Unnao: गंगा कटरी में वन अधिकारियों ने 13 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की
Bangarmau, Uttar Pradesh:बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गंगा कटरी में स्थानीय वन अधिकारियों ने विभागीय भूमि पर कब्जा करने और गाली-गलौज करने के आरोप में 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों ने गंगा नदी के किनारे स्थित वन विभाग की भूमि को जबरन जोतकर उसमें खड़े पौधों को नष्ट कर दिया। वन विभाग के उप क्षेत्रीय अधिकारी राजीव कुमार और बीट प्रभारी विपिन कुमार ने एक ट्रैक्टर भी कब्जे में लिया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
