209867
उन्नाव - 9 लाख का गांजा जब्त,कार से 2 तस्कर पकड़े, 2 आरोपी फरार, 20 किलोग्राम माल बरामद
Murarkhera, Uttar Pradesh:उन्नाव । उन्नाव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 लाख रुपये कीमत का 20 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। सदर कोतवाली पुलिस ने हुसैन नगर चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान एक सफेद वैगनार कार से यह बरामदगी की। कार में गांजा एक ट्रॉली बैग और सफेद बोरी में छिपाकर रखा गया था।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राप्ती नदी में युवक की मौत: हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम से होगी जांच
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के राप्ती नदी में मंगलवार सुबह युवक का शव देखते ही सनसनी फैल गई। बेलीपार थाना क्षेत्र में नदी में शव उतराता मिलने से इलाके में हड़कंप मचा। मृतक की पहचान फरसही-कलानी निवासी अजय निषाद उर्फ साहब निषाद के रूप में हुई। परिजनों की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि अजय निषाद बीती 25 मई की शाम करीब पांच बजे घर से मछली पकड़ने के लिए नदी की तरफ निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिवार वालों ने पहले अपनी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला। ग्रामीणों ने नदी में उसका शव उतराता देखा तो इलाके में दहशत फैल गई। मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखने से ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताई और मामले की गंभीरता से जांच की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत की असली वजह स्पष्ट हो सके और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सके। राप्ती नदी में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।0
0
Report
चंदौली लूट केस: चार छात्र गिरफ्तार, 60 हजार नकद-बाइक-मोबाइल बरामद
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - 21 मई को चौरहट गांव के समीप वाराणसी के फॉर्चूयून कंपनी के मुनीब से ₹1.34 लाख लूट का पुलिस ने किया खुलासा - शौक पूरे करने और जल्द अमीर बनने की चाह में छात्र बने डकैत - मुग़लसराय पुलिस ने 4 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार - अभियुक्तों के कब्जे से ₹60 हजार नगद, 2 बाइक और 4 मोबाइल बरामद - पीड़ित का लूटा गया बैग भी पुलिस ने किया बरामद - इंसाइडर ने दी थी मुनीब के मूवमेंट की सटीक जानकारी, वारदात से पहले आरोपियों ने की थी रेकी - 25 किलोमीटर तक लगे करीब 70 सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर आरोपियों तक पहुंची पुलिस - सभी आरोपी पढ़ाई करने वाले छात्र बताए जा रहे हैं, दो अन्य साथियों की तलाश में जुटी पुलिस - मुगलसराय पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई. - मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के चौरहट इलाके में ओपी गार्डेन के सामने घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी.0
0
Report
संभल में गर्मी का कहर: थाने में फरियाद के बीच महिला बेहोश
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल। गर्मी के सितम से लोग त्रस्त ... थाने में फरियाद लेकर पहुंची पीड़ित महिला हीट वेब के स्ट्रोक से बेहोश हुई। पीड़ित महिला के हीट वेब के स्ट्रोक से बेहोश होने पर थाने में फैली अफरा तफरी। गर्मी से बेहोश महिला को चेहरे पर पानी की छींटे डालकर होश में लाया गया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत सुनने के बाद महिला को गर्मी से राहत के लिए प्राथमिक उपचार के लिए भेजा .. बहजोई थाने का मामला।0
0
Report
Advertisement
पंचकूला नागरिक अस्पताल में सर्वर डाउन, ओपीडी पंजीकरण बाधित—मरीजों के घंटों इंतजार
Panchkula, Haryana:पंचकूला सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब ओपीडी में मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। सर्वर डाउन होने के कारण ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और ओपीडी कार्ड नहीं बन पाए, जिससे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में कई मरीज परेशान नजर आए और डॉक्टरों को दिखाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तुरंत मैन्युअल व्यवस्था शुरू की, जिसके बाद कर्मचारियों द्वारा हाथ से ओपीडी कार्ड बनाए गए ताकि मरीज डॉक्टरों से परामर्श ले सकें। इस मामले में सिविल सर्जन एवं सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि सर्वर डाउन होने की वजह से ऑनलाइन कार्ड बनाने में दिक्कत आई थी। मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए तुरंत मैन्युअल कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए, ताकि उपचार व्यवस्था प्रभावित न हो। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि तकनीकी समस्या को जल्द ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि ऑनलाइन सेवाएं फिर से सुचारु रूप से शुरू हो सकें।0
