icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खेत जाते समय युवक को सांप ने डसा, गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर

Mohammad RajaMohammad RajaFollow1m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ- कोतवाली क्षेत्र के गांव खासपुर में सोमवार शाम खेत पर जाते समय एक युवक जहरीले सर्प के डसने का शिकार हो गया। सर्पदंश के बाद युवक की हालत अचानक बिगड़ गई और वह खेत में ही बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव खासपुर निवासी हिमांशु पुत्र जगदीश सोमवार शाम लगभग 5:30 बजे खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। शुरुआत में युवक ने इसे सामान्य समझा, लेकिन कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत होकर खेत में गिर पड़ा। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर जब युवक पर पड़ी तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे संभालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू करते हुए एंटी वेनम इंजेक्शन लगाया तथा आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान की। हालांकि उपचार के बावजूद युवक की स्थिति में संतोषजनक सुधार नहीं हुआ। चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे तत्काल अलीगढ़ लेकर रवाना हो गए। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ
0
0
Report

तमकुहीराज में बुजुर्ग को हिरासत में रखने पर उठे सवाल

PK VishwakarmaPK VishwakarmaFollow4m ago
Tamakuhi Raj, Uttar Pradesh:गोपालगंज के अहिरौली दुबौली निवासी इद्रीस अपनी बेटी से मिलने तमकुहीराज आए थे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें पशु तस्करी की आशंका में पांच दिनों तक थाने में बैठाए रखा। रविवार को पुलिस ने उनका चालान एसडीएम कोर्ट में झगड़े के मामले में पेश किया, जहां उन्हें जमानत मिल गई। आरोप है कि जमानत के बाद भी उन्हें देर रात करीब 11 बजे तक तहसील में बैठाए रखा गया और इसके बाद रिहाई हुई। परिजनों के अनुसार, पुलिस की कार्रवाई को लेकर एसडीएम कुणाल गौरव ने नाराजगी जताई और संबंधित वीडियो मंगवाकर मामले की जानकारी ली। इस मामले में यह सवाल उठ रहा है कि यदि पशु तस्करी का आरोप था तो संबंधित धाराओं में कार्रवाई क्यों नहीं की गई और यदि मामला केवल झगड़े का था तो पांच दिन तक हिरासत में रखने का आधार क्या था। रकम मांगने की चर्चा भी है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
0
0
Report
Advertisement

बरेली से अपहरण हुए डालचंद्र को बरेली पुलिस ने पीलीभीत से सकुशल किया बरामद

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollow33m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में अपहरण की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डालचंद्र को पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। घटना में प्रयुक्त कार समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के मुताबिक, 9 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति डालचंद्र को चार पहिया वाहन से आए कुछ लोग मारपीट करते हुए जबरन अपने साथ ले गए हैं। प्रत्यक्षदर्शी गोवर्धन ने पुलिस को कार नंबर की जानकारी दी।पुलिस ने वाहन की जानकारी जुटाकर सर्विलांस के माध्यम से लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र में मिलने पर पुलिस टीम ने पीछा किया। पुलिस की सक्रियता देखकर आरोपी डालचंद्र को अमरिया नहर के पास छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर कलारी नहर के पास कार समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपियों में लक्की उर्फ भजनलाल,लक्षण और जानकी शामिल हैं।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि डालचंद्र पर उनकी रिश्तेदार गोता देवी के रुपये बकाया थे। रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपियों ने डालचंद्र को कार में जबरन बैठाया और रास्ते में उसके साथ मारपीट की।पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है।
0
0
Report

कुशीनगर मे सड़क सुरक्षा को लेकर बच्चों को किया गया जागरूक

PK VishwakarmaPK VishwakarmaFollow34m ago
Bijai Chhapra, Uttar Pradesh:(कुशीनगर)। सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात निरीक्षक अश्वनी राय ने सोमवार को कुबेरस्थान स्थित रघुनाथ त्रिपाठी हायर सेकेंड्री स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर सुरक्षित आवागमन के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी। यातायात निरीक्षक अश्वनी राय ने बच्चों को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग सुरक्षा के लिए जरूरी है, जबकि चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट गंभीर चोट से बचाव में मदद करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को जेब्रा क्रॉसिंग का प्रयोग करने की सलाह देते हुए कहा, नियमों का पालन कर खुद भी बचें, दूसरों को भी बचाएं कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सड़क पार करते समय दाएं-बाएं देखकर आगे बढ़ने, मोबाइल का प्रयोग नहीं करने तथा साइकिल चलाते समय सावधानी बरतने की जानकारी दी गई। यातायात निरीक्षक ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। स्कूलों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि जागरूक बच्चे स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ परिवार के लोगों को भी नियमों के प्रति जागरूक कर सकते हैं। इससे सड़क हादसों में कमी लाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद मणि त्रिपाठी, दुर्गा दयाल तिवारी, अजय सिंह, राजन चौधरी सहित शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। 🖋️कुशीनगर से पीके विश्वकर्मा की रिपोर्ट...🖋️
0
0
Report
Advertisement

