icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209868
Devendra KumarDevendra KumarFollow19 Jan 2025, 06:09 pm

उन्नावः गहरपुरवा गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस में लगी आग

Bangarmau, Uttar Pradesh:

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गहरपुरवा गांव के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक डबल डेकर बस में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बस रायबरेली से राजस्थान जा रही थी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग लगते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोग बस से बाहर भागने लगे, बस में सवार लोग अपना सामान भी नहीं निकाल पाए क्योंकि आग इतनी तेजी से फैल गई थी। बस में सवार लगभग 50 यात्री को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बेतिया के दुर्गाबाग मंदिर में मां दुर्गा मृडाल पर सवार, भारत का इकलौता मंदिर

Bettiah, Bihar:आज हम आपको बेतिया के एक ऐसे मां दुर्गा की मंदिर का दर्शन करा रहे है बेतिया का दुर्गा मंदिर एक ऐसा मां दुर्गा का मंदिर है जो पूरे भारत वर्ष में मात्र एक है इस मंदिर की अपनी अनोखी छटा है और अलग विशेषता है मां दुर्गा इस मंदिर में मृडाल यानी सियार पर सवार है आप मां दुर्गा को हमेशा शेर की सवारी करते देखे होंगे लेकिन बेतिया के इस दुर्गाबाग मंदिर में मां दुर्गा मृडाल यानी सियार पर सवार है इस मंदिर को तांत्रिक विधि से बनाया गया है मंदिर भी दक्षिणाभिमुख है ऐसी मान्यता है यह स्थल देवताओं के अंशदान से हुआ था इस स्थल पर 16 वीं शताब्दी में बेतिया के राजा महाराजाओं ने तांत्रिक विधि से मंदिर का निर्माण कराया मान्यता है कि इस स्थल पर भी माता शेर पर सवार थी शेर पर सवार माता का प्रतिमा को स्थापित किया गया था लेकिन ज्योतिषियों ने कुछ अनिष्ट की संभावना व्यक्त की और राजा को अपशकुन होने लगा जिसके बाद तांत्रिकों का सहारा लिया गया फिर तंत्र विद्या से सियार पर सवार मां दुर्गा का प्रतिमा स्थापित की गई तंत्र विद्या से बना यह मंदिर की अलग पौराणिक विशेषता है माता दुर्गा के कई स्वरूप है लेकिन बेतिया के दुर्गाबाग मंदिर में विराजमान माता दुर्गा का स्वरूप बिल्कुल अलग है यह भक्तों का आस्था का केंद्र है नवरात्र के समय यहां पूजा अर्चना कर मांगी गई हर मुराद पूरी होती है।इस मंदिर में यूपी और नेपाल से भारी संख्या में श्रद्धालु आते है संतान प्राप्ति की मनोकामना इस मंदिर में विशेष रूप से फलीभूत होती है। स्थानीय लोग बताते है निशा रात्रि को मंदिर के आस पास काफी संख्या में सियार भी आते है मंदिर की परिक्रमा कर फिर गायब हो जाते है तांत्रिक विधि से बना यह मंदिर भारत वर्ष का इकलौता मंदिर है जिसमें मां दुर्गा का स्वरूप सियार पर विराजमान है। राज पुजारी बबलू पंडित ने बताया यह मंदिर भारत वर्ष का इकलौता मंदिर है जिसमें मां दुर्गा मृडाल पर सवार है
0
0
Report

मेरठ सांप-कांड: कोर्ट के फैसले की आज उम्मीद, फांसी की मांग तेज

Noida, Uttar Pradesh:मेरठ नील ड्रम कांड के बाद बहुचर्चित मेरठ के सांप कांड में आज कोर्ट का फैसला आना है। मृतक अमित कश्यप की मां आरोपी बहू रविता और उसका प्रेमी अमरदीप के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं। अमित की मां का कहना है कि जिस तरीके से उसके बेटे की बेरहमी से हत्या की गई उसी तरीके से अमरदीप और रविता को भी फांसी की सजा मिलनी चाहिए, जैसे मुस्कान और साहिल को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाए। बेटे को इंसाफ तभी मिलेगा जब रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा मिलेगी। रविता नहीं चाहती थी की अमित का पोस्टमार्टम हो लेकिन मां ने जिद की और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही खुलासा हुआ कि अमित की मौत सांप काटने से नहीं बल्कि गला दबाने से हुई। अप्रैल 2018 में बड़े धूमधाम से अमित और रविता की शादी हुई थी।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड के मंत्री ने सीईसी इस्तीफे की मांग और SIR रोकने की चेतावनी दी

