209859
उन्नावः आबकारी विभाग ने ड्रोन कैमरे की मदद से पकड़ी अवैध शराब
Asoha, Uttar Pradesh:उन्नाव में अवैध शराब बनाने वालो के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आधुनिक टेक्नोलाजी का इस्तेमाल कर जंगल और नदी के किनारों पर पांव पसारे शराब माफियाओं की अवैध शराब की भट्ठियों को ड्रोन कैमरे की मदद से चिन्हित कर कार्रवाई से हड़कप मच गया है। पुलिस ने करीब 7 कुंतल लहन नष्ट किया है जिसका इस्तेमाल अवैध शराब में किया जा रहा था। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी असोहा और आबकारी निरीक्षक पुरवा ने सयुंक्त रूप से शामिल थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरदोई में घरेलू विवाद में पति ने गोली मारकर पत्नी घायल, आरोपी फरार
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में घरेलू विवाद का खूनी अंजाम, पति ने पत्नी को मारी गोली,हालत गंभीर,वारदात के बाद आरोपी फरार हरदोई में घरेलू विवाद ने ऐसा खूनी मोड़ लिया कि पति-पत्नी का रिश्ता गोलियों की आवाज में दहल गया। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद पति ने अपनी ही पत्नी पर लाइसेंसी शस्त्र से गोली चला दी। गोली लगते ही 45 वर्षीय दुर्गावती खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ीं। फायरिंग से घर में चीख-पुकार मच गई। गंभीर हालत में महिला को सीएचसी शाहाबाद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव की है। गांव निवासी दुर्गाप्रसाद का अपनी 45 वर्षीय पत्नी दुर्गावती से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते घर का विवाद इतना बढ़ गया कि दुर्गाप्रसाद ने घर में रखे लाइसेंसी शस्त्र से पत्नी पर फायर कर दिया। गोली महिला को लगी और वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गईं। गोली चलने की आवाज से परिवार और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। परिजन घायल दुर्गावती को आनन-फानन में सीएचसी शाहाबाद लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया। उधर, पत्नी को गोली मारने के बाद आरोपी पति दुर्गाप्रसाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी और आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। एएसपी आलोक राज नारायण ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें रवाना की गई हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बाइट- डॉक्टर रिजवान खान, सीएचसी शाहाबाद बाइट- आलोक राज नारायण, एएसपी हरदोई0
0
Report
खगड़िया के मथुरापुर में ट्रैक्टर पर शराब लूट वीडियो वायरल; पुलिस जांच शुरू
Khagaria, Bihar:शराब बंदी बाले इस बिहार में किस तरह से शराब लूटने की होङ मची है यह हम आपको दिखाने जा रहे हैं। खगङिया के शोशल मीडिया में वायरल इस तस्वीर को देखिए बच्चे हो या बड़े सभी लोग ट्रैक्टर पर रखे शराब को लूटने में लगे हैं। कोई युवक ट्रैक्टर पर शराब को लेकर कमर में छुपा रहा है तो कोई दोनों हाथ में शराब का बोतल लेकर भागते हुए नजर आ रहा है। काफी देर तक शराब लूटने की होङ मची रही। लोग चिल्ला भी रहे हैं कि भागो, पुलिस आ रही है लेकिन उनपर कोई असर नहीं हो रहा है; सभी लोग शराब की बोतल लूटने में व्यस्त नजर आ रहे हैं। दरअसल यह वीडियो खगड़िया के नगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर स्थित ज्ञानी चौक है जहां पर पुल निर्माणकार्य चल रहा है, वहां खड़ी एक ट्रैक्टर पर शराब लदी होने की खबर मिलते ही लोग वहां पहुंचकर शराब लूटने लगे। पुलिस की पूरी घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस और उत्पाद विभाग की पुलिस पहुंची है और फिर पूरे मामले की छानबीन में जुटी है कि आखिरकार शराब लदी ट्रैक्टर कैसे वहां तक पहुंची और कौन लोग इस मामले में शामिल हैं।0
0
Report
झारखंड के आदिवासी वोट बैंक पर BJP और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रचार तेज