जिम संचालक ने थर्ड जेंडर से की मारपीट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollow36m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली थाना कोतवाली क्षेत्र में जिम संचालक द्वारा थर्ड जेंडर के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। पुलिस ने मारपीट के मामले में जिम संचालक अश्वनी शर्मा और सुशील कुमार को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक, थर्ड जेंडर की ओर से थाना कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की गई थी। शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच की। जांच के बाद मारपीट के आरोप में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकला 11 वर्षीय बालक सूरत में मिला, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

Bijai Chhapra, Uttar Pradesh:कुशीनगर।जटहां बाजार थाना क्षेत्र से चार दिन पहले लापता हुआ 11 वर्षीय बालक सागर शर्मा को कुशीनगर पुलिस ने गुजरात के सूरत से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की तत्परता और संयुक्त टीम की कार्रवाई से बालक के परिवार ने राहत की सांस ली। बालक वर्तमान में अपने रिश्तेदार के साथ सुरक्षित और स्वस्थ है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में गुमशुदा बालक-बालिकाओं की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जटहां बाजार, स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम को यह सफलता मिली। पुलिस के अनुसार, थाना जटहां बाजार में दर्ज मुकदमा संख्या 0083/26, धारा 137(2) बीएनएस से संबंधित 11 वर्षीय सागर शर्मा, पुत्र नंदन शर्मा, निवासी कटाई भरपुरवा बाजार टोला, थाना जटहां बाजार, जनपद कुशीनगर, छह अगस्त को घर से लापता हो गया था। बताया गया कि बालक अपने पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकल गया था। परिजनों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बालक की तलाश के लिए थाना जटहां बाजार पुलिस के साथ स्वाट और सर्विलांस टीम को लगाया। संयुक्त टीम ने तकनीकी जानकारी और उपलब्ध सुरागों के आधार पर बालक की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम ने गुजरात के सूरत से सागर शर्मा को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक बालक अपने रिश्तेदार सिपाही यादव, पुत्र रमेश यादव, निवासी मरचहवा, थाना धनहा, जनपद बगहा (बिहार) के साथ सुरक्षित एवं स्वस्थ मिला। बालक की बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस की इस कार्रवाई से परिवार में खुशी का माहौल है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जटहां बाजार पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम के प्रयास की सराहना की जा रही है।.......कुशीनगर से पीके विश्वकर्मा का रिपोर्ट..
0
0
Report
Advertisement

मेड़ता रोड थाने में सीएलजी-शांति समिति की बैठक से समाधान की उम्मीद

Nagaur, Rajasthan:मेड़ता रोड थाना परिसर में उपखंड अधिकारी सुनील चौधरी की अध्यक्षता में सीएलजी एवं शांति समिति सदस्यों की बैठक का आयोजन कर जनसमस्याओं पर खुलकर चर्चा की गई। पुलिस उपाधीक्षक रामकरण मलिंडा ने आगामी 15 अगस्त और धार्मिक त्यौहारों के चलते आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए सूचना तंत्र को मजबूत करने के लिए सहयोग करने की बात कही। बैठक में राज्स्व रिकॉर्ड में सुधार कर जारोड़ा पुलिया से 101 नम्बर गेट तक की मुख्य सड़क को रिकॉर्ड में दर्ज करने, मृत पशुओं के निस्तारण, शराब दुकान को मोहल्ले से हटाने, विद्यालय वाहनों की जांच करने और ट्रैफिक पुलिस करने की नियुक्ति जैसे आवश्यक मुद्दों पर खुलकर चर्चा की गई। इस अवसर पर थाना अधिकारी सत्यवान सिंह मीणा ने सभी को आश्वासन दिलाया की क्षेत्र में नशाखोरी और अपराध पर कार्रवाई कर अंकुश लगाया जाएगा।
0
0
Report

