209859
Unnao - टोल कर्मी के साथ मारपीट के मामले में चार दबंगों पर रिपोर्ट दर्ज
Nawabganj, Uttar Pradesh:बीघापुर थाना क्षेत्र स्थित अकवाबाद टोल प्लाजा पर टोल कर्मी के साथ मारपीट की घटना सामने आई है. आरोपियों ने फ्री में गाड़ी निकालने को लेकर टोल स्टाफ से झगड़ा किया और मारपीट की. मारपीट के मामले में चार दबंगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज़ करवायी गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
केन्द्रीय संस्कृति मंत्री आज भीलवाड़ा दौरे पर, गजेंद्र सिंह शेखावत साथ मौजूद
Jaipur, Rajasthan:केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री आज भीलवाड़ा जिले के दौरे पर इस दौरान मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भीलवाड़ा0
0
Report
मोकामा सीट हॉट, NDA जीत की दावा; जमा खान ने कहा नेता ही निर्णय
Jehanabad, Bihar:बिहार में 8 सीटों पर विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है। मोकामा क्षेत्र इस चुनाव की सबसे चर्चित और हॉट सीट बनकर उभरा है। अल्पसंख्यक कल्याण सह प्रभारी मंत्री मो0 जमा खान ने स्पष्ट किया कि पार्टी और सरकार में सिर्फ शीर्ष नेतृत्व का निर्णय सर्वोपरि है। उन्होंने कहा, हमारी सरकार के नेता ही अंतिम मोहर लगाते हैं; हम सभी पार्टी के सिपाही हैं और नीतीश कुमार के आदर्शों के अनुरूप चुनाव लड़ेंगे। विपक्ष की बयानबाजी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कौन क्या कर रहा है, इसका निर्णय पार्टी नेतृत्व करेगा; समर्थित उम्मीदवार पर disciplined टीम पूरी ताकत से खड़ी रहेगी। एनडीए की जीत पर उनका पूरा भरोसा है; जिन उम्मीदवारों को नीतीश कुमार नामित करेंगे, वे भारी मतों से जीतेंगे。0
0
Report
उन्नाव में CCTV फुटेज के साथ गुल्लक से पैसे चोरी: वीडियो वायरल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव,ब्रेकिंग न्यूज दुकान की गुल्लक से पैसे चोरी करने का सी सी टीवी फुटेज आया सामने。 चोरी करने वाले चोर की करतूत को देख लोगों ने दौड़ा लिया。 चोर भागने में रहा कामयाब । चोरी की घटना सामने लगे सी सी टीवी कैमरे में हुई कैद。 गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गांधी चौक के पास का मामला。0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ के कपासन में पहली साधारण सभा, दशहरा मेले पर चर्चा
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन नगर पालिका के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली साधारण सभा की बैठक पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित हुई। बैठक में विधायक अर्जुन लाल जीनगर मुख्य अतिथि रहे, जबकि पालिका अध्यक्ष सरोज देवी बारेगामा और उपाध्यक्ष नीतू ईनाणी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत में नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत किया गया। इसके बाद दशहरा मेले के आयोजन को लेकर चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि करीब 80 लाख रुपये की लागत से दशहरा मेला आयोजित होगा, जो दशहरे से पांच दिन तक चलेगा। बैठक के समापन पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए पार्षदों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी。0
0
Report
