209862
उन्नाव - गंगाघाट पर सांडों की लड़ाई ,सब्जी मंडी में उथल - पुथल , पांच लोग घायल
Netua Grameen, Uttar Pradesh:शुक्लागंज ,गंगाघाट राजधानी मार्ग सब्जी मंडी में शाम को दो सांडों के बीच में लड़ाई हो गई, लड़ाई देखते-देखते इतनी बढ़ गयी, कि कई लोग चोटिल हो गए । सब्जी विक्रेताओं ने सांडों पर पानी और लाठी डंडे बरसाकर उन्हें भगाया, सांडों की लड़ाई से कई सब्जी विक्रेताओं की सब्जियों की दुकान तीतर - बितर हो गयी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मोदी के 12 वर्ष पूरे: भाजपा ने देश में विशेष कार्यक्रम, छत्तीसगढ़ में भी हवन
Begun, Rajasthan:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रही है.. राजधानी रायपुर के जगन्नाथ मंदिर में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा की अगुवाई में विशेष हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया.. इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को जनकल्याण और विकास के लिए समर्पित बताते हुए 12 पंडितों का सम्मान भी किया गया.. भाजपा द्वारा प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों में पूजा-अर्चना और विशेष अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे हैं.0
0
Report
चितरंगी अस्पताल में गार्ड द्वारा ड्रिप लगाते मरीजों का वीडियो वायरल, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
Singrauli, Madhya Pradesh:एकर सिगरौली जिले के चितरगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गार्ड का अस्पताल में भर्ती मरीजों को ड्रिप लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। स्टॉप बाय एवं ड्यूटी टाइम में नर्स एवं डॉक्टर चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से नदारद जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी एक बार फिर गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। एक वीडियो में कथित रूप से एक सुरक्षा गार्ड द्वारा मरीजों को ड्रिप लगाते हुए देखा जा रहा है, जिससे पूरे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चितरंगी अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है और यहां इलाज की जिम्मेदारी डॉक्टरों के बजाय गार्ड और वार्ड बॉय के भरोसे चल रही है। वहीं डॉक्टर और जिम्मेदार स्टाफ अक्सर ड्यूटी से नदारद रहते हैं। वीडियो रिकॉर्ड करने वाले राकेश मौर्य ने जब इसका विरोध किया तो कथित तौर पर सुरक्षा गार्ड ने जवाब दिया 'क्या कर सकते हो, हटवा दो' यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राकेश का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी अस्पताल में वार्ड बॉय द्वारा इंजेक्शन लगाने और ड्रिप चढ़ाने के कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिससे साफ है कि व्यवस्था में गंभीर खामियां बनी हुई हैं। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि दोपहर करीब 2 बजे जब यह घटना हुई, उस समय ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और जिम्मेदार स्टाफ आखिर कहां थे? और मरीजों के जीवन के साथ इस तरह का जोखिम क्यों लिया जा रहा है? स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि उच्च स्तरीय जांच कर जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की यह लापरवाही आगे किसी मरीज की जान पर भारी न पड़े। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है; कोई जिम्मेदार अधिकारी बोलने से परहेज़ करते नजर आए। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा है कि ड्यूटी के दौरान मौजूद स्टाफ, नर्स एवं डॉक्टर को शोकाज नोटिस दी गई है; टीम बना दी गई है; रिपोर्ट आने पर तुरंत निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा: आंधी-तूफान से मकान गिरा, एक महिला घायल
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा - देर रात आई आंधी-तूफान ने मचाया कहर, आंधी के चलते एक मकान की दीवार दूसरे मकान की छत पर जा गिरी। पांचवीं मंजिल के मकान की दीवार दो मंजिल मकान पर गिरी। हादसे में घर में सो रही एक महिला मामूली रूप से घायल हो गई। हादसे में पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के वक्त एक दर्जन से अधिक लोग मकान में सो रहे थे। सामने सभी लोग निकल गए बाहर ,सूचना के बाद आसपास के लोगों ने परिवार के सदस्यों को रेस्क्यू किया। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के कस्बे की देर रात की घटना。0
0
Report
Advertisement
आगरा में एडीए की बड़ी कार्रवाई: अवैध कॉलोनी ध्वस्त, सीलिंग जारी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग, आगरा में एडीए की बड़ी कार्रवाई, कहीं सीलिंग तो कहीं गरजा प्राधिकरण का बुलडोजर ताजगंज द्वितीय वार्ड में 2 अवैध निर्माणों को दोबारा सील किया गया, बरौली अहीर क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृति के बने निर्माण पर भी सीलिंग की कार्रवाई, अनंत फार्म कॉलोनी में लगभग 34,000 वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त, कार्रवाई 9 जून 2026 को उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम, 1973 के तहत की गई, प्रवर्तन टीम ने जेसीबी और सचल दस्ते के सहयोग से अभियान चलाया0
0
Report
राम मंदिर धनराशि चोरी: पीएमओ को जानकारी, उच्चस्तरीय जांच की मांग
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या. राम मंदिर से अर्पित धनराशि चोरी प्रकरण, मामला पहुंचा पीएमओ, भाजपा नेता रजनीश सिंह ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, मामलाे की उच्च स्तरीय जांच की मांग, कल राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र також अयोध्या पहुंचे थे अयोध्या, मामले की ली थी पूरी जानकारी, मीडिया से बनाई थी दूरी, कल शाम को दिल्ली हुए थे रवाना, आज पीएमओ को देंगे पूरी जानकारी- सूत्र0