उत्तराखंड: चमोली ADM के अनुसार तमक नाला में पुल बह गया, राहत अभियान जारी

Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड: चमोली के ADM विवेक प्रकाश ने कहा, "आज शाम 5:30 PM बजे तमक नाला है और वहां पानी का बहुत तेज़ बहाव आया। साइट पर एक बेली ब्रिज बह गया; BRO के अधिकारी और कर्मचारी आस-पास मौजूद थे। एक BRO गाड़ी और उसका ड्राइवर लापता हो गए हैं। सर्च ऑपरेशन चल रहा है, और SDRF की एक टीम को साइट पर भेजा गया है। पुल के दूसरी तरफ लगभग 15 या 16 गांव हैं; हम कनेक्टिविटी ठीक करने के लिए तुरंत कोशिश कर रहे हैं ताकि कल तक सर्विस फिर से शुरू हो सकें। मैं BRO के लगातार संपर्क में हूं और उन्हें जो भी मदद या रिसोर्स चाहिए, उन्हें देने की कोशिश कर रहा हूं। हम दूसरी तरफ की स्थिति का पता लगाने और यह पक्का करते हुए कि वहां कितने टूरिस्ट हो सकते हैं, ITBP के साथ भी कोऑर्डिनेट कर रहे हैं ताकि उस इलाके में मौजूद किसी भी व्यक्ति के लिए सही कदम उठाएं जाएं।"
0
0
Report

महायुती मंच पर तू-तू मैं-मैं: दातें ने दोनों नेताओं को टोक दिया

Ahilyanagar, Maharashtra:अहिल्यानगरच्या पारनेर तालुक्यातील देवीभोयरे येथे एका सार्वजनिक कार्यक्रमाच्या स्टेजवरच महायुतीच्या स्थानिक नेत्यांमध्ये ‘ तू तू, मै मै ’ झाली...विशेष म्हणजे या मंचावर पारनेरचे राष्ट्रवादी अजित पवार गटाचे आमदार काशिनाथ दाते हे देखील उपस्थित होते...राष्ट्रवादी काँग्रेसचे जिल्हाध्यक्ष अशोक सावंत आणि भाजपचे माजी विधानसभा प्रमुख विश्वनाथ कोरडे यांच्यात हा वाद झाला...वाद इतका वाढला की, एकमेकांना प्रत्युत्तर देताना ‘तुझं मी ऐकत नाही’, ‘दाखव इथेच दाखव’ आणि ‘बिनडोक’ अशा शब्दांचा वापर झाला... हा व्हिडीओ सध्या सोशल मीडियावर व्हायरल झालाय...परिस्थिती हाताबाहेर जाण्याची शक्यता निर्माण होताच आमदार काशिनाथ दाते यांना हस्तक्षेप करावा लागला आणि आमदार दاتے यांनीही दोन्ही नेत्यांना थेट सुनावले...अशोक सावंत यांच्या या वक्तव्यावर देवीभोयरे येथील अंबिका मंदिर देवस्थानला ‘ब’ वर्ग दर्जा मिळवून देण्याचे श्रेयही राष्ट्रवादीकडे असल्याचा दावा त्यांनी केला...सावंत यांच्या या वक्तव्यावर विश्वनाथ कोरडे यांनी नाराजी व्यक्त केली...आमदार काशिनाथ दाते यांच्याकडे पाहत कोरडे म्हणाले ‘आमदार साहेब, यामुळेच आम्ही तुमच्या कार्यक्रमांना येत नाही'...कामाचे श्रेय महायुतीचे असल्याचे कोरडे यांचे म्हणणे होते...या एका वक्तव्याने व्यासपीठावरील वातावरण तापले आणि भर स्टेजवरच कोरडे आणि सावंत यांच्यात जुंपली...अखेर आमदार काशिनाथ दाते यांनी दोघांनाही सुनावले आणि कार्यक्रम पुढे सुरू केला.
0
0
Report
Advertisement

मुंबई डोंगरी में बिबटिया के अवैध कातड़ी कारोबार का आरोपी गिरफ्तार

Mumbai, Maharashtra:मुंबईच्या डोंगरी परिसरातून बिबट्याच्या कातडीच्या कथित अवैध विक्रीप्रकरणी एका इसमाला पोलिसांनी ताब्यात घेतलं आहे. बिबट्या हा संरक्षित वन्यजीवाची कातडी विक्री करण्याच्या उद्देशाने एक व्यक्ती डोंगरी परिसरात येणार असल्याची खात्रीशीर माहिती पोलिसांना मिळाली होती. या माहितीच्या आधारे डोंगरी पोलिसांनी सापळा रचून कारवाई केली. पोलीस निरीक्षक बाळासाहेब कानवडे यांच्या नेतृत्वाखाली पोलीस उपनिरीक्षक सुनील रणदिवे, पोलीस हवालदार विशाल सोनवणे आणि पोलीस कॉन्स्टेबल सुरज धायगुडे यांचं पथक तयार करण्यात आलं. पोलिसांनी माहितीची खातरजमा करून ९ ऑगस्ट रोजी ताडदेव, मुंबई येथील निखिल सोनावणे याला ताब्यात घेतलं. आरोपीच्या ताब्यातून बिबट्याच्या कातडीसदृश वस्तू जप्त करण्यात आली असून, तिचं वजन अंदाजे अडीच किलो आहे. या वस्तूची प्राथमिक अंदाजे किंमत तब्बल ३० लाख रुपये असल्याचं पोलिसांकडून सांगण्यात आलं आहे. मात्र, ही वस्तू नेमकी कोणत्या प्रजातीची आहे आणि तिची अधिकृत किंमत किती आहे, याची खातरजमा वनविभाग आणि वन्यजीव तज्ज्ञांकडून केली जात आहे. या प्रकरणी वन्यजीव संरक्षण अधिनियम १९७२ मधील विविध कलमांनुसार गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. बिबट्याची कातडी आरोपीला कोणाकडून मिळाली, या तस्करीच्या मागे आणखी कोणाचा सहभाग आहे आणि आर्थिक व्यवहार झाला आहे का, याचा तपास सध्या सुरू आहे.
0
0
Report

