209861
उन्नावः गंगाघाट पुलिस ने 25 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा के तस्कर को किया गिरफ्तार
Unnao, Uttar Pradesh:गंगाघाट उपनिरीक्षक अंजनी कुमार सिंह और उनकी टीम ने गंगापुल के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका, जिसके पास से 25 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्कर की पहचान रवि पाण्डेय (44) निवासी मिश्रा कॉलोनी थाना गंगाघाट के तौर पर हुई है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूखर ने बताया ये तस्कर उड़ीसा से गांजा तस्करी कर उन्नाव लाकर बेचता था। गांजा के पैसे ऑनलाइन भेजता था जिसकी जांच की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ, 191 देशों की विश्व साइकिल यात्रा पूरी
Chanwal, Himachal Pradesh:पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ 191 देशों की साइकिल यात्रा पूरी करने के बाद अब भारत भ्रमण पर है और आज उनका सफर हमीरपुर पहुंचा। यहां उन्होंने एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग और एसपी बलबीर सिंह ठाकुर से मुलाकात कर अपनी रोमांचक विश्व यात्रा के अनुभव साझा किए। 27 मई 2004 को 23 वर्ष की उम्र में विश्व यात्रा शुरू की थी। करीब 20 वर्षों तक चले इस सफर में उन्होंने सातों महाद्वीपों के 191 देशों की यात्रा करते हुए लगभग दो लाख किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय की। वही सोमेन देबनाथ ने कहा कि यात्रा सिर्फ दुनिया घूमने का अभियान नहीं थी, बल्कि सामाजिक जागरूकता, मानव सेवा, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति व सद्भाव का संदेश देने का प्रयास भी थी।सोमेन देबनाथ ने कहा कि कई खतरनाक परिस्थितियों का सामना किया। वर्ष 2006 में असम में उल्फा उग्रवादियों ने उन्हें पांच दिन तक बंधक बनाए रखा। वर्ष 2007 में अफगानिस्तान के काबुल से हेरात जाते समय तालिबान ने उन्हें जासूस समझकर 24 दिनों तक कैद रखा। श्रीलंका में 2004 की सुनामी की तबाही को उन्होंने करीब से देखा। उन्होंने अंटार्कटिका की बर्फीली सतह पर भी साइकिल चलाई और वर्ष 2020 में चीन में यात्रा के दौरान कोविड-19 से संक्रमित हुए।सोमेन के अनुसार, आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद बचपन में उनके पिता ने उन्हें साइकिल दिलाई थी। यहीं से साइकिल उनके जीवन का हिस्सा बन गई। उन्होंने जूलॉजी और फाइन आर्ट्स में स्नातक की पढ़ाई की। बाद में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए स्कूलों में व्याख्यान भी दिए। इसी दौरान दुनिया देखने और भारतीय संस्कृति का संदेश फैलाने का सपना उनके मन में मजबूत हुआ। वहीं सोमेन देबनाथ ने कहा कि वर्ष 2004 में दिल्ली पहुंचने पर उनकी तत्कालीन विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी से मुलाकात हुई। उन्होंने सोमेन का उत्साह बढ़ाया और पासपोर्ट, वीजा सहित अन्य औपचारिकताओं में मदद की। इसके बाद सोमेन ने साइकिल पर दुनिया नापने का सफर जारी रखा।सोमेन अब अपने अनुभवों पर ‘द वर्ल्ड बाइकिंग ओडिसी: 191 कंट्रीज’ नामक पुस्तक लिख रहे हैं। उनका कहना है कि इस यात्रा ने उन्हें अलग-अलग देशों की संस्कृति और लोगों को करीब से समझने का अवसर दिया।अब सोमेन ने ‘रीयूनियन भारत : वन ट्री, वन लाइफ, इंडियन यूथ एंड स्पोर्ट्स’ अभियान शुरू किया है। 27 मई 2026 से 27 मई 2027 तक चलने वाले इस अभियान के तहत वह साइकिल से पूरे भारत का भ्रमण कर रहे हैं। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण, युवाओं को सशक्त बनाने और खेलों के प्रति जागरूकता फैलाना है। सोमेन कहते हैं कि वह यह जानना चाहते हैं कि 22 वर्षों में भारत कितना बदला है और आज का भारत उनकी नजरों में कैसा दिखाई देता है। वहीं एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर ने भी सोमेन देवनाथ को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस युवा ने भारत की संस्कृति को विदेश में भी पहुंचने का कार्य किया है या बहुत बड़ी बात है कि भारतीय संस्कृति का प्रचार और प्रचार विदेश में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुमन देवनाथ विभिन्न देशों की प्रमुख हस्तियों से मिल चुके हैं यह बहुत बड़ी बात है0
0
Report
ट्रेन की चपेट में आकर विवाहिता की मौत; परिवार ने मानसिक समस्या के कारण स्थिति बताई