Ranchi, Jharkhand:झारखंड की राजनीति के केंद्र बिंदु में एक बार फिर जनजातीय राजनीति आ गई है। आदिवासी वोट बैंक के इर्द गिर्द बयानबाजी और आरोप प्रत्यारोप गूंजने लगा है। बीजेपी ने हाल ही में संपन्न आदिवासी जुटान रैली पर निशाना साधते हुए कहा, ये चर्च समर्थित आदिवासी जुटान रैली थी, झामुमो जिस वोट बैंक पर दावा करता था उसमें कांग्रेस ने सेंधमारी की है। झारखंड में इन दिनों राजनीति के केंद्र बिंदु में आदिवासी वोट बैंक है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने कहा जो रैली हुई थी वो मुख्यतः चर्च की रैली थी, चर्च ने पूरे रैली को ऑर्गेनाइज किया, इसमें मुख्य रुप से कांग्रेस, बंधु तिर्की और चर्च मिल कर एक रैली का आयोजन किया। इस रैली से सरकार में भिन्नता आ गई है, आने वाला कल जिसे झारखंड के वोट बैंक के रूप में माना गया था उसमें सेंध लगा कर बंधु तिर्की ने तय किया है ये पूरी तरह से कांग्रेस की प्रायोजित रैली को आदिवासी दिवस रैली घोषित कर आदिवासियों को ठगने का काम किया है। दोनों के बीच बिखराव शुरु से है, सत्ता के लिए दोनों साथ हैं, मिले हैं। इस रैली के बाद मतभिन्नता भी बनेगी और सरकार का जाना लगभग तय है। वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कमल ठाकुर ने निशाना साधते हुए कहा, बीजेपी के पास तो कुछ बचा नहीं है इस लिए वो चाहते हैं, कुछ ऐसा बोलें कि दोनों पार्टियों में मनमुटाव हो पर सात साल से एक साथ हैं चुनाव साथ लड़े और साथ साथ सरकार चला रहे हैं। बीजेपी के कथनी और करनी में अंतर है। बीजेपी जो कहती है वो करती नहीं है। बीजेपी और आरएसएस जो कहे उस पर एकदम विश्वास नहीं किया जा सकता है। आदिवासी इंडिया गठबंधन के साथ जुड़ा है,ये साबित हो गया है। झारखंड में ट्राइबल पॉलिटिक्स के बहाने सियासी घमासान जोर पकड़ रहा है। बीजेपी के निशाने पर झामुमो और कांग्रेस है। जबकि झामुमो और कांग्रेस भी पलटवार करने से नहीं चूक रही है0
0
Report
Advertisement
जटाशंकर धाम में गोमुख से जलधारा, बारिश के बाद शिव अभिषेक का नजारा वायरल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के प्रसिद्ध जटाशंकर धाम में प्रकृति का अद्भुत नजारा देखने को मिला है। बुंदेलखंड के केदारनाथ कहे जाने वाले इस शिवधाम में दो दिन की तेज बारिश के बाद गोमुख से जल की धारा उमड़ पड़ी।,मानो खुद जटाधारी भोलेनाथ की जटाओं ने बारिश के जल से अभिषेक किया हो। बारिश के पानी से शिवलिंग का प्राकृतिक जलाभिषेक होता दिखाई दिया, और पूरा धाम भक्ति और प्राकृतिक सौंदर्य से सराबोर हो गया।,गोमुख से बहता तेज जल प्रवाह और पहाड़ों से उतरता पानी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है यह मनमोहक दृश्य को स्थानीय श्रद्धालुओं ने कैमरे में कैद किया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।,लगातार बारिश के कारण धाम के प्रांगण में भी पानी भर गया है और आसपास की नदी भी उफान पर है, लेकिन श्रद्धालुओं के बीच यह दृश्य आस्था और प्रकृति के अनूठे संगम के रूप में चर्चा का विषय बना हुआ है। *वीडियो वायरल है*0
0
Report
खरगोन के शिवना गांव में चोर को ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर पेटी पर घुमाया
Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - खरगोन शिवना गांव में ग्रामीणो ने चोर को रस्सी बांधकर सिर पर पेटी रखकर घूमया सोशल मीडिया पर विडियो हो रहा है वायरल चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों ने ही पकडा था शातिर चोर को डेढ़ किलो चांदी के जेवर और 21 हजार नकदी रूपये चोरी करने का आरोप भीकनगांव में चोरी के जेवर साहूकार को महज 97 हजार रूपये में बेचने का भी आरोप चोरी के जेवरों की खरीद- फरोख्त का ग्रामीणों ने खुद लगाया पता हंगामे की सूचना पर भीकनगांव पुलिस पहुंची ।पब्लिक ने पुलिस के हवाले किया चोर को भीकनगांव थाना क्षेत्र के शिवना की घटना, पुलिस जाॅच में जुटी।0
0
Report
EOW raids three locations including Chhindwara official KK Singare's house
Bhopal, Madhya Pradesh:PWD के छिंदवाड़ा के प्रभारी कार्यपालन यंत्री के के सिंगारे के घर पर EOW की कार्रवाई। 3 ठिकाने पर EOW की कार्रवाई हो रही। छिंदवाड़ा, बालाघाट और भोपाल के अरेरा हिल्स में चल रही कार्रवाई। आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के आरोप पर।0
0
Report
Advertisement