सीपीआईएम विधायक के नेतृत्व में जेल भरो आंदोलन: 2000 किसान-मजदूर गिरफ्तार, फिर रिहा

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले में खेतिहर मजदूर यूनियन, सीटू और महिला समिति के कार्यकर्ताओं ने 20 सूत्री मांगों के लिए 'जेल भरो' आंदोलन किया. विभूतिपुर के सीपीएम विधायक अजय कुमार के नेतृत्व में लगभग 500 कार्यकर्ता समाहरणालय पहुंचे और केंद्र-राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने किसान, खेतिहर मजदूर, सामान्य मजदूर और महिलाओं से जुड़ी विभिन्न मांगों को उठाया. उनका आरोप था कि सरकार की नीतियों के कारण आम लोगों, किसानों और मजदूरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. संगठनों का कहना था कि लंबे समय से आंदोलन के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई न होने पर यह कदम उठाया गया है. विधायक अजय कुमार ने 20 सूत्री मांगों में 4 जनविरोधी लेबर कोड को रद्द करना, 3 किसान समझौतों को लागू करना (जो वापस ले लिए गए थे) और होल्डिंग टैक्स में कमी जैसी मांगें शामिल हैं. उन्होंने जोर दिया कि किसान और मजदूरों की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए. आंदोलन के तहत करीब 2000 कार्यकर्ताओं को नगर थाना लाया गया. कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक किसानों, खेतिहर मजदूरों और मजदूरों से जुड़ी समस्याओं पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. पुलिस प्रशासन ने अनुमंडल पदाधिकारी, सदर डीएसपी और नगर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में सुरक्षा बल तैनात किया था. जेल भरो आंदोलन के दौरान प्रदर्शन के बाद गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को नगर थाना लाया गया और परिसर में नारेबाजी की गयी. लगभग एक घंटे बाद सभी को थाने से छोड़ दिया गया. मांग पत्र अधिकारी के पास भेजा जाएगा ताकि उन समस्याओं पर विचार किया जा सके. आंदोलन में किसान सभा, खेतिहर मजदूर यूनियन, सीटू और महिला समिति के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और आगे भी संघर्ष जारी रखने की बात कही गई. वतमान स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही.
0
0
Report

धरनी पहाड़ पर सावन की दूसरी सोमवारी: हजारों शिवभक्त जलाभिषेक के साथ भक्तिमय वातावरण

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में सावन महिने की दूसरी सोमवारी के पावन अवसर पर सोमवार को जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल के नेतृत्व में सेंकड़ों शिवभक्त धरनी पहाड़ पहुँच कर जलाभिषेक किया. कार्यक्रम के चौथे वर्ष में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में शिवभक्त शामिल हुए और धरनी पहाड़ स्थित बाबा धरनीनाथ धाम पहुँचकर जलाभिषेक किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल, जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत सहित प्रशासनिक विभाग के अधिकारी एवं कई गणमान्य लोग शामिल हुए. इसकी शुरुआत गोपीनाथपुर से भव्य शोभायात्रा के साथ हुई. जिले के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु टोटो एवं अन्य साधनों से स्थल तक पहुँचे. बड़ी संख्या में भक्त पवित्र जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए बाबा धरनी धाम पहुँचे. पूरे रास्ते हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा. शोभायात्रा के धरनी पहाड़ पहुँचने के बाद भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. धनबाद से पहुँची भजन गायिका कोमल मिश्रा एवं विशाल ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. भजन और धार्मिक गीतों के बीच पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया. करीब 8 हजार शिवभक्तों के लिए महाभोग के रूप में खिचड़ी प्रसाद की व्यवस्था की गई थी. श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद भी वितरण किया गया. उनका सपना है की धरनी पहाड़ को पर्यटक एवं धार्मिक स्थल के रूप में विकास मिले जिससे धरनी पहाड़ जिले के लिए एक गौरव का स्थल बन सके...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top