बांसवाड़ा में महेंद्रजीत मालवीय के नेतृत्व में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा क्षेत्र: बासला गांव में कांग्रेस ने आगामी पंचायती राज चुनाव से पहले बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय के नेतृत्व में आयोजित विशाल जनसभा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। सभा के दौरान भाजपा और भारत आदिवासी पार्टी से जुड़े कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला उपाध्याय और मंडल अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की, कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह बामनिया, विधायक नानालाल निनामा, पूर्व जिला अध्यक्ष सहित पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जनसभा में उमड़ी भीड़ के बीच महेंद्रजीत सिंह मालवीय का कांग्रेस में बढ़ता राजनीतिक कद भी चर्चा का विषय रहा। वहीं पूर्व जिला प्रमुख रेशम मालवीय ने भारत आदिवासी पार्टी के विधायक और सांसद पर निशाना साधते हुए कहा कि वे इस्तीफा देकर चुनाव लड़ें, तब जनता के समर्थन का पता चल जाएगा। सभा को आगामी पंचायती राज चुनाव के लिहाज से कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।0
0
Report
डबली कलां में गांधी जयंती पर ग्रामीणों का शांतिपूर्ण धरना, पुल निर्माण मांग
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: डबली कलां में 34आरडी पुल पर ग्रामीणों का शांतिपूर्ण धरना, गांधी जयंती पर डबली कलां में उठी आवाज, सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जताया रोष, ग्रामीणों का आरोप-चार माह से निर्माणाधीन पुल का काम अधूरा, पुल बंद होने से गांव दो हिस्सों में बंटा, बच्चों की पढ़ाई और किसानों का काम प्रभावित, ग्रामीणों ने जल्द पुल निर्माण की मांग की, किसान नेता मनीष बुरड़क के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन जारी0
0
Report
Advertisement
बिसाऊ के नाथ आश्रम भूमि बेचान विवाद: ग्रामीणों ने रजिस्ट्री रद्द करने की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:बिसाऊ, झुंझुनूं बिसाऊ के टांई गांव में नाथ आश्रम की भूमि के बेचान का मामला कथित अवैध रजिस्ट्री के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर रजिस्ट्री निरस्त करने की मांग की ग्रामीणों का आरोप- राजस्व रिकॉर्ड में هेरफेर कर भूमि का नाम बदला गया महंत योगी रविनाथ ने मामले में कार्रवाई की मांग की, आंदोलन की दी चेतावनी झुंझुनूं जिले के बिसाऊ तहसील के टांई गांव स्थित ऐतिहासिक नाथ आश्रम मठ की भूमि के कथित अवैध बेचान का मामला सामने आया है। रजिस्ट्री के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण तहसील कार्यालय पहुंचे और विरोध जताते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने संबंधित रजिस्ट्री को रद्द करने और मामले की जांच कराने की मांग की।सेवानिवृत्त एएसपी राजेंद्र सिंह ने बताया कि टांई गांव में प्राचीन नाथ आश्रम मठ स्थापित है। उनके अनुसार, विक्रम संवत 1824 में शिव मंदिर की भोग व्यवस्था के लिए करीब 1500 बीघा भूमि दान में दी गई थी। इस संबंध में ऐतिहासिक ताम्रपत्र भी मौजूद होने का दावा किया गया है।ग्रामीणों का आरोप है कि राजस्व रिकॉर्ड में कथित रूप से कांट-छांट कर भूमि को वर्तमान में सोमनाथ के नाम दर्ज किया गया। इसके बाद 26 सितंबर को सुगनाराम, निर्मला, सुभिता और जगदीश प्रसाद के पक्ष में विक्रय पत्र निष्पादित किया गया। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि बिना मौका मुआयना और तस्दीक के मंदिर माफी भूमि की रजिस्ट्री किस आधार पर की गई।महंत योगी रविनाथ ने कथित बेचान को गलत बताते हुए कहा कि आश्रम की भूमि को किसी भी सूरत में बिकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने जिला कलेक्टर और राज्य सरकार से मामले में तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की।ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय, कलेक्ट्रेट और सचिवालय का घेराव करने की चेतावनी भी दी moll बाइट 01 : महंत योगी रविनाथ बाइट 02 : राजेंद्र सिंह, सेवानिवृत्त एएसपी बाइट 03 : पवन कुमार, तहसीलदार, बिसाऊ0
0
Report
दूनी में बगीचे एवं नर्सरी में भीषण आग, 500 पौधे जलकर नष्ट
Kota, Rajasthan:दूनी नगर पालिका के चारागाह क्षेत्र में स्थित बगीचे एवं नर्सरी में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से नर्सरी में लगे करीब 500 से अधिक पौधे जलकर नष्ट हो गए। आग की सूचना पर नगर पालिका की ओर से अग्निशमन वाहन को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।0