0
Report
नवादा वन गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे खड़े पेड़ पर लटका मिला अज्ञात युवक का शव
Faridpur, Uttar Pradesh:फरीदपुर बरेली। थाना क्षेत्र के नवादा बन गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर रेलवे लाइन के किनारे एक अज्ञात युवक का शब क॑जी के पेड़ पर गले में रस्सी के फंदे से लटका हुआ ग्रामीणों ने देखा जिसकी तत्काल सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पेड़ से उतरवा कर उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा। मंगलवार को समय शाम लगभग 5:00 बजे नवादा वन गांव के लोगों ने रेलवे लाइन के किनारे एक पेड़ पर अज्ञात युवक का शब गले में रस्सी के फंदे से लटका हुआ देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलती है कोतवाली प्रभारी राधेश्याम पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए । पुलिस ने शब को पेड़ से उतरवाया और उसके शब की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया मगर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।पुलिस में शब का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली मोर्चरी भिजवाया। मिले अज्ञात की युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष होना बताई जा रही है उसके एक हाथ पर नैना नाम लिखा हुआ है। पुलिस ने जब उसके कपड़ों की तलाशी ली तो उसकी पेंट की जेब से ₹3900 रुपए भी बरामद किए है। शब एक दिन पुराना लग रहा है। कोतवाली प्रभारी राधेश्याम ने बताया है कि नवादा गांव के ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के किनारे खड़े एक पेड़ पर अज्ञात युवा के का शब लटके होने की सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की गई शब का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली मोर्चरी में भिजवा दिया गया है प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।0
0
Report
ईद पर दिल्ली पुलिस अलर्ट: नार्थ जिले में फ्लैग मार्च से सुरक्षा कड़ी
New Delhi, Delhi:ईद पर दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में नार्थ जिले में निकाला गया फ्लैग मार्च दिल्ली सरकार की गाइडलाइंस होगा पालन स्थान : सदर बाजार एंकर : ईद को लेकर दिल्ली पुलिस खास सतर्कता बरतती नजर आ रही है, दिल्ली पुलिस के द्वारा नार्थ जिले में फ्लैग मार्च निकाला गया, इस फ्लैग मार्च में डीसीपी नार्थ राजा बांठिया समेत जिले के सभी थानों की पुलिस और आउटर फोर्सेज शामिल रही, डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि ईद के त्योहार शांति और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ये फ्लैग मार्च निकाला गया, साथ ही जिले के सभी इलाकों में सामाजिक संस्थाओं, RWA और लोगो के साथ बैठक की गई और उन्हें दिल्ली सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए ईद का त्योहार मनाने की अपील की गई। साथ ही उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस खुले में नमाज़ पढ़ने और कुर्बानी करने पर निगरानी रखेगी और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का कोई अफ़वाह या भड़काऊ पोस्ट या बयान न आए इसका भी ख़ास ध्यान दिया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है。0
0
Report
Advertisement
रतलाम में ईसाई आयोजन पर हिन्दू संगठनों का विरोध, पुलिस बीच-बचाव
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम -ईसाई समाज के आयोजन मे पहुंचे हिन्दू संगठन, आयोजन का विरोध, नारेबाजी दोनों तरफ से, पुलिस बीच में, रातलाम के निजी होटल में आयोजन, थाना स्टेशन रोड का मामला0
0
Report
नैनीताल के कृष्णपुर में जंगल की भीषण आग पर दमकल ने काबू पाया
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड: बीती रात नैनीताल के कृष्णपुर में जंगल में भीषण आग लग गई, जो हवा के कारण रिहायशी इलाकों तक पहुंच गई। स्थानीय लोगों, वन विभाग और अग्निशमन विभाग की मदद से आग पर काबू पा लिया गया और उसे बुझा दिया गया।0
0
Report
गढ़वा के कुंबा तालाब में दो बच्चियों की डूबकर मौत, क्षेत्र में सन्नाटा