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में एसआईआर को लेकर सियासी घमासान जारी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या ज्ञानेश कुमार बीजेपी के दामाद हैं, जो उनका इस्तीफा नहीं लिया जा रहा है। इरफान अंसारी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही होगा और जब तक उनका इस्तीफा नहीं होता, सड़क से लेकर सदन तक प्रदर्शन जारी रहेगा। न्याय की मांग को लेकर आखिर कहां जाएं? झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दिल्ली में राहुल गांधी के साथ सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने का जिक्र करते हुए अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि जब वे लोग न्याय की मांग को लेकर marches करते हैं, तो उन्हें नोटिस मिल जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर न्याय की मांग को लेकर वे कहां जाएं?इरफान अंसारी ने कहा कि न्याय की मांग करना उनका अधिकार है और वे इस अधिकार को लेकर रहेंगे। वहीं, झारखंड में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR प्रक्रिया पर भी डॉ. इरफान अंसारी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ने कागजी प्रक्रिया में झारखंड के लोगों को उलझा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री ने मांग की कि झारखंड में SIR प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाना चाहिए。
0
0
Report

मेरठ सांप कांड: आज कोर्ट फैसला—रविता- अमरदीप को मौत की सजा मिलने की मांग

Noida, Uttar Pradesh:मेरठ नील ड्रम कांड के बाद बहुचर्चित मेरठ के सांप कांड में आज कोर्ट का फैसला आना है मृतक अमित कश्यप की मां आरोपी बहू रविता और उसका प्रेमी अमरदीप के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं अमित की मां का कहना है कि जिस तरीके से उसके बेटे की बेरहमी से हत्या की गई इस तरीके से अमरदीप और रविता को भी फांसी की सजा मिलनी चाहिए जैसे मुस्कान और साहिल को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाए बेटे को इंसाफ तभी मिलेगा जब रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा मिलेगी रविता नहीं चाहती थी की अमित का पोस्टमार्टम हो लेकिन मां ने जिद किया और जिद के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही खुलासा हुआ की अमित की मौत सांप काटने से नहीं बल्कि गला दबाने से हुई मृतक अमित की मां मुनेश का मृतक अमित के भाई संदीप का अप्रैल 2018 में बड़े धूमधाम से अमित और रविता की शादी हुई थी
0
0
Report
Advertisement

समस्तीपुर में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में बाइक सवार युवक की मौत

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सरैया पेड़ा चौक के पास एक अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है। मृतक की पहचान वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के बाजिदपुर निवासी उस्ताक अहमद के 24 वर्षीय पुत्र मोहम्मद एशान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, एशान गुजरात में टायर की दुकान पर मजदूरी करता था। वह करीब डेढ़ महीने पहले ही घर लौटा था। शुक्रवार को वह बाइक से अपनी बहन के घर जा रहा था। इसी दौरान सरैया पेड़ा चौक के पास हादसे का शिकार हो गया। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि एशान अपने परिवार का सहारा था। वह गुजरात में काम कर परिवार की मदद करता था। हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों और प्रशासन की ओर से मिली। युवक की पहचान उसके पास मिले पहचान पत्र के आधार पर की गई। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सरायरंजन थानाध्यक्ष ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना में शामिल ट्रक की पहचान करने और मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जांच की जा रही है।
0
0
Report

351 फीट लंबी चुनरी के साथ 15 किमी पैदल चली श्रद्धालुओं की आस्था

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़: छोटीसादड़ी उपखंड के गोमाना गांव से मध्यप्रदेश के नीमच जिले में स्थित आवरी माता मंदिर तक आठवीं चुनरी यात्रा निकाली गई। सुबह 7:15 बजे लक्ष्मीनारायण पाटीदार मंदिर से शुरू हुई यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-ढमाकों और माता के जयकारों के बीच भक्त 15 किलोमीटर पैदल चलकर करीब आठ घंटे में दरबार पहुंचे। श्रद्धालुओं ने 351 फीट लंबी चुनरी माता को अर्पित कर विशेष आरती की। इसके बाद सामूहिक भंडारा आयोजित हुआ। ग्रामवासियों की ओर से लगातार आठवें वर्ष आयोजित यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना।
0
0
Report