0
Report
EOW/ACB ने भिलाई विधायक देवेंद्र सिंह यादव को नोटिस भेजा; कोयला घोटाला मामला
Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग EOW/ACB ने भिलाई विधायक देवेंद्र सिंह यादव को भेजा नोटिस कोयला घोटाला मामले में देवेंद्र सिंह यादव को बनाया गया है आरोपी नोटिस में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7A और 12 का उल्लेख साथ ही IPC की धारा 420, 120-B, 384, 467, 468 और 471 के तहत मामला अपराध क्रमांक 03/2024 में विवेचना के बाद अभियोग पत्र प्रस्तुत करने की जानकारी विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम), जिला रायपुर में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया जाएगा नोटिस में 5 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:30 बजे न्यायालय में उपस्थित रहने को कहा गया EOW/ACB ने न्यायालय में उपस्थित होकर विवेचना में सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश0
0
Report
Advertisement
गांधी जयंती पर आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि,
Amroha, Uttar Pradesh:Amroha:- आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के पावन अवसर पर आम आदमी पार्टी, जिला अमरोहा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गांधी मूर्ति स्थल पहुंचकर बापू की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा, सादगी और स्वराज के सिद्धांतों को याद करते हुए उन्हें अपने जीवन और जनसेवा में आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बापू के विचार आज भी समाज और राजनीति को सही दिशा दिखाने का कार्य करते हैं। आम आदमी पार्टी बापू के बताए मार्ग पर चलते हुए अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय और विकास पहुंचाने के लिए निरंतर संघर्षरत है। कार्यक्रम के दौरान पार्टी संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पदाधिकारीगण: जिला प्रभारी मोहम्मद आमिर, जिला महासचिव रियाज अहमद, संगठन मंत्री नफीस अहमद जिला मीडिया प्रभारी शावेज़ खान, विधानसभा अध्यक्ष अमरोहा हारिस मंसूरी, विधानसभा अध्यक्ष नौगावां सुरेंद्र सिंह, युवा जिला अध्यक्ष कविता कांत, जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ हरशरण सिंह चौहान, रविकांत,आता मंसूरी, जुनैद मलिक, शाबान सैफी आदि लोग मौजूद रहे l0
0
Report
सपने बड़े हों तो उम्र मायने नहीं रखती 07 साल की अनामिका ने 30 किलोमीटर दौड़कर रचा इतिहास
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक, गोंडा। इटियाथोक विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय भीखमपुरवा की कक्षा दो की सात वर्षीय छात्रा अनामिका मिश्रा ने हाथ में तिरंगा लेकर 30 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।शुक्रवार सुबह छह बजे भीखमपुरवा गांव से दौड़ शुरू करने वाली अनामिका ने तीन घंटे 40 मिनट में यह लक्ष्य पूरा किया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर उसका उत्साह बढ़ाया।मेडिकल कालेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संतलाल पटेल ने पुष्प वर्षा कर अनामिका का हौसला बढ़ाया। दौड़ के दौरान किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए डीआइजी अशोक कुमार शुक्ल ने यातायात पुलिस और एंबुलेंस की व्यवस्था कराई थी।गांधी पार्क पहुंचने पर अनामिका का भव्य स्वागत किया गया। डीआइजी श्री शुक्ल ने कहा कि इतनी छोटी उम्र में अनामिका ने जो प्रतिभा दिखाई है, वह गोंडा जिले के लिए अभूतपूर्व और गौरव की बात है।0
0
Report
कन्नौज में सेवा संकल्प अभियान के तहत पहुंची यात्रा का मन्त्री असीम अरूण ने किया स्वागत