गंगा के जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन ने सुरक्षा के निर्देश जारी किए
Noida, Uttar Pradesh:माँ गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण किया। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो एवं जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।0
0
Report
हिमाचल में शिक्षकों की कमी से सरकारी स्कूल संकट, भर्ती योजना तेज
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बुधवार को शिक्षकों की कमी से जूझ रहे सरकारी स्कूलों का मुद्दा गूंजा। भाजपा विधायक रीना कश्यप ने शून्यकाल के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र पच्छाद में शिक्षकों की कमी और बिना शिक्षक चल रहे स्कूलों का मामला उठाया। उन्होंने सरकार से क्षेत्र में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की。 जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में विद्यार्थी-शिक्षक अनुपात 1:10 है, यानी प्रत्येक 10 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक नियुक्त है। हालांकि, दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार युक्तिकरण के माध्यम से इन क्षेत्रों में खाली पदों को भरने का प्रयास कर रही है。 शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षकों की तैनाती में कई तरह के दबाव होते हैं और कई बार तैनाती के आदेश संशोधित भी किए जाते हैं। प्रदेश सरकार अब तक रिकॉर्ड 9 हजार शिक्षकों के पद भर चुकी है, जबकि वर्तमान सरकार का कार्यकाल पूरा होने तक 6500 और शिक्षकों की भर्ती की जाएगी。 इसके बावजूद प्रदेश में 150 स्कूल बिना शिक्षक चल रहे हैं, जबकि 3500 स्कूलों में सिर्फ एक शिक्षक तैनात है। इसके अलावा 2500 स्कूलों में 15 से कम विद्यार्थी हैं。 रीना कश्यप ने कहा कि पच्छाद में 12 स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं है। इनमें कई स्कूल ऐसे हैं, जहां 40 से अधिक बच्चे पढ़ रहे हैं। अभिभावक खुद धन जुटाकर बच्चों की पढ़ाई के लिए शिक्षकों की व्यवस्था कर रहे हैं। उन्होंने नारग में छह और सराहां में पांच स्कूलों में शिक्षक नहीं होने की बात कही। प्रधानाचार्य और प्रवक्ताओं के भी कई पद खाली हैं। सिंगल टीचर स्कूलों के लिए बनी नीति- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सिंगल टीचर स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नीति बना रही है। उन्होंने कहा कि सिरमौर को केंद्र सरकार ने आकांक्षी जिला घोषित किया है। लिखित परीक्षा के माध्यम से होने वाली भर्तियों में सिरमौर के बच्चे चयनित हो रहे हैं और प्रदेश में चयनित होने वाले अधिकांश अभ्यर्थियों में सिरमौर के युवा शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सिरमौर को प्रदेश का ‘सिरमौर’ बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है。0
0
Report
18 घंटे बाद खदेरी नदी से बुजुर्ग बलदेव पटेल का शव बरामद
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में ससुर खदेरी नदी में डूबे 65 वर्षीय बुजुर्ग बलदेव पटेल का शव 18 घंटे बाद बरामद हुआ है। भैंस चराने के दौरान पैर फिसलने से नदी में डूबने की आशंका है। रात में भारी बारिश के चलते रेस्क्यू नहीं हो सका। सुबह 42वीं बटालियन पीएसी प्रयागराज की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर शव बरामद किया। मामला मंझनपुर थाना क्षेत्र के खोजवापुर गांव का है। तस्वीरें मंझनपुर थाना क्षेत्र के खोजवापुर गांव की हैं, जहां ससुर खदेरी नदी में डूबे 65 वर्षीय बलदेव पटेल का शव करीब 18 घंटे बाद बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि बलदेव पटेल भैंस चराने के लिए खेत की ओर गए थे। इसी दौरान नदी के पास उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। परिजनों और ग्रामीणों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। भारी बारिश और अंधेरा होने के चलते रात में रेस्क्यू अभियान चलाना मुश्किल था। सुबह 42वीं बटालियन पीएसी प्रयागराज की टीम मौके पर पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पीएसी के जवानों ने करीब 18 घंटे तक लगातार तलाश की। काफी मशक्कत के बाद जवानों ने नदी से बलदेव पटेल का शव बरामद कर लिया। शव मिलने की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