Alwar, Rajasthan:अलवर। विजय मंदिर थाना क्षेत्र के जटियाणा गांव के समीप शुक्रवार तड़के एक विवाहिता की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान जटियाणा निवासी वारिस की 30 वर्षीय पत्नी संजीदा के रूप में हुई है。 जानकारी के अनुसार संजीदा शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे अचानक घर से गायब हो गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर महिला के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना परिजनों को मिली। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी。 सूचना पर विजय मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया。 मृतका के ससुर ने बताया कि संजीदा मानसिक रूप से थोड़ी कमजोर थी। परिवार में किसी तरह का विवाद या झगड़ा नहीं हुआ था। संजीदा के दो छोटे बच्चे हैं। बताया गया कि मृतका की छोटी बहन का विवाह उसके छोटे देवर के साथ हुआ है। फिलहाल विजय मंदिर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है。0
0
Report
रामदेवरा में बाबा रामदेव समाधि दर्शन और भादवा मेले की व्यवस्थाओं की समीक्षा
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन-रामदेवरा संभागीय आयुक्त जोधपुर के एल स्वामी व जिला कलेक्टर जैसलमेर अनुपमा जोरवाल ने शुक्रवार को रामदेवरा पहुंचकर बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर आगामी दिनों शुरू होने वाले बाबा रामदेव भादवा मेले के शांतिपूर्वक संपन्न होने को लेकर विशेष रूप से पूजा अर्चना की।समाधि स्थल पर पहुंचने पर बाबा रामदेव समाधि समिति की तरफ से उनका स्वागत व अभिनंदन भी किया गया। इस अवसर पर मेले के दौरान किए जाने वाले समाधि दर्शन को लेकर व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। बाबा रामदेव समाधि समिति पदाधिकारीयों की तरफ से दर्शन करने व निकासी सहित अन्य प्रकार की व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। इसके अलावा रामदेवरा मेला मैदान सहित विभिन्न स्थानों का घूम कर उन्होंने निरीक्षण भी किया। वह अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश भी दिए की सैकड़ो किलोमीटर दूर से आने वाले भक्तों को यहां पर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो इसको लेकर जिस विभाग का जो दायित्व बनता है वह उसे तत्परता और प्राथमिकता के साथ समय रहते पूरा करें। भक्तों की मन से सेवा करें ताकि वे लोग यहां से अच्छी यादें लेकर जाए इस अवसर पर जिले के तमाम सभी विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली 1984 दंगों की पीड़िता निरप्रीत कौर ने Hooda के घर पोस्टर लगाए
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली दिल्ली 1984 दंगों की पीड़ित निरप्रीत कौर ने दिल्ली स्थित सांसद दीपेंद्र हुड्डा के घर के बाहर लगाए पोस्टर पोस्टर में लिखा IF SAJJAN KUMAR IS ROLL MODEL THEN WHO ARE CULPRIT..SHAME ON YOU DEEPENDER HOODA दीपेंद्र हुड्डा के सज्जन कुमार को लेकर दिए बयान पर नाराजगी जताई 1984 विक्टिम निरप्रीत कौर ने दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर कहा कि अगर सज्जन कुमार रोल मॉडल था तो कांग्रेस और दीपेंद्र हुड्डा को शर्म आनी चाहिए दीपेंद्र हुड्डा के बयान से पता चलता है कि कांग्रेस इनको बचाती रही है。0
0
Report
इंदौर में बदहाल सड़क पर कीचड़ में धरना, स्थायी निर्माण की मांग तेज
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में सड़क की बदहाली से परेशान रहवासियों का गुस्सा अब सड़क पर उतर आया है। वार्ड 75 के भावना नगर-पालदा नाका क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग को लेकर पार्षद और रहवासियों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। सड़क पर जमा कीचड़ के बीच बैठकर प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम के खिलाफ धरना दिया। जहां बारिश के बाद सड़क पर जमा कीचड़ और पानी ने रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। लंबी समय से सड़क निर्माण की मांग पूरी नहीं होने से नाराज पार्षद कुणाल सोलंकी भी रहवासियों के साथ सड़क पर उतर आए। पार्षद और रहवासी सड़क पर जमा कीचड़ के बीच ही बैठ गए और नगर निगम के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। रहवासियों का कहना है कि बारिश के दौरान सड़क की स्थिति बेहद खराब हो जाती है। पैदल निकलना तो मुश्किल है ही, दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक सड़क को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। यही वजह है कि अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए रहवासियों ने कीचड़ में बैठकर विरोध जताया। सड़क का स्थायी समाधान होने तक प्रदर्शन जारी रखने की बात कही। पार्षद ने अधिकारियों से मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करने की मांग की। फिलहाल रहवासियों और पार्षद का कहना है कि सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलेगा। सड़क का स्थायी निर्माण होने के बाद ही धरना समाप्त किया जाएगा।0
0
Report
