Unnao: श्री राम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर 3,000 कंबलों का वितरण
Unnao, Uttar Pradesh:शनिवार को उन्नाव के पडरी कलां में श्री राम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर RIT रूरल फाउंडेशन द्वारा क्षेत्रवासियों को 3,000 कंबलों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को कंबल प्रदान किए गए। क्षेत्र के लोगों ने कंबल पाकर खुशी का इज़हार किया। फाउंडेशन के अध्यक्ष अनुराग त्रिवेदी ने बताया कि यह कार्यक्रम श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पुजा सीजन में दार्जीलिंग रेलवे ने अक्टूबर 1–21 में 12,000 यात्री, ₹1.41 करोड़ राजस्व
Noida, Uttar Pradesh:Siliguri (West Bengal): Darjeeling Himalayan Railway Records 12,000 Passengers And ₹1.41 Crore Revenue During October 1–21 Amid Puja Season RushECI के हलफनामे पर SC सुनवाई: शिवसेना सांसद अरविंद सावंत नार्को टेस्ट की मांग
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई, महाराष्ट्र: सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग के हलफनामे पर शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत कहते हैं, "ये लोग झूठ बोलने में माहिर हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त तो झूठों के उस्ताद हैं। उन्हें पता हैं? कि कानूनी तौर पर कोई उनका बाल भी बांका नहीं कर सकता, इसलिए वे मनमानी कर रहे हैं... इन तीनों का नार्को टेस्ट कराया जाए, तब सच सामने आ जाएगा... सुप्रीम कोर्ट में भी आप लोग झूठ बोल रहे हैं? थोड़ी तो शर्म कीजिए..."धान खरीदी 3100 प्रति क्विंटल मान से, 21 क्विंटल प्रति एकड़; 360 नए केंद्र शुरू
Raipur, Chhattisgarh:15 नवंबर से होगी धान खरीदी, कैबिनेट में फैसला. 27 लाख 50 हजार से ज्यादा किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से 3100 प्रति क्विंटल धान खरीदी जाएगी, एग्रिस्टेक में पहले से पंजीकृत किसानों की मान्यता इसबार भी रहेगी... 360 नये उपार्जन केंद्र शुरू किए जा रहे हैं, बायोमेट्रिक प्रणाली से धान खरीदी होगी मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान के जरिए 200 यूनिट तक की बिजली पर हाफ बिजली बिल की रियात जारी रहेगी सरकारी कर्मियों के कैशलेस चिकित्सा सुविधा का फैसला कैशलेस उपचार की मिलेगी सुविधा..... मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन के प्रारूप को कैबिनेट की मंजूरी, 5 साल होगी अवधि, 500 करोड़ रुपये का प्रावधान..... मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन को कैबिनेट की मंजूरी. 5 साल की अवधि होगी, 500 करोड़ रुपये का प्रावधान. पर्यटन को बढ़ावा देने की कवायद..... नगर पंचायत कुरा का नाम बदलकर कुंअरगढ़ होगा..... मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन को कैबिनेट की मंजूरी. 2026-27 में इसके लिए 100 करोड़ के बजट का प्रावधान...... कृषक उन्नति योजना के तहत धान फसल पर इनपुट सब्सिडी प्रति क्विंटल के बजाय प्रति एकड़ के मुताबिक मिलेगा...SC grills hospitals and government over huge profits on cancer drugs
Noida, Uttar Pradesh:कैंसर की दवाओं पर 1,000% से ज़्यादा मुनाफा वसूलने पर सुप्रीम कोर्ट ने अस्पतालों और सरकार को फटकार लगाते हुए पूछा हैं? कि क्या आप इस लूट को सही ठहरा सकते हैं? सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं और मेडिकल कंज्यूमेबल्स पर 1,000% तक के मुनाफे को लेकर केंद्र सरकार और निजी अस्पतालों पर कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने इसे लूट और खुलेआम डकैती करार दिया है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि मैन्युफैक्चरर से लेकर रिटेलर के बीच दाम के इस तरह के भारी अंतर और मुनाफे का कोई औचित्य नहीं है। कोर्ट ने एक उदाहरण देते हुए बताया कि एक कीमोथेरेपी का