दो साल से आवास की आस में दिव्यांग, अब बारिश ने छीनी सिर छिपाने की जगह
Netua Grameen, Uttar Pradesh:उन्नाव। सिकन्दरपुर सरौसी सरकारी आवास की आस में पिछले करीब दो वर्षों से ब्लॉक कार्यालय के चक्कर काट रहे एक दिव्यांग की मुश्किलें अब लगातार हो रही बारिश के बीच और बढ़ गई हैं। सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सथरा निवासी दिव्यांग बृजेन्द्र सिंह पुत्र स्वर्गीय पूती सिंह का कच्चा मकान लंबे समय से जर्जर हालत में है। पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार झमाझम बारिश के कारण मकान की हालत और भी खराब हो गई है।घरक में रहने वाले स्थान पर पानी भर जाने से और रोज थोड़ा- थोड़ा गिरने से उसके लिए अपने ही घर में रहना मुश्किल हो गया है। हालात इतने खराब हैं कि बृजेन्द्र को अब हर समय कच्चे मकान के गिरने का डर सता रहा है। मजबूर होकर वह अपने भैया के साथ रहने को विवश है। बृजेन्द्र के माता-पिता का भी करीब चार वर्ष पहले निधन हो चुका है। ऐसे में अपने लिए सुरक्षित आशियाने की उम्मीद लगाए वह पिछले करीब दो वर्षों से सरकारी आवास की मांग कर रहा है। बृजेन्द्र का कहना है कि आवास के लिए उसने कई बार ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाए। कई बार अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर सर्वे भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद आज तक उसे आवास का लाभ नहीं मिल सका। हर बार किसी न किसी वजह का हवाला देकर मामला टाल दिया जाता है। कभी कहा जाता है कि उसके भैया का मकान पक्का है, इसलिए उसे आवास नहीं मिलेगा, तो कभी उसकी शादी न होने को आधार बताया जाता है। सवाल यह है कि क्या किसी जरूरतमंद दिव्यांग को सिर्फ इसलिए सरकारी आवास के लाभ से वंचित किया जा सकता है कि उसके भाई का मकान पक्का है या उसकी शादी नहीं हुई है? जब वह स्वयं जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर है और उसका अपना घर बारिश में गिरने की कगार पर पहुंच चुका है, तो उसकी वास्तविक स्थिति का आकलन आखिर कब किया जाएगा? बारिश के बीच बृजेन्द्र की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। जर्जर मकान, घर में भरा पानी और सिर पर मंडराता मकान गिरने का खतरा उसके लिए हर दिन डर के साये में गुजरने जैसा है। ऐसे में जरूरत है कि संबंधित अधिकारी महज कागजी सर्वे तक सीमित न रहकर मौके पर उसकी वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करें और पात्रता के अनुसार उसे जल्द से जल्द सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठाएं। बृजेन्द्र की उम्मीद अब भी सरकार और प्रशासन से लगी है—उसे किसी विशेष सुविधा की नहीं, बस बारिश और गिरते मकान से सुरक्षित रहने के लिए एक छत की जरूरत है।0
0
Report
झांसी के घनाराम मॉल में मैकडॉनल्ड उद्घाटन के बाद लिफ्ट फंस गई
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित रेलवे की जमीन पर बना शहर में पहला आधुनिक मल्टीप्लेक्स घनाराम मॉल में अंतरराष्ट्रीय फूड ब्रांड मैकडॉनल्ड का उद्घाटन दो दिन पहले हुआ था, जिसे देखने और घूमने के लिए स्थानीय लोग गए थे, मॉल में लगी लिफ्ट से दो लोग चौथी मंजिल पर जा रहे थे, तभी लिफ्ट बीच में बंद हो गई, लिफ्ट में फंसे लोगों ने लिफ्ट में लगा इमरजेंसी अलार्म का बटन दबाया तो सायरन बज गया, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। कई बार कंट्रोल पैनल के बटन दबाए लेकिन लिफ्ट में लगा सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया और दोनों लोग काफी देर तक फंसे रहे। इस पूरी घटना का लिफ्ट में फंसे लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, उन्होंने लोगों से कहा कि अगर मॉल में आओ तो लिफ्ट से मत जाना क्योंकि लिफ्ट बीच में बंद हो जाती है और फंस जाओगे, फिर उन्होंने अपने दोस्तों को फोन कर जानकारी दी, तब जाकर काफी देर बाद तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और लिफ्ट में फंसे लोगों को बाहर निकाल गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।0