Kannauj, Uttar Pradesh:*कन्नौज में सेवा संकल्प अभियान के तहत पहुंची यात्रा का मन्त्री असीम अरूण ने किया स्वागत, मनाई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती, बोले कन्नौज का गंगाजल इस कलश में डाल दिया गया है।* उत्तर प्रदेश में इन दिनांें सेवा संकल्प यात्रा का संचालन किया जा रहा है यह यात्रा विभिन्न शहरोें से होती हुई काशी पहुंचेगी जिसका कन्नौज में मन्त्री असीम अरूण ने स्वागत किया और कन्नौज का गंगाजल संकल्प यात्रा के कलश में डालकर भेजा है। इस दौरान समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को भी मनाया। इस अवसर पर मंत्री ने स्वच्छता को रखते हुए मौके पर अपने हांथो से सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश भी दिया। इस अवसर पर समाज कल्याण राजमंत्री स्वतन्त्र प्रभार असीम अरूण ने सेवा संकल्प अभियान के तहत हमारा सौभाग्य है कि कन्नौज में सेवा यात्री आए है। वाराणसी तक यात्रा तो इस समय चल रही है। मोटरसाइकिलों पर हमारे युुवा साथी है और ऐसी दो यात्राएं आज कन्नौज में है। जिसका स्वागत करने का मौका हम लोगों को मिला और भी सौभाग्य की बात है कि आज गांधी जयंती, शास्त्री जी की जयंती है, हम सबने मिल करके जयंती के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और क्या गुजरात, क्या उत्तर प्रदेश और क्या कोई और क्षेत्र यह तो प्रशासनिक सीमाएं बनी है प्रशासन की दृष्टि से, हम सब एक है एकता के स्वरूप में बने है और जो मोदी जी से हम लोगों को राह दिखाई है संकल्प लिया है विकसित भारत बनाने का उसकी भी चर्चा हम लोगों ने की, स्वच्छता भी हम लोगों ने और मजबूती से लागू की और मेरे पीछे जो कलश आपको दिख रहा है इसमें कन्नौज से भी गंगा जल इसमें अर्पित किया गया है और गुजरात, वर्णनगर से लेकर काशी तक जितने भी नदिया आ रही है, जलाशय आ रहे है उनका जल इस कलश में अर्पित किया गया है और यह जा करके काशी में पुनः गंगा जी में अर्पित किया जाएगा। आये हुए गुजरात के सभी युवा साथियों का मै अभिवादन करता हॅूं और कन्नौज के लोगों ने जिस तरह से उनका स्वागत किया उनका भी मै अभिवादन करता हॅू। *बाइट - असीम अरूण - समाज कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार*0
0
Report
Advertisement
साढ़ौरा जिम विवाद: लाठी-डंडों से मारपीट, सोने की चेन छीनने का दावा
Yamuna Nagar, Haryana:साढ़ौरा में जिम से बाहर बुलाकर एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर लाठी-डंडों और क्रिकेट बैट से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कई लोगों पर हमला करने, जान से मारने की धमकी देने और करीब दो तोले की सोने की चेन छीनने के आरोप लगाए हैं। मामला पुलिस तक पहुंचा है और थाना प्रभारी के मुताबिक शिकायत की जांच की जा रही है। मामला साढ़ौरा कस्बे के वार्ड नंबर 4, के मोहल्ला खारी कुई का है। यहां रहने वाले सनी शर्मा ने थाना साढ़ौरा पुलिस को शिकायत देकर मारपीट और चेन छीनने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक, 30 सितंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे सनी शर्मा टाइगर फिटनेस जिम गया था। सनी शर्मा के अनुसार, करीब पांच बजे एक अज्ञात युवक उसे जिम से बाहर बुलाने आया और बातचीत करने लगा। आरोप है कि जैसे ही वह युवक के साथ बाहर आया, वहां तीन गाड़ियों में सवार होकर सोनू, गगन पुत्र मंजीत सिंह भाटिया, हैप्पी, सतीश सरपंच राजपुर और अन्य लोग पहुंच गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बाद उस पर लाठी-डंडों और क्रिकेट बैट से हमला किया गया। हमले के दौरान जान बचाकर भागने के साथ-साथ पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसकी करीब दो तोले की सोने की चेन भी छीन ली गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज होने की जानकारी दी है और दावा किया है कि उसमें घटना से जुड़े दृश्य रिकॉर्ड हुए हैं। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में जानलेवा हमला, जान से मारने की धमकी, सोने की चेन छीनने और देसी कट्टा रखने समेत विभिन्न आरोप लगाए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर होगी। ऐसे में अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि विवाद की पूरी वजह क्या थी और घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे।0