दूनी नगर पालिका की पहली बोर्ड बैठक में 30 विकास प्रस्ताव पारित

दूनी नगर पालिका मंडल की पहली बोर्ड बैठक आयोजित, 30 विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित\n\nनवगठित नगर पालिका मंडल दूनी की पहली बोर्ड बैठक नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना कटारिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अधिशासी अधिकारी अमरचंद गुर्जर, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जाट सहित सभी पार्षदगण उपस्थित रहे।\nबैठक में नगर के विकास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर करीब 30 कार्यों के प्रस्ताव लिए गए। इनमें शहर की छोटी गलियों से घर-घर कचरा संग्रहण के लिए छोटे वाहनों की व्यवस्था करने तथा इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाने का प्रस्ताव प्रमुख रहा।\nइसके अलावा नगर में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, स्ट्रीट लाइट लगवाने व मरम्मत, पार्कों के विकास, श्मशान स्थलों की व्यवस्थाओं में सुधार तथा सड़कों पर पेचवर्क सहित विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव लिए गए।\nबैठक में नगर की स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। इन प्रस्तावों के क्रियान्वयन से नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

डिग्गी नगरपालिका की पहली बोर्ड बैठक में विकास कार्यों पर सहमति

Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) नवगठित नगरपालिका डिग्गी की प्रथम बोर्ड बैठक आज नगरपालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष अरविन्द शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें तीर्थनगरी डिग्गी में विकास कार्यों, घर-घर कचरा संग्रहण रोडलाइटें लगाने पर पार्षदों ने एकजुट होकर सहमति जताई बैठक में डिग्गी कस्बे का नाम डिग्गीपुरी करवाने, फूलसागर सार्वजनिक श्मशान घाट के आधुनिकीकरण, नगरपालिका क्षेत्र में नई रोडलाइट एवं स्ट्रीट लाइटें लगवाने, कार्यालय के स्वीकृत एवं रिक्त पदों पर विभिन्न संवर्गों में पदोन्नति प्रकरण तैयार कर पदोन्नति समिति, अजमेर के समक्ष प्रस्तुत करने सहित विकास कार्यों पर चर्चा की गई। अधिशासी अधिकारी रामकेश चौधरी ने पालिकाध्यक्ष सहित सभी पार्षदों का स्वागत किया।
0
0
Report

मोहाली में ड्रग इंस्पेक्टर के साथ फेज-11 पुलिस ने दवा दुकान पर छापा, नोटिस जारी

Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਥਾਣਾ ਫੇਜ਼ 11 ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਡਰੱਗ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਦਵਾਈਆਂ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਛਾਪੇਮਾਰ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ جس ਵਿੱਚ ਫੇਜ਼ 11 ਸਥਿਤ ਇੱਕ ਦੁਕਾਨ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਜਿੱਥੇ ਪ੍ਰਤੀਬੰਦਿਤ ਦਵਾਈਆਂ ਮਿਲੀਆਂ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਡਰੱਗ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਵੱਲੋਂ ਦਵਾਈਆਂ ਸਬੰਧੀ ਕੈਮਿਸਟ ਦੁਕਾਨ ਮਾਲਕ ਤੋਂ ਬਿੱਲ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸੰਬੰਧਿਤ ਦਸਤਾਵੇਜ ਮੰਗੇ। ਜੋ ਕਿ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਵੱਲੋਂ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੇਸ਼ ਨਹੀਂ ਕੀਤੇ ਜਾ ਸਕੇ ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਹੁਣ ਸੰਬੰਧਤ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਕੈਮਿਸਟ ਦੁਕਾਨ ਮਾਲਕ ਨੂੰ ਇੱਕ ਹਫਤੇ ਦਾ ਨੋਟਿਸ ਜਾਰੀ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਸੰਬੰਧਤ ਦਸਤਾਵੇਜ ਪੇਸ਼ ਕਰਨ ਲਈ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ ਹਨ। ਜੇਕਰ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸੰਬੰਧਿਤ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ ਨਹੀਂ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੇ ਗਏ ਤਾਂ ਬਣਦੀ ਅਗਲੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾਵੇਗੀ。
0
0
Report