इंजेक्शन, जो डीलर को 11,000 रुपये में मिलता है, उसे एक प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में मरीज को 1,30,000 रुपये में लगाया गया। अदालत ने कहा कि ऐसे मामलों में मरीजों और उनके तीमारदार मोलभाव करने की कोई स्थिति में नहीं होते और वे पूरी तरह असहाय होते हैं। कोर्ट ने केंद्र सरकार की मूल्य नियंत्रण नीतियों (Pricing Policies) पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार इन चीजों को रोकने में नाकाम रही है और बाजार की मनमानी चलने दे रही है। केंद्र सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि सरकार कीमतों पर नियंत्रण के लिए कदम उठाती रहती है। जस्टिस संदीप मेहता ने कहा कि आपकी मौजूदा नीति नाकाम रही है। अगर नीति काम कर रही है तो 11,000 रु के इंजेक्शन के लिए अस्पताल कैसे 1,30,000 रु वसूल सकता है। कोर्ट ने कहा कि दवाओं को छोड़िए 15 रु वाली एक saline ड्रिप लाइन भी मरीज़ को 250 रु में दी जाती है। कोर्ट ने कहा कि जो दवा रिटेलर को 10 रु की पड़ती है? उस पर 100 रु MRP छापने की अनुमति सरकार देती ही क्यों है? जस्टिस मेहता ने कहा कि जब मरीज और किसी के जीवन का सवाल हो तब क्या सिर्फ पूंजीवादी सोच से काम लिया जा सकता है। ASG भाटी ने कहा कि भारत में दवाएं दुनिया में लगभग सबसे सस्ते दामों पर उपलब्ध हैं और हमें फार्मा उद्योग की अनुसंधान से जुड़ी ज़रूरतों को भी देखना होगा। इस पर जस्टिस मेहता ने कहा कि आप पिछले 30 साल में भारतीय फार्मा कंपनी द्वारा खोजे गए 5 नए मॉलिक्यूल की जानकारी दे सकती हैं। कोर्ट ने कहा कि कैंसर रोधी दवाओं के लिए मुनाफा 30% करने के दावे बावजूद बाज़ार में 90 फीसदी दवा DPCO (Drug Price Control Order) के दायरे से बाहर हैं। निजी अस्पतालों की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतागी ने तर्क दिया कि निजी स्वास्थ्य सेवाओं को बुनियादी ढांचे को बनाए रखने और 24 घंटे सेवाएं देने के लिए भारी लागत उठानी पड़ती है। हालांकि, अदालत ने इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि अस्पताल अपनी अन्य सेवाओं से कमाई कर सकते हैं, लेकिन दवाओं और इलाज के नाम पर इस तरह की लूट को उचित नहीं ठहराया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।अयोध्या में 10वें दीपोत्सव की तैयारी और आस्था की रोशनी
Varanasi, Uttar Pradesh:अयोध्या में 10वें दीपोत्सव को लेकर तैयारियां और उत्साह तेज है...सीएम योगी ने देशवासियों से दीपोत्सव का साक्षी बनने की अपील की है..आस्था की रोशनी...संस्कृति का गौरव...और विकास का संकल्प...इन्हीं संदेशों के साथ अयोध्या में 10वें दीपोत्सव का आयोजन होगाबंडा शराब कांड के बाद सागर के कलेक्टर-एसपी सहित प्रशासनिक फेरबदल
Sagar, Madhya Pradesh:सागर की कलेक्टर और एसपी को बदला गया.. इस बदलाव के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। पिछले दिनों हुए बंडा जहरीली शराब कांड के बाद दोनों अफसरों के हटाए जाने की चर्चाएं थी लेकिन सरकार ने महीने भर से ज्यादा इंतजार करने के बाद दोनों को हटाया है। बंडा में जहरीली शराब की वजह से 27 मौतें हुई थी और कई तरह के गंभीर आरोप प्रशासनिक तन्त्र पर लगे थे। सागर की कलेक्टर प्रतिभा पाल को राज्य पर्यटन विकास निगम में प्रबंध संचालक बनाया गया है और उनकी जगह इसी पोस्ट से आए 2014 बेच के आय ए एस दिलीप यादव को सागर का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं सागर एसपी अनुराग सुजानिया को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक का पदभार दिया गया है जबकि उनकी जगह 44 वीं बटालियन से संजीव कुमार सिन्हा को सागर एसपी का दायित्व दिया गया है। इस प्रशासनिक सर्जरी ने इलाके ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। बंडा शराब कांड के बाद से हर दिन दोनों बड़े अफसरों के तबादले की चर्चाएं हो रही थी लेकिन अब जब मामला धीरे धीरे शांत हो रहा था तब तबादलों की इस बयार ने लोगों को अचंभित जरूर किया है हालांकि सरकार ने बंडा जैसे ही देवास कांड को लेकर भी यहाँ के कलेक्टर एसपी को बदला है।नरसी कुलरिया की जयपुर मुलाकात से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे
Bikaner, Rajasthan:समाजसेवी और उद्योगपति नरसी कुलरिया की जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से विशेष मुलाकात युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और राजस्थान के विकास को लेकर हुआ संवाद फर्नीचर इंडस्ट्री और इंटीरियर की दुनिया में देश-विदेश में पहचान बना चुके हैं नरसी कुलरिया राजस्थान के हजारों युवाओं को रोजगार देने में निभाई अहम भूमिका समाजसेवी के तौर पर हेल्थ, एजुकेशन सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान, जनकल्याण के कार्यों को दिया बढ़ावा मुख्यमंत्री के साथ राइजिंग राजस्थान, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन के मुद्दों पर हुई चर्चा राजस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करने पर जोरपूर्णिया-कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में BJP प्रत्याशी NK Yadav चुनाव मैदान में
Purnia, Bihar:पूर्णिया, कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र Dr N K YADAV , BJP प्रत्याशी कोसी स्नातक एमएलसी चुनाव जन स्वराज पार्टी के डॉ रजनीश रंजन पीला गमछा कंधे परमोदीनगर की बेटी की जापान में जीत, घर वापसी पर हुआ जोरदार स्वागत
Modinagar, Ghaziabad, Uttar Pradesh:जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियाई पैरा खेलों में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने वाली मोदीनगर की बेटियों का घर लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट सिमरन शर्मा और तीरंदाज स्वाति चौधरी खुली जीप में सवार होकर मोदीनगर पहुंचीं, जहां उनके स्वागत के लिए सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जोरदार नारों के बीच दोनों खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया। बेटियों की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला।
मोदीनगर की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, हर तरफ गूंजते स्वागत के नारे और अपनी बेटियों की उपलब्धि पर गर्व करते लोग... ये नजारा है मोदीनगर का, जहां एशियाई पैरा खेलों में पदक जीतकर लौटीं सिमरन शर्मा और स्वाति चौधरी का भव्य स्वागत किया गया। जापान में आयोजित प्रतियोगिता में सिमरन शर्मा ने एथलेटिक्स में 100 और 200 मीटर स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। सिमरन उत्तर प्रदेश के पंचायती राज विभाग में जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विभाग और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई।
वहीं, तीरंदाजी में रजत पदक जीतकर लौटीं स्वाति चौधरी के स्वागत में भी लोगों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। मोदीनगर की राधा एनक्लेव कॉलोनी निवासी स्वाति अपने पति गौरव चौधरी और परिवार के साथ यहां रहती हैं। उनके घर पहुंचकर विधायक डॉ. मंजू शिवाच और पालिकाध्यक्ष ने बधाई दी और उनकी उपलब्धि की सराहना की। स्वाति की इस सफलता के पीछे परिवार का सहयोग भी अहम रहा है। साल 2016 में मेरठ निवासी इंजीनियर गौरव चौधरी से शादी के बाद स्वाति ने अपनी मेहनत और लगन से तीरंदाजी में यह मुकाम हासिल किया।
मोदीनगर की इन दोनों बेटियों की सफलता सिर्फ पदकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो मेहनत और हौसले के दम पर अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं। जापान से पदक जीतकर लौटीं सिमरन शर्मा और स्वाति चौधरी ने साबित कर दिया कि जुनून और लगन के आगे कोई चुनौती बड़ी नहीं होती। आज मोदीनगर को अपनी इन बेटियों पर गर्व है।
बाइट सिमरन शर्मा पैरा आलम्पिंक खिलाड़ी