पटना के निजी कॉलेज में फर्जी परीक्षा: 12 हजार लेकर 90% फेल, छात्र विरोध
Patna, Bihar:पटना के दानापुर स्थित छितनामा के अम्बेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में B.Pharm और B.Sc Nursing के पहले सेमेस्टर की परीक्षा के नाम पर छात्रों से 12 हजार रुपये लेने के आरोप सामने आए हैं. छात्रों का दावा है कि सेंटर मैनेजमेंट के लिए पैसे लेने के बावजूद रिजल्ट में 90% छात्र फेल हो गए. छात्रों ने कहा कि उनके भविष्य से खिलवाड़ हुआ और उन्होंने कॉलेज के बाहर प्रदर्शन किया. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एजुकेशन के कंट्रोलर को उत्तर पुस्तिकाओं की री-चेक और रिजल्ट की पुनः जारी करने की निष्पक्ष जांच की मांग की है. कॉलेज प्रशासन के पास पहुंचने पर परिसर के गेट पर ताला लगा दिया गया बताया गया है कि कॉलेज बंद है.0
0
Report
Advertisement
जोधपुर में नगरीय निकाय चुनाव: आचार संहिता जारी, 9 और 11 सितम्बर को मतदान
Jodhpur, Rajasthan:राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 19 अगस्त को नगरीय निकाय क्षेत्रों में चुनावों की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जोधपुर जिले में कुल सात नगरीय निकायों में दो चरणों में मतदान संपन्न कराया जाएगा, जिसकी तिथियां 9 और 11 सितंबर तय की गई हैं। निर्वाचन प्रक्रिया की सार्वजनिक अधिसूचना (पब्लिक नोटिस) 27 अगस्त को जारी की जाएगी। जिले के 275 वार्डों के लिए प्रत्याशी 31 अगस्त तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे, जबकि 3 सितंबर दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की अंतिम तिथि रखी गई है। पूरी चुनावी प्रक्रिया 22 सितंबर तक चलेगी, जिसमें पहले पार्षदों और तत्पश्चात अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों के चुनाव संपन्न होंगे। जिले के कुल 899 वार्डों में प्रत्येक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1400 मतदाता सुनिश्चित किए गए हैं। ईवीएम (EVM) मशीनों के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन ने बताया की चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से कराने हेतु प्रशिक्षण दल और पोलिंग पार्टियों का गठन कर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रशासन ने सभी मतदाताओं, विशेषकर युवाओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है।0
0
Report
जयपुर के JNU अस्पताल में पांचवां सफल किडनी ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के JNU अस्पताल में पांचवां सफल किडनी ट्रांसप्लांट, रेट्रोपेरिटोनियल तकनीक से मरीज को मिली नई जिंदगी जयपुर के JNU अस्पताल ने किडनी ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपना पांचवां सफल किडनी प्रत्यारोपण किया है। अस्पताल की ट्रांसप्लांट टीम ने रेट्रोपेरिटोनियल रीनल ट्रांसप्लांट तकनीक के जरिए यह सफल ऑपरेशन किया। इस सफल किडनी ट्रांसप्लॉट में डॉ. कविश शर्मा, डॉ. शिखा खंडेलवाल और डॉ. सुभाष कटारिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके साथ ही अस्पताल के सभी संबंधित चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों के समन्वित प्रयासों से यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हुई। रेट्रोपेरिटोनियल रीनल ट्रांसप्लांट तकनीक के माध्यम से मरीज को बेहतर परिणाम मिलने के साथ ही रिकवरी भी अपेक्षाकृत जल्द होती है। अस्पताल में उपलब्ध अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों ने भी इस जटिल प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। JNU के चांसलर डॉ. संदीप बख्शी ने सफल किडनी ट्रांसप्लांट के लिए पूरी मेडिकल टीम और सपोर्ट स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने टीम की प्रतिबद्धता और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ट्रांसप्लान्ट के क्षेत्र में इसी उत्साह, बेहतर समन्वय और टीमवर्क के साथ आगे आने की जरूरत है।0
0
Report
झारखंड के खनिज संशोधन विधेयक पर सियासी घमासान, विपक्ष ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में खनिज संशोधन विधेयक को लेकर सियासी विरोध तेज हो गया है। रांची स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव कमलेश महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर झारखंड के हितों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने इस मुद्दे को जमीनी स्तर तक ले जाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो ने केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया। 