झारखंड में नशे के खिलाफ तेज अभियान: पंडालों में जागरूकता पोस्टर लगने लगे

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में नशे के खिलाफ सरकार ने मुहिम तेज कर दी है। एक ओर जहां नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। दुर्गा पूजा के दौरान राजधानी रांची के विभिन्न पूजा पंडालों के बाहर नशा विरोधी जागरूकता पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों के जरिए खासकर युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की जा रही है। मकसद साफ है नशे के खिलाफ समाज में जागरूकता बढ़ाना और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाना। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अपील पर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी पंडालों में नशा मुक्त करने को लेकर जागरूकता पोस्टर लगाए जाएं।
0
0
Report
Advertisement

पारमार्थ निकेतन में शबरी रामलीला: गंगा किनारे आदिवासी रंग ने विदेशी-पर्यटकों को मंत्रमुग्ध किया

Rishikesh, Uttarakhand:हिंदी: ऋषिकेश के पावन गंगा तट पर इन दिनों रामलीला का एक बेहद अनूठा और मनमोहक रूप देखने को मिल रहा है। परमार्थ निकेतन में आयोजित हो रही 'शबरी रामलीला' में देसी-विदेशी पर्यटक बढ़-चढ़कर आनंद ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से आए पारंपरिक कलाकार आदिवासी शैली में रामलीला की प्रस्तुतियां देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। देशभर में इन दिनों नवरात्रि और शरद पर्व की धूम है। जगह-जगह रामलीलाओं का मंचन किया जा रहा है, लेकिन उत्तराखंड के योगनगरी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में इस बार रामलीला का एक ऐसा रूप सजा है जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। गंगा के पावन तट पर छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के आदिवासी कलाकारों द्वारा 'शबरी रामलीला' का मंचन किया जा रहा है। पारंपरिक आदिवासी शैली में हो रही इस रामलीला को देखने के लिए देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से पहुंचे पर्यटक भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं और भारतीय संस्कृति के इस अनूठे रंग में सराबोर नजर आ रहे हैं। ऋषिकेश के विश्व प्रसिद्ध परमार्थ निकेतन का घाट इन दिनों राममय हो उठा है। गंगा की कलकल धाराओं के बीच सजे इस मंच पर आदिवासी संस्कृति की अद्भुत छटा देखने को मिल रही है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के सुदूर आदिवासी अंचलों से आए ये कलाकार अपनी लोक शैली, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और अनूठे परिधानों के जरिए भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को जीवंत कर रहे हैं। इस अनूठी 'शबरी रामलीला' का आनंद लेने के लिए देश के कोने-कोने से ही नहीं, बल्कि विदेशी सैलानी भी बड़ी संख्या में परमार्थ निकेतन पहुंचे हैं। विदेशी मेहमान भी भारतीय संस्कृति और राम कथा के इस रूप से पूरी तरह अभिभूत नजर आ रहे हैं। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि का कहना है कि ऐसी प्रस्तुतियां आज की नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और जड़ों से जोड़ने का एक बेहद सशक्त माध्यम हैं।
0
0
Report

मोदी सरकार के आयुर्वेदical प्रचार ने यूरोप में धूम मचा दी: विदेशी भी कायल

Rishikesh, Uttarakhand:स्विट्जरलैंड और नीदरलैंड जैसे देशों में आयोजित कार्यशालाओं में विदेशी नागरिकों ने मोदी सरकार की खुलकर तारीफ की है और आयुर्वेद के बढ़ते वैश्विक प्रचार पर खुशी जताई है। वी.ओ : स्विट्जरलैंड से लेकर हॉलैंड, नीदरलैंड और बेल्जियम तक—वैश्विक मंच पर भारतीय आयुर्वेद की धूम मची हुई है। अंतरराष्ट्रीय आयुर्वेद विशेषज्ञ और गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर डी.के. श्रीवास्तव ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए यूरोप में स्पष्ट संदेश दिया है कि आधुनिक चिकित्सा और आयुर्वेद के समन्वय से ही समग्र स्वास्थ्य की नई परिकल्पना संभव है। व्यस्त जीवनशैली, तनाव, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से निपटने के लिए विदेशियों ने आयुर्वेद को बेहद कारगर माना है। यूरोप के नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि मोदी सरकार लगातार विदेशों में आयुर्वेद को एक नई पहचान दिला रही है। विशेषज्ञों ने साफ किया है कि आयुर्वेद का उद्देश्य आधुनिक चिकित्सा का विकल्प बनना नहीं, बल्कि वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ मिलकर दुनिया को स्वस्थ बनाना है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top