किंतु तब तक सिलेंडर विकराल रूप में तेजी के साथ जलने लगा. जिससे विस्फोट होने के भय से सभी लोग जलता सिलेंडर छोड़ घर के बाहर हो गए. करीब आधे घंटे बाद गैस समाप्त होने पर सिलेंडर बुझ गया, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली. इस दौरान तमाम ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहोल बना रहा तथा लोग तेज विस्फोट होने के भय से घर से काफी दूर खड़े रहे. मौके पर पहुंचेें कोतवाली प्रभारी राजेश पाठक घटना की जानकारी ली।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीतामढ़ी में जन्माष्टमी के मौके पर हथियार लहराने वाले दो युवक पकड़ाए, एक गिरफ्तार

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी में जन्माष्टमी के मौके पर आयोजित भक्ति कार्यक्रम में एक युवक को हथियार लहराना भारी पड़ गया। मामला मेजरगंज थाना क्षेत्र के सोनौल महादेव गांव का है, यहां जागरण कार्यक्रम के दौरान दो युवक कथित तौर पर हथियार लेकर पहुंचे और पिस्टल लहराने लगे। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। आक्रोशित ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर मेजरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल बरामद की है। मौके से एक बुलेट बाइक भी जब्त की गई है। गिरफ्तार युवक की पहचान मेजरगंज थाना क्षेत्र के खैरवा गांव निवासी धर्मेंद्र तिवारी के पुत्र पिंटू तिवारी के रूप में हुई है। वहीं, फरार युवक की पहचान मेजरगंज के सैनिक रोड निवासी निखिल कुमार के रूप में बताई गई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बागेश्वर बोले: जौहर वीरता है, स्वरा पर बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया

Chhatarpur, Madhya Pradesh:पश्चिम बंगाल के हावड़ा के लिलुआ वर्कशॉप मैदान में चल रही हनुमंत कथा के दूसरे दिन बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर के जौहर पर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। बाबा बागेश्वर ने कहा - एक कथाकथित खातून ने रानी पद्मावती और जौहर को लेकर बयान दिया और जौहर को कायरता बताया। जौहर कायरता नहीं, वीरता है, समर्पण है, अपने पति के प्रति अर्पण है। उन्होंने आगे कहा, तुम क्या जानो जौहर क्या होता है, संस्कृति क्या होती है। धर्मविरोधी जौहर को नहीं समझ सकते। हमारी बात से किसी को बुरा लगे तो लगे, दिल को ठेस पहुंचे तो पहुंचे, पर हम सत्य बोलेंगे। कथा के दौरान बाबा बागेश्वर ने बंगाल में नवरात्रि को लेकर भी अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार बंगाल में नवरात्रि में देवी प्रतिमा के पास नॉनवेज नहीं बिकना चाहिए और लव जिहाद रुकना चाहिए। उन्होंने कहा - "नवरात्रि में प्रण लो कि प्रतिमा में माँ के दर्शन करना है, पर प्रति माँ में भी माँ के दर्शन करना है।" बागेश्वर सरकार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। बीडीयो- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, पीठाधीश्वर बागेश्वर धाम*
0
0
Report

कानपुर में दवा व्यापारी की हत्या: नौकर-साथी पर बड़ा शक

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर दवा व्यापारी की गला रेतकर हत्या पार्टी से लौटे बेटे को मिली लाश, नौकर पर रंजिश का शक –कारोबारी के लौटने से पहले फ्लैट में दाखिल हुए संदिग्ध –खुन्नस में नौकर ने साथी संग मिलकर अंजाम दी वारदात कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित रतन आर्बिट अपार्टमेंट में दवा कारोबारी विनीत मनोचा की उनके ही घर में गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते की पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुँचकर जांच पड़ताल की ।मौके पर कारोबारी का शव खून से लथपथ पड़ा मिला । शुरुआती जांच में इस हत्या का शक नौकर और उसके एक साथी पर जताया जाना रहा है।जो घटना के बाद से मौके से फरार चल रहा है ।
0
0
Report
Advertisement

राजकीय पुरस्कार से शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित,शिक्षक दुर्योधन बैठा का विद्यालय में भव्य स्वागत

NEYAZ ALAM SHAINEYAZ ALAM SHAIFollow3m ago
Majhaulia, Bihar:मझौलिया के गढ़वाभोगड़ी राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय गढ़वाभोगड़ी के प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा को जिला स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के बाद विद्यालय परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने शॉल ओढ़ाकर फूल-माला पहनाकर, मोमेंटो एवं पुस्तक भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा का सम्मान पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है। पश्चिमी चंपारण जिले से शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित होने वाले वे एकमात्र शिक्षक रहे। शिक्षक दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित समारोह में उन्हें शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
0
0
Report
Advertisement

जौनपुर में महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, पीड़िता ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार जौनपुर।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के नगहटी गांव जिले में एक महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि परिवार के ही कुछ लोगों ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की, जिसमें उसे चोटें आई हैं। पीड़िता रेखा देवी निवासी नगहटी, जौनपुर ने बताया कि वह अपने चार भाइयों के साथ पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद का सामना कर रही है। उसके हिस्से में एक कमरा आया है। आरोप है कि इसी संपत्ति को लेकर एक परिवार के कुछ लोगों ने उसके साथ विवाद शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपितों ने उसे और उसकी बेटी को अपशब्द कहे तथा मारपीट की। मारपीट में उसके शरीर पर चोटें आईं और उसे काफी परेशानी हुई। महिला का यह भी आरोप है कि आरोपित पक्ष उसके हिस्से में मिले कमरे पर कब्जा करने और उसे नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहा है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया। पीड़िता ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

पुनपुन बाढ़ में गर्भवती महिला की मदद करने वाले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर सवाल

Patna, Bihar:पटना के पुनपुन में बांध टूटने के बाद सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में हैं... बाढ़ की वजह से मुख्य सड़क और गांवों के बीच संपर्क पूरी तरह टूट चुका है... सड़क पर पानी भर जाने के कारण वाहनों की आवाजाही भी बाधित है... ऐसे हालात में बीमार बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है... इसी बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पुनपुन के बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंचे... जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर राहत सामग्री पहुंचाई और लोगों की समस्याएं सुनीं... पप्पू यादव की नजर एक गर्भवती महिला पर पड़ी, जो बाढ़ के पानी के बीच करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क की तरफ जा रही थी... महिला की स्थिति देखकर पप्पू यादव ने उसकी मदद की और उसे सुरक्षित तरीके से आगे पहुंचाने की व्यवस्था की... इस दौरान पप्पू यादव ने सरकार पर भी सवाल खड़े किए... उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोग बताएं कि जब गांवों का संपर्क टूट गया है, तो ऐसी स्थिति में एक गर्भवती महिला तीन किलोमीटर से ज्यादा पैदल चलकर कैसे जाएगी... उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का ध्यान गरीब और बाढ़ प्रभावित लोगों की परेशानियों पर नहीं है...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top