0
Report
फ़िरोज़ाबाद की जन्नती मस्जिद में मुठभेड़: मौलाना गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Firozabad, Uttar Pradesh:यूपी के फ़िरोज़ाबाद जिले की जन्नती मस्जिद में दुष्कर्म के आरोपी मौलाना के खिलाफ पुलिस और मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी हुई. कुछ दिन पहले मस्जिद में मौलाना ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था. किशोरी उर्दू पढ़ने जाती थी. परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था और आरोपी मौलाना जाकिर फरार चल रहा था. आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुठभेड़ में उसे गिरफ्तार किया. मौलाना के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया. उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. थाना रामगढ़ क्षेत्र के जन्नती मस्जिद का मामला था.0
0
Report
Advertisement
रीवा के इटमा जलप्रपात पर रील बनाते वक्त युवक की मौत
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा के प्रसिद्ध इटमा वाटरफॉल में एक दर्दनाक हादसे में प्रयागराज से घूमने आए एक युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार मोहम्मद तनवीर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ वाटरफॉल घूमने पहुंचा था। इसी दौरान वह रील और फोटो शूट के लिए झरने के बीच मौजूद एक पत्थर पर चला गया। बताया जा रहा है कि पत्थर पर खड़े होकर पोज देते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गया। और तेज बहाव होने के कारण युवक पानी में बह गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस व राहत दल ने करीब एक घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह का कहना है कि नहाने के दौरान हादसे में एक युवक की जान चली गई है, दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन बचा नहीं पाए। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना का मुख्य कारण क्या था, प्रथम दृष्टि पूछताछ में रील बनाने के चक्कर में युवक का पैर फिसला था। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है...0
0
Report
आगरा में मोदी की दीर्घायु के लिए नवीन जैन ने मंदिर में अभिषेक
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में विशेष अभिषेख किया, धार्मिक अनुष्ठान में जैन समाज के बंधुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर राष्ट्र की उन्नति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की, नवीन जैन ने कहा कि 4399 दिनों तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देना जनता के अटूट विश्वास और समर्थन का प्रतीक है, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर आर्थिक, सामरिक, तकनीकी और सांस्कृतिक क्षेत्रों में नई पहचान बनाई है, कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और राष्ट्र निर्माण के संकल्पों की निरंतर सफलता के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई, समारोह के अंत में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया,0
0
Report
उत्तरकाशी में तेज बारिश से पहाड़ी झरना उफान गया, मार्ग पर यातायात थम गया
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी में तेज बारिश से पहाड़ी झरना उफान गया, मार्ग पर यातायात थम गया; लोगों में अफरा-तफरी भी मची लेकिन किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ।0
0
Report
Advertisement
रीवा के मुसलाहा गांव में बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर विवाद, कब्जे के आरोप
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा। अतरैला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रौली अंतर्गत मुसलाहा गांव में मंगलवार को भगवान बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम के दौरान विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। कार्यक्रम का आयोजन मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा किया जा रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि पार्टी के कुछ पदाधिकारी जमीन पर जबरन कब्जा करने पहुंचे थे, जिसके चलते विवाद उत्पन्न हुआ। वहीं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता कांति दुबे ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वे लोग भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मना रहे थे और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद आपस में चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने पहुंचकर उनके एवं कार्यकर्ताओं के साथ गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। कांति दुबे के अनुसार घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई और दोपहर करीब 2 बजे से वे अपने साथियों के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, लेकिन देर शाम तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। मामले को लेकर दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है। थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
स्टेशन रोड पर चार मंजिला दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग, दमकल पहुंची