27 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद 7 सितंबर को राजभवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन होगा, जबकि 9 से 16 सितंबर तक सभी प्रखंड मुख्यालयों में आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस ने कहा है कि इसके बाद आंदोलन के अगले चरण की घोषणा की जाएगी। केशव कमलेश महतो ने कहा कि खनिज से मिलने वाले राजस्व का बड़ा हिस्सा झारखंड के विकास और कल्याणकारी योजनाओं में इस्तेमाल होता है। कांग्रेस के मुताबिक, प्रस्तावित प्रावधानों से राज्य को करीब 14 से 15 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो सकता है। उन्होंने केंद्र सरकार पर झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए राज्य की करीब एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये की बकाया राशि का भुगतान करने की भी मांग की। बाइट: केशव कमलेश महतो, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने भी खनिज संशोधन विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि झारखंड की जमीन और खनिज संसाधनों पर टैक्स लगाने का अधिकार केंद्र सरकार किस आधार पर तय कर सकती है। उन्होंने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा का उपयोग राज्य के लोगों के हित में होना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि नए प्रावधानों से राज्य की वित्तीय स्वायत्तता प्रभावित होगी। साथ ही आरोप लगाया कि खनन क्षेत्र में निजी कंपनियों की भागीदारी बढ़ाकर सरकार इसे मुनाफा-केंद्रित व्यवस्था की ओर ले जा रही है। उन्होंने कहा कि नए प्रावधानों का असर वनाधिकार कानून, विस्थापन और राज्य की कल्याणकारी योजनाओं पर भी पड़ सकता है। कांग्रेस का दावा है कि इस विधेयक से झारखंड को करीब 14 हजार 656 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। सुखदेव भगत ने झारखंड के भाजपा सांसदों से भी सवाल किया कि क्या राज्य के प्रति उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से इस विधेयक का विरोध करेगी और आंदोलन को प्रखंड स्तर तक ले जाएगी। इसके साथ ही सुखदेव भगत ने अयोध्या मंदिर ट्रस्ट से जुड़े चंदे के कथित दुरुपयोग के मामले को भी उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार पर जांच में पक्षपात करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को भी जनता के बीच मजबूती से उठाएगी। बाइट: सुखदेव भगत, लोहरदगा सांसद, कांग्रेस0
0
Report
Advertisement
नेशनल खिलाड़ी अमित की गिरफ्तारी: दिल्ली से पकड़ा गया, रांची से जुड़ा एनडीपीएस मामला
Ranchi, Jharkhand:दिल्ली क्राइम ब्रांच और रांची पुलिस ने एक ऐसे राष्ट्रीय खिलाड़ी को गिरफ्तार किया है जिसने नेशनल गेम में ब्रॉन्ज मेडल जीत कर राज का नाम रोशन किया था।राष्ट्रीय खिलाड़ी अमित नशे के कारोबार में संलिप्त है और उसकी गिरफ्तारी दिल्ली से हुई है लेकिन गिरफ्तार होने का कनेक्शन रांची से जुड़ा है। कभी कुश्ती के अखाड़े में दांव पेंच दिखाकर राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाला पहलवान आज नशे के कारोबार में संलिप्त है। दरअसल पूर्व नेशनल पहलवान अमित को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है ।रेस्लर अमित, झारखंड से अफीम लेकर दिल्ली और हरियाणा में सप्लाई करने का आरोपी था।पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ रांची के तुपुदाना थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है और वह दिसंबर 2023 से फरार चल रहा था और पुलिसिया इनआउट्स के आधार पर दिल्ली के मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया。0
0
Report
खदाना मोहल्ले में वृद्ध हत्या: आरोपी पारस उर्फ झुन्नी गिरफ्तार, इनाम 5 हजार
Alwar, Rajasthan:खदाना मोहल्ले में वृद्ध व्यक्ति के हाथ-पैर और मुंह कपड़े से बांधकर हत्या करने के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी पारस उर्फ झुन्नी पुत्र भगवानदास, निवासी खदाना मोहल्ला को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस की ओर से 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी लगातार तलाश शुरू की। सूचना तंत्र और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी तक पहुंची और अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान वारदात में शामिल अन्य लोगों और घटना से जुड़े दूसरे तथ्यों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
नोएडा में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 12 बाइक बरामद