0
Report
पटना में गंगा जलस्तर बढ़ना: घाटों पर बैरिकेडिंग और SDRF-SSB तैनाती
Patna, Bihar:पटना में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ा हुआ है और कई जगहों पर यह खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है, गांधी घाट पर जलस्तर 49.83 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान से 1.23 मीटर ऊपर है, वहीं दीघा घाट पर 51.01 मीटर और हाथीदह में 42.06 मीटर जलस्तर दर्ज किया गया है। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पटना सिटी के भद्र घाट, नौजर घाट और महावीर घाट पर प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही रोक दी है ,गंगा में स्नान करने पर भी रोक लगा दी गई है, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ की टीम नाव और गोताखोरों के साथ तैनात है,वहीं एसएसबी की टीम को भी नाव और लाइफ जैकेट के साथ भद्र घाट पर लगाया गया है। बाइट - कशिश बक्शी, अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सिटी पटना सिटी के अनुमंडल पदाधिकारी कशिश बक्शी ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर कच्ची दरगाह से राघोपुर दियारा के बीच नावों के परिचालन पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है, प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से अपील की गई है कि वे गंगा के आसपास जाने से बचें और पूरी तरह सतर्क रहें।0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद में बाढ़ पीड़ित 1000 परिवारों को राहत सामग्री और भूमि आवंटन प्रमाणपत्र
Noida, Uttar Pradesh:जनपद फर्रुखाबाद में बाढ़ प्रभावित 1,000 परिवारों को राहत सामग्री का वितरण, बाढ़ में आश्रयहीन हुए परिवारों को आवास हेतु भूमि आवंटन प्रमाण-पत्र एवं आपदा मोचक निधि से राहत राशि का वितरण कार्यक्रम..0
0
Report
जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में नीम पेड़ पर युवक का शव, पहचान अभी नहीं
Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu करधनी थाना इलाके में पेड़ से लटका मिला शव 35 वर्षीय युवक ने नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर जीवन लीला की समाप्त अभी तक मृतक युवक की नहीं हो पाई है पहचान शव को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया रावण गेट श्मशान घाट के समीप खाली जमीन की घटना मामले में नहीं है किसी भी तरह की गुमशुदगी की रिपोर्ट करधनी थानाधिकारी सवाई सिंह ने दी जानकारी0
0
Report
दानापुर दियारा में बाढ़ के कारण आवागमन बाधित, नाव और राहत कैंप की व्यवस्था
Danapur, Bihar:दानापुर दियारा में बाढ़ का पानी फैला, आवागमन प्रभावित; प्रशासन ने की नाव और राहत कैंप की व्यवस्था खबर दानापुर से है गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण दानापुर के दियारा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। दियारा इलाके में चारों तरफ बाढ़ का पानी फैल गया है, जिससे लोगों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए नाव और अपनों के सहारे का सहारा लेना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि दानापुर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 1 मीटर 18 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने दियारा क्षेत्र के लोगों की सुविधा और सुरक्षा के लिए नावों की व्यवस्था की है। अनुमंडल पदाधिकारी बिरुपाक्ष बिक्रम सिंह के अनुसार, लोगों के आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था निशुल्क रहेगी। बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य की तैयारी भी की गई है। वहीं, दानापुर के बलदेव स्कूल में राहत कैंप बनाए गए हैं। इन कैंपों में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था के साथ-साथ जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा बाढ़ के कारण प्रभावित हुए पशुओं के लिए भी चारे की व्यवस्था करने की तैयारी है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही नाव और राहत शिविरों का इस्तेमाल करें।0
0
Report
Advertisement