0
Report
फरीदाबाद में GVP मुक्त बनाने का अभियान: आदत बदलना है मुख्य लक्ष्य
Chandigarh, Chandigarh:फरीदाबाद बुढ़ैना से कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया अभियान का शुभारंभ, खुद सफाई अभियान में उतरे; बोले- सिर्फ कचरा उठाना नहीं, लोगों की आदत बदलना जरूरी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद को Garbage Vulnerable Point यानी GVP मुक्त बनाने की विशेष मुहिम शुरू की। शुक्रवार को बुढ़ैना स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय और वॉटर बूस्टर के पास आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेकर लोगों को स्वच्छ एवं सुंदर फरीदाबाद का संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत यह विशेष अभियान 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान शहर के उन्हीं स्थानों को चिन्हित कर स्वच्छ किया जाएगा, जहां बार-बार कचरा जमा होता है। इन कचरा संवेदनशील स्थानों को Garbage Vulnerable Point यानी GVP कहा जाता है। *कचरा उठाना ही नहीं, दोबारा जमा होने से रोकना चुनौती* अभियान की शुरुआत के दौरान कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि किसी स्थान से कचरा उठाकर उसे साफ कर देना ही समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। असली चुनौती यह है कि सफाई के बाद उस स्थान पर दोबारा कचरा जमा न हो。 उन्होंने कहा कि सड़क किनारे, खाली प्लॉट, नालों के आसपास और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगातार कचरा डाले जाने से गंदगी, बदबू और बीमारी का खतरा बढ़ता है। इसलिए GVP मुक्त अभियान में केवल सफाई पर ही ध्यान नहीं दिया जाएगा, बल्कि नियमित निगरानी, उचित कचरा निस्तारण, जागरूकता और आवश्यकता के अनुसार सौंदर्यीकरण पर भी जोर रहेगा。 उन्होंने कहा कि चिन्हित स्थानों पर नियमित सफाई सुनिश्चित करने के साथ उन्हें Door to Door Collection व्यवस्था से जोड़ने, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा कचरे के उचित निस्तारण की व्यवस्था को मजबूत करने पर काम किया जाएगा। साफ किए गए स्थानों की निगरानी भी की जाएगी, ताकि लोग वहां दोबारा कचरा न डालें。 *जहां लगता था कचरे का ढेर, वहां दिखेगी हरियाली और खूबसूरती* GVP मुक्त अभियान का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य कचरे वाले स्थानों का स्वरूप बदलना भी है। मंत्री ने कहा कि जिन जगहों से कचरा हटाया जाएगा, वहां स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार पौधरोपण, दीवारों पर चित्रकारी और अन्य सौंदर्यीकरण के प्रयास किए जाएंगे। इसका उद्देश्य यह है कि जिस जगह की पहचान पहले कूड़े के ढेर के रूप में होती थी, वही स्थान आगे चलकर स्वच्छता और सुंदरता की मिसाल बने। इससे लोगों में भी इन स्थानों को साफ रखने की जिम्मेदारी और जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। *आदत बदलेगी तो ही फरीदाबाद स्थायी रूप से साफ होगा* विपुल गोयल ने कहा कि नगर निगम और प्रशासन अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे, लेकिन शहर को लंबे समय तक साफ रखने के लिए नागरिकों की भूमिका सबसे अहम है। यदि सफाई के कुछ घंटों या दिनों बाद लोग उसी स्थान पर दोबारा कचरा डालना शुरू कर दें तो किसी भी अभियान का उद्देश्य पूरा नहीं हो सकता。 