Nawada, Bihar:शहर के स्टेशन रोड स्थित चार मंजिला दूकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, मौके पर 4 दमकल गाड़ी पहुंची और दमकल कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। आगलगी की घटना में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है। भीड़भाड़ वाले इलाके में आग लगने से आस-पास के घरों में दहशत है। शुभम् इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिक दूकान में सुबह करीब 6 बजे से धुआं निकल रहा था। सूचना दमकल को नहीं दी गई, दुकानदार और स्थानीय लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। दमकल वाहन स्टेशन रोड पर निकलते वक्त आग लगी देख कर मौके पर पहुंचे और अग्नि शमन विभाग को सूचित कर 4 दमकल गाड़ियाँ मौके पर भेजी गईं। चार मंजिला मकान में नीचे दुकान और तीन तल्लों पर गोदाम था, जिसका प्रोप्राइटर मंटू वर्णवाल बताया गया है, जिसमें भारी मात्रा कुलर पंखा और इलेक्ट्रॉनिक सामान भरा पड़ा था जो जलकर राख हो गया। अग्नि सुरक्षा को लेकर गोदाम नहीं बनाया गया था। आग लगने के बारे में अग्नि शमन विभाग को सूचना नहीं दी गई थी; हम लोग खुद आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे और गोदाम संकीर्ण रहने के कारण आग पर काबू पाने में कठिनाई हो रही है।0
0
Report
तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर निशाना, वित्तीय संकट और आकस्मिक निधि पर सवाल
Patna, Bihar:नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर साधा निशाना सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा क्या बिहार दिवालिया होने के कगार पर है? क्या डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों और जनविरोधी निर्णयों से वित्तीय आपातकाल की स्थिति उत्पन्न होने वाली है? बिहार का वित्तीय संकट इतना गंभीर हो चुका है कि कल बिहार कैबिनेट ने मई, जून और जुलाई 2026 की सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने के लिए बिहार आकस्मिकता निधि से 3,662 करोड़ रुपए निकालने की स्वीकृति प्रदान की है. आकस्मिकता निधि का उपयोग सरकार द्वारा किसी भी अप्रत्याशित संकट, प्राकृतिक आपदा या वित्तीय विपत्ति के समय जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाता है。 जिस प्रदेश में अब पेंशन देने के लिए आकस्मिकता निधि का उपयोग होने लगे तो समझ जाइए कि हालात कितने खराब और खतरनाक हो चुके है। 6 महीनों से हम निरंतर कह रहे है और सर्वविदित भी है कि 4-5 महीनों से बिहार में कर्मचारियों के वेतन और पेंशन संबंधित भुगतान नहीं हो रहा है क्योंकि खजाना खाली है। एक वर्ष से अधिक समय बीतने पर भी ठेकेदारों का भुगतान नहीं हुआ है। नए प्रॉजेक्ट तो दूर, 2023-24 में स्वीकृत कार्य योजनाओं का अभी तक कार्यारंभ नहीं हुआ है? 2025 और 2026 में बिना सोचे समझे की गयी घोषणाओं का तो जिक्र ही छोड़ दीजिए। बिजली में भारी कटौती की जा रही है। छात्रवृति का पैसा नहीं दिया जा रहा। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना ठप्प है। फंड की कमी के कारण कल कैबिनेट में पूर्व से चली आ रही “बिहार राज्य फ़सल सहायता योजना” को भी बंद कर दिया गया है। बिहार के वित्तीय हालत चिंताजनक है। नियमित बजटीय प्रावधान की बजाय आकस्मिकता निधि से तीन हज़ार छ: सौ बासठ करोड़ रुपए की निकासी कर उस निधि से पेंशन देने जैसे निर्णय पर मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए कि दशकों से डबल इंजन सरकार होते हुए ऐसी नौबत क्यों आई? नौसिखिए मुख्यमंत्री को गैर जरूरी मुद्दों को हवा देने की बजाय अविलंब प्रदेश की दयनीय वित्तीय स्थिति को लेकर चिंतित, भयभीत और आशंकित बिहारवासियों को संबोधित करना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
मोदी के रिकॉर्ड और भारत की अर्थव्यवस्था पर कमलजीत सहरावत की टिप्पणी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: बीजेपी सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने आज सबसे ज़्यादा दिनों तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया है। उनके कार्यकाल में भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है... आज हमने पीएम मोदी की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।"0
0
Report
नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार न्यायालय के समक्ष किया पेश
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा:- के थाना रहरा क्षेत्र के गांव मदारीपुर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर दुष्कर्म के साथ-साथ धमकी और अनुसूचित जाति उत्पीड़न का भी आरोप था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया था। मामले में आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी। आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गांव से हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में घटना के बाद से तनाव का माहौल था जिसे पुलिस ने शांत कराया। स्थानीय लोग आरोपी की गिरफ्तारी से राहत महसूस कर रहे हैं।_ _VO1:_ बताते चलें कि थाना रहरा क्षेत्र के गांव मदारीपुर निवासी नाबालिग के साथ आरोपी फरमान ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पीड़िता पक्ष ने थाने में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी फरमान पुत्र अहमद अली उम्र 18 वर्ष घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया और सभी जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय अमरोहा में पेश किया। अब आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण सीएचसी रहरा में कराया गया था और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने साफ किया है कि इस तरह के अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।_0
0
Report
दिल्ली मंत्री प्रवेश वर्मा ने मंदिर में पीएम मोदी के रिकॉर्ड सेवा पर प्रार्थना
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने मंदिर में पीएम मोदी के रिकॉर्ड सेवा पर प्रार्थना0
0
Report
Advertisement