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले के कुंबा गाँव स्थित अकेलवा तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना नगर उंटारी थाना क्षेत्र के कुंबा गाँव से जुड़ी है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई और पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों बच्चियाँ लकड़ी चुनने गई थीं और गर्मी के कारण तालाब में नहाने उतर गईं, पर गहराई का अंदाजा न रखने से डूब गईं। इससे पहले भी इसी तालाब में मौतें हो चुकी हैं। प्रशासन से तालाब के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था, घेराबंदी और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की गई है。0
0
Report
Advertisement
अरुण पांडे छत्तीसगढ़ के नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक बन गए
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग- अरुण पांडे को छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य का नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) और वन बल प्रमुख नियुक्त किया है. सरकार ने आज इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए. अरुण पांडे अब पी श्रीनिवास राव की जगह लेंगे. उनके नेतृत्व में अब राज्य के वन विभाग की जिम्मेदारी और वन संरक्षण से जुड़े बड़े फैसले लिए जाएंगे...0
0
Report
सेक्योरिटी ईआईडी पर ताज़ा अपडेट: अभी जानकारी उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
जलपाईगुड़ी में होल्डिंग सेंटर के लिए जगह निश्चित, प्रशासन की निगरानी बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:जलपाईगुड़ी में होल्डिंग सेंटर के लिए जगह और बिल्डिंग की पहचान का काम शुरू हो गया है। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट संदीप घोष ने बताया कि होल्डिंग सेंटर के लिए जलपाईगुड़ी रीजनल ट्रेनिंग सेंटर राजबाड़ी पारा इंदिरा गांधी कॉलोनी इलाके से सटे इलाके और राजगंज के फतापुकुर इलाके में फतापुकुर ओल्ड मार्केट कॉम्प्लेक्स की पहचान की गई है। हालांकि G 24 Hours ने जलपाईगुड़ी रीजनल ट्रेनिंग सेंटर (RTC) का दौरा किया। सेंट्रल फोर्स इस बाउंड्री के अंदर बिल्डिंग के कुछ हिस्से पर कब्ज़ा किए हुए हैं, और बाकी जगह खाली है। यहाँ एडमिनिस्ट्रेशन की मुस्तैदी नहीं दिखी। हालांकि एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से कोई साफ जानकारी नहीं मिली। राजगंज MLA दिनेश सरकार ने तारीफ की कि अगर एडमिनिस्ट्रेशन ने घुसपैठियों को चुनने के लिए कोई कदम उठाया है।0
0
Report
Advertisement
कोटा में दो चाकूबाजी की घटनाओं से अपराध का डर बढ़ा
Kota, Rajasthan:कोटा मामूली कहासुनी को लेकर कोटा शहर में फिर हुई दो चाकूबाजी की वारदात 1 दिन में दो थाना क्षेत्रों में हुई चाकू बाजी की घटना कोटा शहर के कुन्हाड़ी थाना व उद्योग नगर थाना क्षेत्र में बढ़ रहा है अपराधियों का आतंक दो युवक गंभीर अवस्था में पहुंचे कोटा के एमबीएस अस्पताल ,, अस्पताल में उपचार जारी अपराधी हुए मौके से फरार शहर में लगातार बढ़ रही चाकू बाजी की घटनाओं के बाद भी शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम इस दिशा में नहीं उठा पा रही है कोई ठोस कदम राजस्थान में चाकू बाजी की घटनाओं के मामले में कोटा का स्थान सबसे ऊपर,, पुलिस अधिकारी दे रहे हैं कार्रवाई का आश्वासन नाम जद आरोपियों की भी तलाश नहीं कर पा रही है कोटा शहर पुलिस,, शहर की कानून व्यवस्था को लेकर लगातार उठ रहे हैं सवाल0
0
Report
SIR के जरिये चुनाव निष्पक्ष, लोकतंत्र मजबूत: दानिश आज़ाद अंसारी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के बिहार में शुरू किए गए मतदाता सूचियों के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) के निर्णय को बरकरार रखने पर कहा, "निश्चित तौर से SIR के माध्यम चुनाव आयोग लोकतांत्रिक ढांचे को और मजबूत करने का काम कर रहा है। निष्पक्ष चुनाव होंगे तो देश का लोकतंत्र और संविधान और मजबूत होगा। SIR के माध्यम से जो भ्रम फैलाने का काम बार-बार किया गया उसमें कोई आधार नहीं है....SIR के माध्यम से चुनाव होगा तो वो चुनाव फेयर होगा...SIR के माध्यम से देश के लोकतंत्र को और मजबूती मिली है...."0
0
Report
रायपुर MIC बैठक शुरू, महापौर चौबे की अध्यक्षता में 18 एजेंडा पर चर्चा
Begun, Rajasthan:रायपुर, रायपुर नगर निगम MIC की बैठक शुरू.. महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में बैठक.. कुल 18 एजेंडों पर होगी चर्चा.. बैठक में सभी MIC मेंबर मौजूद.. आयुक्त संबित मिश्र, सभी जोन अध्यक्ष और विभाग के अधिकारी शामिल..0
0
Report
Advertisement