उन्होंने नागरिकों से अपील की कि घर का कचरा सड़क, खाली प्लॉट या सार्वजनिक स्थान पर न डालें। कचरा केवल निर्धारित कूड़ा वाहन में दें और घर पर ही गीले तथा सूखे कचरे को अलग-अलग रखें। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने की भी अपील की। *सफाई मित्रों को बताया स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही* कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने सफाई कर्मचारियों के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि सफाई मित्र ऐसे समय में भी शहर की सफाई में जुटे रहते हैं, जब अधिकांश लोग अपने घरों में होते हैं। गर्मी, सर्दी और बरसात के बावजूद सफाई कर्मचारी लगातार सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं。 उन्होंने कहा कि स्वच्छ फरीदाबाद का सपना सफाई मित्रों के योगदान के बिना पूरा नहीं हो सकता। इसलिए प्रत्येक नागरिक को सफाई कर्मचारियों का सम्मान करना चाहिए और उनके काम में सहयोग देना चाहिए। *स्वच्छता को एक दिन का अभियान न बनाएं* विपुल गोयल ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना और स्वयं सफाई के कार्यों में भाग लेकर समाज को प्रेरित किया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। ऐसे में दोनों महान व्यक्तित्वों की जयंती पर स्वच्छता का संकल्प लेना उनके प्रति सार्थक श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2014 को शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन ने स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने का काम किया। अब जरूरत इस बात की है कि स्वच्छता को केवल किसी विशेष दिवस या अभियान तक सीमित न रखा जाए, बल्कि इसे रोजमर्रा की आदत बनाया जाए। *RWA, सामाजिक संस्थाओं और युवाओं से भी भागीदारी की अपील* कैबिनेट मंत्री ने RWA, सामाजिक संस्थाओं, व्यापारियों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र के लोग अपने आसपास मौजूद कचरा संवेदनशील स्थानों को साफ रखने में योगदान दें। उन्होंने बच्चों को स्वच्छता का प्रभावी दूत बताते हुए कहा कि बच्चे अपने परिवार और आसपास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। *11 अक्टूबर को अभियान खत्म होगा, लेकिन संकल्प नहीं* बुढ़ैना से शुरू हुआ GVP मुक्त अभियान 11 अक्टूबर तक फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि 11 अक्टूबर के बाद भी स्वच्छता का संकल्प जारी रहना चाहिए। लक्ष्य ऐसा फरीदाबाद बनाना है, जहां किसी सार्वजनिक स्थान की पहचान बारबार लगने वाले कचरे के ढेर से न हो。 कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। नागरिकों ने घर, गली, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखने, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाने तथा सफाई मित्रों का सम्मान करने का संकल्प लिया。 मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि सरकार और नगर निगम अपने स्तर पर पूरी जिम्मेदारी निभाएंगे, लेकिन GVP मुक्त फरीदाबाद का लक्ष्य तभी स्थायी रूप से हासिल होगा, जब हर नागरिक स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी और रोजमर्रा की आदत माने।वो0
0
Report
80 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या; जादू-टोना के शक पर गिरफ्तारी
Mandla, Madhya Pradesh:ग्राम भैंसवाही में 80 वर्षीय बुजुर्ग की धारदार हथियार से हत्या जदू-टोने के शक पर बुजुर्ग की हत्या आरोपी गिरफ्तार खबर के अनुसार, स्कूल टोला में सोहन सरोते अपने घर में सो रहे थे जब अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए। चेहरे, गले और हाथ पर गंभीर चोटें मिली हैं। वारदात बीती रात की बताई जा रही है। आरोपी के जादू टोना के संदेह के कारण मवेशी की मौत का आरोप था, जिसे हत्या की वजह माना गया। सलवाह चौकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही जारी है।0
0
Report
Advertisement