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ नोएडा में थाना सेक्टर-39 पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ में सामने आया कि ये बाइक दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से चोरी की गई थीं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चोरी की वैन्यू कार से इलाके में रेकी करते थे और सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिलों को अपना निशाना बनाते थे। मौका मिलते ही बाइक चोरी कर फरार हो जाते थे। इसके बाद चोरी की मोटरसाइकिलों को अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर कम कीमत में बेच दिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 12 बाइक और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की है। गिरोह के सदस्य अलग-अलग राज्यों में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे, जिसके चलते पुलिस अब आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। बिहार-प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एडीसीपी नोएडा ने पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
नरवाना में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर बर्बाद, कूड़े के ढेर फैल
Jhanj Kalan, Haryana:हड़ताल से नरवाना बेहाल, सड़कों पर कूड़े का अंबार नरवाना में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 24 अगस्त तक बढ़ी कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी के आवास पर नारेबाजी करते हुते पहुंचे सफाई कर्मचारी कूड़े के ढेर में तब्दील नरवाना! 15 दिन की हड़ताल, अब 24 अगस्त तक बढ़ी सफाई व्यवस्था चरमराई, सड़कों पर कूड़ा ही कूड़ा कर्मचारियों ने मंत्री बेदी के घर के बाहर किया प्रदर्शन नरवाना में हड़ताल से हाहाकार सड़कें बनीं कूड़ाघर, लोग रास्ता बदलकर निकलने को मजबूर स्वच्छ हरियाणा के दावे पर सवाल! पॉश इलाकों में कूड़े के पहाड़, लोगों का निकलना मुश्किल मंत्री के घर के बाहर गरजे सफाई कर्मचारी, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन हड़ताल खत्म नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर वादाखिलाफी के आरोप0
0
Report
गोपालगंज में संत रविदास मिट्टी कलश यात्रा सभी मंदिरों में पहुँचेगी
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में संत रविदास के जन्मभूमि से आई मिट्टी कलश में भरकर सभी प्रखंडों में भेजी गई। रहशु मंदिर थावे में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, पूर्व मंत्री जनक राम व DM समीर सौरभ ने किया। इस दौरान कई नेता व अधिकारी मौजूद रहे। आज शुक्रवार को थावे स्थित रहशु मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। कलस में संत रविदास के जन्मभूमि से आई मिट्टी को रखा गया है जिसे जिले के सभी प्रसिद्ध मंदिरों में रखा जाएगा। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि देश के संतों का प्रधानमंत्री जी ने सम्मान किया है; संत रविदास जी के जन्मभूमि से मिट्टी पूरे देश में भेजा गया है। उसी क्रम में गोपालगंज में मिट्टी आई है जिसे सभी प्रखंडों में कलश यात्रा कर भेजी जा रही है। कलस को सभी गाँव में घूमकर दर्शन कराया जाएगा उसके बाद सभी प्रमुख मंदिरों में मिट्टी को रखा जाएगा। इस जिले में भी अनुसूचित जाति के दो संत हुए हैं— संत रहशु भगत और सुपन दास।0
0
Report
थानागाजी में दंपती पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हालत गंभीर
Alwar, Rajasthan:थानागाजी में दंपती पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से वार और गला दबाने का आरोप अलवर। थानागाजी थाना क्षेत्र के गुड़ा चुरानी गांव में खेत में काम कर रहे एक दंपती पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 20 अगस्त की बताई जा रही है। मामले में राहुल सैनी ने थानागाजी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए शंकर लाल सैनी और उसके पुत्र मुकेश सैनी पर मारपीट और जानलेवा हमला करने के आरोप लगाए हैं。 रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने राहुल की मां कृपा देवी के साथ मारपीट की और धारदार हथियार से हमला करने के साथ उनका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। मां को बचाने के लिए पहुंचे पिता सुरेश चंद सैनी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायल कृपा देवी को थानागाजी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलवर के राजकीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, सुरेश चंद सैनी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि वे घर पर अकेले रहते हैं और आरोपियों से दोबारा हमले का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक भोलाराम को सौंपी गई है। पुलिस घटना के संबंध में लगाए गए आरोपों की जांच करने के साथ ही सभी तथ्यों और परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।0
0
Report
Advertisement
